जौनपुर -किसान बिल के विरोध में उतरे सपा कार्यकर्ता पुलिस से नोकझोंक।

जौनपुर – ( उ.प्र ) : सोमवार को किसान बिल के बिरोध में समाजवादी पार्टी के मुखिया पुर्व मुख्य मंत्री अखीलेश यादव के बंद के आहवान पर जिले से लेकर तहसील तक कार्यकर्ताओं ने किसान बिल का विरोध करते हुए जम कर प्रर्दशन किया । इस दौरान जिला प्रशासन ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए जगह जगह पुलिस मुस्तैद किए। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे तमाम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। गिरफ्तार होने वाले में प्रमुख…

शाहगंज(जौनपुर): सड़क के किनारे मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

शाहगंज(जौनपुर) : नगर के मुख्य मार्ग नजीराबाद के समीप सड़क के किनारे सोमवार की देर शाम एक वृद्धा का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।सोमवार की शाम करीब साढ़े छः बजे नगर के मुख्य मार्ग स्थित नजीराबाद के समीप सड़क के एक 75 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर…

बरेली – ब्लॉक मझगवा के ग्राम मंडोरा में कोटेदार के पति की दबंगई ।

आँवला – मझंगवा ब्लाक के ग्राम मंडोरा में ग्रामीणों ने लिखित प्रार्थना पत्र एसडीएम आँवला को दिया और कोटेदार सुरभि मोर्य पुत्र नेकपाल कोटेदार पति शराब पीकर कोटा बाटता है ग्रामीणों का कहना है कोटेदार पति शराबी है और कुछ लोगों का अंगूठा लगवा लेता है और गल्ला नहीं देता है और कार्ड धारकों को गंदी गंदी गालियां देकर भगा देता है सफेद पोशो का रौब जमाता है कहता है कि हमारा कौन क्या बिगाड़ लेगा इसलिए गांव के कई दर्जनों ग्रामीण तंग आकर एसडीएम आँवला को प्रार्थना पत्र दिया…

आजमगढ:पूर्व मंत्री वसीम अहमद के निधन के बाद परिजनों से संवेदना जताने आजमगढ़ पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, किसान बिल को लेकर भाजपा सरकारों को कोसा, कार्यकर्ताओं में भरा दम

आजमगढ: लखनऊ से आजमगढ़ पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश वसीम अहमद के इंतकाल के बाद परिजनों को ढाढस बनाने जाते समय उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ के लोकसभा सदस्य अखिलेश यादव का अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव एवं पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर पूरे उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया। अतरौलिया डाक बंगले में 7:35 पर पहुंचे लगभग 25 मिनट रुके ।अखिलेश…

आजमगढ : खुदाई के दौरान मिले सिक्के लोग अशर्फी समझ हुये लूट मार पर उतारू

आजमगढ : मोहम्मदाबाद गोहाना तहसील क्षेत्र के महापुर गढ़वा गांव में टीले की खुदाई के दौरान पुराने जमाने के सिक्के मिलने से खलबली मच गई।ग्रामीण पहले सोने चांदी की अशर्फी , सिक्के समझ कर लूटने लगे । बाद में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने सभी सिक्के अपने कब्जे में ले लिये।एस डी एम मुहम्मदाबाद गोहाना के साथ जिलाधिकारी ने मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सिक्के वापस लाने को कहा। साथ ही पूरे क्षेत्र को सीज कर दिया है और पुरातत्व विभाग…

पीलीभीत :पूरनपुर चीनी मिल के तौल कांटे पर अवैध रूप से गन्ना खरीद रहे माफिया।

पीलीभीत: पूरनपुर चीनी मिल परिसर में कुछ लोग अवैध रूप से गन्ने की खरीदारी कर रहे हैं। काफी समय से चल रहे इस खेल का खुलासा विवाद के बाद हुआ। कैंटीन संचालक ने इसकी शिकायत जीएम से की है।पूरनपुर सहकारी चीनी मिल में काफी क्षेत्र के किसान गन्ना तुलाने के लिए पहुंचते हैं। सीधे खेत से लाए जाने वाले इस गन्ने को किसान अनुमान के मुताबिक ट्राली में भरकर मिल ले जाते है। चीनी मिल में लगे ट्राली के तौल कांटे पर किसानों की गन्ना भरी ट्राली का वजन किया…

पीलीभीत: नानकमत्ता जा रहे सिखों की ट्राली रोकने पर हंगामा।

पीलीभीत: दिल्ली में किसान आंदोलन में सिखों के जाने की आशंका पर ट्रॉली से नानकमत्ता जा रहे सिखों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक लिया। इसको लेकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। लगभग एक घंटे तक बातचीत के बाद प्रशासन ने उन्हें आगे जाने दिया।दिल्ली में किसानों का आंदोलन लगातार तूल पकड़ रहा है। पूरे देश में चक्का जाम को लेकर भी पुलिस और प्रशासन काफी अलर्ट है। रविवार देर शाम माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बराही और बसंतपुर नौनेर से एक ट्रॉली…

पीलीभीत : ब्लॉक प्रमुख के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया खास योगदान, बनवाए नए मतदाता।

पीलीभीत: भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र विधायक गण और सभी ब्लाकों से सभी ब्लॉक प्रमुखगण तथा सांसद पीलीभीत के अलावा जनपद की सभी नगर पंचायत के चेयरमैन अध्यक्ष गण जिला पंचायत सदस्य,सेक्टर संयोजक,बूथ अध्यक्ष गण, तथा भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग कर अधिक से अधिक संख्या में नए मतदाता बनवाने का आग्रह किया गया।आज इसी क्रम में अमरिया ब्लॉक प्रमुख सरदार श्याम सिंह जिला अध्यक्ष के आव्हान पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में खास योगदान देते हुए…

जौनपुर -कस्बे के बीच से ही हो सकता है राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन का निर्माण।

जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ) – लुंबिनी दुद्धी राजमार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन मार्ग कस्बा शाहगंज के बीच से ही जा सकता है । जिसकी चौड़ाई लगभग 30 मीटर होगी इसके लिए डीपीआर काम पूरा कर लिया गया है । मिर्जापुर से अयोध्या तक राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में सौंपने के बाद इसके फोरलेन में बदलने की बात शुरु हुई थी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फोरलेन के तकनीकी डीपीआर व एलाइनमेंट आदि का काम पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राधा-कृष्ण का कहना…

पीलीभीत : जिला अधिकारी द्वारा टिकट वितरण काउंटर व सावेनियर शाँप का किया गया शुभारंभ।

पीलीभीत : जिला अधिकारी पुलकित खरे ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जाने हेतु पर्यटकों हेतु टिकट वितरण एवं पर्यटकों को टाइगर रिजर्व में भ्रमण हेतु 05 निशुल्क बसों एवं सावेनियर शाँप का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर टाइगर रिजर्व हेतु टिकट व्यवस्था का शुभारंभ मंडी गेट के पास किया गया. इस अवसर पर निर्देशित करते हुए कहा कि उपरोक्त टिकट काउंटर आसाम चौराहा चैकी स्थानांतरित किया जाए. जिससे किसी भी दिशा से आने जाने वाले पर्यटकों को आसानी से बुकिंग की व्यवस्था उपलब्ध हो सके…

पीलीभीत : चोरों ने चुराये वेज कवाव बनाने के उपकरण

बीती रात चोरों ने वेज कवाव बनाने के उपकरण चुरा लिए ।लखीमपुर खीरी निवासी अनिल गुप्ता अपने जीजा जी सुधीर गुप्ता निवासी मोहल्ला गनेशगंज पूरनपुर में रहकर डॉ संतोष खण्डेलवाल हास्पीटल के पास वेजकवाव व वेजबिरियानी का ठेला लगाते हैं ।हर रोज की तरह अनिल गुप्ता ने रविवार को भी ठेला लगाया और शाम को ग्राहको के जाने के बाद ठेला खडा करके अपने रूम पर में चले गए जब सुबह को देखा तो ठेला के अन्दर से तबा ,कढाई, भट्टी आदि सामान गायब था ।यह देखकर अनिल गुप्ता के…

जौनपुर : तेज बाइक सवारो का खौफ , पुजारी को मारा टक्कर हालत गम्भीर

जौनपुर: खुटहन में आज सुबह ७ बजे अज्ञात तेज बाइक सवार एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला, मौके पर जानकारी के अनुसार साधु पाल जो एक संत हैं जो खुटहन थाना क्षेत्र के शेख असरफपुर निवासी हैं जो शेख असरफपुर एक मंदिर पर पुजारी के रूप में जीवन गुजारते थे आज सुबह वह खुटहन बाजार की तरफ जा रहे थे अचानक खुटहन ब्लाक के पास एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला ,मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा खुटहन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा…

पीलीभीत: एक ही परिवार के तीन लोगों को लगा करंट

पीलीभीत : कलीनगर कस्बा के रहने वाले बनवारी लाल की हालत ठीक न होने की वजह से विद्युत विभाग का विल जमा नहीं कर पाए. जिसके चलते 23 सितम्बर 2020 को विद्युत विभाग की तरफ से उनका कनेक्शन काट दिया गया. परंतु आज वनवारी लाल के पुत्र आलोक कुमार के द्बारा घर की साफ सफाई करते समय लोहे की कुठिया छूने से उस में चिपक गये. उन्हें चिपका देख उनकी पत्नी और माँ ने उन्हें छुड़वाने का प्रयास किया तो वो भी उससे चिपक गई . मोहल्ले के लोगों ने…

शाहगंज(जौनपुर):शहाबुद्दीन उद्योग व्यापार मण्डल पटैला के अध्यक्ष मनोनीत

शाहगंज(जौनपुर): ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज पटैला के प्रांगण में रविवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंदू सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से शहाबुद्दीन को ब्लाक इकाई खुटहन के पटैला बाजार का अध्यक्ष चुना गया।वहीं नई कार्यकारिणी में मयाशंकर निगम, अशोक कुमार, बलराम अग्रहरि, मनोज सोनी, राजकुमार निगम, महेन्द्र विश्वकर्मा, प्रमोद, शहजाद खान, रईश खान, सुनील सिंह और शारिक अंसारी को उपाध्यक्ष चयनित किया गया। मनोज सोनी, ज्ञान चंद्र सोनी, असलम अंसारी, बैजनाथ, नरेन्द्र मौर्य, रिजवान अंसारी, डा. एफ लाल, अरसद अंशारी,…

शाहगंज(जौनपुर)नगर में हुआ कोरोना कोविड 19 की 1421 लोगों की हुई जांच, दो पाजिटिव पाए गए

शाहगंज(जौनपुर) : रविवार को नगर के समस्त वार्डो में स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा कोरोना कोविड19 की जांच की गयी।जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर स्वास्थ विभाग द्वारा बृहद पैमाने पर नगर के एक से पच्चीस वार्डो में विशेष कैम्प लगाकर कोविड19 की जांच की गई।जिसमें कुल 1421लोगों की जांच हुई।जिसमें से दो लोग पाजिटिव पाए गए।जांच शिविर में नगर पालिका परिषद के सभी वार्डो के सभासद अपने अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी से स्वास्थ विभाग का सहयोग करते नज़र आये तो कहीं कहीं कुछ लोग कोरोना जांच के…

शाहगंज(जौनपुर): सर्राफा व्यवसायियों के सुरक्षा को लेकर कोतवाली परिसर में हुई बैठक

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली पुलिस स्वर्णकार समाज की एक संयुक्त बैठक रविवार को कोतवाली परिसर में आयोजित की गई। जिसमें अपराधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्राफा व्यवसाई गुलाबचंद ने अपने खर्च पर चार चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कही। जिस पर पुलिस ने सहमति जताते हुए सीसीटीवी कैमरों की देखरेख की जिम्मेदारी ली।रविवार को क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व स्वर्णकार समाज की एक संयुक्त बैठक हुई बैठक में सर्राफा व्यवसायियों की सुरक्षा के संबंध में तमाम बातें…

मैंनपुरी/उत्तर प्रदेश: सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय बच्चे की मौत

मैंनपुरी/उत्तर प्रदेश-थाना एलाऊ के गांव तारापुर निवासी सुनील कठेरिया का 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा अपने घर से हुसैनपुर बाजार साईकिल से सब्जी लेनें जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे सीमेंट से लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का था। पुलिस ने मौके पर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कृष्णा तीन भाई था। कृष्णा उनमे सबसे बड़ा था। हादसे के बाद घर मे कोहराम मच…

पीलीभीत : पूरनपुर तहसील क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई है।

उत्तर प्रदेश पीलीभीत, पूरनपुर तहसील क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई है। अधिकांश मार्गो पर लोग निजी वाहन या फिर प्राइवेट वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं। तीन साल पहले ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के लोगों को सरकारी रोडवेज बस सेवा की भी सौगात नहीं मिल सकी। आज भी यहां रहने वाली लाखों की आबादी जान जोखिम में डालकर तहसील मुख्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। निजी वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं।पूरनपुर बंडा हाईवे पर मात्र एक सरकारी बस सेवा…

बरेली : ब्लाक रामनगर से नैशनल यूथ वालियंटर राहुल गौतम ने किया जागरूक

आँवला तहसील के ब्लाक रामनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेवती में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटीयों व महिलाओं को जागरूक करने के लिये नेहरु युवा केंद्र बरेली ब्लॉक रामनगर से नैशनल यूथ वॉलियंटर राहुल गौतम ने आंगनबाड़ी केंद्र रेवती मे पहले कोविड 19 के प्रति प्रतिज्ञा संकल्प जागरूकता शपथ दिलाई गयी ओर सभी ने कोविड 19 के बारे मे सचेत एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने की शपथ ली फिर राहुल गौतम ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम हमारी आवाज हमारा समान भविष्य पर लडकियों ओर महिलाओं…

जौनपुर : सात साल पहले गोद लिए धनन्जय सिंह को शुभम ने भेट किया बाबा विश्वनाथ की प्रतिमा

जौनपुर क्षेत्र के रमनी पुर गांव में शनिवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पूर्व सासंद धनंजय सिंह को शुभम उपाध्याय ने काशी विश्वनाथ की प्रतिमा भेट किया।बता दे कि सात साल पहले शुभम ने हाई स्कूल में अच्छे नम्बरों से पास किया था।तो उसी समय एक कार्यक्रम में धनन्जय सिंह को आमंत्रित किया गया था। शुभम की काबिलियत देख धनन्जय सिंह ने पूरी पढ़ाई की खर्चा खुद अपने जिम्मे ले लिये।जोकि शुभम के परिवार की माली हालत ठीक नही थी। आज शुभम बीटेक करके किसी प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद…