फर्रूखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 शासन के निर्देशानुसार आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत आज तहसील कायमगंज में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ डॉ. संजय सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई। इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डॉ. संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनमानस की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता देते हुए,…

जौनपुर :सेवायोजन कार्यालय में 07 जुलाई 2025 क़ो रोजगार मेला का आयोजन     

निदेशक, सेवायोजन उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर में 07 जुलाई 2025 को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विस के द्वारा विद्युत विभाग में (मीटर लगाने) हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है, जिसकी शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी। अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए, पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें। जिला…

फर्रुखाबाद:गायत्री इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्रों ने एसओएफ ओलंपियाड में लहराया परचम।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 गायत्री इंटरनेशनल स्कूल (GIS) में आज सुबह की प्रार्थना सभा एक विशेष अवसर का गवाह बनी, जब साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित कंप्यूटर साइंस विषयक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मंच पर इन मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्रों की मेहनत, समर्पण और अनुकरणीय प्रदर्शन को पूरे विद्यालय ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। इन छात्रों की उपलब्धि न केवल स्कूल के…

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 101 शिकायतें दर्ज, 03 का हुआ मौके पर निस्तारण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आज ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 57, पुलिस विभाग की 19, विकास विभाग की 04, विद्युत विभाग की 05 और अन्य विभागों की 16 शिकायतें शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को…

फर्रुखाबाद में 09 जुलाई को होगा वृहद वृक्षारोपण: तैयारियों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 09 जुलाई 2025 को जनपद में प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना रहा। समय पर पौधों का उठान, विभाग प्रमुख होंगे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि समय से पौधों का उठान सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी विभाग को…

फर्रूखाबाद:पांचाल घाट पर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गंगा तट पर शौचालय निर्माण को लेकर जताई नाराजगी।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को पांचाल घाट पहुंचकर गंगा नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया तथा पर्यटन विभाग द्वारा घाट क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा घाट के निकट बनाए जा रहे शौचालय के स्थान पर असंतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शौचालय का निर्माण गंगा तट से पीछे की ओर किया जाए, ताकि उससे निकलने वाला गंदा पानी सीधे गंगा नदी…

फर्रुखाबाद:जल निगम कर्मियों और पेंशनरों की समस्याओं पर उमड़ा आक्रोश, प्रदेश भर में मौन धरना प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश जल निगम के हजारों कर्मी और पेंशनर विगत छह महीनों से वेतन और पेंशन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। इस स्थिति से त्रस्त जल निगम परिवार ने एक बार फिर अपनी पीड़ा सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मौन धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। शुक्रवार, 04 जुलाई को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं। मुख्य समस्याएं और मांगें जल निगम कर्मियों और पेंशनरों…

फर्रुखाबाद:पुलिस को बड़ी सफलता, NDPS केस में अभियुक्त विक्की कटियार को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वर्ष 2020 में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अभियुक्त विक्की उर्फ बूटी कटियार पुत्र विनोद कटियार निवासी सातनपट्टी कोतवाली फर्रुखाबाद को अदालत ने दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष का सश्रम कारावास तथा ₹1 लाख रुपये के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ में मु.अ.सं. 62/2020,…

तहसीलदार श्रद्धा पांडेय बनीं आगरा की एसडीएम, फर्रुखाबाद में भव्य विदाई समारोह संपन्न

(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 तहसील सदर में तैनात तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा पांडेय का विदाई समारोह बेहद हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ। अपने चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का न केवल कुशलतापूर्वक निर्वहन किया, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान में भी अग्रणी भूमिका निभाई। प्रमोशन के उपरांत उन्हें आगरा का नया एसडीएम (उप जिलाधिकारी) नियुक्त किया गया है। विदाई समारोह लगभग चार घंटे तक चला, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और लेखपालों ने श्रद्धा पांडेय के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया।…

फर्रूखाबाद:पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी से अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सख्त सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ में दर्ज मु0अ0सं0-221/2024, वाद सं0-4605/2024, धारा 137(2), 70(2), 351(2) बी.एन.एस. व 5/6 पाक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त नरेन्द्र उर्फ विजेन्द्र पुत्र मुरारीलाल कठेरिया, निवासी देवतरा, थाना जसरथपुर, जनपद एटा के विरुद्ध विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष, कोर्ट…

फर्रुखाबाद के योगेन्द्र सिंह गंगवार को “उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025” में मिला सम्मान

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना, सेक्टर-9, अमर शहीद पथ, लखनऊ में 04 से 06 जुलाई 2025 तक आयोजित “उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025” का भव्य शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग श्री दिनेश प्रताप सिंह, कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप साही, कृषि राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री बी.एल. मीणा तथा…

फर्रुखाबाद में स्कूली वाहनों पर सख्ती: 6 वाहन सीज, 10 का चालान, ₹2.49 लाख जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिले में स्कूली वाहनों की जांच के लिए सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में यह अभियान कायमगंज व मोहम्मदाबाद क्षेत्रों में संचालित हुआ, जिसमें बड़ी कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान बिना परमिट और मानकों के विरुद्ध संचालन करते पाए गए 6 स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि 10 अन्य वाहनों का चालान किया गया, जिससे कुल ₹2.49 लाख का जुर्माना वसूला गया। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में स्थित…

वृक्षारोपण को लेकर फर्रुखाबाद प्रशासन गंभीर, 9 जुलाई को होगा वृहद कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 09 जुलाई 2025 को प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। विभागों को समय से तैयारी के निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे समय से पौधों का उठान सुनिश्चित करें और यदि किसी विभाग को किसी प्रकार की समस्या हो…

प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कावंड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

श्रावण मास दिनांक 11.07.2025 से प्रारम्भ होकर दिनांक 09.08.2025 को समाप्त होगा। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से शिवभक्त/काँवड़िया पैदल चलकर प्रयागराज स्थित संगम एवं अन्य घाटों से पवित्र गंगा जल भरकर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने हेतु जाते है। कावंड़ यात्रा एवं शिवालयों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये जाने एवं शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत सम्बंधित विभागों एवं काँवड़ समिति के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की…

बरेली – समाजसेवी निहाल सिंह लोधी ने राज गार्डन आंवला में ग्यारह जोड़ो की कराई शादी।

बरेली जनपद की आंवला तहसील क्षेत्र में समाज सेवी निहाल सिंह लोधी किसी परिचय के मोहताज नही है। बताया जाता है की समाज सेवी निहाल सिंह एक साधारण किसान परिवार से आते है ।लेकिन बरेली जनपद की आंवला तहसील क्षेत्र में एक नहीं दो दो उधोग लगाये है जिसमें आंवला की जनता को रोजगार मिला है।वहीं समाज सेवी निहाल सिंह लोधी ने ग्यारह कन्याओं के भाई बनकर आंवला राज गार्डन में ग्यारह जोड़ो की कराई शादीयां जिसमें आंवला क्षेत्र से आये लोगों ने इस शुभ अवसर पर समाज सेवी निहाल…

कासगंज में कॉंग्रेस कमेटी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

वर्तमान केंद्र सरकार धार्मिक उन्माद जातीयता को लेकर देश की जनता को बाटने का कार्य कर रही आज देश का युवा छा त्र नौजवान बेरोजगारी की समस्या से त्रस्त है पूर्व एमएलसी विवेक बंसल जी ने जिला एवं शहर कॉंग्रेस कमेटी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उक्त उधगार व्यक्त किये उन ने कहा की आज किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहा है वर्तमान सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दस वर्ष पूर्व काला धन लाने का झांषा देकर देश की जनता को धोका दिया किसनो की आय दोगुनी…

जौनपुर :सभी उपकेंद्रों पर अधिकारियों और लाइनमैन के नंबर अवश्य चस्पा होने चाहिए, पत्रकार का बिल जमा होने पर भी इलेक्ट्रोनिक मीटर से काट दिया गया था सप्लाई

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जाँच समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मा० सभापति श्री दिनेश कुमार गोयल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सदस्य श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य डॉ० रतनपाल सिंह, सदस्य श्री जितेन्द्र सिंह सेंगर, सदस्य श्री विजय बहादुर पाठक, जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया एवं समिति के साथ आए हुए अधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने मा० सभापति और सदस्यगण…

जौनपुर :आम महोत्सव लखनऊ‘ में जौनपुर के आम उत्पादक, मुख्यमंत्री द्वारा किए गये सम्मानित

 जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित आम महोत्सव में जनपद के बरौली ग्राम विकासखंड बदलापुर निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह को आम की बागवानी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अथक प्रयासों और नवाचारी बागवानी तकनीकों का प्रमाण है, जिन्होंने उन्हें आम उत्पादन में एक मिसाल के रूप में स्थापित किया है। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘यह…

जौनपुर :प्रशान्त उपाध्याय को संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष

स्थानीय दीवानी न्यायालय के युवा अधिवक्ता एवं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़कर समाजसेवा करने वाले प्रशान्त उपाध्याय को नयी जिम्मेदारी मिल गयी। यह जिम्मेदारी संयुक्त अधिवक्ता महासंघ द्वारा युवा जिलाध्यक्ष के रूप में दी गयी जिसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिनाथ पाठक एडवोकेट ने स्वयं किया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि बार एसोसिएशन जौनपुर के कर्मठ एवं जुझारू अधिवक्ता श्री उपाध्याय को संगठन के प्रति निष्ठा एवं लगन को ध्यान में रखते हुये प्रान्तीय अध्यक्ष शरदेन्दु चतुर्वेदी के प्रस्ताव एवं प्रान्तीय महामंत्री महेन्द्र…

कासगंज: संपूर्ण समाधान दिवस 5जुलाई को पटियाली में

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में आज माह के प्रथम शनिवार 05 जुलाई 2025 को तहसील पटियाली के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।