पीलीभीत : उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण संघ ने अनिता विश्वकर्मा को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी ।

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ ने जिला कार्यकारिणी घोषित की जिसमें संघठन की संयोजिका रीनू वर्मा तथा संरक्षिका अनीता कुशवाहा ने अनिता विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है । प्रान्तीय महामंत्री प्रेक्ष्या तिवारी ने बताया कि संगठन शिक्षिकाओं के शोषण उत्पीडन को रोकने के साथ साथ उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए शैक्षिक उन्नयन में अपनी अहम जिम्मेदारी सुनिश्चित करेगा । नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को रजनी, लक्ष्मी मिश्रा, पूनम वर्मा, सुनीता, गीता, आरती शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

फर्रुखाबाद : नशेे की हालत में पिता और पुत्र ने दूसरे को किया लहूलुहान ।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुरौरी गांव में पिता और पुत्र नशे की हालत में भीड़ गए । जिससे दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही ।  घटना गांव पुरौरी की  है । जहां दोनों  पिता सौरभ दुबे  और पुत्र राजीव दुबे  घरेलू विवाद के चलते नशे की हालत में आपस में भिड़ गए ।  जिससे दोनों के गंभीर चोटें आई हैं ।  मौके पर मौजूद लोगों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी ।  पुलिस ने दोनों को लहूलुहान हालत में कायमगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती…

आँवला/बरेली – आँवला नगर में हिंदू जागरण मंच बरेली ईकाई ने किया शास्त्र शस्त्र पूजन।

आँवला – शास्त्र और शस्त्र से ही सनातन धर्म का निर्माण हुआआज नगर आंवला में हिंदू जागरण मंच बरेली की नगर इकाई द्वारा शस्त्र पूजन श्री राम नवमी के पावन दशहरा पर्व पर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें जिला महामंत्री जयदीप पाराशरी जिला प्रचार प्रमुख सुनील शर्मा चौधरी नगर अध्यक्ष आंवला रामवीर प्रजापति महामंत्री अवनेश शंखधार, ओमेंद्र सिंह चौहान, सुभाष रस्तोगी ,तुलसी हिंदू, हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी से एकांश खंडूजा ,सोनू सिंह, एडवोकेट मनोज कुमार…

आँवला/बरेली – थाना सिरौली द्वारा गौकशी अपराध में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल, कब्जे से एक चाकू बरामद ।

आँवला – थाना सिरौली पुलिस ने गौ तस्कर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा गौवध के वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऑवला महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा मु0अ0स0 326/22 धारा 3/5/8 सी.एस एक्ट के वांछित एक नफर अभियुक्त 1. गुलाम मोहम्मद पुत्र खान मोहम्मद निवासी ग्राम पल्था थाना सिरौली बरेली को शाहवाद अड्डा सिरौली के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 अदद चाकू नाजायज बरामद हुआ ।…

फर्रुखाबाद : बेटे ने पिता को पीटा ,पिता ने लगाई पुलिस से गुहार

घटना थाना क्षेत्र मऊदरवाजा के ग्राम हरजू नगला की है यहां एक व्यक्ति के बड़े पुत्र ने अपने पिता को पीटकर घर में ताला डाल दिया है और जबरदस्ती अपने छोटे भाइयों के हिस्से की कृषि भूमि जोतने लगा है हरजू नगला निवासी शीशराम पुत्र हनुमंत सिंह ने थाना मऊदरवाजा में प्रार्थना पत्र दिया है कि उनका बड़ा पुत्र 5 वर्ष से अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है । उसके 2 अविवाहित पुत्र उसके साथ रहते है। उसके बड़े पुत्र लालू ने शीशराम के साथ मारपीट और गाली गलौज…

मैनपुरी: पूर्व प्रधान ने रायफल की वटों से मारपीट कर किया गम्भीर घायल, धमकी देते हुये की हवाई फायरिंग गम्भीर घायल के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान ने लाइसेंसी रायफल की वटों से घर में घुसकर मारपीट करते हुए गम्भीर घायल कर दिया।ग्रामीणों के आने से जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग करते हुए भाग गया।गम्भीर रूप से घायल को उपचार के लिए जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल के भाई की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान व उसके दो पुत्रों सहित पांच के खिलाफ मारपीट व बलवा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव निहालपुर…

औरैया : बाजरे के खेत में मिला लापता लड़की का शव, रेप के बाद हत्या का शक

औरैया: जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लड़की का शव बाजरे के खेत में मिला. परिजन रेप के बाद हत्या करने का शक जता रहे हैं. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पूरा मामला औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के निरंजनापुर गांव का है. निरंजनापुर गांव में कुशवाहा समाज की एक लड़की का शव मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची जिन्हें देखकर ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस जबरन शव अपने…

पीलीभीत: पंचायत सचिव रत्नेश सोनकर पर बीते दिनों ग्राम प्रधानों ने लगाया था आरोप मुख्य विकास अधिकारी से की थी लिखित शिकायत ,मुख्यविकास अधिकारी के आदेशों की हुई अनदेखी, मामले में लीपापोती कर डकारे जाने की आशंका

पूरनपुर: स्थानीय विकास खंण्ड में अन्य विकास खंण्डों से ट्रांसफर होकर पहुंचे सचिव रत्नेश सोनकर अब पूरनपुर की विकास खंण्ड के गांवों में भ्रष्टाचार को बढावा प्रदान करने के मामले में प्राईवेट कर्मचारी के नाम फर्जी फर्म बनाकर फर्जीबाड़े की शिकायतें उजागर हुईं थी। जिसकी शिकायत क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी से की थी। सीडीओ ने मामले की जांच वीडीओ के आदेश पर विकास खंड के कर्मचारियों द्वारा की जा रही थी लेकिन मामला लीपापोती के चलते ठंडे बस्ते में चला जाना बड़ा सवाल है। वहीं क्षेत्रीय…

पीलीभीत: ग्रामीण क्षेत्र में नवरात्र पर्व पर गौरा-गौरी का विवाह धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं और बच्चे कागज और मिट्टी के चौकलों के साथ कुएं पर एकत्र हुए।

पूरनपुर मालूम हो कि हिन्दू धर्म में नवरात्र में गौरा-गौरी के विवाह होने के पश्चात ही शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू होता है। जब तक गौरा-गौरी का विवाह नहीं होता है, तब तक हिन्दू धर्म में शादियों का शुभारंभ नहीं होता है। क्षेत्र में यह परंपरा प्राचीन काल से निरंतर चली आ रही है। गांव की महिलाएं, पुरुष एवं सभी बच्चे शाम को एक निश्चित स्थान पर एकत्र होते है, जिसमें पुरुष कागज व मिट्टी के चौकला तथा बच्चे मिट्टी के हुक्के और महिलाएं मिट्टी के गौरा-गौरी सजाकर-सजाकर बनाकर लाते…

मैनपुरी: ब्लॉक सुल्तानगंज के गांव औरंध में मेला का हुआ भव्य उद्घाटन

आजादी से पहले का लग रहा औरंध गांव में मेला।अंग्रेजों ने भी यहां खेले हैं खेल ।1944 से लगातार गांव के लोग लगवा रहे मेला।बिछवा : औरंध मै मां सती मेला प्रांगण में 78 वर्षों से लगातार मेले का आयोजन किया जा रहा है 1944 में अंग्रेजों के समय गांव के लोगों ने इस मेले का शुभारंभ कराया था साथ ही इस मैले गांव के मुख्य खेल आयोजित होते हैं जिसमें कबड्डी दौड़ खो वॉलीबॉल भाला व गोला फेंक वह दंगल आदि मशहूर है। मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामनरेश…

पीलीभीत : 40 लीटर शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

पूरनपुर। अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर लगाम कसने को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कई गांव में छापेमारी की। कई जगह लहन और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए। वहीं एक गांव में टीम ने दो महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया। उनके पास 40 लीटर शराब बरामद की गई। महिलाओं के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है। छापेमारी होने से शराब बनाने और बिक्री करने वालों में खलबली मची रही।घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव उदरहा, सिमरया, गोपालपुर, दिलावरपुर, सिमरिया, मटेहना…

पीलीभीत : गन्ने के खेत से निकले बाघ ने गाय को बनाया निवाला।

पूरनपुर।खेत में चर रही पालतू गाय को गन्ने के खेत से निकले बाघ ने हमला कर निवाला बना लिया।गाय के चीखने चिल्लाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे।शोर-शराबा कर बमुश्किल बाघ को खदेड़ा। सूचना मिलने पर बन बिभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पदचिन्हो को ट्रेस किए।कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।मंगलवार की सुबह गांव के रहने वाले सुनील सिंह की पालतू गाय गांव से बाहर स्थित खेत पर चर रही थी।इसी दौरान गन्ने के खेत…

पीलीभीत :हवन पूजन कर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की,की कामना

पीलीभीत पूरनपुर।नगर निवासी सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर यादव के द्वारा बीमार चल रहे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वथ्य होने एवं दीर्घायु होने के लिए हवन पूजन कर महामृत्युंजय जाप कर उनके स्वस्थ होने की कामना की।इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुखअजय भारती,अवधेश शर्मा,पवन यादव,रजत सक्सेना, महेश आजाद,मुकेश यादव,कैलाश यादव,सचिन वर्मा, दिनेश शर्मा,जवाहर लाल शर्मा,नन्हे लाल शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीलीभीत :राष्ट्रीय किसान मजदूर के दिल्ली में 6 से 8 अक्टूबर को होने वाले अधिवेशन मे शामिल होने के लिए की गई बैठक

पीलीभीत / पूरनपुर; पूरनपुर की ग्राम पंचायत मे 4 अक्टूबर को ग्राम पंचायत शेरपुर कला के मजरा पजावा में किसान नेता प्रीतम सिंह जी के आवास पर दिल्ली के गांव पंजाब खेड़ दिल्ली मैं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का 6.7.8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय अधिवेशन संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व विधायक बी एम सिंह जी के नेतृत्व में होने जा रहा जिसमें पूरे भारत के सभी प्रदेश से किसान एवं अन किसानों संगठनों की भी भागीदारी होगी जिसमें भाग लेने के लिए एक बैठक कर किसानों को संबोधित करते…

फर्रुखाबाद:नौ वर्ष पुरानी मेजर कौशलेंद्र सिंह सीएचसी पर पहली बार हुआ सुरक्षित प्रसव-सीएमओ

फर्रुखाबाद 4 अक्टूबर 2022 सीएमओ ऑफिस के पीछे बनी सीएचसी मेजर कौशलेंद्र सिंह में पहला प्रसव केस हुआl फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।सीएमओ डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि इस सीएचसी को 25 जून 2013 को तत्कालीन सरकार की ओर से जनता को समर्पित किया गया था। कोविड के शुरू में ही इस सीएचसी को एलटू बना दिया गया था। अब कोविड कम हो गया। इसलिए डीएम ने दो अक्टूबर को सीएचसी के प्रसव कक्ष का शुभारंभ किया। मंगलवार को एक बच्चे का जन्म हुआ l सीएमओ ने…

पीलीभीत :जयगुरुदेव सत्संग के अनुयायियों द्वारा शाकाहारी रैली का आयोजन किया गया ।

पूरनपुर घुंघचाई। जयगुरुदेव सत्संग के अनुयायियों द्वारा शाकाहारी रैली का आयोजन किया गया गांव की विभिन्न गलियों में घूम कर उन लोग सदाचार से जुड़े और शाकाहारी रहने का व्रत ले इसको लेकर के घर घर पहुंच कर लोगों ने सत्संग की बात पहुंचाई इस दौरान कई जगह कार्यक्रम का भव्य रुप से स्वागत किया गया और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जय गुरुदेव संगत के लोगों द्वारा क्षेत्र के कई गांव में विशेष कार्यक्रम चलाकर शाकाहारी हो जाओ जैसे कार्यक्रम निरंतर चलाए जा रहे हैं यह कार्यक्रम…

पीलीभीत :एसडीएम को दिया पत्र, सप्ताह में तीन दिन का अवकाश की उठाई मांग।

पीलीभीत पूरनपुर। विकासखंड पूरनपुर स्कूल में फुल टाइम बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के बाद बीएलओ और सुपरवाइजरों को घर-घर जाकर आधार एकत्रीकरण का कार्य करना पडता है। इससे उनको कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर एसडीएम को पत्र दिया है। ताकि मतदाताओं के आधार कार्ड एकत्रीकरण का कार्य पूरा करने में आसानी मिले विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र में 422 बीएलओ और 42 सुपरवाइजर हैं। पिछले कई माह से चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं के आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसको…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी त्यौहार बारावफात जुलूस के शांति पूर्वक आयोजन के संबंध में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पीस कमेटी मीटिंग का किया गया आयोजन।

पीलीभीत : आज दिनाँक 04-10-2022 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी नगर/प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली द्वारा मोहल्ला शेर मोहम्मद, फीलखाना एवं अल्लाह मियां की दरगाह पर आगामी त्यौहार बारावफात जुलूस के शांति पूर्वक आयोजन के संबंध में धर्मगुरुओं व संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित लोगों से आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने एवं अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।

फर्रुखाबाद: जहानगंज थाना अध्यक्ष ने चलाया चेकिंग अभियान

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई मौतों को देखते हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा एक्शन मोड़ में आ गये हैं। उन्होंने फर्रुखाबाद के सभी पुलिस अफसरों वह थाना अध्यक्षों को सख्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसके बाद से थाना जहानगंज प्रभारी बलराज भाटी ने क्षेत्र में सख्त चेकिगं अभियान चलाया। अभियान में 16 ट्रैक्टरों के चालान किए गए। चालान करते हुए श्री भाटी ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ट्रैक्टर चालकों को रोककर…

पीलीभीत : पेड़ काटने के आरोप को प्रधान ने बताया निराधार

पूरनपुर।सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव गोरा में स्थित कर्बला शरीफ में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ पेंड खडे हुए थे।जिसका कटान छटान कर उन्हें नष्ट कर दिया गया।आरोप है कि ग्राम प्रधान के द्वारा पेड़ों का कटान किया गया।लेकिन जब इस मामले में ग्राम प्रधान से बात की गई तो ग्राम प्रधान ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया।वही गांव के कुछ ग्रामीणों से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने भी गांव के ग्राम प्रधान पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार…