फर्रुखाबाद:श्रावण मास द्वितीय सोमवार के अवसर पर जनपद में रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025  श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए जनपद फतेहगढ़ में यातायात की सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विशेष रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था दिनांक 19 जुलाई की रात्रि 8 बजे से 21 जुलाई की सायं 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। रूट डायवर्जन के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं: 1. कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले भारी मालवाहन (ट्रक, टैंकर, डम्फर,…

फर्रुखाबाद की दीक्षा शाक्य की हालत स्थिर, डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कराया लखनऊ रेफर -प्रियंका शाक्य ने की न्याय की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 जनपद के ग्राम पट्टी प्रद्युमन निवासी दीक्षा शाक्य की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद से इलाज के बाद उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में दीक्षा की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉ. नवल किशोर शाक्य, जो समाजसेवा और मानवता के लिए अपने प्रयासों के लिए जाने जाते हैं, ने इस मामले में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए बच्ची को तत्काल लखनऊ रेफर…

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 तहसील अमृतपुर में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अरुण कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह फतेहगढ़ ने संयुक्त रूप से जनसमस्याओं की सुनवाई की। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं के निवारण की उम्मीद लेकर पहुंचे। अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर ADM…

फर्रुखाबाद:सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में कई विभागों की रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में सीएम डैशबोर्ड की मई माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की समग्र रैंकिंग 30 आने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया, लेकिन कई विभागों की कमजोर रैंकिंग पर गहरी नाराजगी भी जताई। बैठक में कुल 26 विभागों की 60 योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें सामने आया कि कुछ प्रमुख योजनाओं की रैंकिंग चिंताजनक है— मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (उद्योग विभाग): रैंक 75, श्रेणी D ODOP वित्त पोषण…

फर्रुखाबाद:कायमगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 117 शिकायतें दर्ज, 19 का हुआ मौके पर निस्तारण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसमस्याओं के समाधान हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 117 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शिकायतों का विभागवार विवरण इस प्रकार रहा: राजस्व विभाग: 32 शिकायतें पुलिस विभाग: 35 शिकायतें विकास विभाग: 17 शिकायतें विद्युत विभाग: 08 शिकायतें पूर्ति विभाग: 05 शिकायतें चिकित्सा विभाग: 04 शिकायतें अन्य विभाग: 16 शिकायतें जिलाधिकारी आशुतोष…

फर्रुखाबाद:नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ बने जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री।

द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ को प्रदेश संगठन मंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान ‘अग्निवंशी’ की अनुमति और निर्देश पर की गई है। नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम की जनहितकारी सोच, जमीनी स्तर पर सक्रियता और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है। संगठन को आशा है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में किसानों और मजदूरों की समस्याओं…

फर्रुखाबाद:बिजली संकट को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी।

कायमगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने आज क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी कायमगंज को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो तहसील परिसर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों की बदहाल बिजली व्यवस्था पर चिंता जताई गई। यूनियन ने बताया कि गांव गिलोंदा कुरार, गनेशपुर पिपराभोज, मगारनगला और महमूदपुर में बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है, जिससे किसानों की फसलें सूखने की…

फर्रुखाबाद:नाग पंचमी पर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय ट्रायल्स सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय कानपुर एवं गोरखपुर के आदेशों के अनुपालन में आगामी 28 से 29 जुलाई, 2025 को गोरखपुर स्थित श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता हेतु फर्रुखाबाद जिले से प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तरीय कुश्ती चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया गया। यह ट्रायल जिला खेल कार्यालय, स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फर्रुखाबाद में संपन्न हुआ। चयन प्रक्रिया का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी श्री कर्मवीर सिंह…

फर्रूखाबाद में सम्पन्न हुई दिशा समिति की बैठक, सांसद ने विभागीय प्रगति की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मा0 विधायक अमृतपुर श्री सुशील कुमार शाक्य, मा0 विधायक भोजपुर श्री नागेन्द्र सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुखगण, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, नामित सदस्यगण और विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मनरेगा कार्यों की पारदर्शिता और रखरखाव पर जोर बैठक में मनरेगा के अंतर्गत अमृतवाटिका योजना के तहत लगाए गए वृक्षों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने और…

फर्रुखाबाद:सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक, दुर्घटनाओं में भारी वृद्धि पर जताई गई चिंता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में मुकेश राजपूत सांसद लोकसभा की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति (MPRSC) की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की लगातार बढ़ती घटनाओं पर गहन समीक्षा की गई और अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक की शुरुआत में एआरटीओ प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत ने बताया कि माह जून 2025 में जनपद फर्रूखाबाद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 65.62% और मृतकों की संख्या में 76.92% की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस द्वारा हेलमेट वितरण अभियान: सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा दोपहिया वाहन चालकों व काँवड़ियों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में नगर क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा आज एक विशेष हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस करना रहा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी…

फर्रुखाबाद:भाजपा पीडीए की एकता से घबराकर रच रही जातीय हिंसा की साजिश-चन्द्रपाल सिंह यादव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम पट्टी प्रदुम्मन निवासी श्री रामसिंह शाक्य और उनकी दो बेटियों दीक्षा एवं सुधा से आज समाजवादी पार्टी का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल मिला और उनका हालचाल जाना। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह यादव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता भी दी और भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथ खड़ी है।…

फर्रुखाबाद:राजनीति नहीं, सिर्फ अपनों का साथ , पीड़ित परिवार को सामाजिक संगठन ने दी आर्थिक सहायता।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम पट्टी प्रदुमन में हुई घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सामाजिक संगठन “तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन” के पदाधिकारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। संगठन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और यह भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे पूरी तरह उनके साथ हैं। संगठन के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा और संगठन उनकी…

फर्रुखाबाद:दीक्षा शाक्य से मिला आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, लोहिया अस्पताल में इलाज में लापरवाही पर जताई नाराज़गी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद के ग्राम पट्टी प्रदुमन थाना मोहम्मदाबाद की निवासी बेटी दीक्षा शाक्य से जुड़ी अमानवीय घटना के बाद आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात 9:00 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचा और पीड़िता दीक्षा, उनके पिता राम सिंह शाक्य, माता और बहन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में दीक्षा शाक्य के इलाज में हो रही लापरवाही को लेकर गहरी चिंता जताई। बताया गया कि पीड़िता को लगी गंभीर चोटों के बावजूद अभी तक एक्स-रे व अन्य आवश्यक टेस्ट…

फर्रुखाबाद:एक लाख के इनामी अपराधी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद इलाज के दौरान मौत, पुलिस को बड़ी सफलता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद की कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस व एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख रुपये के इनामी वांछित अपराधी मनू पुत्र स्व. लठूरी, निवासी ग्राम पखना थाना मेरापुर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की ड्रिल और टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और एकरूपता का संदेश देते हुए नियमित अभ्यास पर बल दिया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डायल-112, परिवहन शाखा, पुलिस मैस तथा क्वार्टर गार्ड आदि का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों…

फर्रुखाबाद:दुष्कर्म के दोषी दीवान विनय चौहान बर्खास्त, पुलिस अधीक्षक ने की सख्त कार्यवाही।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जनपद में शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले पुलिस विभाग के दीवान विनय चौहान को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई दो जुलाई को एक नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में की गई है, जिसमें पुलिस जांच में दीवान को दोषी पाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह गंभीर अपराध सीओ मोहम्मदाबाद द्वारा की गई जांच में पुष्टि के बाद उजागर हुआ। आरोपी दीवान विनय चौहान…

फर्रुखाबाद:पट्टी प्रदुमन में शाक्य परिवार पर हमला- आरोपी को भाजपा नेताओं का संरक्षण ?

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 ग्राम पट्टी प्रदुमन में हुई एक नृशंस घटना ने जिले भर में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि थाना मोहम्मदाबाद के पिपरगांव निवासी मानवेंद्र यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर शाक्य परिवार की बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर को सत्तारूढ़ दल के कई बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण अब तक कोई कड़ी कार्यवाही नहीं हो सकी है। हमला: क्या हुआ था उस दिन? रामसिंह…

फर्रुखाबाद:बाबा पांडेश्वर नाथ महाराज के दरबार में श्री राम कथा के पंचम दिवस पर भजन गायक मुन्ना गुप्ता का सम्मान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 श्री पांडेश्वर नाथ महाराज के पावन दरबार में चल रही श्री राम कथा के पंचम दिवस का आयोजन भक्ति एवं श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित पत्रकार एवं भजन गायक मुन्ना गुप्ता ने “मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भजन प्रस्तुति के उपरांत मंच पर श्री गुप्ता को विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया। समाजसेवी श्वेता दुबे, प्रीति मिश्रा, राम जी पाठक, राजेश हजेला, रोहित शर्मा एवं बड़े…

फर्रुखाबाद:दिलीप राजपूत आत्महत्या मामला: सांसद प्रतिनिधि समेत दीवान और सिपाही को जेल भेजा गया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के छेदानगला में दिलीप राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सांसद प्रतिनिधि रजनेश राजपूत, दीवान महेश उपाध्याय और सिपाही जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थाना मऊदरवाजा अध्यक्ष बलराज भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला क्या है? यह मामला थाना…