हरदोई: एक शाम शहीदों के नाम

हरदोई : गाँधी भवन में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को किया देशभक्ति से सराबोर’मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज गाँधी भवन सभागार में देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित कार्यक्रम ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गाँधी भवन ट्रस्ट के सचिव नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का…

हरदोई:-सीडी रेशियो बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें बैंक: सौम्या गुरुरानी

हरदोई:आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बैंक tv सीडी रेशियो बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक को निर्देश दिए कि सीडी रेशियो बढ़ाते हुए लेंडिंग में विशेष रुचि लेने के निर्देश दिए। यूको बैंक प्रतिनिधि की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए बैंक को नोटिस जारी करने के निर्देश एलडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि केसीसी आधारित फार्म क्रेडिट में…

हरदोई :किसान पाठशाला व ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी का हुआ आयोजन

हरदोई: आज जनपद में ‘‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल किसान पाठशाला ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठीयों के आयोजन के पंचम दिवस का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी द्वारा विकास खण्ड बावन की ग्राम पंचायत गुलामऊ में किया गया एवं उनके द्वारा पंचायत भवन मे वृक्षारोपण भी किया। किसान पाठशाला मे उपस्थित कृषको से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानो की समस्यायो को सुना और मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियो को शिकायतो के निस्तारण के निर्देष दिये गये जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी…

हरदोई :मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए शिला फलकम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

हरदोई :जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरदोई देहात के चित्तरपुरवा ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए शिला फलकम का निरीक्षण किया। उन्होंने शिला फलकम को मानक के अनुरूप पाया। उन्होंने शिलाफ़लकम की दीवार की रंगाई पुताई का कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में शिला फलकम की स्थापना की गयी है। शिला फलकम के माध्यम से बच्चों में देश प्रेम की भावना प्रबल होगी। बच्चे राष्ट के अमर सपूतों से प्रेरणा लेंगे। उन्होंने विद्यालय के बच्चों से…

हरदोई :अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

हरदोई :अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा  बैरक में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा उनको बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो गई है जमानतदार दाखिल नहीं कर पा रहे हैं…

हरदोई :जिलाधिकारी ने झण्डी दिखाकर गौकास्ट मशीन को किया रवाना

हरदोई : उप निदेशक कृषि डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि गौ धनमंत्री कृषक उत्पादक संगठन के द्वारा गौ आधारित प्राकृतिक खेती के साथ-साथ गौकास्ट का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौकास्ट मशीन की कीमत लगभग 85000.00 रुपये है। यह मशीन 100 किग्रा0 गोवर से लगभग 80 किया० लकड़ी/गौपाल बनाती है। जिलाधिकारी ने जनपद की सभी गौशालाओं में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गौकास्ट तैयार करने की योजना बनाई है। जिलाधिकारी ने इसकी शुरूआत आज झण्डी दिखाकर गौकास्ट मशीन को रवाना की। यह गौकास्ट…

हरदोई :मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

हरदोई: विगत दिवस राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वावधान में अध्यक्ष/जिला जज श्री राजकुमार सिंह जी एवं सचिव/अपर जिला जज श्री सुधाकर दुबे जी के आदेशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति बिलग्राम के सचिव/तहसीलदार विनीत कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में विकासखंड बिलग्राम के ग्राम पंचायत भवन कटरी छिबरामऊ में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, शिविर की अध्यक्षता तहसील प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार त्रिवेदी…

हरदोई :बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत करने हेतु हर घर तिरंगा अवश्य फहरायें:-एम0पी0सिंह

हरदोई : आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरदोई के नेतृत्व में स्कूली छात्रों द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्राआजादी का अमृत महोत्सव” के समापन समारोह के अन्तर्गत ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम मिट्टी को नमन, वीरो को वंदन के तहत आज दिनांक 11.08.2023 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरदोई के नेतृत्व में जनपद के स्कूली छात्रों द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन हरदोई से शहीद उद्यान तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी, तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश…

हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुयी जल निगम की समीक्षा बैठक

हरदोई :कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जल निगम ग्रामीण व शहरी की समीक्षा बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि कनेक्शनों की संख्या बढ़ाई जाए, प्रतिदिन कम से कम 1500 कनेक्शन किये जायें। प्रत्येक सप्ताह प्रत्येक विकास खण्ड से कम से कम एक गाँव को शत प्रतिशत संतृप्त किया जाए। लापरवाही होने पर जेई व एई की जवाबदेही निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाए। उपभोक्ताओं से फीडबैक फॉर्म भराया जाए। भूमि संबंधी अवशेष मामले तहसीलों के…

हरदोई : प्रवेश प्रक्रिया 11 से 17 अगस्त  तक तक सम्पादित की जायेगी:-आर0के0 श्रीवास्तव

प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 आर0के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2023 के द्वितीय/उच्चीकृत चरण में चयनित अभ्यार्थियों की प्राप्त प्रवेश सूची के क्रम में प्रवेश प्रक्रिया 11 से 17 अगस्त 2023 तक की सांय 05.00 बजे तक सम्पादित की जायेगी। अतः द्वितीय चरण चयन परिणाम में चयनित अभ्यर्थी 17 अगस्त 2023 की सांय 05.00 बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंकपत्रों एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित चयनित संस्थान में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि…

हरदोई : जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण 20 अगस्त तक करें आवेदन।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋृचा गुप्ता ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस 03 दिसम्बर, 2023 के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले स्वैच्छिक संस्थानों/व्यक्तियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। इच्छुक व्यक्ति अथवा स्वैच्छिक संस्थान अपना आवेदन 02 प्रतियों में 20 अगस्त 2023 तक प्रत्येक दशा में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कार्यालय, विकास भवन, हरदोई में जमा कर सकते है।

हरदोई : 14 अगस्त को किसान क्रेडिट कार्ड मेला का किया जायेगा आयोजन।

सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया है कि ग्राम सभा एवं निजी तालाबों में भारतीय मेजर कार्प मछली पालन, ग्राम सभा एवं निजी क्षेत्र के छोटे तालाबों में उच्च घनत्व पर पंगेशियस मछली पालन, भारतीय मेजर कार्प मछली बीज हैचरी संचालन एवं सम्वर्धन, भारतीय मेजर कार्प मत्स्य बीज सम्वर्धन फ्राई से फिंगरलिंग अवस्था में हैचरी संचालन एवं बीज सम्वर्धन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 अगस्त 2023 को प्रातः 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किसान क्रेडिट कार्ड मेला का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जनपद के समस्त मत्स्य पालको, मत्स्य विक्रेताओं, मत्स्य…

हरदोई : सीएफसी व नई सोसायटी की स्थापना की जायेः-मा0 अध्यक्ष टूल किट वितरण के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन कर वितरण कराया जाए

विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में माननीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड ओम प्रकाश गोला प्रजापति द्वारा माटीकला से जुड़े कामगारों को आवंटित पट्टों की वस्तु स्थिति, उनकी संख्या तथा उन पर हुए अवैध कब्जों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने मा० अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मा० अध्यक्ष ने कहा कि पट्टों के आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। इसके लिए विशेष कैम्प लगाए जाएं। यदि कही अवैध कब्जा…

हरदोई :कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने दिलाई पंच प्रण की शपथ

हरदोई : आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा पंच प्रण की शपथ दिलाई गयी। पंच प्रण के अंतर्गत 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने व देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने का प्रण लिया गया।…

हरदोई :विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में माननीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड ओम प्रकाश गोला प्रजापति द्वारा माटीकला से जुड़े कामगारों को आवंटित पट्टों की वस्तु स्थिति, उनकी संख्या तथा उन पर हुए अवैध कब्जों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई

हरदोई : विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में माननीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड ओम प्रकाश गोला प्रजापति द्वारा माटीकला से जुड़े कामगारों को आवंटित पट्टों की वस्तु स्थिति, उनकी संख्या तथा उन पर हुए अवैध कब्जों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने मा० अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मा० अध्यक्ष ने कहा कि पट्टों के आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। इसके लिए विशेष कैम्प लगाए जाएं। यदि कही…

हरदोई :10 से 28 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रमः-जिलाधिकारी

आज राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में एम०डी०ए०/आई०डी०ए० (फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम) का माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रेमावती व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उदघाटन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहिताश कुमार ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार फाइलेरिया उन्मूलन के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। मच्छरों के पनपने के स्रोत को रोकने के लिए हमे लोगों को जागरूक करना चाहिए। स्वास्थ्य क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता में है। जिलाधिकारी ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन…

हरदोई के गाँधी भवन सभागार में मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरदोई : आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज गाँधी भवन सभागार में मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन कार्यक्रम हुआ। सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति प्रदर्शनी लगायी गयी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती व विशिष्ट अतिथि माननीय नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुखसागर मिश्र मधुर रहे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं से आजादी की यात्रा व स्वतंत्रता सेनानियों के संबंध में विभिन्न प्रश्न पूछे गए जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। माननीय जिला…

हरदोई : 18 अगस्त को होगी निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी : जिला प्रोबेशन अधिकारी

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर की निष्प्रयोजय सामग्री लकड़ी, लोहा, प्लास्टिक की कुर्सियां, मेज, कूलर, अलमारी एवं एल्यूमिनियम तथा स्टील के वर्तन आदि की नीलामी 18 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे राजकीय सम्प्रेक्षण में की जायेगी। उन्होने कहा है कि इच्छुक व्यक्ति नीलामी में समय से प्रतिभाग करें तथा अधिक जानकारी के लिए सम्प्रेक्षण गृह के सहायक अधीक्षक सर्वेश श्रीवास्तव के मोबाइल नम्बर 8899121666 पर सम्पर्क कर सकते है।

हरदोई ; उज्जवला लाभार्थी के बैंक खातों को 15 दिन में आधार लिंक से जोड़ा जाये:- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत आच्छादित लाभार्थियों जो समाज में आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें निर्धारित पात्रता के क्रम में ऑयल कंपनियों द्वारा सिलेन्डर वितरित किये जाते है जिसकी सब्सिडी केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जाती है। उन्होने बताया कि जनपद में उज्जवला योजना के कुल 4,77,909 लाभार्थी है और इनमें से 3,51,231 लाभार्थियों के सिलेन्डर की सब्सिडी का भुगतान आधार कैश ट्रास्फर के माध्यम आधार लिंक खाते में किया जा रहा है जब कि अवशेष 1,26,678 लाभार्थियों को बैंक…

हरदोई : अधिकारियों व कर्मचारियों को पंच प्रण की दिलायी गयी शपथ विद्यालयों में बड़ी संख्या में शिक्षक व स्कूली बच्चों ने ली पंच प्रण की शपथ

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज विभिन्न कार्यालयों एवं जनपद की ग्राम पंचायतों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत पंच प्रण लिया गया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि हमे अपने अंतर्मन में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल बनाना है। विभिन्न विकास खण्डों में देशभक्ति से प्रेरित सेल्फी प्वाइंट की स्थापना कार्यक्रम स्थल पर की गयी। सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवाने को लेकर लोगों में काफी…