स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत कायाकल्प अवार्ड योजना के वर्ष 2021-22 में प्रदेश में उच्चतम अंक प्राप्त कर व इकोफ्रेन्डली में जनपद का नाम प्रथम स्थान पर आने के उपलक्ष्य में जिला महिला चिकित्सालय के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन होटल सॉलीटेयर में किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित व माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। आयोजित…
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन एवं कानून एवं शन्ति व्यवस्था की बैठक सम्पन्न।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कानून एवं शान्ति व्यवस्था/अभियोजन की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पास्को, एससी एसटी एक्ट, बल्तकार, महिला/बच्चों अपराधों सम्बन्धी मुकदमों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराधों व बल्तकार सम्बन्धी प्रकरणों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाये। अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा महिला पीडितों से सम्बन्धित मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करते हुये, अपराधियों को सजा दिलाने…
प्रयागराज: उपमुख्यमंत्री ने श्रृंगवेरपुर धाम मे पांच दिवसीय में राष्ट्रीय रामायण मेले का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारम्भ
श्रृंगवेरपुर धाम में शुक्रवार को 5 दिवसीय 33वें राष्ट्रीय रामायण मेले का मा0 उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, जगतगुरू रंगरामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज, प्रख्यात कथावाचक श्री देवकी नन्दन ठाकुर जी महाराज, मा0 मंत्री, मत्स्य विभाग उ0प्र0 शासन डाॅ0 संजय कुमार निषाद, पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार श्री मुख्तार अब्बास नकवी, मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डाॅ0 बालकृष्ण पाण्डेय, महामंत्री श्री उमेश चन्द्र द्विवेदी सहित…
प्रयागराज:जिलाधिकारी ने फाफामऊ के शांतिपुरम सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई एंटी लारवा फागिंग छिड़काव के कार्य का लिया जायजा और दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग ने शुक्रवार को फाफामऊ के शांतिपूरम के मातादीन का पुरा क्षेत्र सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर वहां के पार्षद सहित अन्य लोगो से साफ-सफाई, एण्टीलार्वा एवं फागिंग के छिड़काव तथा बीमार लोगो की संख्या के बारे में जानकारी लेते हुए स्कूल में कैम्प लगाकर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने अपनी उपस्थिति में फाफामऊ के शांतिपुरम सहित अन्य क्षेत्रों में फागिंग का कार्य कराया। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित…
पीलीभीत:पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर डीएपी खाद न मिलने पर किसानों द्वारा प्रदर्शन एवं जिलाधिकारी से की गई शिकायत के बाद जिला कृषि अधिकारी शुक्रवार को महादिया के केंद्र पर जांच करने पहुंचें। जिस पर केंद्र पर हड़कंप मच गया।
पूरनपुर अमरैयाकलां महादिया के पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर डीएपी खाद लेने के लिए कई दिनों से जमा बाड़ा बना रहता था। जिसमें क्षेत्रीय किसानों को खाद नहीं मिल पा रही थी। गुरुवार को दर्जनों किसानों ने डीएपी खाद वितरण न करने पर पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र के प्रभारी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया था और जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की थी।किसानों द्वारा की गई शिकायत एवं केन्द्र पर प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार यादव अपनी टीम के साथ महादिया के पीसीएफ कृषक…
पीलीभीत:भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।
पुरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया व सभासद की दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों को भी बुलाया गया बैठक में सभी लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में बताया गया व सभी प्रत्याशियों को जनता में भाजपा की नीतियां बताने के लिए कहा गया मुख्य रूप से भाजपा के सभी कार्यकर्ता, वार्ड संयोजक सहित सभासद की दावेदारी कर रहे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के सभी लोग जल्द से…
फर्रुखाबाद:जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मना अंतराल दिवस,बच्चे दो ही अच्छे,दूसरे बच्चे के जन्म में रखें तीन साल का अंतर
फर्रुखाबाद ,4 नवम्बर 2022 परिवार नियोजन के साधन अपनाना उनके लिए ज्यादा आवश्यक है जिनका परिवार पूरा हो चुका है यानि दो बच्चे हो चुके हैं। यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आरसीएच के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का।डॉ दलवीर ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला, सिविल अस्पताल लिंजीगंज सहित जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतराल दिवस मनाया गयाl उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के साधन अपनाने से हम खून की कमी से भी बचे रहते…
फर्रुखाबाद:म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में नवीन भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला का हुआ लोकार्पण
फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में गुरुवार को नवीन निर्मित भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण विद्यालय के प्रबंधक वत्सला अग्रवाल द्वारा किया गया। लगभग 3 माह पूर्व भौतिक विज्ञान के पूर्व प्रवक्ता स्वर्गीय महेंद्र प्रताप पालीवाल के सुपौत्र असीम पालीवाल जोकि वर्तमान में अमेरिकन कंपनी एनवीडीया के डायरेक्टर हैं, के द्वारा विद्यालय प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर के समक्ष दान स्वरूप अपने बाबा स्व० एमपी पालीवाल की स्मृति में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया गया। जिसको प्रधानाचार्य द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए…
पीलीभीत:ट्रक की चपेट में आई महिला,जिला अस्पताल रेफर
पीलीभीत पूरनपुर।मंडी में बैठी वृद्ध महिला पर चालक ने ट्रक चढा दिया।जिसके चलते महिला का पैर कुचल गया।शरीर पर भी कई जगह चोटें आई हैं।महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अशगिरया बेगम मंडी में बैठी हुई थी।इसी दौरान ट्रक चालक ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया।जिससे महिला का पैर ट्रक के नीचे आने से गंभीर रूप से कुचल गया।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया…
पीलीभीत:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया जहर
पीलीभीत पूरनपुर।संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ गई।आनन-फानन में बेहोशी की हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है।शुक्रवार को फिर विवाद हुआ लेकिन पड़ोस के लोगों ने विवाद को शांत करा दिया।संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बेहोशी की हालत में कमरे में पड़ी मिली।जमीन पर पडा देख परिजनों…
पीलीभीत: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री को पडोसी गांव का रहने वाला एक युवक रात्रि में बहला-फुसलाकर भगा ले गया।सुबह किशोरी को घर न पाकर परिजनों के होश उड़ गए।काफी सुरागकशी करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। आरोप है कि किशोरी अपने साथ नगदी भी ले गई। अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच कराई जा रही है।मामला सही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई
प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात यूपी 112 वाहनों डॉग स्क्वाड अश्वशाला व अन्य शाखाओं के साथ घटनास्थल सुरक्षित करने की ड्रिल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए सुंदरलाल जिला चीफ ब्यूरो प्रयागराज
गौतमबुद्ध नगर : आज से जिले में आठवीं तक के स्कूल बंद छात्रों की लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, बढ़ते प्रदूषण स्तर के मद्देनजर लिया गया फैसला
गौतमबुद्ध नगर : आज से जिले में आठवीं तक के स्कूल बंद छात्रों की लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, बढ़ते प्रदूषण स्तर के मद्देनजर लिया गया फैसला जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी गैर, सरकारी, यूपी बोर्ड, सीबीएसई ओर आईसीएसई के स्कूलों को विशेष आदेश भेजा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से भेजे गए आदेश में कहा गया है कि कक्षा आठवीं तक के सभी बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे। पढ़ाई ऑनलाइन की जाएगी। कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चे स्कूल जा सकते हैं, लेकिन उनके…
गौतमबुद्ध नगर: कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाई दी जान
गौतमबुद्ध नगर: कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाई दी जान शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में स्थित पुलिस लाइन में एक कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। कॉन्स्टेबल की पत्नी भी उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। दोनों पति-पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में कार्य करते हैं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप…
प्रयागराज: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बैठक कर डेंगू एवं कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में डेंगू, कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने डेंगू के प्रसार को रोकने एवं डेंगू से प्रभावित लोगो के उपचार के सम्बंध में की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा करते हुए कहा कि डेंगू के जो मरीज अस्पताल में भर्ती है, उनकी उचित देखभाल एवं इलाज की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित रहें साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि डेंगू के जो मरीज घर पर हैं, उनके स्वास्थ्य की जांच हेतु मेडिकल…
प्रयागराज : थाना मांडा क्षेत्र के बरहा कला गांव में ₹180000/-की लूट करने वाले दो बदमाश मांडा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार
प्रयागराज-दि0,14 /10/2022 को वादी श्री राजीव विश्वास विश्वास चितरंजन निवासी पानपुर थाना हरिनघाट जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) हाल पता ग्राम बरहा कला थाना मांडा द्वारा लिखित सूचना दी गई कि 03 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा दि0, 13/10/2022 को तमंचा लेकर वादी की टेलीकॉम मिनी बैंक की दुकान में घुसकर वादी को गाली गुप्ता देते हुए मारपीट कर काउंटर से ₹180000/- लूट लिए गए दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मांडा में मु0अ0 सं0287/22 धारा 394 भा0दं0बि0 पंजीकृत किया गया विवेचना के अनुसार अभियुक्त सौरभ मिश्रा उर्फ आकाश पयासी…
फर्रुखाबाद: एलआईसी शाखा फतेहगढ़ लियाफी के सचिव प्रमोद शाक्य के नेतृव में शाखा फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद के अभिकर्ताओं ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
फर्रुखाबाद ,3 नबम्बर 22 को आज ज्ञापन दिया शाखा फतेहगढ़ सचिव प्रमोद शाक्य के नेतृव में शाखा फतेहगढ़ और शाखा फर्रुखाबाद के अभिकर्ताओं ने ३० सितंबर २०२२ को अभिकर्ताओं ने शाखा स्तर पर विश्राम दिवस के रूप में आंदोलन किया।जिस कारण निगम के पद पर कार्यरत श्रीमानजी चेयर पर्सन ने आंदोलन को प्रतिबंध करने हेतू ०३/१०/२२ को एक पत्र जारी किया।आंदोलन पर कडा प्रतिबंध लगा दिया।सविधान के आधार पर किसी व्यक्ति को आजादी पर प्रतिबंध लगाना एक अपराध की श्रेणी में आता है।चेयर पर्सन इस पत्र का खंडन करते हुए…
प्रयागराज:जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई एंटी लारवा फागिंग छिड़काव के कार्य का लिया जायजा दिए आवश्यक निर्देश
प्रयागराज जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई, एण्टीलार्वा, फागिंग के छिड़काव के कार्य का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्दे जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग ने गुरूवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई, एण्टीलार्वा, फागिंग के छिड़काव के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अपनी उपस्थिति में सिविल लाइन, चैफटका सहित अन्य क्षेत्रों में फागिंग का कार्य कराया। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फागिंग का कार्य नियमित रूप से किया जाता…
प्रयागराज:मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी समेत डेंगू कंट्रोल रूम का आज औचक निरीक्षण करते हुए जनपद में साफ-सफाई एंटी लारवा छिड़काव एवं फागिंग व्यवस्था व प्लेटलेट की उपलब्धता अस्पतालों में प्रत्येक भर्ती हो रहे डेंगू मरीजों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की
नगर निगम के माइक्रोप्लान का अवलोकन किया तथा नगर निगम के सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा दिए जा रहे फीडबैक का सत्यापन प्रशासन द्वारा नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कराने के निर्देश दिए। जनपद के सभी वार्डों, जहां भी जलजमाव की स्थिति है, की वार्ड वार आख्या उनके समक्ष प्रस्तुत करने को भी कहा है। नालों में जहां भी एंटी लारवा छिड़काव किया जा रहा है वहां छिड़काव के पश्चात सैंपलिंग कराकर लारवा खत्म हो गया है या नहीं यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। 4 नवंबर को मंडलायुक्त डेंगू से…
जौनपुर:खेतासराय में चल रहे अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर को एसडीएम ने किया सील
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र अंतर्गत खेतासराय बाजार में अवैध तरीके से संचालित शाहिना डायग्नोस्टिक सेंटर पर गुरुवार को एसडीएम शाहगंज अंकित कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापेमारी की। जांच के दौरान पर्याप्त कागजात न मिलने पर संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया। एसडीएम के इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर और पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया।खेतासराय नगर के मेन रोड स्थित पुराना थाना के समीप शाहिना डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित था। पीएचसी सोंधी के एमओआईसी डॉ रमेश चन्द्रा…
