मैनपुरी : सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

मैनपुरी : मां शीतला देवी मंदिर के पास दो दिन पूर्व किसी वाहन की टक्कर लगने से हुए हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के सदराला कोठी वाली गली ज्योति तिराहा निवासी नरेंद्र सिंह 13 अप्रैल की रात मा शीतला देवी मंदिर मेला देखने जा रहे थे। तभी धारऊ बाईपास पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र…

जनपद कासगंज में आज दिनांक 17अप्रैल अखिल भारतीय ब्राह्मण माह सभा की बैठक का आयोजन

आज 17अप्रैल को अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा की बैठक कपिल मुनि धर्मशाला कासगंज अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक दुबे जी जिला अध्यक्ष मीनाक्षी गौड़ के नेतृत्व में हुई जिसमे काफी महिलाओं और संगठन के महिला पदाधिदिकारी ने कासगंज में पहली बार भगवान परशुराम की शोभा यात्रा मे भ्रमण करने का निर्णय लिया है जिसमे महिलाओं पुरषों की भांति अपनी आवाज और महिलाओं के संगठन को मजबूत कर सके आज हमारे समाज में महिलाओं की स्थिति बड़ा दयनीय और अव्यवस्थित है इस स्थिति को सुधारने के…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की बगल में ‘चोर’ आकर बैठा, खाना खाया, सेल्फी के साथ शाबाशी भी ले गया!

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. इसलिए नहीं कि उसमें खुद शिवराज चौहान हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि उसमें उनके साथ एक ‘चोर’ दिखाई दे रहा है. वो ठीक उनकी बगल में बैठा है. और सिर्फ बैठा नहीं है, बंदे ने प्रदेश के सीएम के साथ सेल्फी ली और उनकी शाबाशी भी ले गया. वाकया शनिवार, 15 अप्रैल को सीधी जिले के गोतरा गांव का है. शिवराज सिंह चौहान यहां भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे. वायरल तस्वीर इसी कार्यक्रम की…

गैस सिलेंडर हो गया बेहद सस्ता, रेट जानकर आपके चहरे पर भी होगी खुशी

देश में दिन पर दिन बढ़ रहे हैं महंगाई आम आदमी की जेब पर काफी असर पड़ रहा है और ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत आसमान रही है। लेकिन आपको अब राहत मिलने वाली है दरअसल घरेलू गैस पर फिर से सब्सिडी लागू किया जाएगा जिसके बाद से 1100 ₹ में अभी गैस सिलेंडर मिल रही है। उसकी कीमत मात्र ₹500 हो जाएगी आपको पता होगा कि जब कोरोनावायरस के दौरान सरकार ने गैस पर दिए जाने वाले सब्सिडी हटा दी थी।इसे फिर से शुरू करने की योजना…

मैनपुरी में नगर निकाय चुनाव के लिए अभी तक कितनों ने किया नामांकन ,खबर से जानें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की छह तहसीलों में नामांकन के छठे दिन रविवार को दस निकायों में चेयरमैन पद के लिए 26 और सदस्य पद के लिए 129 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। नगर पालिका सहित 10 नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के लिए 25 तथा सदस्य पद के लिए 107 पर्चे खरीदे गए हैं। नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने के लिए सुबह से तहसीलों में भीड़ जमा रही। नामांकन के छठे दिन रविवार को नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए तीन, नगर पंचायत भोगांव में अध्यक्ष…

असद अहमद के एनकाउंटर पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया का बड़ा बयान, ‘पुलिस की जान पर बन आएगी तो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने असद एनकाउंटर को लेकर बड़ा बयान दिया है. मौर्य ने कहा कि पुलिस की जान पर बन आएगी तो पुलिस आरती नहीं उतारेगी, वो आत्मरक्षा के लिए गोली चलाएगी. पुलिस मरने के लिए नहीं गई है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि मैं मौके पर नहीं था, मेरे पास कोई तथ्य नहीं हैं, मैं उस पर कोई बयान नहीं दे सकता. ऐसे मामलों में मजिस्ट्रेट इनक्वायरी का कोई मतलब नहीं होता. अगर इनक्वायरी होनी है तो हाई कोर्ट के सेवानिवृत्ति…

कोलकाता फ्लैट, बार लाइसेंस के नाम पर 11.76 लाख की ठगी, फर्जी IAS गिरफ्तार

कोलकाता. बड़तला पुलिस ने फ्लैट और बॉर लाइसेंस दिलाने के नाम पर 11.76 लाख की ठगी के आरोप में फर्जी आइएएस को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शांतो कुमार मित्रा (61) है. पुलिस ने बताया कि दिसंबर 2022 में बड़तला निवासी मंजू घोष ने शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसमें कहा गया था कि आरोपी ने खुद को सीएम कार्यालय में पदस्थ आइएएस अधिकारी बताया. उसे राजरहाट मेगासिटी में दो फ्लैट व बॉर व रेस्तरां का लाइसेंस दिलाने के नाम पर पैसे मांगे. उन्होंने अपनी बेटी के साथ उसे…

आईपीएल के सुपर संडे में कई रिकॉर्ड बने, लेकिन चर्चा में रहे अर्जुन तेंदुलकर

सुपर संडे 16 अप्रैल को आईपीएल में दो मैच खेले गए पहले मुक़ाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर के शतक की बदौलत 185 रन बनाए, लेकिन वो मुंबई इंडियंस के तूफ़ान को नहीं थाम सके, जिसने नए कप्तान के नेतृत्व में जीत हासिल की. वहीं दूसरे मुक़ाबले में हार्दिक पांड्या की टीम ने 177 रन बनाए, लेकिन टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर की तूफ़ानी पारी से पहली बार गुजरात टाइटंस पर जीत हासिल की. लगातार तीन मैच हार चुके राजस्थान रॉयल्स की…

गजब: बिल्ली बनी पति और पत्नी के बीच तलाक की वजह?

कभी सोचा है कि कोई कपल सिर्फ एक जानवर की वजह से अपना रिश्ता खत्म करना चाहता हो. कोई पत्नी अपने पति के साथ सिर्फ इसलिए नहीं रहना चाहती है कि उसका पति उसके पेट को पसंद नहीं करता है. अगर आपको लगता है कि ये फालतू की बात है तो जनाब आप गलत हैं. एक महिला ने अपने पति को तलाक सिर्फ इसलिए दे रही है क्योंकि उसने एक दिन पत्नी के बाहर जाने के बाद उसकी बिल्ली को घर से बाहर निकाल दिया था. महिला घर से बाहर…

अतीक अहमद शूट डेड : क्या थी ताबड़तोड़ गोली चलाने की वजह?

पहले आरोपी का नाम लवलेश तिवारी है, जिसकी उम्र 22 साल है. दूसरे का नाम मोहित उर्फ सनी है, जिसकी उम्र 23 साल है. तीसरे का नाम अरुण कुमार मौर्य है, जिसकी उम्र 18 साल है. यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने उमेश पाल और दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में अशरफ और अतीक को पेशी के लिए तलब किया था. इसी सिलसिले में अतीक को गुजरात की साबरमती जेल…

फर्रुखाबाद : नहीं लिखी गई रिपोर्ट तो महिला ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

फर्रुखाबाद/मोहमदाबाद: 13/4/2023 को शाम करीब 8:30 बजे विनीता के ससुर अपने अपने नलकूप से अपने खेत में पानी लगा रहे थे तभी विनीता के गांव मॉडल शंकरपुर चौकी ताजपुर के निवासी बलराम सिंह पुत्र अमर सिंह बा प्रेमपाल शिवम एवं दो अन्य लोग खेत पर आ गए और विनीता के ससुर से कहा कि तुम्हारे नलकूप से पहले हम अपना खेत भरेंगे विनीता के ससुर ने इसका विरोध किया और कहा कि पहले मेरा खेत भर जाए उसके बाद तुम अपना खेत भर लेना इसी बात से नाराज होकर विनीता…

फर्रुखाबाद:विश्व हीमोफीलिया दिवस(17 अप्रैल)पर विशेष,माता पिता से बच्चे को जन्म से मिलता है हीमोफीलिया-डॉ शिवाशीष उपाध्याय

16 अप्रैल 2023 हीमोफीलिया आनुवंशिक रोग है जिसमें शरीर के बाहर बहता हुआ रक्त जमता नहीं है। इसके कारण चोट या दुर्घटना में यह जानलेवा साबित होती है क्योंकि रक्त का बहना जल्द ही बंद नहीं होता। अत्यधिक मात्र मैं रक्तस्राव होने से रोगी के शरीर में विकृति एवं कमजोरी आ जाती हैI आमतौर पर ऐसे मरीजों को क्लोटिंग फ़ेक्टर कि दवाएं दी जाती हैंI हीमोफिलिया को लेकर जागरूकता के लिए हर वर्ष 17 अप्रैल को विश्व हीमोफिलिया दिवस मनाया जाता है| यह विश्व फेडरेशन ऑफ़ हीमोफिलिया की एक पहल…

प्रयागराज : माता- पिता की मौत के बाद बना अपराधी, कुरारा थाने का हिस्ट्रीशीटर अतीक और अशरफ को गोली मरने वाले शूटर सनी सिंह पर ये बड़ा खुलासा

प्रयागराज में हुई अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में हमीरपुर के सनी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सनी सिंह उन तीन शूटरों में शामिल है, जिसने अतीक और अशरफ पर करीब 14 राउंड फायर कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। मीडियाकर्मी के वेश में पहुंचे तीनों शूटरों में सनी सिंह का आपराधिक इतिहास सामने आया है। शूटर सनी सिंह के परिजन भी सामने आए हैं। उन्होंने आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। परिजनों का कहना है कि सनी सिंह माता- पिता की मौत…

पीलीभीत : गंभीर बीमारी की दवा लेने बागेश्वर धाम गए दंपत्ति सड़क हादसे का शिकार हुए

पूरनपुर । लखनऊ -कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हुए दंपत्ति मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में गंभीर बीमारी की दवा लेने गए थे सूचना मिलते ही घर में मातमी सन्नाटा छा गया सुबह जल्दी ही स्वजन कन्नौज के लिए रवाना हो गए देर शाम तक शव घर नहीं पहुंच सके। कौन सी आई थाना क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी रामपाल पिछले छह महा से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे कुछ लोगों ने बागेश्वर धाम में एक बाबा की ओर से बीमारी का उपचार बताया इस पर 12…

गाजीपुर – बीजेपी नेता रामलखन मौर्य बने डायरेक्टर

जंगीपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि ० जंगीपुर गाजीपुर के प्रबंधन कमेटी के संचालक पद हेतु निर्वाचन निर्वाचन क्षेत्र सदस्य प्रतिनिधि सदस्य विकाश खंड जखनियां से रामलखन मौर्य को सदस्य निर्वाचित किया गया समर्थकों में खुशी का माहौल है

मैनपुरी : 88 वें दीक्षांत समारोह में मेजर अंगद सिंह महाविधालय रुस्तमपुर बरौली के 4 छात्र छात्रों को 4 स्वर्ण पदक तथा 2 रजत पदक से नवाजा गया।

13 अप्रैल 2023 को डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविधालय आगरा के व्दारा छात्र – छात्रों को बीए, बीएससी तृतीय खंड परीक्षा 2022 में बेहतर अंक हासिल करने पर सम्मानिति किया गया 88 वें दीक्षांत समारोह में मेजर अंगद सिंह महाविधालय रुस्तमपुर बरौली मैनपुरी के 4 छात्र छात्रों को 4 स्वर्ण पदक तथा 2 रजत पदक से उत्तर प्रदेश की राजयपाल श्रीमती आनंदीबेन बेन पटेल , और विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रजनी तिवारी , मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष भारतीय विश्वविधालय संघ एवं पूर्व कुलपति प्रोफेसर एमएस सालुंखे…

प्रयागराज-कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद संतोष राय के दिशा-निर्देशन में अंबेडकर जयंती के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय ग्राम देवघाट झलवा प्रयागराज में यूनाइटेड लॉ कॉलेज के सहयोग से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद सुभाष चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में किया गयाकार्यक्रम में यूनाइटेड लॉ कॉलेज के विधि छात्र छात्राओं द्वारा उपस्थित आम जनमानस को उनके अधिकारों के बारे में तथा नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया…

बदायूं: ससुराल पक्ष ने युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला

यह मामला बदायूं जिले के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं का है।आपको बताते चलें कि बेटा गुसाईं के रहने वाले रिजवान की शादी कुछ वर्ष पहले थाना बिल्सी के ही ग्राम परौली से नरगिस नाम की महिला से हुई रिजवान अपनी पत्नी नर्गिस के साथ सकुशल जिंदगी बिता रहे थे। और पत्नी नरगिस कुछ समय पहले अपने मायके चली गई। अब से लगभग 8 दिन पहले रिजवान अपनी पत्नी नरगिस को ग्राम परौली अपनी ससुराल से वापस अपने घर ले आया।बीती 12 तारीख की शाम को किसी बात…

इटावा : फांसी के फंदे पर झूलता मिला बीएससी के छात्र का शव

आज सुबह 5:00 से 6:00 के बीच उसका मृत शरीर फांसी के फंदे झूलता मिला गांव में सनसनी फैल गई और कोहराम मच गया मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दें थाना ऊसराहार पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया गया तथा पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार गांव दौलतपुर में कर दिया गया परिवारजनों ने बताया छात्र ने आत्महत्या की है बेरोजगार होने के कारण परेशान रहता था बेरोजगारी महसूस करता था तथा बेरोजगारी के कारण तनाव…

आज जया बच्चन 75वां बर्थडे पर जानिए उनकी जिंदगी के कुछ ख़ास पहलू, पढ़िए रिपोर्ट

जया बच्चन का आज 75वां बर्थडे है। 1971 में रिलीज हुई फिल्म गुड्डी से अपने सिने करियर की शुरुआत करने वाली जया अब राजनीतिक दुनिया का भी जाना-माना नाम हैं। 15 साल की उम्र में फिल्मी पर्दे पर दिखने के बाद उन्होंने 25 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन से शादी कर ली थी। शादी के 18 साल तक उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और पूरा ध्यान परिवार पर दिया। बिग बी कुली के सेट पर भयानक हादसे के शिकार हो गए थे। पूरा देश उनकी सलामती के लिए…