गोण्डा:दलहन बीज उत्पादन तकनीक विषयक प्रशिक्षण संपन्न


गोण्डा,दस्तक चाणक्य,अनिल मौर्य – आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में चल रहा पांच दिवसीय दलहन बीज उत्पादन तकनीक विषयक रोजगार परक प्रशिक्षण संपन्न हुआ । समापन अवसर पर डॉ. एस. के. वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने प्रशिक्षणार्थियों से दलहनी फसलों का बीज उत्पादन करने का आह्वान किया । उन्होंने बताया कि परंपरागत धान व गेहूं फसलों की अपेक्षा दलहनी फसलों का बीज उत्पादन करने से अधिक आय प्राप्त होती है । प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने उर्द,मूंग, अरहर आदि फसलों की उन्नतशील प्रजातियां, बीज एवं बीज की बुवाई, पृथक्करण दूरी, बीज की श्रेणियां, खरपतवार प्रबंधन, रोगिंग आदि की जानकारी दी । डॉ.डी.के.श्रीवास्तव वरिष्ठ वैज्ञानिक पशुपालन ने कार्बनिक खादों का प्रयोग एवं महत्व, डॉ. अजीत सिंह वत्स वरिष्ठ वैज्ञानिक फसल सुरक्षा ने बीज शोधन एवं बीज उपचार, कीट एवं रोग प्रबंधन,एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन आदि, डॉ. मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक ने सिंचाई प्रबंधन, डॉ. हनुमान प्रसाद पांडे मृदा वैज्ञानिक ने उर्वरक प्रबंधन,जल विलेय उर्वरकों का पर्णीय छिड़काव, मृदा परीक्षण आदि,डॉ. ज्ञानदीप गुप्ता मत्स्य वैज्ञानिक ने मत्स्य तालाबों के बंधे पर दलहनी फसलों का बीज उत्पादन, डॉ. दिनेश कुमार पांडे प्रक्षेत्र प्रबंधक ने खेत एवं खेत की तैयारी, ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई आदि की जानकारी दी । इस अवसर पर रामसागर वर्मा, संदीप कुमार, आदर्श मिश्रा,सुनील कुमार द्विवेदी आदि ने प्रतिभाग कर दलहन बीज उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

Leave a Comment