लखनऊ:लोकभवन में प्रशिक्षु IPS अफसरों का सम्मानजनक आगमन: प्रमुख सचिव गृह से की शिष्टाचार मुलाक़ात

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक दक्षता को और मज़बूत करने की दिशा में नया कदम आज उस समय देखने को मिला जब 77वें RR बैच के 23 प्रशिक्षु IPS अधिकारियों ने प्रमुख सचिव गृह, IAS संजय प्रसाद से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात न केवल प्रशिक्षण के दौरान अनुभव साझा करने का अवसर बनी, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसिंग की नई चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर सार्थक चर्चा का भी माध्यम बनी। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक…

फर्रुखाबाद:थाना राजेपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसंबर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ज़ोन आलोक सिंह के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना राजेपुर पुलिस टीम ने बीती रात संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम तेराखास निवासी रजनीश पुत्र संजीव को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी…

”प्रयागराज,दिव्यांग बच्चों को 15 एम0आर0 किट, 70 कान की मशीन एवं 15 स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्री का वितरण कर लाभान्वित कराया गयाविश्व दिव्यांग दिवस-2025 ”

विश्व दिव्यांग दिवस (03 दिसम्बर 2025) के अवसर पर ब्लाक संसाधन केन्द्र, नगर क्षेत्र, प्रयागराज में खेलकूद/सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री विपिन चन्द्र दीक्षित माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय, प्रयागराज मुख्य अतिथि एवं जिला विकास अधिकारी/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी विशिष्ट अतिथि के साथ उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग प्रयागराज मण्डल, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, समन्वयक समेकित शिक्षा, समन्वयक एम0डी0एम0 उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्व शिक्षा अभियान एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित बचपन डे केयर सेण्टर/उत्तर प्रदेश…

प्रयागराज: पीएचडी के लिए मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन शुरू,

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी रेगुलर मोड में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा समय-समय जारी रेगुलेशन और निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं।निदेशक, शोध एवं विकास से प्राप्त सूचनानुसार प्री- पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है, जबकि विलंब शुल्क…

कासगंज: जनपद के नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा कोर के अवैतनिक स्वयं सेवको/सदस्यों की नियुक्ति/तैनाती के संबंध में

कासगंज: नागरिक सुरक्षा अधिनियम 1968, नागरिक सुरक्षा (संशोधन) अधिनियम 2009 तथा नागरिक सुरक्षा नियमावली 1968 के नियम 3 एवं 4(1) के अन्तर्गत जनपद कासगंज के नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा कोर के अवैतनिक स्वयं सेवको/सदस्यों की नियुक्ति/तैनाती किया जाना है।नागरिक सुरक्षा विनियम अधिनियम, 1968 के अन्तर्गत नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्यों को परिभाषित किया गया है जिसमें प्राशिक्षण, अभ्यास/प्रदर्शन एवं हवाई हमले से जन-धन की सुरक्षा, शान्तिकाल में नागरिक सुरक्षा, नगर की नागरिक आबादी को भावी युद्ध तथा उससे उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना, आपातकालीन परिस्थितियों में…

कासगंज: दिव्यांग दिवस पर आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं

कासगंज।अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुधवार को समेकित शिक्षा एवं साइट सेवर्स इंडिया के सहयोग से परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने की। प्रतियोगिता में सभी विकास खंडों से करीब दो सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, छूकर पहचानो एवं ब्रेल लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति-5 के तहत मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं – बालिकाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद: 03 दिसंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे MissionShakti5 अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी, हेल्पलाइन नंबर तथा कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को 1098, 181, 112, 1090 और 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, स्टॉकिंग,…

फर्रुखाबाद: नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति-5 के तहत कम्पिल पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद: 03 दिसंबर 2025 – महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे MissionShakti 5 अभियान के अंतर्गत थाना कम्पिल पुलिस द्वारा स्थानीय क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—1098, 181, 112, 1090 और 1076 की जानकारी विस्तार से दी। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति, अपराध की सूचना, परेशानी या सहायता की आवश्यकता होने पर ये नंबर तुरंत मदद…

फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने मथुरा–अयोध्या रूट पर वंदे भारत ट्रेन की मांग उठाई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसम्बर 2025 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने आज लोकसभा के शून्यकाल के दौरान एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए मथुरा से अयोध्या तक वाया कासगंज–फर्रुखाबाद–कन्नौज वंदे भारत ट्रेन के संचालन की माँग केंद्र सरकार से की। सांसद ने मा० लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि इस रूट पर बड़े स्तर पर धार्मिक, सामाजिक व आर्थिक आवाजाही होती है। मथुरा व अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक नगरों को जोड़ने वाली यह ट्रेन यात्रियों के लिए अत्यंत सुविधाजनक साबित होगी। साथ ही कासगंज,…

फर्रुखाबाद:नवाबगंज में तान्या स्टडी सेंटर का शुभारंभ, शिक्षा के नए आयामों की ओर कदम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसम्बर 2025 नवाबगंज में आज क्षेत्र के बच्चों की उज्ज्वल शिक्षा और उजले भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। श्री सुशील कुमार द्वारा संचालित तान्या स्टडी सेंटर का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने केंद्र के उद्घाटन को शिक्षा के क्षेत्र में एक सार्थक कदम बताते हुए इसकी सराहना की। उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तान्या स्टडी सेंटर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करेगा। यह पहल न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई…

फर्रुखाबाद:वित्तीय क्षेत्र में बिना दावे वाली संपत्तियों के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान — “आपकी पूंजी, आपका अधिकार”

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसम्बर 2025 जनपद में 05 दिसंबर को लगेगा जनजागरूकता शिविर भारत सरकार वित्तीय क्षेत्र में बिना दावे वाली संपत्तियों को नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से देशभर में तीन माह का विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” चला रही है। यह अभियान अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 4 अक्टूबर को गांधीनगर, गुजरात में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया। अभियान का उद्देश्य इस अभियान का मुख्य लक्ष्य नागरिकों को उनकी बिना दावे वाली वित्तीय…

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सांस्कृतिक तैयारियों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसम्बर 2025 आगामी मेला श्री रामनगरिया (03 जनवरी से 03 फरवरी 2025) को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला पंडाल और मुख्य मंच पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि रामनगरिया मेला पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है, इसलिए पारंपरिक कार्यक्रमों को विशेष प्राथमिकता दी जाए और किसी…

लखनऊ:बिहार के बाद अब यूपी में RSS हुआ एक्टिव, बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव के संकेत।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसम्बर 2025 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब लगभग सवा साल का समय बचा है, लेकिन राजनीतिक हलचल अभी से तेज होती दिखाई दे रही है। बिहार में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने यूपी में भी अपनी गतिविधियाँ तेज कर दी हैं। सोमवार को संघ, बीजेपी संगठन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के बीच एक अहम समन्वय बैठक हुई, जिसे मिशन 2027 की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मिशन 2027 पर मंथन बैठक में प्रदेश…

फर्रुखाबाद में विशेष प्रवर्तन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष प्रवर्तन पुनरीक्षण (Special Summary Revision) अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र फर्रूखाबाद एवं कायमगंज के सुपरवाइजर और बीएलओ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करें कि बीएलओ समय पर फॉर्म फीडिंग का कार्य पूरा करें। जो बीएलओ तकनीकी कारणों से फॉर्म फीडिंग नहीं कर पा रहे हैं, उनके फॉर्म ब्लॉक व तहसील स्तर पर तुरंत फीड कराए जाएँ। उन्होंने…

फर्रुखाबाद:भीम आर्मी चीफ व आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आज़ाद का 38वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसम्बर 2025 आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद का 38वां जन्मदिन जिला फर्रुखाबाद के सन समृद्धि पैलेस में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की और आगामी 2026 जिला पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतिक चर्चा की। 2026 जिला पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तय कार्यक्रम में पार्टी नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहने…

फर्रुखाबाद: सर्विलांस सेल ने बरामद किए 151 गुमशुदा मोबाइल, कीमत लगभग 35 लाख रुपये।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसम्बर 2025 नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए फतेहगढ़ पुलिस की सर्विलांस सेल ने एक बार फिर अपनी कुशल कार्यशैली का परिचय दिया है। विभिन्न राज्यों, जिलों एवं थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी दर्ज मोबाइल फोनों की खोजबीन में लगी टीम ने अथक प्रयासों के बाद कुल 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। यह महत्वपूर्ण सफलता अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री…

हरदोई : भारतीय कुशवाहा महासभा की अगुआई में सवायजपुर कोतवाली में विशाल प्रदर्शन होगा

सवायजपुर : दिव्यांशु कुशवाहा नाबालिक लड़के के द्वारा फेसबुक पर रामभद्राचार्य पर कोई टिप्पणी करने को लेकर हिंदू संगठनों के द्वारा विरोध करने पर सवायजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया उसके बाद कुछ संगठनों के द्वारा रूपापुर चौराहे पर प्रदर्शन किया गया जिसमें सवायजपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक का चौकी प्रभारी रूपापुर के सामने गाली गलौज करने तथा गोली मारने की धमकी दी जा रही है जिसका वीडियो साफ सुना और देखा जा सकता है जिसे कुशवाहा समाज में काफी नाराजगी है और भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश सचिव…

आगरा में भव्य रूप से उद्घाटित हुआ अत्याधुनिक थाना एकता, पुलिस आयुक्त ने काटा फीता

आगरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसंबर 2025 कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आमजन को बेहतर पुलिसिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस आयुक्त आगरा श्री दीपक कुमार ने अपर पुलिस आयुक्त के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नव-निर्मित थाना एकता का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिक, ग्राम प्रहरियों व पुलिस विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आधुनिक संसाधनों व उन्नत तकनीक से लैस यह नया थाना पुलिसिंग में दक्षता, पारदर्शिता और त्वरित सेवा प्रदान…

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार, प्रमाणपत्र प्रदान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसंबर 2025 जनपद में सामाजिक समरसता और सरल विवाह परंपरा को बढ़ावा देते हुए ग्राम बांसूडाणा पोस्ट कनासी निवासी प्रियंका पुत्री श्री बृजराज सिंह शाक्य एवं ग्राम धुवियाई पोस्ट सिवारा खास निवासी अनुपम पुत्र श्री हरिपाल सिंह शाक्य का विवाह बौद्ध रीति से सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया। बौद्ध धर्म के शांतिपूर्ण व सरल संस्कारों के अनुसार दोनों ने दाम्पत्य सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। विवाह संपन्न होने के बाद धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति-5 के तहत कम्पिल पुलिस ने महिलाओं – बालिकाओं को किया जागरूक, बताए जरूरी हेल्पलाइन नंबर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को और अधिक मजबूत आधार देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे MissionShakti5 अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस द्वारा मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें थाना क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन) व 1076 (मुख्यमंत्री…