लखनऊ:राज्य ने नये भारत के नये उप्र के रूप में अपनी पहचान बनायी, प्रदेश का निवासी गर्व के साथ कह सकता है कि वह उप्र का वासी- मुख्यमंत्री

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़)08 मई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि राज्य ने नये भारत के नये उत्तर प्रदेश के रूप में अपनी पहचान बनायी है। आज प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट नहीं है। प्रदेश का निवासी गर्व के साथ कह सकता है कि वह उत्तर प्रदेश का वासी है। अब यहां का युवा अपनी पहचान को नहीं छिपाता है, क्योंकि प्रदेश के प्रत्येक सेक्टर में कुछ न कुछ नयापन किया गया है। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, अवसंरचना, रोजगार, व्यापार तथा निवेश आदि…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उ0प्र0 स्टेट कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं विनियमन) नीति, 2025 का प्रख्यापन मंत्रिपरिषद ने उत्तर प्रदेश स्टेट कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं विनियमन) नीति, 2025 के प्रख्यापन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। ‘उत्तर प्रदेश स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं…

लखनऊ: प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों को बदलते बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरन्तर अपडेट करते रहना होगा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रदेश की एम0एस0एम0ई0 इकाइयों को बदलते बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरन्तर अपडेट करते रहना होगा। उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा एम0एस0एम0ई0 बेस है, इसलिए इस क्षेत्र से जुड़े युवाओं के क्षमता संवर्धन के लिए ठोस रणनीति अपनायी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (सीएम-युवा) के अंतर्गत नए उद्यमियों को ऋण देने से पूर्व उन्हें विधिवत और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण अवश्य प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने…

लखनऊ: मुख्यमंत्री ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए

(द दस्तक 24 न्यूज़) 6 मई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि अधिकारीगण सर्वे कराकर फसल…

गोबरनामा भाजपा सरकार का नया कारनामा… अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश के सरकारी विभाग की दीवारें अब गाय के गोबर से बने पेंट से रंगी दिखाई पड़ सकती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं। हालांकि सीएम योगी के इस फैसले पर सूबे की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोबरनामा के जरिये तंज कसते हुए जोरदार हमला बोल दिया है। दूसरी तरफ बीजेपी ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदुवंशी अखिलेश यादव को गाय, गोबर और गोवंश से नफरत…

यूपी के कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाए गए अनिल कुमार, इस खास वजह से योगी जी ने लिया अचानक ये फैसला

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ग्रीस व दुबई की यात्रा पर गए हैं। मुख्य सचिव की अनुपस्थिति में राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार को आठ मई तक कार्यवाहक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चूंकि प्रदेश में अभी कृषि उत्पादन आयुक्त का पद रिक्त है, इसलिए कार्यवाहक मुख्य सचिव का प्रभार राजस्व परिषद के अध्यक्ष को दिया गया है। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक भी कार्यवाहक मुख्य सचिव कराएंगे। मुख्य सचिव ग्रीस और दुबई यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय मंच का उपयोग प्रदेश में निवेश के अवसरों…

लखनऊ:शहरी नियोजन, आवासीय सुरक्षा, अधोसंरचना विकास एवं डिजिटल प्रबन्धन जैसे सभी घटकों को एकीकृत दृष्टिकोण से लागू करना आवश्यक-मुख्यमंत्री

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विकास प्राधिकरणों में लम्बित भवन मानचित्रों के प्रकरणों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानचित्र से जुड़े मामलों में बार-बार आपत्तियां लगाया जाना अनुचित है, इसे सरल रूप देते हुए एक ही बार में निस्तारित किया जाना चाहिये। ऐसे जो भी प्रकरण लम्बित हैं, उनका एक समय-सीमा तय करते हुए निस्तारण कर दिया जाए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि जिन नगरों में जी0आई0एस0 बेस्ड मास्टर प्लान अब तक अप्रूव नहीं हुआ…

लखनऊ:भू-अभिलेखों का डिजिटलीकरण शीघ्र पूर्ण किया जाए और शहरी क्षेत्रों का लैण्ड रिकॉर्ड तैयार कर उसे प्राथमिकता से ऑनलाइन पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए-सीएम

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण और भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि इन कार्यों को प्रत्येक स्तर पर तीव्र गति से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि सम्बन्धी विवादों का शीघ्र समाधान न केवल जनविश्वास, बल्कि राज्य में निवेश और विकास के लिए भी आवश्यक है, वहीं लैण्ड रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और उत्तरदायी शासन प्रणाली की नींव है। राजस्व विभाग जनविश्वास का आधार है…

लखनऊ:यूपी वैक्सीन प्रिवेन्टेबिल डिजीजेस (VPDs) की रीयल टाइम डिजिटल सर्विलान्स शूरु करने वाला पहला राज्य बना।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मई 2025 उत्तर प्रदेश अपने स्वयं के प्लेटफार्म का उपयोग करके वैक्सीन प्रिवेन्टेबिल डिजीजेस (VPDs) की रीयल टाइम डिजिटल सर्विलान्स शूरु करने वाला पहला राज्य बना। 1 मई से उत्तर प्रदेश सरकार यूनीफाइड डिजीज सर्विलान्स पोर्टल (यूडीएसपी) पर वैक्सीन प्रिवेन्टेबिल डिजीजेस (वीपीडी) का डिजिटल सर्विलान्स शुरू करेगी। यह पहल, रीयल टाइम केस रिपोर्टिंग, सटीक और विश्वसनीय डेटा संग्रह को सक्षम करेगी, जिससे रोगों/प्रकोपों का शीघ्र पता लगाया जा सके और त्वरित गति से प्रभावी रणनीतियां तैयार कर क्रियान्वयन किया जा सके। वैक्सीन से रोके जा…

लखनऊ:सूचना निदेशक का पेजा प्रतिनिधि मण्डल ने पद भार ग्रहण करने पर किया स्वागत व सम्मान।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2025 प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक जनलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में सूचना निदेशक विशाल सिंह से प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की और राम मंदिर एवं रामनाम पटका तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व सम्मानित किया। इस अवसर पर गिरीश चंद्र कुशवाहा, राजेश अग्रवाल,आर पी सिह, एके सेठ, हरीराम त्रिपाठी, हैदर जैदी, मोअबरार आदि ने शिषटा मुलाकात की और बधाई दी।

लखनऊ में पंकज के सिंह जी(राहिब मैत्रेय) के गजल संग्रह “दरमियानी रविश” का लोकार्पण सम्पन्न ?

साहित्यिक जगत में अपनी धाक जमा चुके मशहूर लेखक एवं कवि पंकज के सिंह जी उर्फ राहिब मैत्रेय साहब के गजल संग्रह “दरमियानी रविश” का लोकार्पण लखनऊ के जीसीआरबी ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूशंस – चंद्रिका देवी रोड ,बख्शी का तालाब, लखनऊ के ऑडिटोरियम में 26 अप्रैल 2025 को दिन में 12 बजे से प्रारंभ हुआ। उक्त लोकार्पण समारोह में “वर्तमान समय में साहित्य की भूमिका” विषय पर सारगर्भित चर्चा की गई।देश के मशहूर कवि एवं साहित्यकार प्रो उदयप्रताप सिंह जी (पूर्व सांसद) ने “दरमियानी रविश” के लोकार्पण के साथ “वर्तमान समय…

यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले

प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं। निदेशक सूचना शिशिर की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है। करीब 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आईएएस विशाल सिंह नए सूचना निदेशक बना दिए गए हैं। वाराणसी के मंडलायुक्त को नई जिम्मेदारी दी गई है। वाराणसी, बरेली, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गाजीपुर, झांसी, महोंबा समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।…

लखनऊ:बेवफा पत्नियों का खूनी खेल,मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी,औरतों की आशनाई में हो ग‌ए शहीद।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) शादी सात जन्मों का बंधन होता है,लेकिन आजकल शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते की भी कोई गारंटी नहीं।चले तो ताउम्र,नहीं तो बीच में ही रिश्ता खत्म।शादी से पहले या शादी के बाद के प्रेमियों के चक्कर में पड़ी पत्नियों की बेवफाई ने पिछले 34 दिनों में अकेले उत्तर प्रदेश में 12 लोगों की जान ले ली है।मरने या जान देने वालों में अधिकतर की उम्र 35 साल के आसपास है।घर बसाने में जुटे यूपी के 6 पतियों की एक महीने में हत्या हो गई,जबकि 5…

लखनऊ:ज्योतिबा राव फुले जयंती 11 अप्रैल को हर्षो उल्लास के साथ समता मूलक चौराहा पर लखनऊ में मनाई जाएगी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में  11 अप्रैल को ज्योतिबा राव फुले जयंती समता मूलक चौराहा 1090 लखनऊ में मनाई जाएगी।  महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती को हर्षो उल्लास के साथ बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शाक्य ने समाज के सभी कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी से एकजुट होकर जयंती मनाने की अपील की है। प्रदेश मुख्य महासचिव एसपी मौर्य ने समाज के सभी लोगों को 11 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे क्षमता मूलक चौराहा…

मुख्यमंत्री का निर्देश, मंदिरों के आसपास न हों अंडा, मांस आदि की दुकानें, सुनिश्चित करायें कि कहीं भी अवैध स्लाटरिंग न हों।

लखनऊ,:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी के मंगलमयी उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घंटे का श्रीरामचरिमानस का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 05 अप्रैल दोपहर से प्रारंभ अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होना चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी जनपदों में देवालयों/मन्दिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं प्रारम्भ कर दी गई हैं। शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बासंतिक…

लखनऊ:अटल कन्वेंशन हॉल में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया गया।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कल अटल कन्वेंशन हॉल लखनऊ में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिधवी, उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री आसिफ अरुण एवं कई सांसद व विधायकों ने व्यापारी समाज की समस्याओं को सुना और समाधान का शासन दिया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता दिलीप सेठ और उनकी प्रदेश कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई गई। जिसमें…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने विगत 08 वर्षां में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन व विजनरी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के भाव के साथ कार्य करते हुए, प्रदेश सरकार के आज 08 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस शानदार यात्रा में प्रदेश की लगभग 25 करोड़ जनता का व्यापक समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।  मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने…

लखनऊ:बुद्ध पूर्णिमा महापर्व पर 201 समाजसेवी एवं समाज सेविकाओं का होगा सम्मान -गिरीश कुशवाहा 

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में बुद्धा पार्क डालीगंज पुल के निकट अटल बिहारी कन्वसेन्टर लखनऊ के सामने बुद्धा पार्क में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मंडल से पांच समाजसेवियों को राजधानी लखनऊ में एवं समाज सेविकाओं को सम्मानित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं  एवं गीता शाक्य राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ सांसद जयप्रकाश रावत ,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डा राम आसरे सिंह कुशवाहा ,पवन सिंह सदस्य विधान परिषद, विधायिका…

यूपी में 25 मार्च से ये खास अभियान शुरू करने जा रही सरकार

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दूसरे कार्यकाल के वर्षगांठ को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को निर्देश दिया है. प्रदेश भर में प्रभारी मंत्री जिलों में जाएंगे. योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. जानकारी के अनुसार दूसरे कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. यूपी सरकार के मंत्री प्रदेश भर में लोगों को महाकुंभ के सफल आयोजन और यूपी सरकार की उपलब्धियां…

मायावती के पुराने तेवर में आते ही सियासी अटकलों का दौर शुरू

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अभी लंबा समय है। लेकिन प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर गुणा-गणित अभी से शुरू हो गया है। भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकालने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मायावती ने अपने बीते कुछ बयानों में बीजेपी को आड़े हाथों लेकर इस बात का एहसास करा दिया है। मायावती के इन बदलते तेवरों से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। चर्चा है कि अखिलेश यादव और मायावती एक बार फिर…