फर्रुखाबाद:संचारी रोग नियंतण अभियान को सफल बनाने हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)21 अप्रैल 2025 संचारी रोग नियंतण अभियान को सफल बनाने हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक मुख्य विकास अधिकारी अर‌विन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।       मुख्य विकास अधिकारी ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। जनपद के तालाबों को पानी से भरने हेतु निर्देशित किया ताकि पशु-पक्षी व्यासे न रहें। सभी लोग सफाई हेतु सचेत रहे। जनपद के नाले व नालियां साफ करा लें। सफाई वर्षा से पूर्व ही सुनिश्चित कर लें। सिल्ट को सड़क पर पड़ा न रहने दें।…

फर्रुखाबाद:सामाजिक जागरूकता फिल्म “फूले” पर पूरे प्रदेश में आप का हल्ला बोल, फिल्म को बिना कट जल्द रिलीज करने की मांग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2025 सरकार और सेंसर बोर्ड की तानाशाही के खिलाफ,सामाजिक जागरूकता फिल्म फूले पर लगाए जा रहे प्रतिबंध, 13 से ज्यादा कटों पर आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद का हल्ला बोल, रोक पर लगाया सरकारी तानाशाही रवैया का आरोप, फिल्म को बिना कट जल्द रिलीज करने की की मांग । जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन ,लगाए तानाशाही मुर्दाबाद ,सेंसर बोर्ड मुर्दाबाद, माता सावित्री फुले अमर रहे, ज्योतिबा राव फुले अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारे…

फर्रुखाबाद : पत्नी बोली मैं किसी और से प्यार करती हूँ तुम्हें काटकर ड्रम में भर दूंगी, फिर क्या बवाल शुरू ?

द दस्तक 24 : फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मूसेपुर गांव निवासी अजीत कुमार शाक्य पुत्र प्रमोद कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को एक गंभीर शिकायत पत्र सौंपा है। अजीत ने अपनी पत्नी मधु शाक्य, निवासी रायपुर, थाना राजा का रामपुर, जिला एटा, पर धोखाधड़ी, नाबालिगी, जान से मारने की धमकी और पांच लाख रुपये की अवैध मांग का आरोप लगाया है। 2024 में हुआ विवाह, 2025 में खुला राज : अजीत कुमार के अनुसार, उसका विवाह दिनांक 29 नवंबर 2024 को हिन्दू रीति-रिवाज…

फ़र्रूख़ाबाद : बेटे के जमीन बेचने की चर्चा पर पिता ने लगाया फंदा ?

मोहम्मदाबाद। पुत्र के जमीन बिक्री की जानकारी से आहत वृद्ध ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने लिए। थाना क्षेत्र के गांव नगला स्वामी निवासी दीनदयाल (70) के तीन पुत्र गजराज, होरीलाल तथा रामसरन हैं। इसमें गजराज की पहले ही मौत हो चुकी है। दीनदयाल ने घर वालों के कहने पर होरीलाल के हिस्से की 13 बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी। इसके बाद से होरीलाल परिवार के साथ…

फर्रुखाबाद:तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की ब्लॉक बढ़पुर क्षेत्र के सदस्यों व पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न। 

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 20 अप्रैल 2025 तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की और से शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज के फोन नंबरों की डायरेक्टरी बनाने का काम आज से शुरू कर दिया गया है। ब्लॉक बढ़पुर क्षेत्र के सदस्यों व पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आज 20 अप्रैल को दोपहर 11 बजे बाईपास स्थित आरपी पैलेस में शुरू हुई। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट, जिला सचिव संतोष कुमार शाक्य, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, मीडिया प्रभारी आनंद भान…

फर्रुखाबाद:किसानों की बड़ी जीत वाहिदपुर गांव से एक किलोमीटर पीछे हटेगा टोल प्लाजा।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 20 अप्रैल 2025 इटावा-बरेली हाई-वे पर बाहिदपुर की आबादी में बन रहे टोल प्लाजा को एक किलोमीटर दूर हटाए जाने से किसान यूनियन की बहुत बड़ी जीत हुई है। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने मीडिया को बताया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से NHAI 730 सी पर बाहिदपुर में आबादी के मध्य NHAI के अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी आवाज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने…

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में हावर्ट बांध पर बन रही फोरलेन सड़क के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 20 अप्रैल 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में हावर्ट बांध पर बन रही फोरलेन सड़क के निर्माण कार्यों का बहरामपुर रेगुलेटर नम्बर एक के समीप स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने फोरलेन सड़क के ड्रॉइंग मैप का अवलोकन कर प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली और कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (निर्माण खण्ड-2) के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद लोगो। को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस फोरलेन…

फर्रुखाबाद: बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर महिला संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 20 अप्रैल 2025 दिन रविवार को इटावा बरेली हाईवे के बधार पर स्थित बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर महिला संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रजनी तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रजनी तिवारी ने कहा भारत के लोकतंत्र के महत्वपूर्ण विषय पर यह चर्चा का अवसर है 1950 में देश की आजादी के बाद…

फर्रुखाबाद: एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने धरपकड अभियान चला कर तमाम बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा किये सीज

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 20 अप्रैल 2025 शासन के आदेश पर बिना रजिस्ट्रेशन तथा डाइविंग लाइसेंस के सडको पर ई -रिवशा (टिररी) चला रहे लोगो के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया गया।  इस दौरान बडी तादाद मे कई स्थानों से ई-रिक्शा पकड कर सीज किये गये। तथा अधिकाश पर जुर्माना लगाया गया। गौरतलब है, कि फर्रुखाबाद जनपद मे धडल्ले से ई-रिक्शा सडको पर चल रहे है। तमाम ई रिक्शा नाबालिक युवक चला रहे है। तो कई  ई-रिक्शा 60 साल से भी ऊपर…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी द्वारा मोबाइल मृदा परीक्षण वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 अप्रैल 2025 को राजकीय कृषि बीज भण्डार विजाधरपुर विकास खण्ड बढपुर से जिलाधिकारी द्वारा मोबाइल मृदा परीक्षण वैन को हरी झण्डी दिखाकर कृषकों को मृदा परीक्षण कराये जाने के प्रति जागरूक किये जाने हेतु रवाना किया गया। मौके पर थान सिंह गौतम उप कृषि निदेशक, बी०के० सिंह जिला कृषि अधिकारी तथा इफ्को वैन के सहयोगी कार्मिक एवं अधिकारीगण प्रदीप कुमार यादव, पवन कुमार, कृष्ण द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह, विज्ञान प्रकाश तथा रामलोटन सिंह आदि उपस्थित रहे। मृदा परीक्षण अभियान मोबाइल मृदा परीक्षण वैन प्रभारी मंत्री जी के…

फर्रुखाबाद : कमरे में लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या की आशंका

कायमगंज। महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के मायके पक्ष ने पारिवारिक कलह की बात कही है, वहीं ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। नगर के मोहल्ला पाठक निवासी मधु पाल (36) पत्नी दिलीप कुमार का शव घर के कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। महिला को फंदे पर लटका देख घर में चीख-पुकार मच गई। पास में रह रहे महिला के ससुराल वाले भी पहुंच…

फर्रुखाबाद:बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे नर्सिंग होम,अस्पतालो को 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कराने का एसीएमओ ने दिया अल्टीमेटम।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 19 अप्रैल 2025 जिले मे धडल्ले से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे नर्सिंग होम अस्पताल संचालको के खिलाफ नकेल कसने की तैयारी अधिकारियो ने शुरू कर दी है। नर्सिंग होम संचालको को 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कराने की चेतावनी दी गयी है। इसके बाद युद्ध स्तर पर छापेमारी अभियान चलेगा। बिना रजिस्ट्रेशन पकड मे आये अस्पताल नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ नकेल कसने हुऐ दंडात्मक कार्यवाही भी होगी जिसका खाका तैयार करने की तैयारी चल रही है।  गौरतलब है , कि जनपद मे बिना रजिस्ट्रेशन…

फर्रुखाबाद: तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जिसमें 136 शिकायतें प्राप्त,14 मौके पर निस्तारित।

(द दस्तक 24 न्यूज़), 19 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 41,पुलिस की 36,विकास विभाग की 13,विद्युत विभाग की 17,आपूर्ति विभाग की 06, चिकित्सा की 03  व अन्य विभागों की 20 शिकायते कुल 136 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक,दिए गए दिशा निर्देश।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 19 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि स्कूल चलो अभियान में नामांकन की संख्या कम है इसकी प्रतिदिन समीक्षा कर इसको बढ़ाये, अपार आई0डी0 में जनपद की स्थिति कमजोर है, राजेपुर ब्लॉक सबसे पीछे है,खंड विकास अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करे, जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि निष्क्रिय खंड शिक्षा अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही कर अवगत कराये,जहाँ…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय शकुरुल्लाहपुर का औचक निरीक्षण,शैक्षणिक गुडवत्ता अत्यंत खराब जताई नाराजगी।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 19 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्राथमिक विद्यालय शकुरुल्लाहपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में 31 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 15 बच्चे उपस्थित पाये गये, विद्यालय की शैक्षणिक गुडवत्ता अत्यंत खराब पाई गई बच्चों में सामान्य जानकारी का भी अभाव पाया गया,विद्यालय में बने मिड-डे- मिल की गुणवत्ता भी अत्यन्त खराब पाई गयी व मिड डे मील की मात्रा उपस्थित बच्चों के सापेक्ष अत्यन्त कम पाई गई,जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई, जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के…

फर्रुखाबाद: विकास खंड शमशाबाद में डॉ० बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित।

(द दस्तक 24 न्यूज़), 19 अप्रैल 2025 को विकास खंड शमशाबाद में डॉ० बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित हुयी जिसमे सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, ब्लॉक प्रमुख शमसाबाद व अन्य लोग उपस्थित रहे। जनपद में स्थित विकास भवन सभागार में विकास भवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मूल कर्तव्यों की शपथ एवं वाचन किया गया। नगर पालिकाः डॉ० बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में फर्रुखाबाद कमालगंज एवं संकिसा बसंतपुर नगर पालिकाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। साफ-सफाई का आयोजन…

फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

(द दस्तक 24 न्यूज़)जनपद पुलिस द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अमृतपुर पर पंजीकृत से सम्बन्धित नामित अभियुक्तगण नीरज पुत्र रामरुप शाक्य उर्फ गुडडू, रामरुप शाक्य उर्फ गुड्डू पुत्र पहलवान, अभियुक्ता सदासुखी पत्नी रामरुप शाक्या उर्फ गुड्डू समस्त निवासीगण ग्राम मोकुलपुर थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 15 अप्रैल 2025 को वादिया की लिखित तहरीर के आधार पर वादिया की पुत्री नें पारिवारिक विवाद व दहेज के लेन देन के…

फर्रुखाबाद:गोवंश आश्रय स्थल खड़ौली का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 18 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल खड़ौली, विकास क्षेत्र राजेपुर का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण में गौशाला 283 गौवंश पाये गये, साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई ,गौशाला में भूसा, दाना, का पर्याप्त भंडारण पाया गय,सभी गौबंश की ईयर टैगिंग हो गई है, सभी कर्मचारियों का मार्च तक का भुगतान हो गया है,गौशाला में सीसीटीवी  कैमरे व इंटरनेट कनेक्शन लगाया गया है,जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कैमरे इस एंगल से लगाये जाये जिसमे गौशाला के प्रवेश द्वार व गौवंश…

फर्रुखाबाद: पांचाल घाट मां गंगा पुल मरम्मत के बाद फिर खुलने लगे ज्वाइंट दिखने लगे बडे बडे गड्ढे ?

(द दस्तक 24 न्यूज़)18 अप्रैल 2025 पांचाल घाट मां गंगा के पुल की रिपेयरिंग एवं मरम्मत कार्य के लिए एक माह यातायात को बंद रखने के बाबजूद मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर पुल को खोलते ही जगह-जगह गड्ढे और ज्वाइंटों के बीच पड़े गाटर खुलकर दिखाई पड़ने लगे है।इसको  लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया गया। गौरतलब है, कि पांचाल धाट मां गंगा का पुल सडक व नवीन गाटर पडने हेतु एक महीने के लिये भारी वाहनो के लिये बंद था। पुल पर रिपेयरिंग होने…

फर्रुखाबाद: भारत को विकसित करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव होना आवश्यक-सांसद मुकेश राजपूत

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 18 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के ढिलवाल रोड पर बधार तिराहा स्थित प्रभु पैलेस में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वाधान में एक राष्ट्र एक चुनाव पर संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कार्यक्रम में आयोजित प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा भारत को विकसित करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव होना आवश्यक है यह मुद्दा किसी विशेष पार्टी और व्यक्ति…