भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच में विराट कोहली की एक्टिंग

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 12वां मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा था . भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली मजाकिया अंदाज में दिखे. वे पाकिस्तान की पारी के 13वें ओवर के दौरान एक्टिंग करते दिखे. इससे ठीक पहले पाकिस्तान का विकेट गिरा था. दरअसल पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक और अब्दुला शफीक ओपनिंग करने आए थे. शफीक 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए थे. वहीं इमाम 13वें ओवर में आउट हुए.…

IND vs PAK: भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर लगातार आठवीं जीत, सात विकेट से हराया

भारत ने विश्व कप के 12वें मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उसने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अब अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को भी हरा दिया। उसके तीन मैचों में अब छह अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्तूबर को बांग्लादेश से पुणे में होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम 20 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में खेलेगी। भारत की धमाकेदार जीतअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने…

बरेली – फतेहगंजपश्चिमी स्मैक तस्कर शराफत हुसैन की 1.31 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त।

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश पर फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्कर शराफत हुसैन की 1.31करोड़ संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। आज मीरगंज एसडीएम राजीव शुक्ला, मीरगंज एसओ हरेंद्र सिंह, फतेहगंज पश्चिमी एसओ ललित मोहन की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन की टीम ने फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 ने स्मैक तस्कर शराफत हुसैन की सब्जी मंडी चौक में रोड़ के पास बने शोरूम (दुकान) एवं और उसकी पांच मंजिला बने आलीशान मकान को अपने कब्जे में लेकर सीज कर नोटिस चस्पा किया। पुलिस प्रशासन…

प्रयागराज- डायट में मिशन शक्ति से संबंधित विविध कार्यक्रम संपन्न।

राजेंद्र प्रताप उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट के निर्देशन में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज से सुभाष चौराहे तक नारी सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन को समर्पित मिशन शक्ति के चौथे चरण के का आयोजन किया गया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किये। रैली में महिलाओं के अधिकार से संबंधित नारे प्रशिक्षुओं द्वारा लगाए गया। कार्यक्रम का आयोजन उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य राजेंद्र प्रताप, संयोजक वरिष्ठ प्रवक्ता शिवनारायण सिंह एवं सह संयोजक वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन कुमार रहे। रैली के उपरांत डायट कैंपस…

जौनपुर:धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

जौनपुर के पुरानी बाजार स्थित रहमानिया सीरत कमेटी के बैनर तले होने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक देखते ही बन रही थी,चारों ओर रंग बिरंगी झालरों से गली को सजाया गया था, अपने दस्तूर के मुताबिक एक जुलूस बड़ी मस्जिद के पूर्वी गेट से शाम को उठा और अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ मल्हनी पड़ाव स्थित मस्जिद के पास जाकर के समाप्त हो गया, रास्ते भर विभिन्न अंजुमन रसूल की शान में नाते पढ़ती रही वहीं विभिन्न अखाड़े अपना करतब भी दिखाते रहे, दूर दराज से आए हुए…

रायबरेली : डीह राज्य मार्ग पर बने गढे दे रहे मौत का सौगात

डीह क्षेत्र रायबरेली परसदेपुर मार्ग पर पोचिंग तो की जा रही है लेकिन जानलेवा गड्डे अभी भी मौजूद है। जबकि पीएमजेसवाई की सड़क और प्रमुख मार्ग है हजारों लोगों का आना जाना होता है।इस अनदेखी से पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व जेई की घोर लापरवाही दिखाई दे रहा है। जबकि यह गढडा डीह सुन्दर गज चौराहे से निकट चन्द कदम पर सरायमनिक प्रथमिक विद्यालय के पास मौजूद ऐसे तमाम गढ़े इस रोड मे देखने को मील जायेगे। जबकि ऐसी रोडो पर उच्च अधिकारियों का वाकयदा दौरा बिजिट भी होता लेकिन ऐ…

कोटा में टिफिन वाले ने नीट की तैयारी कर रही छात्रा का किया बार-बार रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

कोटा रैप केस: छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि खाना लाने वाले लड़के ने बार-बार उसका बलात्कार किया जबकि छात्रावास के मालिक से इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी। राजस्थान के कोटा में एक टिफिन वाले ने नीट की तैयारी कर रही छात्रा का कई बार रेप किया। आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे बार-बार ब्लैकमेल कर गंदा काम किया। जानकारी के मुताबिक, छात्रा की उम्र 15 साल है। वो कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की…

चाकू से वार कर टीचर को उतारा मौत के घाट, अल्लाहु अकबर के नारे

आकलन के मुताबिक इजराइल और अमेरिका के बाद फ्रांस दुनिया का तीसरा देश है जहां सर्वाधिक यहूदी आबादी निवास करती है। वहीं, पश्चिम यूरोप में फ्रांस ऐसा देश भी है जहां पर मुस्लिमों की सबसे अधिक आबादी है। शुक्रवार को उत्तरी फ्रांस के अर्रास शहर के एक स्कूल में चाकू से किए गए हमले में एक शिक्षक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने चाकू से हमला होने की पुष्टि की है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उत्तरी फ्रांस…

पुलिस की डायल 112 गाड़ी लेकर फरार हुए चोर

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक चोर, पुलिस के डायल 112 की गाड़ी लेकर ही फरार हो गया. पुलिस इमरजेंसी व्हीकल को चुराने वाले चोर की कहानी सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे. आरोपी ने पहले चाबी उड़ाई फिर गाड़ी ले उड़ा. गाड़ी चुराने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है. उसने गाड़ी को ऐसी जगह ले जाकर छोड़ा कि पुलिस सोच भी नहीं सकती थी. गाड़ी छोड़कर फरार हुए चोर ने चाबी भी गायब कर दी. पुलिसकर्मी खेतों में चाबी तलाश रहे थे. पुलिस के मुताबिक 681 नंबर इमरजेंसी रेस्पॉन्स व्हीकल…

कोसमा के गांव ढकरई में डेंगू से पीड़ित महिला की मौत

मैनपुरी में विकासखंड घिरोर की कोसमा मुसलमीन ग्राम पंचायत के मजरा ढकरई में एक डेंगू पीड़ित महिला ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल की जांच में दो नए डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। ढकरई निवासी विजय पाल शंखवार की 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बा घिरोर में करहल रोड पर एक निजी क्लीनिक…

मैनपुरी दिव्यांग के खाते से भी एक लाख रुपये डाककर्मियों ने किए साफ

मैनपुरी के प्रधान डाकघर में गबन का एक और मामला सामने आया है। एक दिव्यांग के खाते से डाककर्मियों ने एक लाख रुपये पार कर दिए। जब खाताधारक जांच कराने के लिए प्रधान डाकघर पहुंच तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। अब अधिकारी मामले में कार्रवाई करने के बजाए दबाने में जुटे हुए हैं। शहर के दीवानी रोड निवासी सहदेव सिंह का प्रधान डाकघर में एक पुराना बचत खाता है। लगभग डेढ़ साल पहले उसने अपने खाते में एक लाख रुपये के करीब धनराशि जमा की थी। इसके बाद…

मैनपुरी के पूर्व विधायक के घर से लाखों की चोरी

मैनपुरी; शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी एक पूर्व विधायक और एमएलसी के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। लाखों रुपये के जेवर नकदी आदि चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद पूर्व विधायक के पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूर्व विधायक और एमएलसी बाबा रामनाथ के पुत्र जगदीश यादव का पैतृक गांव हविलिया उरथान है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में भी उनका मकान है। पिता का…

मैनपुरी में स्कूटी से आ रही महिला पर चाकू से हमला

मैनपुरी के गांव नवादा के पास शुक्रवार की देर शाम स्कूटी से अपनी सहेली के साथ आ रही एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। चाकू से वार किए गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे जमीन की रंजिश बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।जनपद फर्रुखाबाद के प्रेमपुर निवासी स्नेहलता का शहर के स्टेशन रोड निवासी एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की देर शाम स्नेहलता अपनी सहेली मीना के साथ…

पीलीभीत जेल से कैदी को लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस कंबाइन से टकराई

संसारपुर में पीलीभीत जेल से बीमार कैदी को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक सिपाही और एंबुलेंस सहायक घायल हो गया। बाद में दूसरी एंबुलेंस से कैदी को लखनऊ भेजा गया। बृहस्पतिवार देर रात पीलीभीत जेल में बंद एक कैदी धर्मेंद्र पुत्र रामबरन के बीमार हो जाने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पुलिस कैदी को एंबुलेंस से इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। इसी दौरान गोला-खुटार हाईवे पर लाल्हापुर गांव के…

पीलीभीत में सुबह-शाम की ठंडक बच्चों को कर रही बीमार

पीलीभीत के मौसम में बदलाव के कारण अब छोटे बच्चों में सर्दी-खांसी-जुकाम हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में 80 प्रतिशत बच्चे इसी बीमारी के पहुंच रहे हैं। ऐसे में डाक्टर बच्चों के माता-पिता को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम का बदलाव बच्चों के लिए काफी हानिकारक साबित हो रहा है। दिन में तेज धूप के बाद सुबह-शाम की ठंडक बच्चों को बीमार कर रही है। मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में रोजाना 150 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें वायरल फीवर, निमोनिया, कोल्ड फीवर आदि…

पीलीभीत के डगा गांव में बाघ का आतंक, बकरी को शिकार बनाने के बाद झाड़ियों में जमाया डेरा, दहशत में ग्रामीण

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव डगा में एक सप्ताह से भी अधिक समय बीत चुका है। लेकिन यहां पर बाघों की चहलकदमी कम नहीं हो पा रही है। लगातार वन विभाग भी बाघों की निगरानी कर रहा है। अभी तक तो बाघ खेतों में विचरण कर रहे थे। लेकिन अब आबादी के बिल्कुल किनारे एक बाघ पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में इन दिनों बाघों का आतंक देखने को मिल रहा है। जंगल से निकलकर ये बाघ ग्रामीण इलाकों में चहलकदमी कर रहे हैं। बाघों को…

पीलीभीत में अतिक्रमण हटाने में व्यापारी-प्रशासन आमने सामने

पीलीभीत के शहर में जाम की समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका टीम और पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए दूसरे दिन अभियान नहीं चल सका। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार या रविवार से अभियान फिर चलाया जाएगा। वहीं व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर अभियान चलाया गया तो वह बाजार बंद करेंगे। शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह अचानक पुलिस फोर्स और पालिका की टीम के साथ गैस चौराहे…

पीलीभीत के शौर्य यात्रा से भगवामय हुई सड़कें, विधायक ने की बुलडोजर की सवारी

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से निकाली गई शौर्य यात्रा के पीलीभीत पहुंचते ही तराई की सड़कें भगवामय दिखाई दी। यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पहले एक सभा कर इसके उद्देश्य आदि के बारे में जानकारी देते हुए हिंदू समाज से एकजुट होने की अपील की गई।वहीं, इसके मुख्य मार्गों पर पूरे उत्साह के साथ भगवा रंग के बजरंग बली बने जयश्रीराम लिखे झंडे लहराए। डीजे की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। सख्त सुरक्षा बंदोबस्त के बीच यात्रा शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गई। विश्व हिंदू…

मैनपुरी में ग्राम प्रधान से गैंगरेप, काम के बहाने घर बुलाकर दो भाइयों ने गन प्वाइंट पर की हैवानियत

यूपी के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत के विकास और सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली 30 साल की महिला ग्राम प्रधान यौन शोषण का शिकार हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। मजबूर होकर महिला ग्राम प्रधान ने एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एसीजेएम ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। इसके बाद मैनपुरी पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच…

पीलीभीत में तालाब में मछली पकड़ने गए मजदूर की डूबकर मौत

पूरनपुर में तालाब में मछली पकड़ने गए मजदूर गांव सुआबोझ निवासी राकेश (40) की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने राकेश के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव सुआबोझ निवासी राकेश ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। राकेश के छोटे भाई अवधेश ने बताया कि राकेश बुधवार शाम करीब तीन बजे साइकिल से मछली पकड़ने गांव रंपुरा के समीप तालाब पर गया था। शाम तक घर न लौटने पर बुधवार की शाम सात बजे उनके मोबाइल पर फोन किया। फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन सो गए।बृहस्पतिवार की सुबह…