कोरबा :- प्रदेश के सबसे पहले हॉटस्पॉट एरिया के तौर पर उभरे कटघोरा में भी लॉकडाउन-2 का पहला दिन था. लॉकडाउन के शुरुआत के साथ ही यहां पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त नजर आई. सुबह से ही नगरपालिका व राजस्व अमले की टीम चौक चौराहों पर खड़े नजर आए. वे लगातार उन लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई करते रहे जो कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे थे. इसी तरह कटघोरा अनुविभाग की बात करें तो तहसीलदार नायब तहसीलदार सरीखे अफसरों ने औचक रूप से कई दुकानों पर दबिश…
Category: राज्य
कोरबा : गोबर बेचकर हो रही अतिरिक्त आय से ग्रामीण खुश
कोरबा : आमदनी के अतिरिक्त साधन के रूप में गोधन न्याय योजना पशुपालको के लिए वरदान साबित हो रही है। हरेली के पावन पर्व से शुरू हुए गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ग्रामीणों से दो रूपए प्रतिकिलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। मवेशियों का गोबर आय का जरिया बन जाने से ग्रामीण बहुत खुश नजर आ रहे है। पशुपालक आर्थिक स्थिति मजबूत करने पशुपालन को लेकर उत्साहित है तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण गोबर खरीदी केन्द्र में गोबर बेचने आ रहे है। गौठानो मे स्थित गोबर…
कोरबा :जिला पुलिस बल में एक एस आई सहित 16 कर्मियों का तबादला
यहां देखें पूरी सूची-
कटघोरा: SDM ने औद्योगिक प्रमुख के साथ कार्यालय में लिया बैठक
कटघोरा :- शासन के निर्देश पर उर्जाधानी कोरबा जिले में आगामी सात दिवस के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है. जिला कलेक्टर कार्यालय सह नोडल अधिकारी (कोविड-19 रोकथाम) के निर्देशानुसार यह लॉकडाउन कोरबा जिले के पांच नगरीय निकायों व तीन ग्राम पंचायतों में 28 जुलाई तक पूर्णरूप से प्रभावशील रहेगा. इसके तहत सम्बंधित निकाय व पंचायत के लोगों के लिए आम यातायात के साधन व अन्य सुविधाएं पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगी. जिला कलेक्टर कार्यालय ने जिले के अनुविभाग प्रमुखों को उक्त लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु…
मैनपुरी : युवाओं द्वारा समाजवादी आह्वान पत्र बांटे गए
मैनपुरी :कुसमरा के निवासी युवा नेता मोनू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर आज किशनी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के आह्वान पत्र बांटे । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के आदेशानुसार मोनू यादव अपने साथी अंशुल यादव व अन्य साथियों के साथ विधानसभा क्षेत्र के गाँव ढंढ़ोस ,हिंदुपुर ,कोठी, दूबर ,में समाजवादी आह्वान पत्र बांटे ।
शाहगंज / जौनपुर – संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रिक्शा चालक का शव।
शाहगंज / जौनपुर – अजान शहीद रोड पर कोतवाली शाहगंज के बगल संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पाया गया । लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद (30 ) नामक युवक जो नगर में रिक्शा चालक था बुधवार को वहीं पर नशे की हालत में देखा गया था । शाम को करीब 4:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मृत पाया गया । स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस के अनुसार युवक सराय ख्वाजा…
शाहगंज(जौनपुर): सड़क दुर्घटना में दो घायल
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन गांव निवासी इंद्र कुमार (50) पुत्र मुन्नी लाल मंगलवार की शाम नगर से दवा लेकर बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था खुटहन रोड स्थित कटहिया पुल समीप बाइक अनियंत्रित हो कर पलटने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।…
शाहगंज(जौनपुर): सन्दिग्ध परिस्थितियों में रिक्शा चालक का शव मिला
शाहगंज(जौनपुर): बुधवार की शाम स्थानीय कोतवाली के बगल अंजानशहीद रोड पर एक युवक का सन्दिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया।बताया जाता है की बुधवार की दोपहर नगर में रिक्शा चलाने वाला 30 वर्षीय अरविंद नामक युवक कोतवाली के बगल में अंजान शहीद रोड पर नशे की हालत में देखा गया था।शाम को करीब चार बजे सन्दिग्ध परिस्थितियों में उक्त युवक की लाश उसी रोड पर सड़क किनारे पाई गई।स्थानीय लोगों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाई में…
पीलीभीत: फीस न देने पर ऑनलाइन शिक्षा से वंचित करना इंसानियत के खिलाफ
पीलीभीत: स्थानीय सांसद वरुण गांधी ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि कोरोना लॉकडाउन में तमाम परिवारों के रोजगार चले गए कारोबार ठप हो गए, इसमें अभिभावक गंभीर आर्थिक स्थिति में गुजर रहे हैं .ऐसे में कुछ स्कूल संचालकों ने फीस जमा न कर पाने वाले बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित कर दिया है. ऐसा करना इंसानियत के खिलाफ है .सांसद जी ने कहा कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के लिए कुछ ऐसी व्यवस्था करें ,ताकि कोरोना संकटकाल में कोई भी स्कूल…
पीलीभीत: थाना अमरिया में अब कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 11 कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी
पीलीभीत: अमरिया तीन दरोगा तथा दो कांस्टेबल को कोरोना ने बनाया अपना निशाना,थाना अमरिया में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 11 पीलीभीत जनपद के थाना अमरिया की मुसीबतें और बडीं। हाल में ही 6 पुलिस कर्मियों की आई कोरोना रिपोर्ट के बाद अब देर शाम तीन सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। थाना अमरिया में अब कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 11 कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी हैं।अभी और लोगों की जांच रिपोर्ट आनी है बाकी। रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
कोरबा: दीपका SECL कार्यालय का किया घेराव
कोरबा : उर्जाधानी भू विस्थापित कल्याण समिति ने मंगलवार को पुनर्वास ग्राम गांधी नगर सिरकीखुर्द की समस्याओं को लेकर एसईसीएल (SECL) के दीपका सीजीएम ऑफिस का घेराव किया. कल्याण समिति के सचिव प्रकाश कोर्राम का कहना है कि पिछले 5 साल से सड़क, बिजली, पानी, प्रदूषण और गांव की अन्य समस्याओं को लेकर पत्राचार किया जा रहा है. कई बार मांगपत्र दिए जाने के बाद एसईसीएल (SECL) प्रबंधन की ओर से समस्या का समाधान करने का आश्वसन भी दिया गया है. लेकिन प्रबंधन ने अब तक समिति की मांग को लेकर…
कन्नौज/छिबरामऊ: अलग अलग मारपीट की घटनाओं में कई घायल।
छिबरामऊ/सौरिख: थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कई जगह मारपीट की घटनाएं सामने आई.सभी ने आकर थाने में गुहार लगाई. प्राथमिकता के तौर पर सभी की fir दर्ज कर ली गई है. दूसरी तरफ रख बाइक सवार के फिसलने से उसे बहुत चोट आई. उसे सौरिख से मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए देर रात तक रेफर किया गया.
पीलीभीत: खारजा नहर का कटान होने से किसानों की हजारों एकड़ फसल हुई जलमग्न
पीलीभीत: तहसील पूरनपुर के क्षेत्र में बरसात होने से खारजा नहर का कटान होने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. किसानों की हजारों एकड़ जमीन खारजा नहर के कटने से जलमग्न हो गई है. इसे किसानों में काफी रोष है. किसानों की समस्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. बीते दिनों टिड्डी दल ने किसानों की फसल को काफी क्षति पहुंचाई और कुछ दिन पहले रेलवे के प्राइवेट ठेकेदार ने प्रसादपुर के पास गोमती नदी के पुल को बांधकर नदी के पानी की धार…
मैनपुरी: कमपोजिट स्कूल विक्षमा में प्रतिभाशाली छात्रों का संपन्न हुआ सम्मान समारोह
विक्षमा – कमपोजिट स्कूल विक्षमा में प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ l जिसमें आर एस ग्लोबल एकेडमी जिरौली के सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन एवं सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया l राम प्रकाश मौर्य प्रधानाचार्य कमपोजिट स्कूल विक्षमा एवं जिला अध्यक्ष आरक्षित शिक्षक एसोसिएशन मैनपुरी के तत्वाधान में समारोह आयोजित किया गया l जिसमें प्रतिभाशाली छात्रों का उत्साह वर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री राजेश कर्दम आरटीओ मैनपुरी एवं श्री नरेंद्र पाल सिंह प्रभारी…
पीलीभीत : प्रधानी चुनाव में वोट ना देने के चलते घर में घुसकर दलित महिला के साथ की गई मारपीट
पीलीभीत : पूर्व प्रधानी चुनाव में वोट ना देने की रंजिश के चलते दलित युवक तथा महिला के साथ घर में घुस कर मारपीट करने का मामला कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने दर्ज किया है।जहानाबाद पुलिस के द्वारा दर्ज किए गए मुकदमा कॉपी के आधार पर कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम ढकिया नथा निवासी ठाकुरदास पुत्र रामस्वरूप के द्वारा जहानाबाद पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया । जिसमें बताया गया है कि प्रधानी चुनाव में वोट ना देने की रंजिश के चलते गांव के ही निवासी प्रेम बहादुर उर्फ ननकू लाल…
पीलीभीत: फौजी की बाइक में चाबी लगा रहे युवक को दबोचा
पीलीभीत: जनपद के तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव भगवंतापुर के रहने वाले फौजी मंगलवार को किसी काम से बाइक से पूरनपुर आए थे. अपनी बाइक रामलीला मेला मैदान में खड़ी करने के बाद वह से खरीदारी करने लगे. इसी बीच एक युबक उनकी बाइक में चाबी लगाने का प्रयास करने लगा. इसी बीच फौजी की नजर अपनी बाइक पर पड़ी. अनजान व्यक्ति को चाबी लगाते देख फौजी घबरा गय. दौड़ कर अपनी बाइक के पास आया और उसे दबोच लिया . सूचना पुलिस को दे दी गई पुलिस उससे कड़ी…
पीलीभीत : कलेक्टर ऑफिस किया सील
उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण सरकारी दफ्तरों में अपने पैर पसार रहा है. पीलीभीत में जिला कलेक्ट्रेट के 10 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कलेक्ट्रेट और विकास भवन को सील कर दिया गया है. वहीं, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के ऑफिस को फिलहाल उनके आवास पर शिफ्ट कर कलेक्ट्रेट ऑफिस में सैनिटाइजेशन ड्राइव चलाई जा रही है. मंगलवार को जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया और कोरोना की जांच करवाई, अभी सभी की रिपोर्ट आना बाकी है.
जौनपुर: दो मोटरसाइकिल टक्कर के बाद मारपीट
जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ढंढवारा गांव निवासी दो मोटरसाइकिल की गोरारी गांव में टक्कर के बाद गांव पहुचने के बाद हुई मारपीट व फायरिंग में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने इलाज के बाद तीन की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।क्षेत्र के ढ़़ढवारा गांव निवासी अबुलैश सोमवार को बाइक से कही जा रहे थे। उसी गांव के अब्दुल्ला भी बाइक से आ रहा था। गोरारी गांव में दोनों…
प्रयागराज :आवारा पशुओं से किसान परेशान
प्रयागराज : फूलपुर के खोदायपुर ग्राम सभा में किसान जहां नीलगाय से परेशान था वही अब आवारा पशुओं से परेशान है. किसान की हरी-भरी खेती को आवारा पशु खा जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार कहती है की कादी हाउस बनाए गए हैं लेकिन कादी हाउस का पता नहीं है. किसान अपना दुख दर्द किससे कहें. खेतों के चारों तरफ बांस बल्ली लगाकर अपनी खेती बचाने की कोशिश कर रहा है. सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है. जब से योगी सरकार बनी है तब से आवारा पशुओं…
जौनपुर – जिला उद्योग व्यापार मंडल ने की जिला अधिकारी से वार्ता।
जौनपुर – जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह( इंदु ) जिला उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से उनके कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक की जिसमें कोरोना जैसी महामारी के बीच व्यापार कैसे हो इस अहम मुद्दे पर चर्चा हुई । सुरक्षा के सारे मानक के प्रति व्यापार में आ रही समस्या विभिन्न ट्रेडों के साथ चश्मे की दुकान व मीट व्यापारियों की समस्या उनके परिवार वालों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी दुकानें खोलने इद – उल – अजहा व रक्षाबंधन पर्व के बारे में विस्तार से बात की गई। जिला…
