फर्रुखाबाद:कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में हुई अहम बैठक, सांसद मुकेश राजपूत रहे शामिल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल, राम भक्त पद्मश्री स्व. कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि (21 अगस्त 2025) के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज उन्नाव से लोकप्रिय सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज के दिल्ली स्थित आवास पर संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सांसद माननीय राजवीर सिंह (राजू भैया) जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर फर्रुखाबाद से सांसद श्री मुकेश…

फर्रुखाबाद:साइबर क्राइम पीड़ित को मिली राहत: फतेहगढ़ पुलिस ने वापस कराए ₹1.28 लाख।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। थाना राजेपुर पर पंजीकृत एक साइबर क्राइम के मामले में फतेहगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹1,28,000/- की ठगी गई रकम वापस पीड़ित के खाते में जमा कराई है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर/क्राइम अजय वर्मा के निर्देशन में की गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी व उनकी टीम द्वारा यह सफलता हासिल की गई। मामला क्या…

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मु.अ.सं. 132/2025 धारा 137(2), 87 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त पुकार दिवाकर उर्फ हैप्पी पुत्र महिमा चन्द्र निवासी ग्राम पितौरा, कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। ★घटना का विवरण: दिनांक 13 जून 2025 को…

फर्रुखाबाद में गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमंत्रित, जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों के चयन हेतु जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों से प्रस्ताव एवं आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश के माध्यम से दी गई। आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग, लखनऊ के शासनादेश संख्या 148/वालेंसी/2025-18 दिनांक 01.01.2025 के अनुपालन में 26 जुलाई 2025 को यह निर्णय लिया गया है कि “गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार” के…

फर्रुखाबाद:फाइलेरिया से बचाव हेतु छात्राओं की पहल: मदन मोहन कनौडिया इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 जनपद सहित उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में आगामी 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। इसी के तहत मदन मोहन कनौडिया इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जागरूकता के उद्देश्य से एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने फाइलेरिया से बचाव की दवा सेवन करने की अपील की। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इससे बचाव संभव है। पिछले वर्ष मैंने, स्टाफ…

फर्रुखाबाद:रौनक शाक्य ने प्रदेश स्तर पर लहराया परचम, तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन’ ने किया सम्मानित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 गौरवशाली उपलब्धि हासिल कर जनपद फर्रुखाबाद और समाज का नाम रोशन करने वाली छात्रा रौनक शाक्य को तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य एवं उनके सहयोगियों राधेश्याम शाक्य, महावीर सिंह शाक्य और संतोष शाक्य ने रौनक को पगड़ी पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। रौनक शाक्य, जो मूलतः ग्राम नगला जैतपुर निवासी डॉ. विजय शाक्य की सुपुत्री हैं, ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित सीबीएसई की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में…

फर्रुखाबाद: सांसद डिंपल यादव पर टिपण्णी से बिफरी सपा महिला सभा, मौलाना रशीदी को गिरफ्तार करने की मांग

समाजवादी पार्टी के आनुषंगिक संगठन समाजवादी महिला सभा की पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच कर मैनपुरी सांसद श्रीमती डिंपल यादव के पहनावे को लेकर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय एंव अभद्र टिप्पणी के विरोध में अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ़ महिला सभा की पदाधिकारियों ने कार्यवाही की मांग की है, यदि प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है तो…

फर्रुखाबाद:आप ने यूपी में संगठन विस्तार के तहत विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट जितेन्द्र सिंह शाक्य को किया नियुक्त।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से 10 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एवं प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव द्वारा अधिकृत पत्र के माध्यम से की गईं। घोषणा के अनुसार, फर्रुखाबाद जनपद से एडवोकेट जितेन्द्र सिंह शाक्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री शाक्य लंबे समय से सामाजिक एवं विधिक क्षेत्र में…

फर्रुखाबाद: पुलिस की बहादुरी को सलाम – व्यापार मंडल करेगा सम्मान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल व नगर युवा व्यापार मंडल (मिश्रा गुट), फर्रुखाबाद द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होटल मोहन पैलेस, रेलवे रोड पर 30 जुलाई दोपहर 01 बजे किया जा रहा है। यह कार्यक्रम फर्रुखाबाद पुलिस की सराहनीय कार्यप्रणाली और बहादुरी को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। हाल ही में एक मासूम बच्ची के अपहरण की घटना में पुलिस द्वारा मात्र 22 घंटे में बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही, कई मासूम बच्चियों के…

फर्रुखाबाद:पुलिस की तत्परता से गंगा में डूबते 14 युवकों की बचाई गई जान, गुमशुदा बालक भी सकुशल बरामद, ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)) 28 जुलाई 2025: श्रावण मास के तृतीय सोमवार को गंगा स्नान के लिए पांचालघाट स्थित कच्चे घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब स्नान के दौरान कई युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बताया गया कि ग्राम तेढ़ा, थाना कमालगंज निवासी एक युवक जब गहरे पानी में चला गया तो उसे बचाने के प्रयास में उसके साथ मौजूद अन्य 5 युवक भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, स्थानीय पुलिस…

फर्रुखाबाद:एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों को मिलेगा मुफ्त लाभ, आवेदन शुरू

फर्रुखाबाद, 28 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) की नवीन गाइडलाइन के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य जारी कर दिए गए हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीकों, विविध फसलों और मशीनरी से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। योजनाएं और लक्ष्य: संकर शाकभाजी कार्यक्रम के तहत सामान्य वर्ग के किसानों के लिए 80 हेक्टेयर और अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 20 हेक्टेयर, कुल 100 हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित किया…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत में नई नियुक्ति: श्री विकास (राजा चंद्र वाल्मीकि) बने राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत केंद्रीय समिति द्वारा संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है। संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित तिसावड़ वाल्मीकि जी ने श्री विकास (राजा चंद्र वाल्मीकि) जी को उनकी निष्ठा, मेहनत व समाजसेवी भावनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं संस्थापक की सहमति से की गई है। श्री विकास जी ने इस अवसर पर अध्यक्ष जी के प्रति हृदय से आभार…

फर्रुखाबाद: राजकीय आईटीआई फर्रुखाबाद में 29 जुलाई को लगेगा रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला, 450 पदों पर होगी भर्ती

(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आ रहा है। दिनांक 29 जुलाई 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से संस्थान परिसर में रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में तीन प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और कुल 450 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। कौन-कौन कर सकता है प्रतिभाग? इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, बी.ए., बी.एससी. आदि उत्तीर्ण युवा अभ्यर्थी (छात्र/छात्राएं) भाग ले सकते हैं। खास बात यह…

फर्रुखाबाद:सावन का तृतीय सोमवार पुठरी मंदिर में आस्था का जनसैलाब, गूंज उठे जयकारे।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 सावन के पवित्र तृतीय सोमवार को फर्रुखाबाद के प्रसिद्ध पुठरी शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही भक्तों का रेला मंदिर प्रांगण में उमड़ पड़ा और “हर हर महादेव” व “बोल बम” के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माँ गंगा से पवित्र जल भरकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया। हजारों की संख्या में आए कांवड़िए और स्थानीय भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की…

अखिल भारतीय शाक्य महासभा इकाई फर्रुखाबाद की टीम ने उत्तर प्रदेश के अंडर 14 में मुकाम हासिल करने वाली रेसर रौनक शाक्य को सम्मानित किया

अखिल भारतीय शाक्य महासभा इकाई फर्रुखाबाद की टीम ने उत्तर प्रदेश के अंडर 14 में 400 मीटर लंबी रेस में दूसरा स्थान और 600 मीटर लंबी दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली रेसर रौनक शाक्य को पंचशील पट्टिका और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया है और संगठन के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी है . इस कार्यक्रम के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष शिवम शाक्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील बाबू शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शाक्य, उपाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य, सांस्कृतिक सचिव सोनू कुशवाहा,सदस्य एडवोकेट संजय…

फर्रुखाबाद:इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण जाम, घंटों तक फंसे रहे वाहन और श्रद्धालु

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 सावन के तीसरे सोमवार से पहले फर्रुखाबाद स्थित पांचाल घाट पर कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ने से इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि घंटों तक यात्री, श्रद्धालु और स्थानीय वाहन चालक फंसे रहे। पांचाल घाट पर गंगा जल भरने के लिए फर्रुखाबाद सहित आस-पास के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में कांवड़िए पहुंचे थे। अधिकतर कांवड़िए गोला गोकर्णनाथ की ओर जल लेकर रवाना होते हैं, जबकि कुछ अन्य प्रमुख शिवधामों की ओर…

फर्रुखाबाद : उर्मिला राजपूत ने श्री जदुनाथ सिंह जी के पार्थिव शरीर पर शाॅल ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

द दस्तक न्यूज़ 24:अपनों का जाना अत्यंत दु:खद होता है 27/07/2025 पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत जी ने बढ़पुर ब्लॉक के ग्राम आकलगंज में कई बार प्रधान रहे श्री जदुनाथ सिंह जी के पार्थिव शरीर पर शाॅल ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कमालगंज के ग्राम ईशापुर निवासी श्री राम शरण राजपूत जी के निधन पर श्रंघीरामपुर घाट पर पहुँचकर अंतिम दर्शन किए और शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया।इसके अतिरिक्त ग्राम बिचपुरी में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं पर शोक प्रकट किया। 17 वर्षीय…

फर्रुखाबाद:ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर धमकाने वाले साइबर ठगों से बचें।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 डिजिटल युग में जहां सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं साइबर ठगी के नए-नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। हाल के दिनों में कई लोग ऐसे मामलों के शिकार हुए हैं, जहाँ किसी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ऑनलाइन धमकाया, पैसों की डिमांड की और डिजिटल फ्रॉड का शिकार बना दिया। क्या है मामला? कुछ ठग सोशल मीडिया या फोन कॉल के जरिए खुद को “क्राइम ब्रांच”, “साइबर सेल” या किसी अन्य पुलिस एजेंसी का अधिकारी बताकर आम नागरिकों को डराते हैं। वे…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता: सरकारी इन्सास राइफल व नगदी चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाले गंभीर अपराध का खुलासा करते हुए फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर एक सरकारी इन्सास राइफल व नगदी से भरे कैश बॉक्स की चोरी के मामले में अभियुक्त सतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। चोरी की वारदात और विवेचना का सिलसिला दिनांक 23 जुलाई…

फर्रुखाबाद:तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन ने महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को दिया समर्थन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 महात्मा गौतम बुद्ध के मूल सिद्धांतों और धरोहरों की स्वतंत्रता की मांग को लेकर चल रहे महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को अब जनपद फर्रुखाबाद से भी समर्थन मिलने लगा है। तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने आंदोलन के समर्थन में संकिसा के राजघाट स्थित वाईबीएस सेंटर पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य, सहयोगी राधेश्याम शाक्य, महावीर सिंह शाक्य तथा शेर सिंह शाक्य ने आंदोलन के उद्देश्यों के प्रति एकजुटता जताई…