कन्नौज : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीरांगना उदा देवी पासी की पुण्यतिथि का आयोजन

शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मकरंद नगर कन्नौज में जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीरांगना उदा देवी पासी की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल जी ने उनके चित्र पर माल्याअर्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 16 नवंबर सन 1857 की क्रांति वीर सेनानी वीरांगना ऊदा देवी जी ने 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतार कर अपने पति का बदला लिया था। उसके बाद वह वीरगति को प्राप्त हुई ऐसी…

कन्नौज : माँ भगवती विशाल जागरण में उमड़ी भीड़

हसेरन। कस्बा के प्राचीन राम जानकी मंदिर पर बीती रात मां भगवती के विशाल जागरण में भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्ति मय गीतों पर भक्त झूमते नजर आए। बाहर से आए कलाकारों ने सुंदर भजन की प्रस्तुति की। भजन सुनकर भक्त झूम उठे। कानपुर से सुरजीत अलबेला ने पत्थर की राधा प्यारी पत्थर के कृष्ण मुरारी , हर घर में गूंजेगा एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम के मधुर भजन सुन भक्त झूम उठे। वही दिल्ली से आई भजन गायक अवनी भारद्वाज ने समा बांध दी।…

कन्नौज : तहसील स्थित सभागार में मनाया स्थापना दिवस ?

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सदर तहसील स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कार्यक्रम शुभारंभ एसडीएम सदर रामकेश ने दीप प्रज्वालित किया।इसके बाद संघ के संस्थापक मुरारी लाल शर्मा की प्रतिमा का माल्यार्पण कर सभी लेखपालों ने द्वारा शर्मा जी द्वारा लेखपाल संघ की स्थापना के लिए किये गए योगदान व संघर्षों पर प्रकाश डाला। तहसील अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा संवर्ग के सदस्यों के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराते हुए संघ के…

कन्नौज : गंगा में लगाई श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पहुंचकर मां गंगा में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। कन्नौज के मेहंदी घाट पर आज लाखों श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मेहंदी घाट के तट पर पहुंचकर मां गंगा में स्नान किया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर अन्य जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए। कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

प्रयागराज-256-फूलपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2024 से संबंधित खबर

प्रयागराज। 256-फूलपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2024 के एक्जिट पोल पर प्रतिबन्ध के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र संख्या-57़6/एग्जिट/2024/एसडीआर/खण्ड-1 दिनांक 21 अक्टूबर, 2024 की प्रति आवश्यक कार्यवाही हेतु उपलब्ध करायी गयी है, जिसके कार्यकारी अंश निम्नवत हैंः-यतः, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 (संक्षेप में लो0प्र0 अधिनियम, 1951) की धारा 126क में यह विनिर्दिष्ट किया गया है कि ’’ -कोई भी व्यक्ति कोई निर्गम मत सर्वेक्षण नहीं करेगा और किसी निर्गम मत सर्वेक्षण के परिणाम का, ऐसी अवधि के दौरान जो निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर आयुष स्वास्थ्य शिविर का किया भव्य उद्घाटन ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 16  नबंवर 2024 को राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत जनपद फर्रुखाबाद के ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ फर्रुखाबाद में तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद डा० वी०के० सिंह के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही। डा० सर्वेश कुमार (क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी) एवं डा० दीप्ति त्रिवेदी (जिला…

फर्रुखाबाद: संम्पूर्ण समाधान दिवस में 75 शिकायते प्राप्त 03 मौके पर निस्तारित ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 16  नबंवर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह  की अध्यक्षता में तहसील सदर के संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 33,पुलिस की 15,विकास विभाग की 06 विद्युत विभाग की 04,चकबंदी 02 व अन्य विभागों की 12 कुल 75 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमे से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित…

प्रयागराज- प्रजातंत्र 2024 का प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने किया भव्य उद्घाटन

प्रजातंत्र 2024 के दो दिवसीय (16-17 नवम्बर 2024) ग्रैंड फिनाले का आयोजन स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ में किया गया। प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात ने ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रजातंत्र युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श शहर शासन के लिए अपने दृष्टिकोण और विचारों को साझा करने में सक्षम बनाने के लिए प्रमुख राष्ट्रीय युवा महोत्सव है। जिसे नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ अर्बन अफेयर्स (केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का थिंक टैंक), यूएन-हैबिटेट इंडिया और प्रजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया और नगर…

प्रयागराज : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 29.10.2024 को किया जा चुका है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 29.10.2024 से 28.11.2024 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी। इस प्रयोजन हेतु विशेष अभियान की आगामी तिथि दिनांक 23.11.2024 (शनिवार), 24.11.2024 (रविवार) को मतदान केन्द्रों पर बी०एल०ओ०/पदाभिहीत अधिकारी प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक आलेख्य मतदाता सूची एवं पर्याप्त मात्रा में फार्म 6, 6ए, 7 एवं…

प्रयागराज: महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत संगम क्षेत्र में देव दीपावली के पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया

प्रयागराज-महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत आज दिनांक 15-11-2024 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संगम क्षेत्र में देव दीपावली के पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच त्रिवेणी संगम के तट पर भव्य रूप से आरती की गयी एवं दीप-दान किया गया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से दीपों से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे जिनके द्वारा दीप विन्यास…

रायबरेली: तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने नियंत्रित होकर युवक को मारी जोरदार टक्कर चार लोग घायल

रायबरेली तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने युवक को मारी टक्कर, चार घायलडीह थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, गंभीर हालत में युवक को किया जिला अस्पताल रेफर डीह थाना क्षेत्र के कस्बा डीह स्थित शराब ठेके के पास मंगलवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पैदल चल रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी डीह भेजा। घायलों में से राजिया बानो‌ की स्थिति…

प्रयागराज: 20-11-2024 (बुधवार) को जनपद में निर्वाचन के प्रयोजन के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा

प्रयागराज: 256 – फूलपुर विधान सभा उपनिर्वाचन-2024 के मतदान दिनांक 20-11-2024 (बुधवार) को जनपद में निर्वाचन के प्रयोजन के लिएसार्वजनिक अवकाश रहेगा। उक्त तिथि को जनपद के कोषागार तथा उप कोषागार बन्द रहेंगे।2- जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष / कार्यालयाध्यक्षों से अनुरोध है कि कृपया अपने अधीनस्थ कर्मचारियों, जिनकी ड्युटी इस विधान सभा, उप निर्वाचन में लगायी गयी है, को उनके सामान्य कार्य से ऐसे समय मुक्त कर दें, जिससे उनकी राय में उक्त कर्मचारी अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त समय रहते पहुँच सकें और वहाँ अपने ठहरने के लिए आवश्यक…

लखनऊ : राज्य स्तरीय निपुण शैक्षिक संगोष्टी एवं शैक्षिक समागम समारोह हुआ सम्पन्न

राज्य स्तरीय निपुण शैक्षिक संगोष्टी एवं शैक्षिक समागम समारोह होटल अम्बर चारबाग़ लखनऊ में सम्पन्न हुआ । जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त 2021 के शिक्षिक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया ।संगोष्टी में पवन कुमार सचान द्वारा निपुण पर विचार दिए जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश की टॉप टेन में रैंकिंग के लिए प्रेरित किया ।मैनपुरी जनपद से सरिता प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नाहिली घिरोर ने प्रतिभाग किया ।जिसके मुख्य अथिति संदीप सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश रहे ,इस समारोह में डॉ विक्रम सर्वेन्द्र सिंह पूर्व शिक्षा…

‘समाज में बारूद की सुरंग खोद रहे सीएम,’ मैनपुरी में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला

मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि, जो पढ़े लिखे नौजवान है नौकरी की तैयारी कर रहे है.उन्हें नौकरी देने की बजाय उन्हें उलझा कर रखा हुआ है. उनके भविष्य से ये खिलवाड़ कर रहे है. इस सरकार के खिलाफ आज जनता दिखाई दे रही है. अगर हम प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो सौ में से सौ प्रतिशत ये हारने जा रहे है. अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री के दौरा के कैंसिलेशन पर कहा कि कोई मौसम खराब नहीं, भारतीय जनता पार्टी का मौसम खराब है. हमारे मुख्यमंत्री अंदर…

फर्रुखाबाद: एनएचएआई द्वारा की जाएगी पांचाल घाट पुल की मरम्मत नहीं निकल सकेंगे भारी वाहन ?

पांचालघाट पुल की 50 साल की मियाद पूरी होने के बाद इसी सप्ताह पुल की मरम्मत का काम होगा। इस वजह से भारी वाहनों आवागमन बंद कर दिया गया है। वहीं, चार पहिया सहित अन्य छोटे वाहनों का निकलना जारी रहेगा। मरम्मत की वजह से पुल पर एक माह तक आवागमन प्रभावित रहेगा। करीब 50 वर्ष पुराना पांचाल घाट स्थित गंगा पुल अब जर्जर हो गया है। फोरलेन हाईवे के निर्माण से पुल पर यातायात का भी दबाव बढ़ा। इससे पुल के जोड़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हाईवे…

यूपी उपचुनाव: करहल विधानसभा में यादव बनाम यादव, BJP प्रत्याशी अनुजेश की पैठ बढ़ा रही सपा की टेंशन!

करहल विधानसभा सीट का मुकाबला दिलचस्प हो चला है. बीजेपी ने यहां ‘यादव बनाम यादव’ की लड़ाई खड़ी कर दी है. सपा से जहां तेज प्रताप यादव उम्मीदवार हैं, वहीं बीजेपी ने अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है. दोनों उम्मीदवार आपस में रिश्तेदार हैं, लेकिन अब रिश्तों में काफी तल्खी है. जो चुनाव में एक मुद्दा बन रही है. बीजेपी ने यहां ‘यादव बनाम यादव’ की लड़ाई खड़ी कर दी है. जो सीट अभी तक समाजवादी पार्टी की सबसे सुरक्षित सीट थी, पिछले कई दशकों से बीजेपी जिस सीट…

कन्नौज : ट्रेन की चपेट में आये युवक की हालत गंभीर भर्ती

जनपद के जसोदा रेलवे स्टेशन के पास हजरत पुर गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर पटरी के किनारे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हालत गंभीर हो गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उपचार के लिए भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार…

कन्नौज : पशुधन गणना प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ?

मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ कर्णवीर सिंह नोडल अधिकारी, पशु गणना डॉ सारिका मल ने विकास भवन परिसर से पशुधन गणना वाहन/प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह पशुधन गणना 25 फरवरी तक चलेगी। जिसमें जनपद के सभी परिवारों में पाले जाने वाले पशुओं की गणना की जाएगी। इस अवसर पर पशु गणना कारों को गणना किट भी प्रदान किए गए। सभी पशु गणना ऑनलाइन होगी अर्थात मोबाईल एप के माध्यम से आंकड़े इकट्ठे किए जाएंगे ।…

कन्नौज : बाल दिवस पर पं. जवाहरलाल नेहरू का मनाया जन्मदिवस

गुरुवार को क्षेत्र के अनौगी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य संदेश कुमार पांडेय ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभी शिक्षकों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस मौके पर प्राचार्य संदेश कुमार पांडेय ने चाचा नेहरू पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुलामी से निजात मिलने के बाद देश एक नई चुनौती का सामना कर रहा था। उस समय अपनी सूझबूझ का…

कन्नौज : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,तिर्वा मे बच्चों नें उत्साह के साथ मनाया बाल दिवस व प्रकाश पर्व गुरु नानक जयंती

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा में आज दिनांक 14.11.2024 दिन गुरुवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू व सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक जी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार मिश्रा ने पंडित नेहरू व श्री गुरुनानक देव के चित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। इसके पश्चात् आचार्य श्री राम नरेश राठौर जी नें पं०नेहरू के जीवन दर्शन को छात्रों को समझाते हुए कहा जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और…