हरदोई :आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर 185 ली0 अवैध शराब की गयी जब्त

हरदोई : जनपद में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं बिक्री के विरूद्ध प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा लगातार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत औचक रूप से आबकारी दुकानों की चेकिंग, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों पर स्थित संदिग्ध ढाबों, वाहनों एवं एल्कोहल व एथेनॉल तथा मिथाइल के टैंकरों की सघन चेकिंग की जा रही है। विगत दिवस अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध मद्य निष्कर्षण की प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा थाना पाली…

हरदोई:स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली के अंतर्गत स्वच्छ सारथी क्लब गठित आर्य कन्या महाविद्यालय में हुआ कार्यशाला का आयोजन

हरदोई : शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद हरदोई व फिनिश सोसाइटी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रोजेक्ट मैनेजर(फिनिश) श्री विवेक सिंह द्वारा विस्तृत चर्चा की गयी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन- नगरीय पुष्पेन्द्र सिंह ने सभी बच्चों व शिक्षिकाओं को त्योहारों में घरों में होने वाली सफाई के दौरान निकलने वाली ऐसी वस्तुयें जो उनके लिए अनुपयोगी हों जैसे पुरानी किताबें, कपड़े, बर्तन, जूते- चप्पल आदि को एकत्र कर विद्यालय में जमा करा लें, जिसे पालिका द्वारा उठवाकर…

हरदोई:कृषकों से अच्छा व्यवहार व गन्ने की खरीद पूर्ण निष्पक्ष एवं बिना भेदभाव की जायेंः-विधायक

हरदोई:डीसीएम श्रीराम चीनी मिल रूपापुर के पेराई सत्र का शुभारम्भ मा0 विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा मिल के एमडी प्रभात कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से गन्ना तौल कांटा, बैलगाड़ी में लगे बैलों तथा ट्रैक्टर- ट्राली लदे गन्ने के किसानों का तिलक कर, माला पहनाकर तथा शाल, टिफिन, मिठाई एवं गन्ना मूल्य की चेक प्रदान कर किया और पूजा, हवन के उपरान्त सभी अतिथियों ने डोंगा में बेल, नारियल व गन्ना डालकर विधिवत मिल का संचालन प्रारम्भ कराया।इस अवसर मा0 विधायक ने किसानों से…

हरदोई:फसल अवशेष प्रबन्धन पर गोष्ठी का किया गया आयोजन

हरदोई: राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा फसल अवशेष/पराली में आग लगाना दण्डनीय अपराध घोषित किया गया है। उसके तहत 02 एकड़ तक रू० 2500.00, 05 एकड़ तक रू0-5000.00 एवं 05 एकड़ से अधिक होने पर रू-15000.00 अर्थदण्ड का प्राविधान है। कहीं भी फसल अवशेष/पराली की घटना न हो इसके लिए पुलिस विभाग, राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा प्रतिदिन संवेदनशील ग्रामों का भ्रमण किया जा रहा है तथा किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आज विकास खण्ड बावन के ग्राम ऐजा फार्म में…

हरदोई :जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश हेतु करे पंजीकरण।

हरदोई : प्रचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, इटारा पिहानी प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म वेबसाइट navodaya.gov.in  पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार शैक्षिणक सत्र 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 सत्र)/2023 (जनवरी से दिसम्बर 2023 सत्र) में उसी जिले में सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10 में अध्ययनरत रहा हो। जहां जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हो रहा हो तथा जिनका जन्म 01 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 (दोनों तारीखें शामिल है) के बीच हुआ हो वे सभी पंजीकरण फॉर्म…

हरदोई : अवैध शराब माफियाओं, तस्करों के विरूद्व गैंगेस्टर एवं गुण्डा एक्ट में कार्यवाही करें:- जिलाधिकारी

अवैध शराब के विरूद्व 5 से 15 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया जायेगा एम0पी0 सिंह जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि निकट भविष्य मे दीपावली पर्व पड़ने पर त्योहारों मे मदिरा की मांग बढ जाती है, जिससे अवैध मदिरा के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री की सम्भावना भी बढ जाती है। उक्त को दृष्टिगत रखने हुये जनपद में अवैध मदिरा निर्माण, तस्करी एवं बिक्री की तथा अवैध स्प्रिट, अलकोहल के परिवहन पर अंकुश लगाने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शतप्रतिशत प्राप्त करने हेतु आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त…

हरदोई : लाभार्थियों को सब्सिडी आधार प्रमाणित खाते में प्रेषित की जायेगी कमल नयन सिंह लाभार्थी अपनी गैस एजेन्सी से सम्पर्क कर अपनी ई-केवाईसी० अवश्यक करायेंः-डी0एस0ओ0

जिला पूर्ती अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 02 गैस सिलेण्डर रिफिल वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण में माह नवम्बर से दिसम्बर, 2023 तथा द्वितीय चरण माह जनवरी, 2024 से मार्च, 2024 के मध्य रिफिल बुक कराये जाने पर सब्सिडी उनके खाते पर वापित कर पूर्णतया निःशुल्क सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया  कि प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में गैस रिफिल बुक प्रचलित उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.2 कि०ग्रा० का सिलेण्डर रिफिल प्राप्त करते है तो 03…

हरदोई : आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु समिति गठित:-डी0एम0

अष्टम आयुर्वेद दिवस ‘‘हर दिन, हर किसी के लिए‘‘ थीम पर आधारित होगा:- एमपी सिंहहरदोई, सू0वि0, 05 नवम्बर 2023ः- जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार 10 नवम्बर 2023 को अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में हर दिन, हर किसी के लिए आयुर्वेद की थीम पर आधारित कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु उनकी अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि समिति में मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला…

हरदोई; कटरा बिल्लोहर हाईवे पे लमकन पुल के पास बेकाबू रोडवेज बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर

कटरा बिल्हौर हाईवे लमकन पुल के पास बेकाबू रोडवेज बस में ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर जिससे ड्राइवर की मौके पर ही हुई मौत

हरदोई में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

हरदोई के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर खमरिया मोड़ के पास सोमवार रात अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार साल के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक पचदेवरा थानाक्षेत्र के बराकांठ गांव के हैं और एक ही परिवार के बताए जा गए हैं। हादसे की जानकारी होते ही एसपी, एएसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।बराकांठ गांव निवासी होशियार सिंह (55) का छोटा बेटा…

हरदोई : सड़क हादसे में बच्चों समेत पांच की हुई मौत

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के खमरिया गांव के पास एक जाइलो कर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई जाइलो की पेड़ से टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पेड़ में टकराने से गाड़ी के पर खच्चे उड़ गए और उसमें सवार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई मामले को लेकर पुलिस सवाजपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वह साछ में गए हुए थे रूपापुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह व पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही और सबों को निकाला गया…

हरदोई:-11000 लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

11000 लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत सांडी से कस्बा बामण में आई थी बारात डीजे पर चढ़ने से युवक 11 000 लाइन की चपेट में आ गया जिससे शिवम पुत्र दया राम 25 वर्षीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी विकास यादव ने बताया मृतक शिवम थाना सांडी कस्बा का निवासी है।

हरदोई : बिलग्राम में बस और मोटरसाइकिल की हुई जोरदार टक्कर तीन की दर्दनाक मौत

कटरा बिल्लोहर हाईवे निकट रोशनपुर गांव के निकट प्राइवेट बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार अर्पित 18 वर्ष पुत्र अशोक कुमार निवासी क्योटी ख्वजगीपुर थाना माधोगंज सुरेश 60वर्ष पुत्र सुरेश कुमार निवासी क्योंटि ख्वाजगीपुर थाना माधोगंज जगदीश 30 वर्ष पुत्र हरिराम निवासी मऊ थाना माधोगंज एक ही बाइक पर सवार होकर रोशनपुर गांव गाय खरीदने जा रहे थे जैसे ही बाइक रोशनपुर गांव के पास पहुंची सामने से आ रही तेज गति से आ रही प्राइवेट…

हरदोई में तीन शातिरों की पौने चार करोड़ की संपत्ति कुर्क

अतरौली थाना क्षेत्र के नटपुरवा मजरा सिकरोहरी निवासी कुल्लू और सोनू के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। बाद में इसी मामले में दोनों पर गैंगस्टर भी लग गया था। डीएम एमपी सिंह ने पुलिस महकमे की रिपोर्ट पर दोनों की संपत्तियां कुर्क किए जाने का आदेश दिया था। पल्लू और सोनू के लखनऊ में स्थित एक एक भूखंड को कुर्क कर दिया गया है। इन दोनों भूखंडों की कीमत एक करोड़ 76 लाख पांच सौ रुपये आंकी गई है। इसी तरह कासिमपुर थाने में जौनपुर…

हरदोई: मोमोज और स्ट्रीट फूड की जांच करने गयी खाद्य विभाग की टीम से भीड़ ने की मारपीट!

जिले के सवायजपुर के शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में बीते शुक्रवार मोमोस खाने से 4 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी थी। डॉक्टर ने फूड प्वाइजन की आशंका व्यक्त की थी। जिसके बाद जिला अधिकारी के निर्देश के बाद सोमवार क़ो फ़ूड इंस्पेक्टर ने कुछ ठेलों से मोमोस व फिंगर चिप्स नष्ट कराये। फिर कुछ मिठाई की दुकानों पर सेम्पल लिये। इसी बीच फूड इंस्पेक्टर के साथ कुछ लोगों ने भीड़ के साथ हमला कर दिया। फूड इंस्पेक्टर ने किसी भी मामले की जानकारी देने से इंकार कर दिया। टीम के…

हरदोई:- साड़ों ने बाइक सवार पति-पत्नी को बाइक से गिरा कर पैरों से रौंदा।

मेडिकल कॉलेज के पास उसे समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार पति पत्नी निजी हॉस्पिटल से दवा लेकर उधर से निकले तभी सड़क पर लड़ रहे दो साड़ों ने पहले उन्हें टक्कर मार कर नीचे गिरा दिया फिर खुरो से उनको कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है बताया गया है की लोनार थाना क्षेत्र के नकटोरा निवासी जंडेल अपनी पत्नी को बुखार की दवा दिलवाने एक निजी अस्पताल में आए थे जहां से वह दवा दिलवा कर…

हरदोई में भाजपा एमएलसी प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री के लिए बोले अपशब्द, हुआ मुकदमा दर्ज

पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता मुकदमा दर्ज हरदोई।भाजपा हरदोई के अंतर्गत अतरौली मंडल(विधानसभा-संडीला) के उपाध्यक्ष, साधन सहकारी समिति लिमि०-गोढ़वा के अध्यक्ष व कथित एमएलसी प्रतिनिधि अमल शुक्ला के कल वॉयरल हुए एक ऑडियो में उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अत्यंत अभद्र टिप्पणी करने व सामाजिक घृणा तथा वैमनस्यता फैलाने(हेट स्पीच) के चलते क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजपाल सिंह की शिकायत पर जनपद के कोतवाली शहर में बीती रात ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं हरदोई के विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने अमल…

हरदोई:स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन तहसीलदार संजय कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता मे किया गयाहरदोई:

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में तहसील सदर, के विकास खण्ड टडियावां ग्राम पंचायत बहर के ग्राम कण्डौहना में गांधी जयती के अवसर पर स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन तहसीलदार संजय कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता मे किया गया। मुख्यअतिथि अपर जिला जज/सचिव सुधाकर दुबे ने राष्ट्ररपिता माहत्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो पर चलने का आव्हन किया। उन्होने कहा कि माहत्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा और न्याय का संदेश देता है।…

हरदोई: हरदोई के हरियावां थाने में तैनात दरोगा को एंटीकरप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा

हरदोई में सोमवार को हरियावां थाने में तैनात एक दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बताते चले कि रामअशीष सब इंस्पेक्टर थाना हरियावां में विवेचना में एक आरोपी का नाम निकालने के बदले वह दस हजार रुपए की मांग कर रहे थे। हरियावां थाने के गुलरिया गांव निवासी इकबाल ने बताया कि गांव के ही मोमिना के साथ उसकी मां फिरोजा का झगड़ा हुआ था। बकरी के विवाद को लेकर दोनों लोग झगड़ गए थे, जिसके बाद मोमीना ने एक…

पुलिस हरदोई द्वारा की गयी गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश

पुलिस हरदोई द्वारा की गयी गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश- ‼️ ➡️पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा आज दिनांक 24.09.2023 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये। आज सम्मेलन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी में विभिन्न थानों क्षेत्रों में घटित अपराध व उनके…