बिजली कटौती निजात नहीं दिलाने पर पावर कॉर्पोरेशन के इंजीनियर उपभोक्ताओं के साथ धोखा करने लगे है। कटौती पर शिकायत करने के बाद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है लेकिन कागजों पर उसका समाधान कर दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने इसका खुलासा किया है।उन्होंने बताया कि 1912 की हकीकत जानी तो पता चला कि समस्या का समाधान हुआ नहीं और उसको कागजों पर सही कर दिया गया है। दरअसल, 11 केवी और एलटी लाइन की वजह से आने…
Category: उत्तर प्रदेश
मैनपुरी: नहाते हुए युवती का वीडियो बनाया, धमकी देकर रुपये भी ऐंठे
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का नहाते समय आरोपी रघुवीर सिंह उर्फ रवि निवासी नगला निरंजन बदायूं ने किसी तरह वीडियो बना लिया। इसके बाद उक्त वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इस दौरान ब्लैकमेल कर उस से 30 हजार रुपये भी ले लिए गए। इसके बाद भी वह रुपये की मांग करता आ रहा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अब सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता की ओर से पुलिस महानिदेशक को…
बरेली – वार्ड 33 के जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव घटिया सामग्री देख ठेकेदार पर जताई नाराजगी।
बरेली/आंवला – ग्राम कंधरपुर में जिला पंचायत से हो रहे खड़ंजा निर्माण में ग्राम वासियों द्वारा घटिया ईंट का प्रयोग किए जाने पर ज़िला पंचायत सदस्य अरविंद यादव से इसकी शिकायत की गयी। जिसको संज्ञान में लेते हुए श्री यादव अविलम्ब मौक़े पर जा पहुँचे और वहाँ जाकर देखा तो वास्तविक में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा था, जिसे लेकर ज़िला पंचायत सदस्य विफर गये और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उनके द्वारा ठेकेदार को भी सचेत किया गया।ज्ञात रहे उक्त खड़ंजा मेन सड़क से ओमकार के खेत तक…
बांदा: जीव कोपार्जन का एक मातृ साधन भूमि, अधिग्रहण किए जाने के विरोध मे मवई बुजुर्ग के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को लिखित ज्ञापन सौंपा है
बांदा -,इस भूमि अधिग्रहण से,ग्राम मवई बुजुर्ग का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। पूर्व में भी मवई बुजुर्ग की 4140 बीघा भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है।बांदा आज दिनांक 14 जून को लगभग एक सैकड़ा ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग के ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा से अवगत कराते हुए जिला अधिकारी बांदा को ज्ञापन देकर मवई बुजुर्ग के छोटे भूमि काश्तकारों के साथ, भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने का आह्वान किया है।साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि किस तरह से मवई बुजुर्ग के छोटे भूमि काश्तकार (ग्रामीणों) का भविष्य सुरक्षा होना…
मैनपुरी : नहाते हुए युवती का वीडियो बनाया, धमकी देकर रुपये भी ऐंठे
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में युवती के साथ शर्मनाक घटना हुई। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का नहाने के दौरान वीडियो बना लिया गया। इसके बाद आरोपी ने वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता से रुपये ले लिए और भरोसा दिया कि वो ये वीडियो डिलीट कर देगा। इसके बाद भी उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। मामले में पुलिस महानिदेशक से शिकायत के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। 30 हजार रुपये ले लिएसदर कोतवाली क्षेत्र…
मैनपुरी; विवाहिता के अंतिम संस्कार की तैयारी तभी गांव में पहुंच गई पुलिस, पुलिस को देखते ही ससुराल वाले लाश को छोड़ भाग गए
मैनपुरी के औंछा में नोएडा में विवाहिता की हत्या करने के बाद ससुरालीजन शव को लेकर गांव आ गए। मायके वालों को सूचना मिली तो वह गांव अचलपुर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोपी पति सहित अन्य के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दो वर्ष पूर्व हुई थी शादीजनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नगला बनी निवासी रामकिशन ने पुत्री सीमा (23) की शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी संदीप उर्फ…
मैनपुरी में BJP सभासद मुस्कान किन्नर पर हुआ हमला! उन्होंने हिम्मत दिखा यूं बचाई अपनी जान
मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथ बस अड्डे के पास किन्नर मुस्कान श्रीराम क्लिनिक पर दवा लेने गई थीं. जब वह लौटने लगीं तो बाइक सवार दो बदमाशों ने मुस्कान किन्नर पर तमंचा तान कर फायर कर दी, लेकिन तमंचे से फायर ही नहीं हुआ. इतने में मुस्कान किन्नर ने हिम्मत दिखाते हुए उन बदमाशों के ऊपर स्टूल दे मारा. लोगों की भीड़ जमा हो गई. अपने को घिरता देख बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक छोड़ फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एक…
बिजली कटौती से 200 गांव बेहाल, सूख रहीं फसलें
सीतापुर। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से करीब 200 गांवों की तीन लाख आबादी त्रस्त है। कंदुनी पावर हाउस से शाहपुर, गरौली, हसनापुर, पेड़र, पलिया, नेवादा, दहैया, दहावा, शिवथाना, सिंहपुर, सरैया, छावन, धौकलगंज, भीरा, कमुआ, गेरुआ, कैमा सर्वा, जलालपुर समेत करीब 200 गांवों को आपूर्ति की जाती है। गर्मी बढ़ने के चलते बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गई। बिजली आने पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है, कि पंखे व कूलर चल ही नहीं पाते हैं। इन गांवों की लगभग तीन लाख…
सीतापुर:फीता कटा, एमएलसी पहुंचे जांच कराने तो दगा दे गई मशीन
महमूदाबाद (सीतापुर)। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का दीमक किस स्तर तक पहुंच गया है, इसका नजारा मंगलवार को दिखाई दिया। अफसर भी असहज स्थिति में आ गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीएम का लोकार्पण हुआ। फीता काटने के बाद जब एमएलसी जांच कराने पहुंचे तो मशीन दगा दे गई। उन्होंने सीएमओ की तरफ देखा तो वह बोलीं अभी भुगतान नहीं हुआ है। मशीन चालू होने पर ही भुगतान किया जाएगा। इससे जांच कराने के लिए लाइन में खड़े मरीज भी मायूस हो गए। सीएचसी में एमएलसी की निधि से…
बरेली – फतेहगंज पश्चिमी स्टेशन रोड पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आंवला में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु की बैठक।
मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी स्टेशन रोड पर श्री हरि गुरु कृपा इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने 19 जून से 23 जून तक बरेली के आंवला में लग रहे राष्ट्रीय बजरंग दल के पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जाने वाले शिक्षार्थियों की तैयारियों को लेकर आज एक बैठक कर कार्यक्रम के विषय में विस्तृत चर्चा की और कार्यक्रम की रूपरेखा एवं योजना बनाई। बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्रज प्रांत के प्रदेश मंत्री बरेली जिला प्रभारी अर्पित भामाशाह एडवोकेट भी शामिल हुए।…
फर्रुखाबाद:हम मजबूत इक्षाशक्ति से फाइलेरिया से बचाव कर सकते हैं – सीएमओ
फर्रुखाबाद ,13 जून 2023 मजबूत इक्षाशक्ति और सामुदायिक सहभागिता से हम फाइलेरिया रोग को नियंत्रित कर सकते हैं इसके लिए जरूरी है कि जब स्वास्थ्यकर्मी आपके दरवाजे पर आएं तो उनके द्वारा दी जाने वाली दवा जरूर खाएं यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अवनीन्द्र कुमार का। उन्होंने बताया की आगामी 10 अगस्त से जनपद सहित सूबे के 27 जनपदों में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए /आईडीए) कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है । जिसके लिये मंगलवार को राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बताया…
बरेली – जनपद बरेली के आंवला में योगी की सरकार में योगी कर रहे धरना प्रदर्शन धरना स्थल पहुंचे राकेश कुमार प्रियदर्शी सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी।
बरेली/आंवला – आंवला विधानसभा आंवला में सूबे में भले ही योगी जी की सरकार चल रही हो लेकिन समस्याओं को देखते हुए आंवला में योगी विजय देव नाथ महाराज आंवला की सड़कों को लेकर 3 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं आपको बता दें की विधानसभा आंवला की सड़कें बदहाल है जहां पर योगी विजय देव नाथ महाराज ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की विधानसभा आंवला से विधायक हैं और सूबे के उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री है…
पीलीभीत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला तेंदुए का शव
पीलीभीत में घटनाओं का क्रम जारी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला तेंदुए का शव तेंदुए का शव मिलने के बाद से वन विभाग में खलबली माला रेंज की तार फेंसिंग से 15 मीटर दूर मिला शव शव के आसपास पाग मार्क ना मिलने से स्थिति संदिग्ध तेंदुए के शव से 15 मीटर दूर टूटी थी तार फेंसिंग पीटीआर की माला रेंज से सटे बैजूनगर का मामला
फर्रुखाबाद:स्तनपान के साथ ऊपरी आहार,शिशु के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक – डीपीओ
फर्रुखाबाद , 13 जून 2023 छह माह की आयु पूरी करने के बाद बच्चे को स्तनपान के साथ-साथ ऊपरी अर्द्ध ठोस आहार देना भी जरूरी हो जाता है | इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मंगलवार को जिले के 1752 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर छह माह से ऊपर के लगभग तीन हजार बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया | बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) भारत प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण अभियान अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता छह माह से ऊपर के बच्चों का…
मैनपुरी : ऋषभ चौहान ने इंजीनियर की नौकरी छोड़ चुनी सेना, पिता की देश सेवा के जुनून ने बनाया लेफ्टिनेंट
मैनपुरी नगर के मुहल्ला हरिदर्शन नगर निवासी ऋषभ चौहान सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। कमीशन मिलने के बाद देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड़ के बाद पिता सूबेदार मेजर और गृहणी मां ने पुत्र के कंधों पर स्टार लगाए। ऋषभ की इस उपलब्धि से नगर और गांव में हर्ष है। पिता सेना में रहे 29 सालकरहल ब्लाक के गांव टिकरई पतारा निवासी मनोज सिंह चौहान सेना में 29 साल से तैनात है और सूबेदार मेजर के पद सिक्किम में नियुक्त है। वर्तमान में वह नगर के हरिदर्शन नगर में…
मैनपुरी में बीच बाजार किन्नर को गोली मारने पहुंचे बदमाश एक दांव पर हुए चित, जानें मामला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीच बाजार बदमाशों ने एक किन्नर को घेर लिया। उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर वे गोली चलाने वाले थे। इसके बाद किन्नर के एक कदम से हालात बदल गए। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीच बाजार बदमाशों ने एक किन्नर को घेर लिया। उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर वे गोली चलाने वाले थे। इसके बाद किन्नर के एक कदम से हालात बदल गए। दरअसल, मैनपुरी के बीच बाजार में तमंचा लहराते हुए बदमाशों ने एक किन्नर को अपना शिकार बनाना चाहा। किन्नर ने बड़ी सूझबूझ…
मैनपुरी; चारपाई पर सो रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या। स्वजन नहीं दे पा रहे जानकारी, हत्यारोपित की तलाश में जुटी पुलिस
मैनपुरी जिले में थाना घिरोर के गांव फैजपुर निवासी एक दुकानदार की सोते समय कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हो सकी। किराने की दुकान चलाता था मृतकफैजपुर निवासी महेश चंद्र गांव के बाहर सड़क के किनारे लकड़ी के खोखे में किराने की दुकान का संचालन करते थे। रोजाना रात को दुकान के पास चारपाई पर सोते थे। सोमवार को घर में खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे सोने के लिए दुकान पर चले गए। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उनका…
फर्रुखाबाद : फंदे पर लटका मिला डेयरी संचालक का शव
कोतवाली क्षेत्र के गांव रैसेपुर निवासी रवेंद्र सिंह राजपूत का पुत्र आदित्य (26) गांव में डेयरी चलाता था। रविवार की रात को आदित्य गायब हो गया। तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह गांव जैतपुर निवासी राजवीर के खेत में आम के पेड़ पर आदित्य का शव से फंदे से लटका हुआ था। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर रवेंद्र सिंह राजपूत परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ अरुण कुमार व कोतवाल अमरपाल सिह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे…
पीलीभीत:कोटे के चयन को लेकर तहसील प्रशासन और ग्रामीण आपस में भिड़े
पूरनपुर। कोटे की चयन प्रक्रिया को लेकर जेठापुर में विवाद हो गया। आरोप है कि तहसीलदार और लेखपाल ने ग्रामीण की दादी की पिटाई लगा दी।इससे खफा लोगों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर किसान यूनियन ने भी विरोध प्रदर्शन कर लेखपाल को हटाने की मांग की। आश्वासन के बाद बमुश्किल लोग शांत हुए।लंबी वार्ता के बाद दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया।सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव जेठापुर में कोटे को लेकर चयन प्रक्रिया होना थी।इस दौरान कोटा लेने के लिए गांव के पांच लोगों ने आवेदन किया।जिसमें…
पीलीभीत:दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे दोनों पक्षों को सीएससी में कराया भर्ती
पूरनपुर घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर मोहलिया निवासी सरोजनी देवी का रविवार की देर शाम पड़ोस की रहने वाली रेखा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिलाओं का झगड़ा पुरुषों तक पहुंच गया।देखते देखते दोनों पर पक्ष लाठी डंडों से लैस होकर आमने-सामने आ गए।गाली गलौज के बाद मामले ने तूल पकड लिया।दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले।जिसमें दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए।झगड़े को लेकर खलबली मच गई।कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बमुश्किल झगड़े को शांत…
