फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित चिकित्सकों व कोविड स्टाफ को नियुक्ति पत्र वितरित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जनवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में आज आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत चयनित संविदा चिकित्सकों एवं कोविड-19 स्टाफ को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में संविदा चिकित्सक पदों पर चयनित चिकित्सक रोहित तिवारी, यशराज सिंह भदौरिया, तान्या राठौर एवं प्रदीप कुमार को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही कोविड-19 के…

फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को कलेक्ट्रेट सभागार में दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन धारण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जनवरी 2026 भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज़ादी अनगिनत वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शहीदों के आदर्शों…

प्रयागराज, माघ मेला–2026 : माघी पूर्णिमा स्नान पर्व एवं कल्पवासियों की सकुशल वापसी के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में ब्रीफिंग

माघ मेला–2026 के अन्तिम प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा (दिनांक 01.02.2026) के अवसर पर मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा कल्पवासियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 30.01.2026 को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज श्री जोगिंदर कुमार की अध्यक्षता में रिज़र्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में ब्रीफिंग आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज श्री जोगिंदर कुमार द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि माघी पूर्णिमा स्नान पर्व माघ मेला–2026 का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील चरण…

लखीमपुर खीरी : विद्या निकेतन के छात्र अन्धविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता में पुरस्कृत

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) दिनांक दिनांक 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को स्थानीय विद्यालय विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज के छात्र नैतिक पटेल कक्षा 7 एवं उत्कर्ष मिश्रा कक्षा 11 तथा छात्रा इल्मा खान कक्षा 8 ने अन्धविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता भाषण / पोस्टर कार्यक्रम में क्रमश: द्वितीय,तृतीय एवं सान्त्वना पुरुस्कार प्राप्त किया।विद्यालय के प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी जी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि अंधविश्वास तर्कहीन विश्वास हैं, जो…

लखीमपुर खीरी : हैदराबाद पुलिस द्वारा व्यापारी से लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 05 नफर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में दिनांक 30.01.2026 दिन शुक्रवार को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 17/2026 धारा 127(2)/309(6)/324(4) बीएनएस से संबंधित दिनांक 19.01.2026 को गोला–बाकेगंज रोड पर व्यापारी से लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 05 नफर अभियुक्तों…

लखीमपुर खीरी : थाना फरधान पुलिस ने चोरी की 03 मोटरसाइकिल बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक फरधान के नेतृत्व में आज दिनांक 30.01.2026 को थाना फरधान पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चौरी की 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद कर 01 नफर अभियुक्त सचिन उर्फ कल्लूवीर पुत्र भजुराम मिश्रा उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्रा० नयागांव कैमहरा थाना फरधान लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार…

कासगंज:जिला अधिकारी प्रणयसिंह ओर मुख्य विकाश अधिकारी डी टी एफ की मीटिंग संपन्न

जिलाधिकारी प्रणय सिंह व मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक-30 जनवरी, 2026, स्थान-रूद्राक्ष सभागार कलेक्ट्रेट, कासगंज में डी०टी०एफ० की बैठक आहूत की गयी कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह व मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक-30 जनवरी, 2026, स्थान-रूद्राक्ष सभागार कलेक्ट्रेट, कासगंज में डी०टी०एफ० की बैठक आहूत की गयी। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कासगंज द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी एवं बैठक में उपस्थित समस्त जनपद स्तरीय व विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं…

कासगंज :- जिला विज्ञान क्लब प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

कासगंज।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में अंधविश्वासों के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला विज्ञान क्लब द्वारा जनपद मुख्यालय के श्री गणेश इंटर कॉलेज में किया गया। परिषद द्वारा निर्धारित विषय अंधविश्वासों के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रमों पर 120 छात्र/ छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में श्री गणेश इंटर कॉलेज के छात्र रोहित कुमार ने प्रथम, श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र विनायक ने द्वितीय…

आजमगढ़: टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

बूढ़नपुर/आजमगढ़ केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक भारत को टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) मुक्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आजमगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की समीक्षा की और टीबी उन्मूलन को एक ‘जन आंदोलन’ बनाने का आह्वान किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

आजमगढ़ : मंडलायुक्त का कठोर निर्देश, संदिग्धों और अचानक अमीर हुए व्यक्तियों पर रखी जाए पैनी नजर

आजमगढ़ :-मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त श्री विवेक की अध्यक्षता और पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को बेहद सख्त निर्देश दिए गए।*संदिग्ध गतिविधियों और विदेशी दौरों की होगी जांच*मंडलायुक्त ने एलआईयू और खुफिया एजेंसियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों का तत्काल चिन्हीकरण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन लोगों की जानकारी जुटाने को कहा जो अचानक अमीर हुए हैं या जिनके…

औरैया: भारतीय संविधान बौद्ध सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने UGC बिल के समर्थन में की आवश्यक बैठक की

भारतीय संविधान बौद्ध सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने UGC बिल के समर्थन में की आवश्यक बैठक संगठन के पदाधिकारियों ने UGCबिल पर जो रोक लगाई गई है l उसके लिए बहुत ही विरोध जताया है संस्था के संस्थापक ने कहा बहुत जल्द इसके लिए हमारा संगठन गांव गांव जाकर लोगों को अभियान के माध्यम से बताएगा की UGC बिल एस सी, एस टी, ओ बी सी,के लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक है जो हम लोग अपमान सहते आए हैं, तो हमें वह अपमान नहीं सहना पड़ेगा हमारे समाज के…

प्रयागराज : जिला व्यापार बन्धु की बैठक जिला कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में आयोजित की गयी,

प्रेस नोट, प्रयागराज दिनांक 29-01-2026 को जिला व्यापार बन्धु की बैठक जिला कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें प्रयागराज जनपद के विभिन्न व्यापार मंडलो के प्रतिनिधि एवं व्यापारीगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, प्रयागराज द्वारा की गयी। बैठक में व्यापारियों को पूर्व में आयोजित व्यापारी बन्धु की बैठक में उनके द्वारा उठाये गये समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की स्थिति से अवगत कराया गया। जिन मामलों में व्यापारी बन्धु कार्यवाही से पूर्णतः सन्तुष्ट थे, उन…

प्रयागराज: थाना थरवई व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 50 लीटर अवैध देशी शराब बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-29.01.2026 को 02 अभियुक्ता 1. निशा पत्नी राजू निवासिनी ग्राम बहमलपुर थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज 2. रंजना पत्नी तीरथ निवासिनी ग्राम बहमलपुर थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत हवाई…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2026 प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत कोतवाली फर्रूखाबाद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं तथा आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी देना रहा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, शिक्षण संस्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विशेष रूप से महिलाओं व किशोरियों से संवाद किया गया। इस दौरान पुलिस…

फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना कादरीगेट पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी।…

फर्रुखाबाद:जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक आयोजित, 5 प्रकरणों पर चर्चा व ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लक्ष्य की समीक्षा

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक आयोजित, 5 प्रकरणों पर चर्चा व ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लक्ष्य की समीक्षा फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2026 जनपद स्तर पर औद्योगिक विकास एवं निवेश से संबंधित मुद्दों की समीक्षा हेतु माह जनवरी की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में कुल 05 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 के अंतर्गत विभागवार आवंटित लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों द्वारा अवगत कराया…

फर्रुखाबाद:विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को दोपहर 01:20 बजे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इनमें भारतीय जनता पार्टी से श्री मुकेश गुप्ता, बहुजन समाज पार्टी से श्री…

फर्रुखाबाद:गिरिजादेवी पी.जी. कॉलेज सकवाई में सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में बुधवार 29 जनवरी 2026 को गिरिजादेवी पी.जी. कॉलेज, सकवाई मोहम्मदाबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री सुभाष राजपूत द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जनपद में 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस…

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान समेत स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति पर डीएम सख्त, बैंकों को युद्ध स्तर पर ऋण वितरण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या 49/2024/1650/477/18-02-2024 दिनांक 04 अक्टूबर 2024 के तहत मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना लागू की गई है, जिसकी समीक्षा प्रत्येक सप्ताह मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, मण्डलायुक्त एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण योजनाओं के अंतर्गत प्रगति अत्यन्त खराब पाई गई। इसी क्रम में बैंक शाखाओं द्वारा निरस्त किए गए आवेदन पत्रों पर पुनर्विचार तथा लम्बित…

फर्रुखाबाद:रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष की बैठक संपन्न, पॉक्सो एक्ट के 5 प्रकरणों को मिली स्वीकृति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला संचालन समिति द्वारा पॉक्सो एक्ट के कुल 5 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत प्रत्येक प्रकरण में पीड़ित को ₹3 लाख की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है, जिससे पीड़ितों को आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग मिल सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सहायता…