मामला दियोरिया कोतवाली क्षेत्र का है। ईंट- भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर शाम को घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर पशुओं का झुंड आता देख बचने के प्रयास में सड़क किनारे मौजूद खेत में गिर गया। जहां करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शव मिलने के बाद घरवालों ने खेत के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीलीभीत के खेत पर लगे विद्युत प्रवाहित तारों के करंट की चपेट में आकर मरे मजदूर के स्वजन ने ग्रामीणों के सहयोग से मार्ग…
Category: राज्य
पीलीभीत में पीटीआर में तीन और होम स्टे के लिए भेजा प्रस्ताव
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में अभी छह होम स्टे का संचालन हो रहा है। अब तहत तीन और होम स्टे संचालित किए जाने की बात चल रही है। अनुमति के लिए पत्रावली उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। ग्रामीणों की जंगल पर निर्भरता कम करने और जंगल से लगे गांवों के लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए होम स्टे योजना शुरू की गई थी। यहां बराही, मुस्तफाबाद, माधोटांडा, हरीपुर रेंज, बाइफरकेशन व डगा गांव में एक-एक होम स्टे संचालित हो रहे हैं। साथ ही अब आगामी सत्र के लिए तीन…
पीलीभीत में अतिक्रमण पर फिर जागे अफसर, स्टेशन रोड पर चलाया अभियान
पीलीभीत के शहर की मुख्य समस्या अतिक्रमण है और इसी कारण जाम भी लगता है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को अफसर फिर जाग गए और पुलिस फोर्स के साथ स्टेशन रोड पर अभियान शुरू कराया। अफसरों ने पुलिस और पीएसी के साथ पहले स्टेशन रोड पर नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद राम स्वरूप पार्क के पीछे गली में पक्का निर्माण तुड़वाया। उधर, अभियान के खिलाफ व्यापारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। शहर में बाजार के साथ ही अन्य सभी मार्ग अतिक्रमण की जद में हैं।…
पीलीभीत में तीन तलाक देकर छत से फेंकने का पति पर लगाया आरोप
पूरनपुर के मोहल्ला करीमगंज निवासी मंतशा ने पति पर जयपुर ले जाकर मारपीट करने, तीन तलाक देकर छत से फेंकने, अस्पताल पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मंतशा ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2020 में मोहल्ला निवासी शहनबाज से हुआ था। आरोप है कि दहेज की खातिर उसका मानसिक, शारीरिक उत्पीडऩ शुरू कर दिया गया। सितंबर में उसका पति जयपुर काम से गया और साथ उसे भी ले गया। आरोप है कि जयपुर में भी उसके साथ मारपीट की…
पीलीभीत में घर में मिला दुकानदार का शव, अवैध संबंधाें में हत्या का शक
बीसलपुर के दियोरिया कोतवाली के गांव रामनगर जगतपुर में मंगलवार देर शाम पुलिस ने एक दुकानदार का शव उसके घर से ही बरामद किया। मृतक के चाचा ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। अवैध संबंधों को लेकर हत्या किए जाने की चर्चा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। दियोरिया कोतवाली के गांव रामनगर जगतपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका 26 वर्षीय भतीजा राजू घर में अकेला ही रहता था। उसके मां बाप की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसके कोई भाई-बहन भी…
मैनपुरी में डेंगू का डंक ले रहा जान, महिला सहित दो मरीजों की मौत, सात की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में डेंगू पीड़ितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। डेंगू पीड़ित मरीजों की मौत भी हो रही है। पिछले 24 घंटे में डेंगू पीड़ित महिला सहित बुखार से दो मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां 36 मरीज भर्ती कराए गए। सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कोसमा निवासी पूरन वाल्मीकि की 40 वर्षीय पत्नी कमलेश को पिछले दो दिन…
मैनपुरी में जानलेवा हमले के मामले में तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
मैनपुरी थाना घिरोर क्षेत्र में गांव ओय निवासी युवक पर जानलेवा हमला के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गोली लगने से युवक व पुत्री घायल हुए थे। घायलों का उपचार ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में चल रहा है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला ओय निवासी कुलदीप सिंह मंगलवार की सुबह चचेरे भाई नवीन और पुत्री सिद्धी और पुत्र बबलू के साथ कस्बा जा रहा था। कार जब नगला प्राणनाथ के पास पहुंची।…
मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव, सुनीं जन समस्याएं, आकाशीय बिजली गिरने से मृतकों के परिजन को दी सहायता राशि
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव बुधवार को जनपद पहुंची। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर उनसे मिलने काफी लोग पहुंचे। सांसद ने लोगों का हाल जाना। जिले की घटनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आकाशीय बिजली गिरने से होने वाली जनहानि पर पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान की। मृतकों के परिवारीजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और मदद की। इस मौके पर पांच परिवारों…
मैनपुरी में महंगाई ने बिगाड़ा किचन का बजट, अरहर की दाल के रेट हाई, जीरा ने खराब किया ‘तड़का’
महंगाई से फिर बिगड़ने लगा थाली का बजट नवरात्र से त्योहारों की श्रृंखला शुरू होगी लेकिन उससे पहले ही थाली का बजट गड़बड़ा गया है। इन दिनों बाजार में सभी दालों के दाम बढ़े हुए हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अरहर और मूंग की दाल में हुई है। इससे शरीर को मिलने वाला पोषण भी अब प्रभावित होने लगा है। नवरात्र से त्योहारों की श्रृंखला शुरू होगी, लेकिन उससे पहले ही थाली का बजट बिगड़ने लगा है। आटा, तेल और रिफाइंड के अलावा रसोई से जुड़ी हर सामग्री महंगाई की चपेट…
मैनपुरी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल, परीक्षा देकर घर लौट रही थी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा की मौत हो गई। जबकि, युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बेवर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर मानपुरहरी गांव निवासी रामपाल सिंह ने सिंह ने थाने में लिखित सूचना दी। बताया कि उसकी बेटी उपासना (18) आदर्श कृष्णा पीजी कॉलेज, अंजनी में…
पीलीभीत का चावल हरियाणा और पंजाब भेजा जा रहा तराई का चावल
पूरनपुर का धान खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन सरकारी खरीद केंद्रों पर किसान नाममात्र को पहुंच रहे हैं। वहीं राइस मिलों पर सुबह होते ही धान भरे वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। अधिकांश राइस मिलर और व्यापारी 1750 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीद रहे हैं। बी ग्रेड के चावल का दाम बाजार में 2850 रुपये प्रति क्विंटल है। ऐसे में राइस मिलर चावल हरियाणा और पंजाब भेज रहे हैं। धान का घोषित मूल्य 2183 और ग्रेड ए के धान का रेट 2203 है।…
पीलीभीत में बिना बजट निकाले टेंडर निरस्त, अब फिर से कवायद
पीलीभीत में जंगल के किनारे गांवों को सुरक्षित करने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) प्रशासन जाल बंदी कराने की तैयारी बीते छह माह से कर रहा है। पहले बिना बजट जारी हुए ही इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया था, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। अब जब आपदा राहत से भारी भरकम बजट जारी किया गया तो एक बार फिर टेंडर निकाले गए हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र से बाहर लगातार बाघों की चहलकदमी जारी है। इसमें सबसे अधिक जंगल किनारे के गांव प्रभावित हो रहे हैं।…
तीन महीने से पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के 250 डॉक्टर और कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, दिया धरना
जब से पीलीभीत जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में तब्दील हुआ है, तब से समस्याएं बढ़ गई हैं। शुरू में तो कुछ महीने सैलरी समय पर मिली, लेकिन पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं आई है। इससे किसी की ईएमआई बाउंस हो रही है तो कोई बच्चों की फीस नहीं जमा कर पा रहा है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय समेत अन्य कर्मचारियों को तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। इससे परेशान होकर डॉक्टर और कर्मचारियों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन…
पीलीभीत: मुद्दों पर चल रही थी बात और आपस में ही भिड़े सभासद
नवरात्रि और दिवाली के त्यौहार के मददेनजर नगरपालिका की बोर्ड बैठक बुलाई गई। जिसमें सफाई, प्रकाश व्यवस्था और मरम्मत कार्य को लेकर सभासदों ने अपनी बात रखी। कुछ सभासद आपस में ही भिड़ गए। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया गया। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने समेत कई बिंदुओं पर प्रस्ताव दिए गए और सभी ने सहमति जताई। बुधवार को नगरपालिका सभागार कक्ष में बोर्ड बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल और प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह ने की। पिछली…
पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर फायरिंग कर सराफ से 27 लाख की लूट
पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर हर्राया किशनपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए सराफ से 27 लाख रुपये के जेवर और करीब 38 हजार रुपये लूट लिए। काफी छानबीन के बावजूद लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। क्षेत्र के गांव मानपुर के रहने वाले दयाशंकर की करीब चार किलोमीटर दूर बिथरा बस स्टैंड के पास ज्वेलरी की दुकान है। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। दुकान के जेवर और रुपये से भरे दो बैग उन्होंने…
पीलीभीत में मानसिक रोगों का समय से इलाज कराया जाना जरूरी
बदायूं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं सारिका गोयल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अक्सर मानसिक रोगों को अंधविश्वास के चलते लोग जादू-टोना, प्रेत बाधा आदि मान लेते हैं, इससे मरीज की हालत बिगड़ जाती है। मानसिक रोगों का समय से इलाज होना जरूरी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में लगाए गए कैंप में नुक्कड नाटक के माध्यम से मानसिक रोगों के…
पीलीभीत में सहकारी समिति की बैठक में संचालक से की हाथापाई
बीसलपुर में ज्ञासपुर किसान सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को बैठक शुरू होते ही गांव के दो युवकों ने आकर काफी हंगामा किया। विरोध करने पर उन लोगों ने हाथापाई भी की। कोतवाली के गांव कासिमपुर स्थित ज्ञासपुर किसान सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को सुबह 10 बजे समिति सचिव मुन्नालाल गंगवार बैठक की कार्यवाही शुरू करते इससे पहले ही गांव अमरा करोड़ के दो युवक आए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इन लोगों का आरोप था कि बैठक कर केवल औपचारिकता की जाती हैं। बैठक में किसानों के…
बेटे की हार्ट अटैक से हुई मौत तो मां ने भी तोड़ा दम, एक साथ जलीं दो चिताएं
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले युवक की बीते देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर जब मां को मिली तो उनकी भी सांसे थम गईं और वह भी दुनिया को अलविदा कह दी। एक ही साथ मां और बेटे की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आज यानी सोमवार सुबह मां-बेटे की चिताएं एक साथ जलाई गईं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिछवां थाना क्षेत्र के इन्नीखेड़ा गांव के रहने वाले सचिन दिल्ली में ओला कार चलाता था। बीते शाम वह…
मैनपुरी में पोस्टमास्टर पर 4 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के औगौथा क्षेत्र में स्थानीय डाकघर के पोस्टमास्टर पर जिले के कम से कम 16 गांवों के निवासियों के खातों से 4 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगाया गया है। इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब कई ग्रामीण अपनी बचत राशि निकालने के लिए डाकघर गए, लेकिन उन्हें बताया गया कि उनके खातों में कोई पैसा नहीं है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने पोस्टमास्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत…
मैनपुरी में धान रोपाई को लेकर हुआ था झगड़ा, 10 वर्षीय मासूम का दबा दिया गला, शव देख सदमे में मां, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बालक की मौत के मामले में मां ने नामजद लोंगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। इसको लेकर थाने में तहरीर भी दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला मंगद की है। गांव निवासी पूनम ने बताया कि गांव के ही औसान सिंह और पुत्रवधू रूबी से 24 जुलाई की सुबह धान की रोपाई को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी दिन शाम…
