हरदोई जिले में मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी गोतस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पैर में गोली लगने से घायल गोतस्कर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर भेजा गया है। 26 नवंबर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक लावारिस अवस्था में खड़ा मिला था। ट्रक में बड़ी संख्या में मवेशी थे। इनमें से कुछ मवेशियों की मौत भी हो गई थी। घटना का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र की टीम को लगाया गया था। टीम ने 19 दिसंबर को उक्त मामले में…
Category: हरदोइ
हरोई जिले में एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी- बेटा घायल
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहुला मार्ग पर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी छगन (35) खेती करता था। उसकी ससुराल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर गांव में है। रविवार की शाम वह पत्नी आरती (32) व पुत्र मनवीत (5) के साथ बाइक से ससुराल जा…
हरदोई में कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, कई लेट
इटावा : पिछले कई दिनों की अपेक्षा रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला। इसका यातायात पर काफी असर पड़ा। दिन में भी चालक वाहन की हेड लाइट जला कर निकले। शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। यात्रियों को ठंड के बीच घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे धूप निकलने पर राहत मिली। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें काफी विलंब से आ रही हैं। इनमें स्वर्ण शताब्दी ढाई घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 14 घंटे,…
हरदोई में तीन ज्वैलरी शॉप से आठ लाख रुपये के नकदी जेवर चोरी
जिला हरदोई के कस्वा साडी में घने कोहरे के बीच पड़ रही कड़ाके की सर्दी में चोरों ने एक ही रात में सराफा की तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर इन दुकानों से कई लाख रुपये के जेवर ले गए। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का जायजा लिया और दुकान मालिकों से पूछताछ की। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धोंधी निवासी मधुर द्विवेदी की सांडी तिराहा पर सराफा की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात में चोरोें ने दुकान को निशाना बना लिया। मधुर का…
हरदोई में 330 रुपये में करें रोडवेज बस से वृंदावन का सफर
हरदोई में 16 जनवरी से चार धर्म नगरी के लिए शुरू हो रही रोडवेज बस सेवा को लेकर जनपदवासियों में उत्साह है। राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने बस संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरिद्वार, वृंदावन, अयोध्या और मेहंदीपुर बालाजी के लिए बस सेवा शुरू हो रही है। हरदोई से वृंदावन तक का सफर रोडवेज बस 330 रुपये में कराएगी। पिछले कुछ वर्ष में हरदोई से वृंदावन बांके बिहारी का दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। हरदोई से वृंदावन ही…
हरदोई में स्थानांतरण सूची आते ही रिलीविंग के लिए दौड़े शिक्षक
हरदोई में काफी समय से जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों की सूची जारी होते ही शिक्षक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर रिलीविंग व ज्वाइनिंग के लिए दौड़ गए। शिक्षकों ने ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर पहुंच कर रिलीविंग व ज्वाइनिंग ली। जिले के परिषदीय प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण का मौका दिया गया था। जिसके तहत जिले के 223 शिक्षकों की पत्रावली विभाग में जमा की गई थी। पत्रावलियों का मिलान करने के उपरांत 196 शिक्षकों की सूची जारी…
हरदोई में कव्वाली में बुशरा की टीम को पहला स्थान
हरदोई में राष्ट्रीय युवा सप्ताह में शनिवार को संस्कृति दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बुशरा की टीम की ओर से दी गई कव्वाली की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। श्रोताओं ने तालियां से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। निर्णायकों की टीम भी प्रथम स्थान देने से खुद रोक न पाई। नेहरु युवा केंद्र की ओर से मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह में संस्कृति दिवस पर बेहंदर के पिपरन खेड़ा हिया स्थित ब्रजेश कुमार रावत स्मारक इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम में 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। बुशरा की टीम…
हरदोई -रूपापुर चीनी मिल छोटे किसानों के साथ कर रहा सौतेला व्यवहार
हरदोई – जनपद की विधानसभा सवायजपुर के विकासखंड भरखनी में स्थित डीसीएम शुगर मिल रूपापुर में कई दशकों से छोटे बड़े किसान गन्ने की फसल करते आ रहे हैं लेकिन इस वर्ष छोटे किसानों का गन्ना न ही करने से मोह भंग होता जा रहा है. हर गांव गली चौराहों पर छोटे किसान गन्ना नहीं करने की बात कर रहे हैं. कई गांव के किसानों से गन्ना न करने की बात की जानकारी ली गई तो उन्होंने गन्ना सर्वे ठीक न करने की बात कही. छोटे किसान चाहते हैं कि…
हरदोई में चिता से उठाकर महिला के शव का कराया पोस्टमार्टम
हरदोई : भरावन थाना क्षेत्र के ग्राम मुराऊखेड़ा में एक महिला के शव को चिता से उठाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। घटना को पीछे परिवारी विवाद माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बहन ने फोन पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। थाना क्षेत्र के ग्राम मुराऊखेड़ा मजरा भरावन निवासी मुन्नी देवी 58 पत्नी राजेंद्र सिंह की मंगलवार को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बुधवार को परिवार के लोग गांव के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। शव को चिता पर रख दिया…
हरदोई में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
टड़ियावां के थाना क्षेत्र में हरदोई- सीतापुर मार्ग पर बांधा पुलिया के पास बाइक सवार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टर ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया और भतीजे हर्षित की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक मौके से भाग गया। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कबूलपुर निवासी अंशुल यादव (24) पुत्र ओम प्रकाश यादव बिलग्राम कस्बा में संचालित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन का कार्य करता…
हरदोई में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, 122 में से 74 पहुंचे थाने, पुलिस बोली- सभी को अपराध से दूर रहने की नसीहत दी
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के 122 हिस्ट्रीशीटरों को सोमवार को थाने में तलब किया गया। इनमें से 74 हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंचे। सभी को अपराध और अपराधियों से दूर रहने की नसीहत दी गई। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने में थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए थे। 38 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं, जो या तो बुजुर्ग हो चुके हैं या रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। 10 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं। 74 हिस्ट्रीशीटरों ने हाजिरी दर्ज कराई। इन सभी से कहा गया कि अपराध…
हरदोई में बच्चे के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, फिर हाथ बांधकर ब्लेड से काटा
सांडी के थाना क्षेत्र के नवाबगंज तकिया में रहने वाले कक्षा चार के छात्र को पड़ोसी ने गन्ने के खेत में ले जाकर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार करने के बाद उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद ब्लेड से चेहरे, गर्दन और गले पर वार किए। गंभीर हालत में छात्र को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। सांडी कस्बे के नवाबगंज तकिया निवासी फिरोज खां मजदूरी करता है। उसका पुत्र अजीम (13) नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार…
हरदोई में सास बहू को झांसा देकर जेवर से भरा पर्स लेकर भागी
हरदोई। तुम्हारे पोते पर शनि की छाया है। अभी मंत्र पढ़कर छाया दूर कर दूंगा, लेकिन मंत्र तभी कारगर होगा जब कोई धातु हाथ या गले में न हो। यह सुनते ही बच्चे की दादी और मां ने अपने जेवर उतारकर पर्स में रख लिए। पर्स में पहले से ही दो आईफोन रखे हुए थे। इसी बीच अचानक पर्स छीनकर दो युवक मौके से भाग निकले। शहर के सिनेमा चौराहा पर दिन दहाड़े हुई टप्पेबाजी से सनसनी फैल गई। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।…
हरदोई में कोहरे ने थामी वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार
हरदोई में सर्दी के मौसम में पहली बार मंगलवार को जिले में भारी कोहरा पड़ा। कोहरे के कारण स्थानीय स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें विलंब से पहुंची। वहीं परिवहन निगम की बसों को गंतव्य तक पहुंचने में निर्धारित समय से अधिक का समय लगा। इससे यात्री काफी परेशान रहे। स्थानीय स्टेशन पर मंगलवार को जम्मू तवी-कोलकता एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची। गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटा 26 मिनट, अवध-असम एक्सप्रेस तीन घंटा 55 मिनट, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट, गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस 45 मिनट, आनंद विहार…
हरदोई:संडीला पुलिस की बड़ी लापवाही के कारण एंडिपियस एक्ट के तहत गिरफ्तार हुआ आरोपी कोतवाली से हुआ फरार
संडीला पुलिस की बड़ी लापरवाही से अभियुक्त फरार, कोतवाली से चकमा देकर फरार हुआ अभियुक्त, हवालात सफाई के दौरान निकाला गया अभियुक्त फरार, एनडीपीएस एक्ट में पकड़ा गया था फरार अभियुक्त, 500 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया था अभियुक्त, कुसुमखोर कन्नौज का निवासी है फरार आरोपी मलिखान , उपनिरीक्षक ने दर्ज कराई दो सिपाहियों पर एफआईआर.
9दिसम्बर 2023 को जनपद न्यायालय हरदोई में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 9 दिसम्बर 2023 दिन शनिवार को किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई द्वारा की जाएगी।नोडल अधिकारी/अपर जिला जज हेमेंद्र कुमार सिंह ने आम जनता से अपील करते हुऐ कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा अपने वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनायें। अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश सुधाकर…
हरदोई ; बीएलओ को घर घर जाकर 18-19 आयुवर्ग के छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ें :- जिलाधिकारी
मंडलायुक्त श्रीमती रोशन जैकब ने आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ राम जूनियर स्कूल में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को घर घर जाकर 18-19 आयुवर्ग के छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ा जाए। प्रथम बार मतदाता बनने के लिए फॉर्म 6 भराया जाए। मतदाता सूची में किसी प्रकार के संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरा जाए। मृतक या डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने के लिए फॉर्म 8 भरा जाए। पर्यवेक्षक व ईआरओ अपने बीएलओ के साथ संवाद करते रहें। राम जूनियर स्कूल के उपरांत मंडलायुक्त ने भडायल…
हरदोई : गति बढ़ाकर सभागार निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण करायें:- एम0पी0 सिंह
आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन सभागार कक्ष का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य की गति बढ़ाकर कार्य को जल्द पूर्ण किया जाए। सभागार के पार्किंग स्थल के समतलीकरण का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। कार्य मे गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्माण संरचना के संबंध में कार्यदायी संस्था को कुछ संशोधन संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभागार को सुविधाजनक बनाया जाए। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हरदोई : विकसित भारत संकल्प यात्रा का विभिन्न स्थानों पर किया गया कार्यक्रम
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम विकास खण्ड माधौगंज के ग्राम हरपुरा व बाबटमऊ में मुख्य अतिथि माननीय विधायक आशीष सिंह, आशू जी द्वारा दोनो ग्रामो में यात्रा की अगवानी की गई। जिसमें ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी भी उपस्थिति रहे। विकास खण्ड सण्डीला के ग्राम सांक व टिकरा बरार में मा0 विधायिका अलका अर्कवंशी जी द्वारा दोनो जगह पर यात्रा कार्यक्रम की आगवानी की गई जिसमें गांम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। विकास खण्ड सुरसा के ग्राम ढोलिय में मा0 ब्लाक प्रमुख धनजंय मिश्रा जी एवं…
हरदोई : शासन द्वारा 141 नियमित पदों पर स्टाफ का किया गया चयन
प्रधानाचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, हरदोई डॉ0 आर्यदेश दीपक ने अवगत कराया है कि पंडित रामदयाल त्रिवेदी चिकित्सालय सम्बद्ध स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, हरदोई हेतु शासन द्वारा 141 नियमित पदों पर स्टाफ का चयन किया गया। आज अद्योहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में मा० विधायक श्याम प्रकाश जी द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, हरदोई में नियुक्ति पत्र वितरत किये गये। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/अधीक्षिका, पुरूष/महिला चिकित्सालय, हरदोई, डा० संजीव दवे, सह आचार्य, डा० पुष्पलता सचान, सह आचार्य, डा० रंजना सचान, सहायक आचार्य, डा० दीपशिखा कोरी, सहायक आचार्य, डा० विकास तिवारी, सहायक आचार्य,…
