(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 दिन रविवार को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के अवसर पर सम्पूर्ण जनपद में भव्य आयोजन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 जून 2025 को योग सप्ताह का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग अभ्यास से हुई, जिसका संचालन मास्टर ट्रेनर श्री अंकुर द्विवेदी द्वारा किया गया। इस योग अभ्यास में लगभग 100 लोगों ने…
Category: उत्तर प्रदेश
प्रयागराज :थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 06 अवैध देशी बम बरामद
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-15.06.2025 को अभियुक्त बाबी देवल पुत्र राम अवध निवासी ग्राम बहमलपुर थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत इस्माइलगंज बगिया के पास से 06 अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के…
प्रयागराज: महापौर जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ
प्रयागराज दिनांक 15.06.2025 को योग सप्ताह का शुभारंभ माननीय महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी जी के करकमलों से दीप प्रज्जवलन करके अमर शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद उद्यान में हुआ। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक,आयुष विभाग डॉ एच.के. मिश्रा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, उद्यान अधीक्षक, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा आयुष विभाग के समस्त चिकित्सा अधिकारी फार्मासिस्ट योग प्रशिक्षक सहित 500 से अधिक लोग योगाभ्यास हेतु उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सामान्य योग प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम पूरे सप्ताह नियमित रूप से चलता रहेगा एवं…
लखीमपुर खीरी – समाजसेवी बृजेश मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पॉलिथीन के बहिष्कार का पर्चे के माध्यम से किया आह्वा
समाजसेवी बृजेश मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पॉलिथीन के बहिष्कार का आह्वान किया है। एक पर्चे के माध्यम से उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने दैनिक जीवन में दूध, दही, सब्जी और फलों आदि की खरीदारी में पॉलिथीन का प्रयोग न करें।पर्चे में लिखा है —”जो पर्यावरण से करते हैं प्यार, वह पॉलिथीन को करें इनकार”।बृजेश मिश्रा का कहना है कि अगर लोग पॉलिथीन का उपयोग बंद कर दें तो नगर को 70% तक स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता…
लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला के तीन विद्यार्थी NEET-2025 में चयनित
गोला गोकर्णनाथ – वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज के तीन विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा 2025 में चयनित होकर विद्यालय एवं अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है छात्र अवनीश कनौजिया पुत्र श्री लालाराम एवं श्रीमती कृष्णा देवी ने NEET परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर कैटेगरी रैंक 943 प्राप्त की है। इन्होंने इण्टरमीडिएट परीक्षा ससम्मान 80% अंको के साथ उत्तीर्ण की थी तथा जीव विज्ञान विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे। अवनीश ने कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से की है।वहीं छात्रा प्रज्ञा…
लखीमपुर खीरी : अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरि द्वारा नीलकंठ मैदान में दीप प्रज्वलन कर किया गया
गोला गोकर्णनाथ – आज नीलकंठ मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू व मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में हुआ। जिले के मास्टर योग ट्रेनर श्री शशिकान्त दीक्षित,कुलदीप जी एवं अमित जी द्वारा योग प्रोटोकॉल कराया गया। योग ट्रेनर श्री शशिकांत दीक्षित ने कहा योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की विधि नहीं है बल्कि यह आत्मा मन और शरीर के बीच संतुलन बनाने का एक…
कासगंज : भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों की छुट्टियाँ 30 जून तक बढ़ीं, महिला आयोग की सदस्य के पत्र पर सरकार ने दी स्वीकृति
उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज़ लू की विकराल स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को 15 जून से बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा भेजे गए अत्यंत संवेदनशील एवं तथ्यपूर्ण पत्र के बाद लिया गया, जो मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव को संबोधित था। उक्त पत्र में सदस्य द्वारा प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बढ़ते तापमान, जलवायु की विषम परिस्थितियों और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल…
औरैया:आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत, खेत में गोबर डालते समय हुआ हादसा
(द दस्तक 24 न्यूज़)15 जून 2025 दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जयकरण का पुरवा में शनिवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जब आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय किशोरी शिखा पुत्री बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी खेत में गोबर डालने गई थी, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर शिखा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, क्षेत्र में शोक…
फर्रूखाबाद:लखनऊ जाते समय पुलिस टीम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, फतेहगढ़ एसपी ने पहुंचकर लिया जायजा।
(द दस्तक 24 न्यूज़)15 जून 2025 थाना कमालगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां जनपद बदायूं से पुलिस भर्ती का नियुक्ति पत्र लेकर लखनऊ जा रही टीम का वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह तत्काल मौके पर पहुंचीं और घायलों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी लेते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में झगड़े को लेकर तीन लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज।
आंवला :सिरौली थाना क्षेत्र में भात लेकर जा रहे प्रधान के परिवार से मारपीट के मामले में तीन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को शहबाजपुर के प्रधान सफी उरहमान बेग के भाई समी उरहमान टैक्टर ट्राली से मजनू पुर भात लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पंल्था गांव में सामने से बाइक से आ रहे युवकों से बाइक बचाने को लेकर कहासुनी के साथ मारपीट और महिलाओं से अभद्रता की गई थी। युवकों ने सूचना पर पहुंचे प्रधान सफी उरहमान की भी जमकर पिटाई कर दी जिसमें…
फर्रुखाबाद के चौक बाजार में बिजली के पोल में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 जनपद के व्यस्ततम क्षेत्र चौक बाजार घंटाघर के पास आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें बिजली के तार धूं-धूं कर जल उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक पोल से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग की लपटों ने आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैला दी। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर…
ब्लैक बॉक्स:विमान दुर्घटनाओं के पीछे छिपे सच का रहस्योद्घाटनकर्ता-धर्मवीर सिंह
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2025 जब भी कोई विमान हादसा होता है, तो सबसे पहले जिसकी तलाश की जाती है, वह है “ब्लैक बॉक्स”। यह एक ऐसा उपकरण है, जो किसी भी हवाई दुर्घटना के रहस्यों पर से पर्दा उठाने में अहम भूमिका निभाता है। दिलचस्प बात यह है कि इसका नाम भले ही ‘ब्लैक बॉक्स’ है, लेकिन असल में इसका रंग नारंगी होता है, ताकि मलबे के बीच इसे आसानी से खोजा जा सके। क्या है ब्लैक बॉक्स ? ब्लैक बॉक्स दरअसल दो प्रमुख रिकॉर्डिंग यूनिट्स से…
फर्रूखाबाद:पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी रॉकी गिहार गिरफ्तार, तमंचा, मोटरसाइकिल व नकदी बरामद,चार साथी फरार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2025 जनपद के थाना कम्पिल क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस और कम्पिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अपराधी रॉकी गिहार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल (टीवीएस राइडर) व ₹35,300 नकद बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि अंधेरे का लाभ उठाकर रौकी के चार साथी भाग जाने में सफल रहे जिनको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। घटना का विवरण:…
फर्रूखाबाद:डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में मनाया गया विश्व क्लब फुट दिवस।
(द दस्तक 24 न्यूज़) ,14 जून 2025 विश्व क्लब फुट दिवस के अवसर पर शनिवार को डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय, फर्रुखाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं अनुष्का फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। इस दौरान जन्मजात विकृतियों, विशेषकर क्लब फुट (मोड़े पांव) की चिकित्सा और प्रबंधन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक प्रियदर्शी, आर्थो सर्जन डॉ नीरज वर्मा और अनुष्का फाउंडेशन के प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव आलोक वाजपेई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की…
लखनऊ:लोकसभा के उप नेता एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचकर दिवंगत भाई को दी श्रद्धांजलि।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 14 जून 2025 पूर्व मंत्री एवं सीनियर समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बड़े भाई श्री सालिक राम मौर्य के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने 13 जून को अंतिम सांस ली। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी राजनीतिक गतिविधियाँ छोड़कर तुरंत तेलिबाग स्थित आवास पहुँचकर अपने भाई को अंतिम विदाई दी। इस दुखद अवसर पर लोकसभा के उप नेता और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित…
फर्रूखाबाद: कंपिल में मुठभेड़ के दौरान बदमाश रॉकी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 14 जून 2025 कंपिल थाना क्षेत्र में बीती रात हुई एक सनसनीखेज मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रॉकी निवासी ग्राम मामपुर, कोतवाली कायमगंज के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कंपिल पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम ने ग्राम भैसरी क्षेत्र में पांच बदमाशों को घेरने की कार्रवाई की थी। पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके…
लखीमपुर खीरी : बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना
बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर एम ट्रस्ट द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एम ट्रस्ट से हरीश,प्रज्ञा, नाज़, नासिर, राम चंद्र व मितौली, बेहजम व लखीमपुर इकाइयों के समस्त सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एम ट्रस्ट ने ठाना है, बाल श्रम मिटाना है और बचपन बचाओ बाल श्रम मिटाओ जैसे प्रेरणादायक नारों वाली तख्तियाँ लिए कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर की प्रमुख सड़कों पर जनजागरूकता फैलाई। रैली पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त…
मैनपुरी:शाक्य नगर आलीपुर खेड़ा में बुद्ध कथा का भव्य शुभारंभ, संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ. भिक्षु धम्मपाल महाथेरो ने किया फीता काटकर उद्घाटन
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 13 जून 2025 शाक्य नगर, आलीपुर खेड़ा में आज एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में बुद्ध कथा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध धम्मगुरु पूज्य डॉ. भिक्षु धम्मपाल महाथेरो जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान बुद्ध वाणी, मंगल गान और धम्म संदेशों की गूंज से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं, धम्म अनुयायियों एवं स्थानीय जनता ने बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। धम्मगुरु…
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बड़े भाई सालिक राम मौर्य का निधन, कल लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 13 जून 2025 पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बड़े भाई और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षक श्री सालिक राम मौर्य का निधन हो गया है। शुक्रवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI) में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया गया है कि उनकी मृत्यु हृदयगति रुकने के कारण हुई। सालिक राम मौर्य एक प्रतिष्ठित और प्रेरणास्पद शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें…
फर्रूखाबाद:पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का आज दिनांक 13 जून 2025 को वेदांत हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह लगभग 90 वर्षीय श्री यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से समाजवादी पार्टी सहित पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। छोटे सिंह यादव को समाजवादी पार्टी की सरकारों में “मिनी मुख्यमंत्री” के नाम से जाना जाता था। सन् 1992 में जब समाजवादी पार्टी…
