फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय कानपुर एवं गोरखपुर के आदेशों के अनुपालन में आगामी 28 से 29 जुलाई, 2025 को गोरखपुर स्थित श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता हेतु फर्रुखाबाद जिले से प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तरीय कुश्ती चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया गया। यह ट्रायल जिला खेल कार्यालय, स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फर्रुखाबाद में संपन्न हुआ। चयन प्रक्रिया का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी श्री कर्मवीर सिंह…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रूखाबाद में सम्पन्न हुई दिशा समिति की बैठक, सांसद ने विभागीय प्रगति की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मा0 विधायक अमृतपुर श्री सुशील कुमार शाक्य, मा0 विधायक भोजपुर श्री नागेन्द्र सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुखगण, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, नामित सदस्यगण और विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मनरेगा कार्यों की पारदर्शिता और रखरखाव पर जोर बैठक में मनरेगा के अंतर्गत अमृतवाटिका योजना के तहत लगाए गए वृक्षों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने और…
फर्रुखाबाद:सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक, दुर्घटनाओं में भारी वृद्धि पर जताई गई चिंता।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में मुकेश राजपूत सांसद लोकसभा की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति (MPRSC) की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की लगातार बढ़ती घटनाओं पर गहन समीक्षा की गई और अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक की शुरुआत में एआरटीओ प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत ने बताया कि माह जून 2025 में जनपद फर्रूखाबाद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 65.62% और मृतकों की संख्या में 76.92% की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष…
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस द्वारा हेलमेट वितरण अभियान: सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा दोपहिया वाहन चालकों व काँवड़ियों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में नगर क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा आज एक विशेष हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस करना रहा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी…
फर्रुखाबाद:भाजपा पीडीए की एकता से घबराकर रच रही जातीय हिंसा की साजिश-चन्द्रपाल सिंह यादव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम पट्टी प्रदुम्मन निवासी श्री रामसिंह शाक्य और उनकी दो बेटियों दीक्षा एवं सुधा से आज समाजवादी पार्टी का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल मिला और उनका हालचाल जाना। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह यादव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता भी दी और भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथ खड़ी है।…
फर्रुखाबाद:राजनीति नहीं, सिर्फ अपनों का साथ , पीड़ित परिवार को सामाजिक संगठन ने दी आर्थिक सहायता।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम पट्टी प्रदुमन में हुई घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सामाजिक संगठन “तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन” के पदाधिकारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। संगठन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और यह भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे पूरी तरह उनके साथ हैं। संगठन के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा और संगठन उनकी…
फर्रुखाबाद:दीक्षा शाक्य से मिला आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, लोहिया अस्पताल में इलाज में लापरवाही पर जताई नाराज़गी।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद के ग्राम पट्टी प्रदुमन थाना मोहम्मदाबाद की निवासी बेटी दीक्षा शाक्य से जुड़ी अमानवीय घटना के बाद आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात 9:00 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचा और पीड़िता दीक्षा, उनके पिता राम सिंह शाक्य, माता और बहन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में दीक्षा शाक्य के इलाज में हो रही लापरवाही को लेकर गहरी चिंता जताई। बताया गया कि पीड़िता को लगी गंभीर चोटों के बावजूद अभी तक एक्स-रे व अन्य आवश्यक टेस्ट…
फर्रुखाबाद:एक लाख के इनामी अपराधी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद इलाज के दौरान मौत, पुलिस को बड़ी सफलता।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद की कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस व एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख रुपये के इनामी वांछित अपराधी मनू पुत्र स्व. लठूरी, निवासी ग्राम पखना थाना मेरापुर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के…
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की ड्रिल और टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और एकरूपता का संदेश देते हुए नियमित अभ्यास पर बल दिया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डायल-112, परिवहन शाखा, पुलिस मैस तथा क्वार्टर गार्ड आदि का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों…
फर्रुखाबाद:दुष्कर्म के दोषी दीवान विनय चौहान बर्खास्त, पुलिस अधीक्षक ने की सख्त कार्यवाही।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जनपद में शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले पुलिस विभाग के दीवान विनय चौहान को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई दो जुलाई को एक नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में की गई है, जिसमें पुलिस जांच में दीवान को दोषी पाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह गंभीर अपराध सीओ मोहम्मदाबाद द्वारा की गई जांच में पुष्टि के बाद उजागर हुआ। आरोपी दीवान विनय चौहान…
फर्रुखाबाद:पट्टी प्रदुमन में शाक्य परिवार पर हमला- आरोपी को भाजपा नेताओं का संरक्षण ?
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 ग्राम पट्टी प्रदुमन में हुई एक नृशंस घटना ने जिले भर में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि थाना मोहम्मदाबाद के पिपरगांव निवासी मानवेंद्र यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर शाक्य परिवार की बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर को सत्तारूढ़ दल के कई बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण अब तक कोई कड़ी कार्यवाही नहीं हो सकी है। हमला: क्या हुआ था उस दिन? रामसिंह…
फर्रुखाबाद:बाबा पांडेश्वर नाथ महाराज के दरबार में श्री राम कथा के पंचम दिवस पर भजन गायक मुन्ना गुप्ता का सम्मान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 श्री पांडेश्वर नाथ महाराज के पावन दरबार में चल रही श्री राम कथा के पंचम दिवस का आयोजन भक्ति एवं श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित पत्रकार एवं भजन गायक मुन्ना गुप्ता ने “मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भजन प्रस्तुति के उपरांत मंच पर श्री गुप्ता को विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया। समाजसेवी श्वेता दुबे, प्रीति मिश्रा, राम जी पाठक, राजेश हजेला, रोहित शर्मा एवं बड़े…
फर्रुखाबाद:दिलीप राजपूत आत्महत्या मामला: सांसद प्रतिनिधि समेत दीवान और सिपाही को जेल भेजा गया।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के छेदानगला में दिलीप राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सांसद प्रतिनिधि रजनेश राजपूत, दीवान महेश उपाध्याय और सिपाही जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थाना मऊदरवाजा अध्यक्ष बलराज भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला क्या है? यह मामला थाना…
फर्रुखाबाद में चार अभियुक्तों को पाक्सो एक्ट के अंतर्गत तीन वर्ष की सजा- प्रभावी पैरवी से मिली सफलता।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशों के तहत अपराधियों को कठोर दंड दिलाने हेतु की जा रही प्रभावी पैरवी का परिणाम सामने आया है। जनपद फतेहगढ़ की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने आज एक अहम फैसले में चार अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास एवं चार-चार हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2018, वाद संख्या 21/2018 से संबंधित है, जिसमें आरोप धारा 354, 506 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के…
फर्रुखाबाद में दबंगों का कहर: शाक्य परिवार पर हमला, सांसद मुकेश राजपूत पहुंचे अस्पताल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जनपद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित ग्राम पट्टी प्रद्युमन में एक दलित शाक्य परिवार पर दबंग यादव युवकों द्वारा किए गए बर्बर हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस हमले में रामसिंह शाक्य की दो बेटियों सहित स्वयं रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। छोटी बेटी के सिर में गहरी चोट के चलते कई टांके आए हैं जबकि बड़ी बेटी और पिता के हाथों में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जीवन-मृत्यु…
फर्रुखाबाद में लीगल गार्जियनशिप की बैठक सम्पन्न, दिव्यांगजन के अधिकारों की दिशा में एक और कदम।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में लीगल गार्जियनशिप कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य दिव्यांगजन के संरक्षक नियुक्ति से जुड़े मामलों पर विचार करना था। बैठक में नेशनल ट्रस्ट पोर्टल पर प्राप्त एक महत्वपूर्ण आवेदन पर चर्चा की गई, जिसमें फर्रुखाबाद निवासी श्रीमती ममता, पुत्री श्री रामशरन सिंह यादव द्वारा अपने दिव्यांग भाई अलिकेश के लिए लीगल गार्जियनशिप की मांग की गई थी। आवेदन का परीक्षण समिति द्वारा किया गया, जिसमें दिव्यांगजन के हितों,…
फर्रुखाबाद:बिजली विभाग की मनमानी पर व्यापार मंडल का विरोध, ट्रांसफॉर्मर स्थानांतरण पर रोक की मांग।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 रेलवे रोड स्थित सिल्वर साइन टॉकीज के बाहर बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने की कार्यवाही पर व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विभाग की यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों व व्यापारियों की सहमति के बिना की जा रही थी, जिससे क्षेत्र में असंतोष व्याप्त हो गया। सिल्वर साइन टॉकीज के पास दीपक अग्रवाल की मोबाइल की दुकान और आवास स्थित है। ट्रांसफार्मर लगाए जाने से न केवल उनके घर का प्रवेश मार्ग अवरुद्ध हो रहा था, बल्कि दुकान का संचालन…
फर्रुखाबाद:कर वसूली समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, कई विभागों की वसूली लक्ष्य से कम।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में कर एवं करेत्तर वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबंधन, आबकारी, परिवहन, खनन, मंडी समिति फर्रुखाबाद एवं विद्युत विभाग की वसूली निर्धारित लक्ष्यों से काफी कम रही। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट…
फर्रुखाबाद:ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, चार वाहन सीज, ₹3.19 लाख जुर्माना।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के सख्त निर्देश पर जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री सुभाष राजपूत के नेतृत्व में राजेपुर और मोहम्मदाबाद क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान राजेपुर थाना क्षेत्र में चार ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया, जिन्हें मौके पर ही थाना राजेपुर में सीज कर दिया गया। इन वाहनों पर कुल ₹2.10 लाख का जुर्माना लगाया गया।वहीं मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में यातायात प्रभारी के सहयोग से…
फर्रुखाबाद:जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी आयोजित: किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 नय भारत सभा भवन ठंडी सड़क में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा एवं महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। गोष्ठी में उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से अपील की कि वे मृदा परीक्षण के आधार…
