लालगंज /रायबरेली- आदर्श आचार संहिता का ऐलान होते ही जिला प्रशासन ने रायबरेली की सभी विधान सभा क्षेत्रो में विभिन्न पार्टियों के समर्थकों द्वारा लगाई गई होल्डिंगों को नगर पालिका व नगर पंचायतो के सहयोग से हटवाने में जुट गया है।लालगंज तहसील प्रशासन व नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी ट्रैक्टर के साथ जगह जगह लगी छोटी बड़ी होल्डिंगओ को हटाने में जुट गया है। जिसको लेकर सभी को निर्देश दिए गए हैं साथ ही कोविड-19 नियमों का पालन भी कराया जा रहा है। इस दौरान उप जिला अधिकारी…
Category: रायबरेली
रायबरेली-भागवत कथा की कलश यात्रा सोमवार गोपाला हरि का प्यारा नाम है। नंदलाला हरि का प्यारा नाम है: परमानंद जी महाराज
बछरावां /रायबरेली: कस्बे के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित गांधी विद्यालय के मैदान पर 9 जनवरी से 17 जनवरी तक साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन होना था। जिसमे कथा के प्रारंभ में महिलाओं द्वारा 08 जनवरी को कलश यात्रा निकालनी थी। परंतु बरसात की वजह से कायक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। आपको बतादे कि अब भागवत कथा की कलश यात्रा सोमवार को निकाली जाएगी। तथा मंगलवार से भगवत कथा प्रारंभ होगी। कथा की भक्ति रूपी गंगा कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय परम पूज्य परमानंद जी महाराज वृंदावन के मुखारविंद से…
रायबरेली: मां की पुण्यतिथि पर मरीजों में बांटे साल एवं फल
पत्रकार एवं जयसवाल युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेंद्र जायसवाल ने अपनी माता श्रीमती संपति देवी की 14 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों में शाल फल बिस्कुट टोस्ट एवं मीठा का वितरण किया और मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की,,पत्रकार एवं जायसवाल युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेंद्र जायसवाल ने हाड़ कँपा देने वाली इस कड़ाके की ठंढ में मरीजों एवं असहायों के चेहरों पर मुस्कान खिलाने का एक छोटा सा प्रयास किया अपनी माता श्रीमती संपत…
रायबरेली: घुरवारा चौकी इंचार्ज को चोरों ने दी खुली चुनौती
डलमऊ रायबरेली- घुरवारा चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक कपड़े की दुकान का शटर काटकर लाखों का माल पार करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित इस दुकान में रात को गैस कटर से दुकान में लगा हुआ शटर काट दिया गया और उसके अंदर रखे हुए लाखों रुपए कीमत के कपड़े पार कर दिए गए सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो देख कर हैरान रह गया मामला घुरवारा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां पर राजहंस क्लॉथ स्टोर की मुंशीगंज डलमऊ मुख्य मार्ग…
रायबरेली:वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से कटवाये जाते है हरे भरे पेड़
डलमऊ रायबरेली- एक ओर जहां सरकार अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वातावरण को संतुलित करने का प्रयास कर रही है 1 दिन में लाखों पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बनाया जा रहा है वहीं पर डलमऊ के वन विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से रातों-रात सैकड़ों प्रतिबंधित पेड़ों को काट दिया जाता है किसी को कानों कान खबर नहीं लगती ठेकेदार वन कर्मियों की मिलीभगत से लगभग 1 सप्ताह में रातों-रात आम नीम महुआ जामुन के प्रतिबंधित सैकड़ों पेड़ काट डाले गए जब इसकी सूचना ग्रामीणों के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक…
रायबरेली: 182 सरेनी विधानसभा से विधायक प्रत्याशी श्री दिव्याम्बर सिंह बाबा राजा के द्वारा जनसंपर्क
रायबरेली: क्षेत्र के 182 सरेनी विधानसभा से विधायक प्रत्याशी श्री दिव्याम्बर सिंह बाबा राजा के द्वारा जैसे-जैसे 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही जोरों पर जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है आज उनके द्वारा क्षेत्र की कई न्याय पंचायतों में भ्रमण किया गया जिसमें कंडवाल, नरपतगंज, की चौराहे की बाजार मे लोगों से तथा पूरे राना मजरे भीरा गोविंदपुर में लोगों से भ्रमण कर मुलाकात की और कुंदा गांव में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की तथा नरपतगंज गांव में और चिरई हार में जनसंपर्क किया गया तथा…
रायबरेली : श्रमिक हितलाभ एवं वितरण कार्यक्रम में पंजीकृत श्रमिकों को श्रम मंत्री ने दी 30000000, 2600000 की सौगात
बडेरवा : श्रमिक हित लाभ एवं वितरण कार्यक्रम में पंजीकृत श्रमिकों को श्रम मंत्री ने दी 30000000 , 2600000 की सौगात श्रमिक हित लाभ एवं वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड डलमऊ के किसान इंटर कॉलेज बडेरवा में आयोजित श्रम विभाग द्वारा कार्यक्रम में श्रम मंत्री ने पंजीकृत श्रमिकों के लाभार्थियों को तीन करोड छब्बीस लाख आठ सौ बान्नबे की सौगात दी है। सोमवार को विकासखंड डलमऊ के बड़ेरवा में आयोजित हित लाभ एवं वितरण कार्यक्रम में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहुंचकर श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न…
रायबरेली:सुशासन दिवस पर भाजपाइयों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपाइयों द्वारा जन्मोत्सव को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया इस मौके पर भाजपाइयों ने पूर्व जिला अध्यक्ष अजय त्रिपाठी की गरिमामय उपस्थिति में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया इस मौके पर भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कीपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मोत्सव को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ…
रायबरेली : निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर परखी गुणवत्ता
डलमऊ : नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए कीमत निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माण कार्य शासन की मंशा अनुसार हो इसके लिए शनिवार को अवर अभियंता और जेई ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर गुणवत्ता की जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्हें निर्माण कार्य संतोषजनक मिला। वही कई ठेकेदारों के अधिकारियों ने पेंच भी करें। अवर अभियंता और जेई के औचक निरीक्षण से ठेकेदारों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने कई जगह निर्माण स्थल को खुदवा कर गिट्टी और ईटों की जांच पड़ताल की। निर्माण कार्य…
रायबरेली :ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का किया गया आयोजन
आज ब्लॉक संसाधन केंद्र चंद्रभूषण गंज घुरवारा में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ब्लाक के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सभी एसएमसी अध्यक्ष ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरेनी के लोकप्रिय विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष बच्चा पांडे उपस्थित रहे कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए साथ ही दिवीशा सिंह कंचन पांडे शिखा अवस्थी आदि शिक्षिकाओं द्वारा बहुत ही सुंदर प्रेरणादायक रंगोली बनाई गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ए आर पी…
रायबरेली :मानदेय को लेकर आशा बहुओं का फूटा गुस्सा सीएससी गौरा में ताला जड़कर किया विरोध प्रदर्शन
गांव गांव में घर घर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने वाली है कोरोना काल में अपनी अहम जिम्मेदारी अदा करने वाली आशा बहुओं का सब्र टूट गया है कई दर्जन आशा बहुओं ने प्रदर्शन करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में ताला जड़ दिया और ओपीडी बंद कर दी गुस्साई आशा बहुओं का कहना है कि सरकार कोरोनावायरस से लेकर अब तक उनसे सारे काम करवा रही है। आशा बहुएं अपनी जान की परवाह किए बिना गांव में घर घर जाकर लोगों का हाल-चाल लेने के साथ-साथ उनको दवा का…
रायबरेली:रोजगार पाकर युवाओं के चेहरो पर दिखी खुशी की लहर
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाजार रायबरेली रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आई0टी0आई0 द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिसमें 11 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 759 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें अंतिम रूप से 231 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया। मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों में मुख्य रूप से रिलायंस सीमेंट लि0, बिरला सीमेंट कारपोरेशन लि0, विशाखा इंडस्ट्री लि0 बछरावां गेजियानों लि0 नोएडा, वेल्सपन लि0 गुजरात, वर्धमान लि0 हिमाचल प्रदेश ने भाग लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य ने चयनित प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मन…
रायबरेली:केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सीएचसी डीह में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का किया लोकार्पण
रायबरेली: भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने डीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टर्स फोर यू द्वारा स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का फीता काट कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट से प्रतिदिन 280 एलपीएम ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि जनपद रायबरेली में 7 ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो गए हैं।केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा निर्देश दिये है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों का सही समय से सही ईलाज किया जाये।…
रायबरेली: अधेड़ साइकिल सवार को तेज रफ्तार गति से आ रहे ट्रक ने बुरी तरह से टक्कर मारी, मौके पर ही मौत
मेला देखकर वापस आ रहे एक अधेड़ साइकिल सवार को तेज रफ्तार गति से आ रहे ट्रक ने बुरी तरह से टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है दीनगंज निवासी सुखलाल पुत्र राम अवतार शनिवार को सहमदा मेला देखने गए हुए थे और वहां से वापस साइकिल से आ रहे थे पूरे जनवारन कंधरपुर के पास जगतपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर…
रायबरेली: एन्टी रोमियो टीम केद्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
एन्टी रोमियो टीम उपनिरीक्षक अर्चना यादव के द्वारा जागरूकता अभियान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को एंटी रोमियो टीम डलमऊ थाना के अंतर्गत पखरौली गांव में प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को वूमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 ,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 ,स्वास्थ्य सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, एवं अपने-अपने थाना के सूची नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया एंटी रोमियो टीम के सदस्यों द्वारा छात्राओं बालिकाओं से उसके साथ घटित किसी भी प्रकार की समस्याओं के बारे में…
रायबरेली: बहुजन समाजबादी पार्टी की भावी विधायक प्रत्याशी अजंलि मौर्य ने सुनी लोगो की समस्या
बहुजन समाजवादी पार्टी ऊंचाहार की भावी विधायक प्रत्याशी अंजलि मौर्य के द्वारा लोगों की सुनी गई समस्या जिसमें पिछले 6 महीनों से बरारा क्रॉसिंग के पास बना अंडरग्राउंड क्रॉसिंग में पानी भरा हुआ था जिससे जान को जोखिम में डालकर कई गांव के लोग को रेलवे क्रासिंग को क्रॉस कर के आना जाना पड़ रहा था लेकिन लोगो की समस्या को किसी ने नही सुना मामला लोगों के द्वारा अंजलि मौर्य तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए वहां पर पंपिंग सेट के द्वारा पानी निकालने…
रायबरेली :बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान की शुरुआत की गई
डलमऊ /रायबरेली : बच्चों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों की परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत की गई बाल पोशाक अभियान 22 दिसंबर से 22 जनवरी तक 1 माह तक चलाया जाएगा अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डलमऊ विनोद कुमार द्वारा 25 बच्चों को खुराक पिलाकर की गई उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत बच्चों को विटामिन कैल्शियम एवं पोलियो ड्रॉप स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर पिलाई जाएगी तथा बच्चों में होने वाले विशिष्ट रोग एवं परेशानियों की पहचान कि…
रायबरेली: पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले किसान को अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले एवं पंजीकरण करा रहे किसानों को अब ई-के0वाई0सी0 कराना अनिवार्य होगा। इसके बिना किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार द्वारा रोकी जा सकती है। इसके तहत किसानों को सम्मान निधि पोर्टल पर अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर जाकर अपना बायोमेट्रिक प्रमाण देना होगा। ओ0टी0पी0 नम्बर उनके आधार नम्बर से लिंक मोबाइल पर ही आयेगा, आधार में मोबाइल नम्बर न लिंक होने/बंद होने की स्थिति में सम्बन्धित कृषक को आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार पर मोबाइल नम्बर दर्ज कराना होगा। इसके…
रायबरेली: युवा मतदाताओं को मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता गोष्ठी एवं रैली का किया गया आयोजन
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में युवाओं की शत प्रतिशत भागीदारी मतदान करने के लिए उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से शहर की एक कम्प्यूटर कोचिंग सेन्टर में मतदाता जागरूकता गोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। स्वीप के तहत आयोजित गोष्ठी एवं कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया रायबरेली के संरक्षक दीपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। गोष्ठी में कोचिंग फेडरेशन आफ इंडिया रायबरेली के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सभी युवा आने वाले समय में स्वयं मतदान करें और अपने परिवारी जनों को भी प्रेरित करें। संरक्षक दीपेंद्र सिंह ने…
रायबरेली: न्याय पंचायत स्तरो पर आयोजित कैंप में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों सहित ग्राम वासियों को योजनाओं दी जा रही है जानकारी ग्रामवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होने के साथ-साथ उन्हे कैम्प के माध्यम से योजना का प्राप्त हो रहा है लाभ
रायबरेली : श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी, मा० सांसद-अमेठी/मा0 मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की अध्यक्षता में जनपद रायबरेली में गठित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की विगत माह 27 नवंबर को आयोजित समीक्षा बैठक में मा0 मंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये थे कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को तत्परता के साथ उपलब्ध कराने हेतु न्याय पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जाये।जिसके क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा विकास खण्डवार एवं न्याय पंचायतवार नोडल अधिकारी…
