फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 शमसाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा, पिस्टल, जिंदा कारतूसों के साथ भारी मात्रा में शस्त्र निर्माण के उपकरण बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष शमसाबाद तरुण सिंह एवं उनकी टीम ने मुखबिर की…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद में संयुक्त चेकिंग अभियान: बिना रॉयल्टी के संचालित तीन ओवरलोड ट्रक सीज, लाखों का जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने खनन एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आज बघार क्षेत्र में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिला खनन अधिकारी श्री संजय प्रताप तथा एआरटीओ प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत के नेतृत्व में यह औचक कार्रवाई सुबह से ही शुरू की गई। इस अभियान के दौरान तीन ऐसे ओवरलोड ट्रक पकड़े गए, जिनकी खनन विभाग में रॉयल्टी जमा नहीं थी। तीनों ट्रकों को सेंट्रल जेल पुलिस चौकी पर सीज कर…
फर्रुखाबाद:इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में हड्डी एवं दांत जांच शिविर आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आज जिला न्यायालय परिसर में हड्डी एवं दंत जांच हेतु निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जिला जज श्री नीरज कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने रेड क्रॉस समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आमजन व न्यायालय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। जिला जज ने बताया कि यह डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में रेड क्रॉस समिति द्वारा आयोजित दूसरा शिविर है,…
फर्रुखाबाद:भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक में नए तालाब निर्माण व जैविक खेती पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति तथा जिला मिशन समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भूमि व जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 की नई परियोजनाओं को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चन्द्र वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के प्रतिनिधिगण,…
फर्रुखाबाद : स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश ने अधिशासी अधिकारी अधिकारी को दिया ज्ञापन ?
(द दस्तक 24न्यूज़) :जिला अध्यक्ष नीरज कुमार वाल्मीकि ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन में कहा वार्ड संख्या 2वा 21 में कार्यरत हैं ठेका कर्मचारीयों को निकले जाने एवं संगठन के माध्यम से अवगत कराना चाहता हू कि आपके द्वारा नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में वार्ड नंबर 2वा 21 में ठेका सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है इशा पुत्री दिलीप व बृजेश पुत्र राजेश अनीता पत्नी मूलचंद जो की लगातार अपना कार्य कर रहे थे आपके द्वारा उनको हटाते हुए मह जून 2025 का वेतन भी रोक…
फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल में राहुल राठौर को पुन,तीसरी बार सौंपा गया मीडिया प्रभारी का दायित्व।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राहुल राठौर को पुनः मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने इस निर्णय की पुष्टि की है। बताते चलें कि जब हाल ही में फतेहगढ़ मंडल की नई कमेटी की घोषणा की गई थी, तब मीडिया प्रभारी का पद खाली रखा गया था। इस पर स्पष्टीकरण देते हुए मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने बताया कि यह पद संगठन में अत्यंत जिम्मेदारी वाला होता है…
फर्रुखाबाद: सराहनीय कार्य के लिए पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान, व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने किया आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) द्वारा बुधवार को पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे रोड स्थित होटल मोहन पैलेस के सभागार में नगर अध्यक्ष इकलाख खां की अगुवाई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में अपहृत बालिका की सकुशल बरामदगी और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर फर्रुखाबाद पुलिस की सराहना की गई। विशेष रूप से एसओजी टीम और शहर कोतवाली पुलिस को उनके साहसिक व सक्रिय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर…
फर्रुखाबाद में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम याकूतगंज निवासी संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की मां गामा देवी द्वारा थानाध्यक्ष कमालगंज को दी गई तहरीर में कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। तहरीर के अनुसार, दिनांक 19 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजे गांव के ही कुछ युवकों -पप्पू पुत्र शमशुद्दीन, अंकित पुत्र गुड्डू शाक्य, मुन्ना पुत्र रियाजुद्दीन और फैसल पुत्र गयासुद्दीन — ने संदीप को कार बदलने के बहाने बुलाया था। संदीप के साथ…
फर्रुखाबाद:जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, रोहिल्ला (फर्रुखाबाद) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है। विद्यालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि नवोदय विद्यालय समिति, मुख्यालय नोएडा के निर्देशानुसार योग्य विद्यार्थी अब अधिकृत वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य प्रभारी के अनुसार, यह अवसर…
फर्रुखाबाद:जिला आयुष समिति की बैठक सम्पन्न ,जिलाधिकारी ने दिए पब्लिक हेल्थ कैम्प और योग शिविर लगाने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिला आयुष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुल 11 एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पब्लिक हेल्थ आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत राजेपुर एवं शमशाबाद ब्लॉक में उपजिलाधिकारियों द्वारा चिन्हित स्थानों पर आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किए जाएं। साथ ही अंशकालिक योग प्रशिक्षकों का रोस्टर बनाकर, जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित योग शिविर आयोजित करने के…
फर्रुखाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट में दोषी को सुनाई गई सजा
(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या 38A/2014, वाद संख्या 05/2017, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए न्यायालय द्वारा 02 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹5000 का अर्थदंड सुनाया गया है। दोषसिद्ध अभियुक्त का विवरण: नाम: शकील,पिता का नाम: सत्तार बंजारा, निवासी: ग्राम बाराहार, थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी सजा का…
फर्रुखाबाद:ओवरलोड व टैक्स बकाया ट्रकों पर कार्रवाई, 3 ओवरलोड व 5 ट्रक सीज, ₹3 लाख से अधिक जुर्माना
(द दस्तक 24 न्यूज़), 30 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद फर्रुखाबाद में अवैध व नियम विरुद्ध संचालित भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत द्वारा फर्रुखाबाद नगर व थाना राजेपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान 3 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए, जिन पर कुल ₹2.73 लाख का जुर्माना लगाया गया। इनमें से दो ट्रकों को थाना राजेपुर में सीज कर दिया गया, जबकि एक ट्रक का टायर खराब होने के…
फर्रुखाबाद :प्लिंक एक्सप्रेसवे नहीं बनने दिया जाएगा होगा जबरदस्त विरोध : अजय कटियार
आपको अवगत कराते चले कि जनपद फर्रुखाबाद में लिंक एक्सप्रेसवे बनाने के लिए जिला प्रशासन इस समय नाप जोक करा रहा है जिससे किसानों की धड़कने तेज हो गई है क्योंकि आज जमीनों की कीमत आसमान छू रही है और जिला प्रशासन की तरफ से जो सर्किल रेट है वह बहुत कम है जिससे किसान अपनी जमीनें किसी भी कीमत पर नहीं देगा | इस अवसर पर बोलते हुऐ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह शाक्य ने कहा कि फर्रुखाबाद का किसान पहले से ही बिजली,खाद,की महंगाई और आलू की सुस्त कीमतों…
फर्रुखाबाद:उधार दिए रुपये वापस मांगने पर युवक के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 30 जुलाई 2025 जनपद में उधार दिए गए रुपये की मांग करना एक युवक को भारी पड़ गया। पीड़ित मुकेश चन्द्र पुत्र जगदीश निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना कादरीगेट ने थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विकास उर्फ भट्टा पुत्र राकेश बाथम निवासी पक्कापुल, दिल्ली ख्याली कूंचा ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश चन्द्र ने 27 जनवरी 2024 को विकास को व्यापार हेतु 25,000 रुपये उधार दिए थे। इसके बाद…
फर्रुखाबाद:अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, सरकार दे रही है 50% तक अनुदान व 5 लाख तक ऋण सुविधा
(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के इच्छुक व्यक्तियों के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु पीएम-अजय योजना के अंतर्गत एक विशेष योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के लोग क्लस्टर या समूह बनाकर अथवा व्यक्तिगत रूप में स्वरोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके स्वरोजगार के अनुसार निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रति इकाई ₹5,00,000 तक की लागत पर 50% तक का अनुदान और शेष राशि…
फर्रुखाबाद:किसानों का कलेक्ट्रेट घेराव: लिंक एक्सप्रेस-वे व मुआवजे को लेकर भाकियू का जोरदार प्रदर्शन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण और किसानों को भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा न मिलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने अपने नेतृत्वकर्ता जिलाध्यक्ष अजय कटियार के साथ डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट संख्या 1 बंद कर दिया गया, जिससे किसानों को अंदर प्रवेश नहीं मिला। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही बैनर लगाकर धरना शुरू कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष…
फर्रुखाबाद में 15 अगस्त समारोह की तैयारियाँ शुरू, जिलाधिकारी ने दी दिशा-निर्देश।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 30 जुलाई 2025 जनपद में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को गरिमामय और सम्मानपूर्वक ढंग से मनाने के लिए तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों को उनके उत्तरदायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सभी महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य समय से पूर्ण किया जाए।…
फर्रुखाबाद में सड़क का नामकरण “शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल रंजीत कुमार संपर्क मार्ग” किया गया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद फर्रुखाबाद में जमाल खां की मजार से कंझाना तक जाने वाले ग्रामीण संपर्क मार्ग (कुल लंबाई 6.84 किलोमीटर) का नामकरण “शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल रंजीत कुमार संपर्क मार्ग” के रूप में किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह निर्णय प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग (अनुभाग-1) द्वारा लिया गया है और इस संबंध में शासनादेश संख्या-325/2025/आई/1040085/23-1-25-23-1099/112/2025 दिनांक 29 जुलाई 2025 को जारी किया गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष द्वारा भेजे गए…
फर्रुखाबाद:पुलिस परिवारों के मेधावी बच्चों को वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल निर्देशन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस विभाग में सेवारत अधिकारियों व कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया था, जिन्होंने विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता और विभाग का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं…
फर्रुखाबाद:कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में हुई अहम बैठक, सांसद मुकेश राजपूत रहे शामिल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल, राम भक्त पद्मश्री स्व. कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि (21 अगस्त 2025) के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज उन्नाव से लोकप्रिय सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज के दिल्ली स्थित आवास पर संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सांसद माननीय राजवीर सिंह (राजू भैया) जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर फर्रुखाबाद से सांसद श्री मुकेश…
