फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आईजीआरएस निस्तारण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उन अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, जिन्होंने आवेदकों से संपर्क स्थापित नहीं किया था। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आवेदकों से वार्ता न करना अनुशासनहीनता है और इसे अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी 100 प्रतिशत आवेदकों से संवाद करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने तहसीलदार…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग 18 पर, कई विभागों का प्रदर्शन कमजोर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की रैंकिंग 18 दर्ज की गई। बैठक में कुल 26 विभागों की 66 योजनाओं की समीक्षा की गई। कई विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा और उन्हें डी श्रेणी में रखा गया। कमजोर प्रदर्शन करने वाले विभाग: ग्राम्य विकास विभाग : डे-एनआरएलएम आरएफसीआईएफ कार्यक्रम – रैंक 58 (प्राप्तांक 02) समाज कल्याण विभाग : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…
फर्रुखाबाद:गैंगस्टर एक्ट में दोषसिद्ध: दो अपराधियों को 6-6 वर्ष की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन पर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की कार्ययोजना के तहत फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम मुरान निवासी अभियुक्त भूपेन्द्र पुत्र लल्लू सिंह और किशन कुमार पुत्र रामचन्द्र के विरुद्ध वर्ष 2001 में मुकदमा अपराध संख्या 174/2001, वाद संख्या 53/2002, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था। विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। फतेहगढ़ पुलिस…
फर्रुखाबाद: दबंगों ने महिला व परिवार पर किया हमला, FIR दर्ज न होने से आक्रोश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र अंतर्गत बढ़पुर के नगला किसानन मोहल्ले में रविवार को दबंगों द्वारा महिला और उसके परिजनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता शीतला पत्नी कुलदीप ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, दिनांक 14 सितम्बर 2025 की शाम करीब 4 बजे मोहल्ले के ही कुछ लोग घर में घुस आए और उनकी देवरानी आरती पत्नी अकलेश को बुरी तरह पीटने लगे। शोर सुनकर जब शीतला और उनके पति कुलदीप…
फर्रुखाबाद रेल डाक सेवा कार्यालय मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया का जवाब।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 रेल डाक सेवा कार्यालय, फर्रुखाबाद को कायम रखने के संबंध में उठी चिंताओं पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने अपना जवाब भेजा है। यह पत्र उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जपवीर सिंह को संबोधित है। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच विभाग द्वारा कराई जा चुकी है। जांच में पाया गया कि हाल के वर्षों में सेवाओं के डिजिटलीकरण और ई-कॉमर्स क्षेत्र के विस्तार के चलते “परंपरागत आधारित डाक कार्य” की मात्रा में कमी…
फर्रुखाबाद: साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी सफलता, ठगी के शिकार पीड़ित को लौटे 1 लाख रुपये।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फतेहगढ़ साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। NCRP पोर्टल पर पंजीकृत एक ऑनलाइन साइबर शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार पीड़ित को ₹1,00,000 की धनराशि वापस कराई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर/क्राइम श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। मामला क्या है? थाना कादरीगेट निवासी श्री अमोल कुमार सिंह…
फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने किया नाट्य समारोह में सहभाग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नाट्य समारोह में सहभागिता की। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर “काकोरी ट्रेन एक्शन” पर आधारित नाट्य मंचन, चित्रकला प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को सम्मानित करने हेतु विशेष समारोह और संगोष्ठी भी आयोजित की गई।सांसद मुकेश राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों…
फर्रुखाबाद: मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 आज राहुल कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान पत्र व उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य ओमपाल सिंह कुशवाहा (चाचा जी), क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमेंद्र बाबू दीक्षित, सत्यदेव सिंह प्रधान जी, सतीष कुशवाहा कोटेदार, अवधेश कुशवाहा मास्टर साहब, पुष्पेंद्र सिंह मास्टर साहब, अरुण प्रताप कुशवाहा, ओमवीर सिंह, राहुल दिवाकर मास्टर साहब, पिंकू श्रीवास्तव मास्टर साहब, शिशुपाल…
फर्रुखाबाद: लापरवाही के बावजूद समय पर पहुंचकर बचाई घायल गोवंश की जान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 नेकपुर नारायणपुर में एचपी गैस एजेंसी के पास एक गोवंश की पूछ कट जाने और घाव में कीड़े लग जाने से स्थिति गंभीर हो गई। घायल गोवंश दर्द से बुरी तरह बिलबिला रहा था। स्थानीय लोगों ने तत्काल गौ रक्षक जिला अध्यक्ष अंकित माथुर को सूचना दी। अंकित माथुर ने घटना की जानकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) को दी, लेकिन करीब दो घंटे तक कोई भी डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने मंडल मीडिया प्रभारी राहुल राठौर को सूचित किया।…
फर्रुखाबाद:भाकियू अखंड ने राहुल तोमर को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश में जिले को नई ऊर्जा और मजबूती देने के लिए संगठन ने राहुल तोमर को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। राहुल तोमर के जिला सचिव बनने पर क्षेत्र के किसान और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। बड़े भाईयों व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राहुल तोमर को जिम्मेदारी निभाने के लिए ढेर सारा आशीर्वाद दिया और उम्मीद जताई कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन…
फर्रुखाबाद में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 जिले की थाना जहानगंज एवं थाना कमालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…
फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद द्वारा आज एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के शहादत दिवस (लखनऊ कार्यक्रम) के मद्देनज़र किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने व्यापक चर्चा की। बैठक में आगामी 5 अक्टूबर को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर के सांसद मा. बाबू सिंह कुशवाहा जी के आगमन को लेकर तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई। इस अवसर पर उनके स्वागत, कार्यक्रम संचालन और संगठन की सक्रिय भागीदारी पर…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी आयोजित, पुलिस कर्मियों की समस्याएँ सुनी गईं।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद में हाल ही में घटित अपराधों की समीक्षा की गई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याएँ भी सुनीं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल…
फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने जानलेवा फायरिंग करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाले नामजद/वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में थाना कम्पिल पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। घटना का विवरण दिनांक 12 सितंबर 2025 को वादी श्री मायाराम पुत्र मनोहर…
फर्रुखाबाद:दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को कम्पिल पुलिस ने दबोचा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 थाना कम्पिल पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर खास निवासी अंकुर शुक्ला पुत्र अनूप शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना कम्पिल पर मु0अ0सं0 151/2025 धारा 115(2)/85/80(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। मामला…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, रोती मिली बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलवाया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश आपात सेवा फतेहगढ़ पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। थाना कम्पिल क्षेत्र में 14 सितंबर 2025 को ओम शांति आश्रम के पास एक बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची अपने परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को संरक्षण में लेकर मानवीय दृष्टिकोण से उससे पूछताछ की और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में परिजनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की लगातार मेहनत…
फर्रुखाबाद:एशिया कप भारत-पाकिस्तान मैच पर सपा नेता का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 एशिया कप के तहत आज रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने इस मैच पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “जब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता, तो क्रिकेट मैच कैसे खेला जा सकता है? पाकिस्तान एक आतंकी देश है जो वर्षों से आतंकवाद फैला रहा है। ऐसे में भारत…
फर्रुखाबाद में ITI द्वारा 20 सितम्बर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पक्का बाग, फर्रुखाबाद में आगामी 20 सितम्बर 2025, शनिवार सुबह 10 बजे से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न नामी कंपनियां युवाओं को जॉब एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करेंगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में ITI एवं डिप्लोमा पासआउट (2018 से 2025 तक) अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन, स्टाइपेंड, ओवरटाइम, सब्सिडाइज्ड कैंटीन, ट्रांसपोर्ट, यूनिफॉर्म व मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां व अवसर…
फर्रुखाबाद:नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना (NMMSS) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, सफल छात्रों को मिलेगा ₹12000 प्रतिवर्ष
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस योजना का लाभ सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले योग्य विद्यार्थियों को मिलेगा। क्या है योजना? इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष ₹12000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह राशि सीधे DBT के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। आवेदन व परीक्षा कार्यक्रम आवेदन प्रारंभ तिथि: 15 सितम्बर…
फर्रुखाबाद:नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व जबरन धर्म परिवर्तन प्रकरण पर जनप्रतिनिधियों ने लिया संज्ञान, पीड़िता को न्याय का भरोसा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोगपुर, कम्पिल में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेल एवं जबरन धर्म परिवर्तन के गंभीर प्रकरण ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं मा. सांसद मुकेश राजपूत पीड़ित परिवार से मिलने गाँव पहुँचे और परिजनों से बातचीत कर उनकी व्यथा को करीब से सुना।जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों…
