रायबरेली:सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणियों के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जनपद की पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ व जातिगत टिप्पणियों के मामले में सख़्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, थाना सलोन क्षेत्र के निवासी आशीष तिवारी पुत्र बृजेश तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने विशेष सामाजिक समुदाय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर जातीय तनाव फैलाने का प्रयास किया। इस संबंध में थाना सलोन पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामला दर्ज और…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 8 आईपीएस अफसरों का तबादला

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जनपदों में पुलिस अधीक्षकों के पदों पर बदलाव किए गए हैं। तबादले की सूची इस प्रकार है– 1. राम सेवक गौतम पुलिस अधीक्षक, शामली से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद बनाए गए। 2. अरविन्द मिश्र पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ भेजे गए। 3. घनश्याम पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती से हटाकर पुलिस अधीक्षक,…

आगरा कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

आगरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 कमिश्नरेट आगरा में आज एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त हो रहे 05 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त नगर/कानून-व्यवस्था/लाइन्स एवं एसीपी हरीपर्वत/लाइन्स ने संयुक्त रूप से पुलिसकर्मियों को फूल-मालाएं, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने परिजनों के लंबे सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग द्वारा किए गए कार्यों पर गर्व व्यक्त किया। अधिकारियों ने इस अवसर…

कानपुर:गौतम बुद्धा पार्क को शिवालय पार्क में बदलने की योजना पर सांसद चन्द्र शेखर ने जताई आपत्ति

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चन्द्र शेखर आजाद ने कानपुर नगर निगम द्वारा गौतम बुद्धा पार्क को शिवालय पार्क में परिवर्तित करने की योजना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। सांसद चन्द्र शेखर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा 15 करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क को परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई है, जो संविधान की मूल भावना और बहुजन समाज की आस्थाओं…

फर्रुखाबाद:आगामी त्योहारों को लेकर कमालगंज पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में थाना कमालगंज पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी और बारावफात के दृष्टिगत फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन को यह संदेश देना रहा कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। पुलिस बल द्वारा कस्बे व आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया गया। क्षेत्राधिकारी अजय…

एटा: आसमान से बरसी मौत, आकाशीय बिजली गिरने से हुई किसान की मौके पर ही मौत।

आसमान से बरसी मौत, आकाशीय बिजली गिरने से हुई किसान की मौके पर ही मौत। अचानक हुई घटना से पूरे गांव में मचा हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। नगला भूपाल निवासी धनेश पुत्र लज्जाराम की हुई अकाशीय बिजली गिरने से मौत। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल। थाना प्रभारी रोहित राठी का कहना है कि जानकारी मिली है मामले की जांच की जा रही है। मलावन थाना क्षेत्र के गांव…

कमिश्नरेट प्रयागराज में द्वितीय उ0प्र0 पुलिस वार्षिक कबड्डी कलस्टर (कबड्डी, फेंसिंग, खो-खो एवं जिम्नास्टिक) प्रतियोगिता-2025 दिनांक: 29.08.2025 से 02.09.2025 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स, प्रयागराज के खेल ग्राउण्ड में आयोजित की जा रही है।

उक्त प्रतियोगिता में आज दिनांक 30.08.2025 पुरूष वर्ग के खो-खो के लीग मैच खेले गये, जिसमें पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज जोन, आगरा जोन, पीएसी पश्चिमी जोन, पीएसी मध्य जोन, गोरखपुर जोन, कानपुर जोन एवं लखनऊ जोन की टीमों ने मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी महिला वर्ग का सेमीफाइनल मैच प्रयागराज जोन व बरेली जोन तथा मेरठ जोन व मेरठ जोन के मध्य खेला गया, जिसमें प्रयागराज तथा मेरठ जोन ने अपने प्रतिद्वन्दी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उक्त के अतिरिक्त, जिम्नास्टिक की इवेण्टवार प्रतियोगिता बी०एच०एस०,…

कासगंज-: दिव्यांग सरकारी अध्यापकों को चुनाव में ड्यूटी न लगाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला अधिकारी को पत्रांक 1321जारी कर सूचना विभाग में जानकारी दी

कासगंज राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने बताया कि जो सरकारी अध्यापक दिव्यांग है चाहे बो प्राइमरी के हो या फिर जूनियर के दिव्यांग अध्यापकों को चुनाव में ड्यूटी न लगाई जाय जिससे दिव्यांग अध्यापकों को ड्यूटी के दौरान काफी दूर दूर तक जाना होता है इसलिए उन सभी दिव्यांग अध्यापकों की समस्या को देखते हुए उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कासगंज ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया

प्रयागराज: जनपद न्यायाधीश ने 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज संजीव कुमार द्वारा शनिवार दिनांक 13.09.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे व दिनेश कुमार गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एडीजे सहित अन्य…

लखनऊ:पुलिस-अकादमिक साझेदारी से नवाचार एवं सशक्त पुलिसिंग की ओर कदम

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस ने फॉरेंसिक और साइबर क्राइम के क्षेत्र में खुद को और अधिक सक्षम व आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता सेंचुरियन यूनिवर्सिटी, ओडिशा और राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश के बीच हुआ है। इस साझेदारी के माध्यम से प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार को नई गति मिलेगी। साथ ही पुलिसिंग के वैज्ञानिक और तकनीकी आयाम और अधिक मजबूत होंगे। एमओयू…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 पर फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द जी की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, फर्रुखाबाद द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर बालिका वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भोजपुर श्री नागेन्द्र सिंह राठौर एवं नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर किया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी फर्रुखाबाद ने अतिथियों को माला व…

लखनऊ में साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर (CFMC) की स्थापना पर गोष्ठी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की त्वरित सहायता हेतु साइबर हेल्पलाइन 1930 को और सशक्त बनाने के लिए Cyber Fraud Mitigation Centre (CFMC) की स्थापना व संचालन पर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक गोष्ठी का आयोजन बड़ौदा हाउस, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता श्री विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम ने की। इस अवसर पर श्री राजेश यादव, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम एवं श्री रोहन झा, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम भी उपस्थित रहे। बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख भागीदारी…

लखनऊ:ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जनसुनवाई में की शिकायतों की समीक्षा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 ऊर्जा मंत्री मा० ए.के. शर्मा जी ने आज ऊर्जा विभाग से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की। यह जनसुनवाई संभव पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु आयोजित की गई। बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि उपभोक्ता को वास्तविक रूप से उसका लाभ मिलना…

कन्नौज डीएम व एसपी ने जाहिरा देवी मंदिर रोहिली मेले का किया निरीक्षण

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने शनिवार को थाना तालग्राम क्षेत्रान्तर्गत प्रसिद्ध जाहिरा देवी मंदिर, रोहिली मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मेले में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की जाँच की। अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान…

बरेली को मिला अपना ‘झुमका तिराहा’, 14 फीट ऊँचा और 200 किलो वजनी झुमका बना आकर्षण का केंद्र

बरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 प्रसिद्ध बॉलीवुड फ़िल्म “मेरा साया” (1966) के मशहूर गीत “झुमका गिरा रे, बरेली के बाज़ार में” ने उत्तर प्रदेश के शहर बरेली को देशभर में खास पहचान दिलाई थी। उस दौर का यह गीत आज भी बरेली की पहचान के रूप में गाया और याद किया जाता है। अब इस पहचान को और मज़बूती देने के लिए बरेली में एक अनोखा प्रतीक बनाया गया है। बरेली विकास प्राधिकरण ने शहर के NH-24 के ज़ीरो प्वाइंट पर एक विशाल झुमका स्थापित कराया है। यह…

झांसी: नवागंतुक पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने पदभार ग्रहण किया

झांसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 आज झांसी परिक्षेत्र में नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री आकाश कुलहरि ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को विधिपूर्वक न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराना होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि झांसी रेंज को भयमुक्त एवं अपराध मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। आईजी आकाश कुलहरि ने अपने संबोधन में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा आमजन…

प्रयागराज: स्वास्थ सुरक्षा हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय हेल्थ कार्ड मजबूत हेल्थ कवच “

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना अंतर्गत जनपद प्रयागराज विकास भवन में 28 अगस्त एवं 29 अगस्त को प्रशिक्षण उपरांत कैंप का आयोजन किया गया “राज्य एसएचए स्तर से आई टीम ने विभागों के मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित किया साथ ही साथ बताया गया कि सप्ताह में एक बार विभागीय कैंप का आयोजन कर अपने अंतर्गत आने वाले सरकारी सेवक पेंशन से उनके आश्रित के PDDU हेल्थ कार्ड बनाएं उक्त के क्रम में जिन विभागों में सबसे अधिक सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स हैं उनको सबसे लक्ष्य को पूर्ण करते…

कासंगज : हत्या व एससी/एसटी एक्ट के अभियोग में अभियुक्तगण को आजीवन कारावास व 20-20 हजार रूपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित

दिनांक 25.01.2019 को वादी श्री सुनील कुमार पुत्र चन्द्रपाल नि0 बरी बगवास थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना पर अवगत कराया गया कि अभियुक्त 1. राजाराम पुत्र डालचन्द 2. रेवाराम पुत्र बिहारीलाल नि0गण बरी बगवास थाना सिकन्दरपुर वैश्य ने वादी के पिता को जाति सूचक गाली गलौच कर गोली मार दी जिससे वादी के पिता की मृत्यु हो गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 11/2019 धारा 302 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व एसपी ने किया जिला व केंद्रीय कारागार का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि का बारीकी से परीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कारागार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और बंदियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार…

लखनऊ:डीजीपी राजीव कृष्ण ने शहीद पुलिसकर्मियों को नमन, परिजनों को ₹19.90 करोड़ की आर्थिक सहायता

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने आज राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को कोटिशः नमन किया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान अंगभंग होकर दिव्यांग हुए पुलिसकर्मियों की जीवटता और कर्तव्यनिष्ठा का हृदय से वंदन करते हुए कहा कि— “हमारे निडर, साहसी और बलिदानी साथियों का त्याग हम सबके लिए प्रेरणा का दीपस्तंभ है। हर शहीद का परिवार सुरक्षित, सम्मानित और समर्थ रहेगा, इस हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस संकल्पित है।” 12 शहीद परिजनों…