रायबरेली: बहुजन समाजबादी पार्टी की भावी विधायक प्रत्याशी अजंलि मौर्य ने सुनी लोगो की समस्या

बहुजन समाजवादी पार्टी ऊंचाहार की भावी विधायक प्रत्याशी अंजलि मौर्य के द्वारा लोगों की सुनी गई समस्या जिसमें पिछले 6 महीनों से बरारा क्रॉसिंग के पास बना अंडरग्राउंड क्रॉसिंग में पानी भरा हुआ था जिससे जान को जोखिम में डालकर कई गांव के लोग को रेलवे क्रासिंग को क्रॉस कर के आना जाना पड़ रहा था लेकिन लोगो की समस्या को किसी ने नही सुना मामला लोगों के द्वारा अंजलि मौर्य तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए वहां पर पंपिंग सेट के द्वारा पानी निकालने…

रायबरेली :बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान की शुरुआत की गई

डलमऊ /रायबरेली : बच्चों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों की परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत की गई बाल पोशाक अभियान 22 दिसंबर से 22 जनवरी तक 1 माह तक चलाया जाएगा अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डलमऊ विनोद कुमार द्वारा 25 बच्चों को खुराक पिलाकर की गई उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत बच्चों को विटामिन कैल्शियम एवं पोलियो ड्रॉप स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर पिलाई जाएगी तथा बच्चों में होने वाले विशिष्ट रोग एवं परेशानियों की पहचान कि…

रायबरेली: पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले किसान को अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले एवं पंजीकरण करा रहे किसानों को अब ई-के0वाई0सी0 कराना अनिवार्य होगा। इसके बिना किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार द्वारा रोकी जा सकती है। इसके तहत किसानों को सम्मान निधि पोर्टल पर अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर जाकर अपना बायोमेट्रिक प्रमाण देना होगा। ओ0टी0पी0 नम्बर उनके आधार नम्बर से लिंक मोबाइल पर ही आयेगा, आधार में मोबाइल नम्बर न लिंक होने/बंद होने की स्थिति में सम्बन्धित कृषक को आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार पर मोबाइल नम्बर दर्ज कराना होगा। इसके…

रायबरेली: युवा मतदाताओं को मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता गोष्ठी एवं रैली का किया गया आयोजन

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में युवाओं की शत प्रतिशत भागीदारी मतदान करने के लिए उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से शहर की एक कम्प्यूटर कोचिंग सेन्टर में मतदाता जागरूकता गोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। स्वीप के तहत आयोजित गोष्ठी एवं कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया रायबरेली के संरक्षक दीपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। गोष्ठी में कोचिंग फेडरेशन आफ इंडिया रायबरेली के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सभी युवा आने वाले समय में स्वयं मतदान करें और अपने परिवारी जनों को भी प्रेरित करें। संरक्षक दीपेंद्र सिंह ने…

रायबरेली: न्याय पंचायत स्तरो पर आयोजित कैंप में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों सहित ग्राम वासियों को योजनाओं दी जा रही है जानकारी ग्रामवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होने के साथ-साथ उन्हे कैम्प के माध्यम से योजना का प्राप्त हो रहा है लाभ

रायबरेली : श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी, मा० सांसद-अमेठी/मा0 मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की अध्यक्षता में जनपद रायबरेली में गठित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की विगत माह 27 नवंबर को आयोजित समीक्षा बैठक में मा0 मंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये थे कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को तत्परता के साथ उपलब्ध कराने हेतु न्याय पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जाये।जिसके क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा विकास खण्डवार एवं न्याय पंचायतवार नोडल अधिकारी…

रायबरेली: 24 दिसम्बर को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन रोजगार मेले में लगभग 1700 रिक्तियों के साथ कंपनियां करेगी प्रतिभाग

रायबरेली: मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाजार, रायबरेली के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन राजकीय औ0प्र0सं0, गोरा बाजार, रायबरेली के परिसर में 24 दिसम्बर को प्रातः 10ः00 बजे किया जा रहा है। रोजगार मेले में में आगेनिक इंडिया, एक्जेण्ट एक्वा प्राइवेट लि0, मगधा एग्रोटेक, जी0फोर सिक्योर सॉल्यूशन प्रा0लि0, पुखराज हेल्थ केयर प्रा0लि0, निशान्त समाज कल्याण फाउंडेशन समिति चन्दौली, उ0प्र0, शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजीज लि0, क्यू प्लस सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लि0, टेक्निक एंटरप्राइजेज आदि कंपनियों लगभग 1700…

रायबरेली :पशु आरोग्य मेले में 264 पशुओं का हुआ चिकित्सीय परीक्षण

रायबरेली : विकासखंड रोहनिया के इटौरा बुजुर्ग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में 264 पशुओं का चिकित्सीय परीक्षण करते हुए पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित जानकारी दी गई शासन के निर्देश पर प्रत्येक विकासखंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेले का आयोजन किया जाता है जिससे वहां पर आने वाले पशुपालकों को एक ही स्थान पर पशुओं का चिकित्सीय परीक्षण के साथ-साथ अन्य आवश्यक जानकारियां मुहैया कराई जा सके इटौरा बुजुर्ग में आयोजित पशु मेले में आए हुए पशुपालन विभाग के चिकित्सकों के द्वारा 264 पशुओं…

रायबरेली: डीएम-एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना सदर सम्पूर्ण समाधान दिवस में 39 शिकायतों में 5 का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसील सदर में जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस की जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि तहसील समाधान, थाना दिवस आदि कार्यक्रम प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं वाले कार्यक्रमों में से है जिनमें किसी भी प्रकार की शिथिलता किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कि आम जन की समस्याओं को अनदेखा न करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुने और आई हुई शिकायतों का…

रायबरेली:निर्वाचन सम्बन्धित व्यय अनुवीक्षण टीमों को व्यय लेखा का दिया गया प्रशिक्षण

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेन्द्र सिंह द्वारा महात्मा गांधी सभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण, सकुशल, निष्पक्ष एवं निर्भीक ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से निर्वाचन 2022 व्यय अनुवीक्षण टीमों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी से नामांकन दिनांक से मतगणना की दिनांक तक का व्यय प्रस्तुत करना होगा जिसके लिए निश्चित प्रारूप, रजिस्टर, रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक प्रत्याशी से निर्वाचन व्यय हेतु पृथक खाता खोलना होगा किसी भी प्रकार प्राप्त…

रायबरेली:अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर पंचायत भवन थुलेंडी, ब्लाक बछरावां एवं किला बाजार में विधिक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

रायबरेली 18 दिसम्बर 2021 मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में पंचायत भवन थुलेंडी, ब्लॉक बछरावां रायबरेली और खतराना किला बाजार रायबरेली में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर विधिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त विधिक संगोष्ठी मे अल्पसंख्यकों के अधिकारो पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुमित कुमार ने बताया कि संविधान धर्म के आधार पर भेदभाव को मना करता है। किसी भी व्यक्ति के साथ उसके…

रायबरेली:महाप्रबंधक आरेडिका ने नवनिर्मित यार्डों एवं शेडों का किया लोकार्पण

महाप्रबंधक एवं सभी अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसर का किया गहन निरीक्षण लालगंज रायबरेली ।आरेडिका महाप्रबंधक ने शुक्रवार को आरेडिका में नवनिर्मित यार्डों और शेडो का लोकार्पण किया।इससे उत्पादन के कार्यों में आ रही रख रखाव संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी वहीं उत्पादन कार्यों को गति मिलेगी।कोचों को सुव्यवस्थित तरीके से शिफ्ट करने के लिए खैरहनी गेट के पास 1500 स्वायर मीटर रेल लाइन बिछाई गई। स्टोर विभाग की सामग्री को रखने के लिए 8000 स्क्वायर मीटर के पक्के फर्श एवं 5000 स्क्वायर मीटर के शेड का निमार्ण किया गया। फैक्ट्री…

रायबरेली:NHAI के द्वारा मार्ग बंद करने पर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

लालगंज रायबरेली ।कानपुर फतेहपुर मार्ग को जोड़ने वाले बाईपास पर सरेनी रोड पर बन रहे ब्रिज के चलते एनएचएआई के ठेकेदार ने पूरे ओरी मार्ग को बंद कर दिया जिसके चलते ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए धरना प्रदर्शन कर चल रहे कार्य को रुकवा दिया ।सूचना मिलने पर जहां भाजपा किसान नेता रमेश सिंह भी मौके पर पहुंचे वहीं तहसीलदार और कोतवाल लालगंज भी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी लोगों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि सड़क क्रास पुल बनने के चलते…

रायबरेली:अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में आरेडिका रायबरेली का परचम लहराया

लालगंज रायबरेली।अंतर्राष्ट्रीय इक्विपमेंट प्रदर्शनी 2021 के 14 वे प्रदर्शनी का शुभारंभ दिनांक 16 दिसंबर 2021 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में माननीय रेल राज्य मंत्री दर्शाना जरदोष के कर कमलों द्वारा किया गया जिसमें सीआईआई के चेयरमैन दीपंकर घोष और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने उपस्थिति दर्ज कराई । प्रदर्शनी के संयोजक मुख्य रूप से टाटा स्टील एएएल और प्लासर इंडिया है अधिवेशन में वेक टेक कारपोरेशन सीमेंस एस्कॉर्ट्स जिंदल स्टील एंड पावर बीईएमएल ने अपने उत्पादों भव्य प्रदर्शनी लगाकर अहम भूमिका अदा की इस प्रदर्शनी में…

रायबरेली :खेलकूद में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

डलमऊ रायबरेली कस्बे के न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में बालिकाओं ने प्रत्येक खेल में अपना दमखम दिखाया शनिवार को प्रथम दिन आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो कुर्सी दौड़ लंबी कूद क्रिकेट बैडमिंटन एवं लंबी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाओं ने हिस्सा लिया लंबी कूद में मानसी ने सबसे लंबी कूद लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रणिता को द्वितीय स्थान मिला रस्साकशी खेल में बालिकाओं ने पूरा दमखम लगाया…

रायबरेली :गुमटी में आगजनी तीन लोगों पर लगा आरोप

डलमऊ /रायबरेली : मकान के सामने रखी हुई परचून की गुमटी में रात को अचानक आग लग गई आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया दुकानदार संजय गुप्ता ने 3 लोगों पर आरोप लगाते हुए गदागंज थाने में तहरीर दी है। संजय का कहना है। कि बरारा चौराहे पर उसका मकान है। , मकान के सामने वह गुमटी रखकर दुकान चलाता है बुधवार…

रायबरेली : विधायक सदर ने 10 दिवसीय जनपद स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का किया फीता काटकर किया शुभारम्भ

सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचे: अदिति सिंह 24 दिसम्बर तक खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का होगा आयोजन : एक0के0 गौतम रायबरेली 15 दिसम्बर, 2021 उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर जनपद स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा फीता काटकर व महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर खादी धागे की माला से माल्यार्पण कर किया गया। खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि सरकार…

रायबरेली : जिला जज ने जिला कारागार का किया गया निरीक्षण जिला जज अब्दुल शाहिद ने जेल की महिला बैरक में बने नवीन अस्पताल का फीता काटकर किया उद्घाटन

रायबरेली 15 दिसम्बर, 2021 जनपद रायबरेली के जिला जज अब्दुल शाहिद व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित जनपद अमेठी के जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला जज द्वारा जेल की सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया तथा कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गयी। इस दौरान जेल में जेल की महिला बैरक में बने नवीन अस्पताल का उद्घाटन भी जिला जज द्वारा फीता काटकर किया गया। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया…

रायबरेली :राजकीय आई0टी0आई0 रायबरेली में 24 दिसंबर को रोजगार मेला आयोजन

रायबरेली 15 दिसम्बर, 2021 माननीय मुख्यमंत्री के मिशन रोजगार योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को विशेष रूप से कौशल प्रशिक्षित युवाओं को मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत उद्योगो/निजी अधिष्ठानों में सेवायोजित कराने का संकल्प लिया गया है। मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत प्रदेश के युवाओं को सेवायोजित (प्लेसमेंट) कराने हेतु 24 दिसम्बर 2021 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर रायबरेली में रोजगार मेला आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है जिसमें जिला सेवायोजन अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 रायबरेली द्वारा संयुक्त रूप से…

रायबरेली: 20 से 26 दिसंबर के मध्य सुशासन सप्ताह जायेगा मनाया: डीएम

लोक शिकायतों के निराकरण के लिए तहसील मुख्यालय/पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का होगा आयोजन रायबरेली 15 दिसम्बर, 2021 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 20 से 26 दिसंबर के मध्य ‘‘सुशासन सप्ताह’’ मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत जन समस्याओं के निवारण एवं सर्विस डिलीवरी के माध्यम से प्रशासन गांव की ओर आयोजित किया जाना है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत लोक शिकायतों के निराकरण हेतु तहसील मुख्यालय/पंचायत स्तर पर विशेष शिविर…

रायबरेली : साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक व रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक एवं रिफाइंड सोयाबीन ऑयल अपनी मूल दुकान से ही निःशुल्क कर सकते है प्राप्त रायबरेली 15 दिसम्बर, 2021 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को उनके राशन कार्ड पर अनुमन्य मात्रा में गेहूं व चावल के वितरण के साथ-साथ प्रति राशन कार्ड 01 किग्रा0 साबुत चना, 01 किग्रा0 आयोडाइज्ड नमक एवं 01 ली0 रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का निशुल्क वितरण कराया जा रहा है। विगत 12 दिसम्बर से वितरित हो रहे साबुत चना, आयोडाइज्ड…