फर्रुखाबाद:कमालुद्दीनपुर के विद्यालयों को ‘जर्जर’ दिखाकर गिराने के आदेश पर भड़के किसान नेता, बोले — यह बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साज़िश है

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 ग्राम कमालुद्दीनपुर ब्लॉक राजेपुर, तहसील अमृतपुर में प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के संबंध में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां के प्राथमिक विद्यालय और जूनियर विद्यालय — जो कि सही और सुरक्षित अवस्था में थे — को कागज़ों में जर्जर दर्शाकर गिराने के आदेश जारी कर दिए गए। इस आदेश के बाद प्राथमिक विद्यालय की इमारत को तो गिरा भी दिया गया है, जबकि जूनियर विद्यालय को गिराने की तैयारी चल रही है। इस पूरे मामले का…

फर्रुखाबाद:संकिसा महोत्सव 2025 : करुणा, संस्कृति और सम्यक दृष्टि का भव्य संगम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 संकिसा नगरी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। संकिसा महोत्सव 2025 (स्वर्ग अवतरण समारोह) के दौरान जब तथागत भगवान बुद्ध, सम्राट अशोक महान और सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जयघोष गूंजे तो पूरा वातावरण करुणा, शांति और मानवता के भावों से भर गया। यह दृश्य मानो पुनः भगवान बुद्ध के स्वर्ग से अवतरण का साक्षी बन गया हो। 5 एवं 6 अक्टूबर 2025 को आयोजित इस महोत्सव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे—सभी में अपार उत्साह देखने को मिला। संपूर्ण…

फर्रुखाबाद:डायबिटीज और हाइपरटेंशन से बचाव: दातून की वापसी क्यों जरूरी है?

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 क्या आपको डायबिटीज या हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या है? अगर हां, तो संभव है कि आपने अपनी दिनचर्या से एक बेहद सरल और प्राकृतिक आदत — दातून — को भुला दिया हो! सन 1990 से पहले भारत में डायबिटीज के मरीज कुल जनसंख्या का केवल 2-3% थे। हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां भी दुर्लभ थीं। लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने आधुनिक जीवनशैली, बाजारू टूथपेस्ट और केमिकल माउथवॉश को अपनाया, बीमारियां हर घर में पहुंच गईं। आज स्थिति यह है कि हर चौथा भारतीय डायबिटीज…

फर्रुखाबाद:अनियमितता के आरोप में फैजबाग चौकी इंचार्ज निलंबित, एसपी ने की सख्त कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 जिले की पुलिस व्यवस्था में अनुशासन बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने फैजबाग चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार को अनियमितता बरतने और अवैध वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पर आरोप था कि उन्होंने खनन से जुड़े वाहनों की चेकिंग के नाम पर अवैध रूप से रूपयों की वसूली की। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद एसपी ने जांच के निर्देश दिए थे। मामले की…

फर्रुखाबाद: दीपावली पर्व पर आतिशबाजी हेतु सुरक्षा दिशा-निर्देश ,डीएम व एसपी ने की गोष्ठी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में परम्परागत रूप से प्रयोग की जाने वाली आतिशबाजी को जनसुरक्षा की दृष्टि से नियंत्रित एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आतिशबाजी केवल खुले मैदानों में, आबादी क्षेत्र से बाहर, टीनशेड लगाकर की…

फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च, जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी आरती सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने वाली गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन को भरोसा दिलाया कि जनपद में कानून-व्यवस्था पूरी…

फर्रुखाबाद में लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा हेतु तैयारी पूरी, जिलाधिकारी ने दी आवश्यक निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 आगामी सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा-2025 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जनपद के सभी 16 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं लोक सेवा आयोग द्वारा नामित पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। बैठक…

फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सघन जांच, 15 दिन में कराना होगा अनिवार्य पंजीकरण, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 जनपद फर्रुखाबाद में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सघन जांच के लिए गठित समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियंता नगर पालिका, तथा सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी को 15 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। निर्धारित समयसीमा के बाद बिना पंजीकरण संचालित संस्थानों…

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध आतिशबाजी के खिलाफ अभियान में 98 कार्टन बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 दीपावली और त्योहारों के मद्देनज़र जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से आतिशबाजी के भंडारण और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने बीते कुछ दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 98 कार्टन अवैध आतिशबाजी बरामद करते हुए कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 04 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। प्रमुख कार्रवाइयाँ 1. कोतवाली कायमगंज (01 अक्टूबर 2025): पुलिस ने लगभग 150 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी बरामद की। इस मामले में…

फर्रुखाबाद में पीसीएस परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 आगामी पीसीएस परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि —नोडल अधिकारी तत्काल सभी परीक्षा केंद्रों पर कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण अवश्य करें ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो…

फर्रुखाबाद में जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 का उत्साहजनक दूसरा दिन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तर्ज पर जनपद फर्रुखाबाद में चल रहे जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला का आज द्वितीय दिन क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड, फर्रुखाबाद में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। स्टालों पर स्टॉलधारकों के उत्पादों में लोगों की काफी रुचि देखी गई और खरीददारी का उत्साह भी शानदार रहा। द्वितीय दिन 10 अक्टूबर को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। कार्यक्रम में जनपद के प्रसिद्ध आल्हा गायक श्री बलराम जी ने…

फर्रुखाबाद:भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने के निंदनीय प्रयास और संवैधानिक पद के अपमान के संबंध में अविलंब एवं कठोर कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज़)10 अक्टूबर, 2025 आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद में इंजी नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में जोरदार धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति महोदय को संबोधित यापन सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा, ज्ञापन देने से पहले मार्च करते हुए जोरदार नारेबाजी की, आम आदमी का ऐलान ,नहीं सहेंगे दलित के बेटे का अपमान, दलित विरोधी यह सरकार , नहीं चलेगी नहीं चलेगी संविधान का अपमान नहीं, सहेगा हिंदुस्तान । संविधान विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी। दलित सीजेआई के अपमान में, आम आदमी पार्टी मैदान में। जैसे नारे…

फर्रूखाबाद में त्यौहार और जुमे के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)10 अक्टूबर 2025: आज त्यौहारों और जुमे की नमाज़ के मद्देनजर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने लाल गेट से बीबीगंज चौकी तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सड़क मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और बाजार क्षेत्रों में पुलिस फोर्स की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित वातावरण में त्यौहार और जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी आशुतोष…

फर्रुखाबाद:राजेपुर में कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 प्रभारी निरीक्षक थाना राजेपुर द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर क्राइम और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा छात्राओं को इंटरनेट पर सुरक्षित व्यवहार, सोशल मीडिया की सावधानियाँ और साइबर अपराधों से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड और बैंक डिटेल्स की सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने साइबर अपराध की विभिन्न प्रकार की घटनाओं जैसे ऑनलाइन फ्रॉड,…

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 थाना कम्पिल की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर में महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। टीम ने एक लव्य कोचिंग सेंटर में जाकर वहां उपस्थित छात्राओं और महिला प्रशिक्षिकाओं को इस अभियान के तहत उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। एंटी रोमियो टीम ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें आत्मरक्षा के उपायों से अवगत कराना और…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक,क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक ने दी सुरक्षा संबंधी जानकारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर व सजग बनाने के उद्देश्य से चौकी क्षेत्र ताजपुर स्थित चौधरी नेत्रपाल सिंह इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री अजय वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदाबाद श्री विनोद कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा), 112 (आपातकालीन सहायता), 101 (फायर सर्विस),…

फर्रुखाबाद:तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक 12 अक्टूबर को

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज की प्रतिनिधि सभा — तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (TSS) की एक आवश्यक बैठक आगामी रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे आर.पी. पैलेस (मेडिक्म हॉस्पिटल), कायमगंज बाईपास रोड, नगला खैरबन्द में होगी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी। बैठक में समाज के सामाजिक एवं आर्थिक विकास, प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन, तथा टेलीफोन डायरेक्टरी के लिए शेष ग्रामों से नाम एकत्र करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की…

फर्रुखाबाद में तम्बाकू प्रतिस्थापन हेतु किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू – यूपीडास्प ने जारी की सूचना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 जिला परियोजना समन्वय इकाई, यूपीडास्प (उत्तर प्रदेश विविध कृषि विकास परियोजना) फर्रुखाबाद की ओर से किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कृषि विवधीकरण परियोजना अन्तर्गत सीडीपी-टीआर (तम्बाकू प्रतिस्थापन परियोजना) के तहत जनपद फर्रुखाबाद में क्लस्टर प्रदर्शन एवं यंत्रीकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2025 से 13 नवम्बर 2025 तक खोली जाएगी। इस परियोजना का उद्देश्य जिले में तम्बाकू की खेती को कम करते हुए किसानों को गेहूं, सरसों एवं रबी सब्जियों जैसी वैकल्पिक फसलों की ओर प्रोत्साहित…

फर्रुखाबाद:महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम बैंक प्रबंधकों को जिलाधिकारी ने दिए सशक्तिकरण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद की बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा किया गया। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे सी.सी.एल. (Cash Credit Limit) तथा एंटरप्राइज फाइनेंसिंग के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करें, ताकि गरीब तबके की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंक अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शाखा…

फर्रुखाबाद: बुद्ध की करुणा: जिसने मानवता को दिशा दी, वही भारत आज ज्ञान के दीप तले अंधकार में।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 जब से मानव ने तथागत गौतम बुद्ध को जाना, तब से विश्व ने करुणा, मैत्री, और समानता की नई परिभाषा जानी। बुद्ध के बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के सिद्धांत ने न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व को शांति और समता का संदेश दिया। यह विडंबना ही है कि जिस भारतभूमि पर ज्ञान का यह दीपक पहली बार प्रज्वलित हुआ, वहीं आज भी अंधकार—अज्ञान और भेदभाव का—गहराता जा रहा है। लेखक महेंद्र सिंह शाक्य (चीफ एडवाइजर, भारतीय जीवन बीमा निगम, फर्रुखाबाद) ने अपने प्रेरक…