फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस, एसओजी तथा सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। टीम ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त मोहित पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम अलीपुर थाना कमालगंज तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर बधार नप्ता की पटरी के पास से…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद :कायमगंज में दो बालिकाएं गायब: युवक बहला-फुसलाकर ले गया, नकदी-जेवर भी साथ, केस दर्ज
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो बालिकाएं लापता हो गई हैं। आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। लापता बालिकाओं में से एक अपने साथ करीब 50 हजार रुपये नकद और जेवर भी ले गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना बीते दिवस की है, जब एक महिला अपने पड़ोसी के तिलक समारोह में गई थी। रात करीब 11 बजे मोहल्ले का युवक निर्देश उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब परिजन…
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ अनुराग और रश्मी का विवाह समारोह धम्म के मार्ग पर बंधा एक नया दाम्पत्य सूत्र।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 धर्म, समानता और सरलता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) को ग्राम उखरा, जिला फर्रूखाबाद निवासी अनुराग पुत्र श्री अशोक कुमार शाक्य और ग्राम नगला भोपत, पोस्ट तिकोना चौकी, जिला फर्रूखाबाद निवासी रश्मी पुत्री श्री रंजीत सिंह शाक्य का विवाह बौद्ध परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। विवाह समारोह में दोनों ने त्रिशरण और पंचशील का पालन करते हुए बुद्ध, धम्म और संघ की शरण ग्रहण की तथा जीवन को करुणा, मैत्री और समता के मार्ग पर चलाने…
फर्रूखाबाद के राजीव गांधी नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल — नालियाँ बंद, मच्छरों का आतंक, प्रशासन मौन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए राजीव गांधी नगर, फर्रूखाबाद के निवासी नाराज हैं। मोहल्ले में नालियाँ महीनों से बंद पड़ी हैं, जिनमें गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोगों को अपने घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने सभासद एवं नगर पालिका प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। नालियाँ टूटी…
फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल ने चलाया जागरूकता अभियान, मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा आज थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान दल के सदस्यों ने महिलाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे — 📞 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 📞 181 (महिला सहायता), 📞 112 (आपातकालीन सेवा), 📞 1076 (महिला उत्पीड़न हेल्पलाइन) — के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला सुरक्षा…
फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता चौपाल का आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज ग्राम खेतलपुर सीरिया स्थित पंचायत भवन में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके सुरक्षा अधिकारों, कानूनी प्रावधानों तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। चौपाल में दल की सदस्याओं ने महिलाओं को बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनके प्रति सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर…
फर्रुखाबाद:अपर पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्धों व लावारिस वस्तुओं की सघन चेकिंग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतिक्षालय, पार्किंग क्षेत्र तथा आसपास के संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं फुट पेट्रोलिंग की। चेकिंग के दौरान एएसपी डॉ. सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।…
फर्रुखाबाद: पुलिस और अभियोजन पक्ष की बड़ी सफलता – हत्या के अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सख्त सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त सचिन पुत्र स्वर्गीय भूरेलाल उर्फ राजाराम निवासी टिकुरियन नगला, कोतवाली फर्रुखाबाद को मु0अ0सं0 47/2022, वाद संख्या 1192/2022, धारा 302 भादवि में दर्ज हत्या के मुकदमे में दोषी पाया गया। इस प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मानीटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष, तथा…
फर्रुखाबाद:विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ — अवयस्क वाहन चालकों के अभिभावकों को हो सकती है 3 वर्ष की जेल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में यातायात माह के अंतर्गत आज श्रीमती सत्यवती पब्लिक स्कूल, मोहम्मदाबाद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। श्री राजपूत ने बताया कि जनपद फर्रूखाबाद में वर्ष 2025 के अक्टूबर माह तक कुल 397 सड़क दुर्घटनाएँ घटित हुईं, जिनमें 246 लोगों की मृत्यु तथा 324 लोग…
फर्रुखाबाद:जिला पुस्तकालय समिति की बैठक संपन्न — पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पुस्तकालयों के विकास, सुरक्षा और आधुनिकीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुस्तकालयों में कैरियर काउंसलिंग कैम्प नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि युवाओं को रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुस्तकालयों में “पीएम सूर्यघर योजना” के तहत सोलर कनेक्शन लगवाए…
फर्रुखाबाद:नशा मुक्ति अभियान सेवा सप्ताह के अंतर्गत ‘रन फॉर हेल्थ’ का आयोजन — युवाओं ने लिया नशा मुक्त रहने का संकल्प
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 नशा मुक्ति अभियान सेवा सप्ताह के तहत ‘रन फॉर हेल्थ’ कार्यक्रम का आयोजन आज बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद, फर्रुखाबाद द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज और रस्तोगी इंटर कॉलेज, रेलवे रोड में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना और समाज में नशा मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत संगोष्ठी से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद युवाओं द्वारा ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़…
फर्रुखाबाद:दिल्ली धमाके के बाद जिले में पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, एएसपी ने किया सघन चेकिंग अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 नवम्बर 2025 दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए धमाके की घटना के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसी क्रम में फर्रुखाबाद जनपद में भी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में जिलेभर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबा, रेस्टोरेंट, गेस्टहाउस और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एएसपी ने मौके…
फर्रुखाबाद: पुलिस व अभियोजन टीम की बड़ी सफलता : हत्या के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशानुसार अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के अभियान के अंतर्गत फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की प्रभावी पैरवी और अभियोजन पक्ष के सतत प्रयासों से हत्या के एक गंभीर प्रकरण में अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास और ₹35,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त संतोष कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामप्रकाश निवासी खिमसेपुर, कोतवाली मोहम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु.अ.सं. 301/2020, वाद संख्या 331/2021, धारा 304,…
फर्रुखाबाद:अमेठी जदीद मोहल्ले में गोवंश का सिर मिलने से हड़कंप, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 नवम्बर 2025 अमेठी जदीद मोहल्ले में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक माह के गोवंश का सिर बरामद हुआ। यह सिर मोहल्ले के मंदिर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और स्थानीय प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और गोवंश के सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल…
फर्रुखाबाद:मेजर एस. डी. सिंह विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 नवम्बर 2025 मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय भोजपुर फतेहगढ़ में आज मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष महिला थाना उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) आदि की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की…
फर्रूखाबाद में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विचार गोष्ठी का आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 नवम्बर 2025 राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं जनपद फर्रूखाबाद के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य विचार गोष्ठी/परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्मृति अग्निहोत्री द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। गोष्ठी में प्रधानाचार्य एन.ए.के.पी. शशि किरण सिंह, डॉ. शिवओम अम्बर तथा डॉ.…
फर्रूखाबाद में वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य पदयात्रा का आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 नवम्बर 2025 राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज फर्रूखाबाद में जिला प्रशासन द्वारा भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह पदयात्रा स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ से आरंभ होकर फतेहगढ़ चौराहा होते हुए अंबेडकर तिराहे तक पहुँची और वहीं से वापस स्टेडियम तक संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखते ही बनता था। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लिए ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों…
फर्रुखाबाद:देश की तरक्की का रास्ता किसान के घर से होकर जाता है —जिलाध्यक्ष अजय कटियार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 नवम्बर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा आज जनपद के सभी सातों विकास खंडों में किसानों और ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारियों को मांग पत्र सौंपे गए। संगठन की इस पहल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने किया। अजय कटियार ने कहा कि “देश की तरक्की का रास्ता किसान के घर से होकर जाता है, लेकिन जब तक किसानों और ग्राम पंचायतों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक विकास अधूरा रहेगा।” कार्यक्रम के तहत ब्लॉक बढ़पुर में…
फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन एवं होम्योपैथिक निदेशालय के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों, अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु जनपद फर्रुखाबाद में मासिक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में आयोजित पहले शिविर में कुल 168 पुलिसकर्मी होम्योपैथी की इस प्रभावी और लोकप्रिय चिकित्सा प्रणाली से लाभान्वित हुए। शिविर का संचालन चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को होम्योपैथिक चिकित्सा की विशेषताओं,…
फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान — आत्मनिर्भर भारत संकल्प पत्र पढ़कर दिलाई गई शपथ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 नवम्बर 2025 भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आज आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर प्रोफेशनल मीट एवं वंदे मातरम संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के गायन से हुआ। महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष प्रीति तिवारी ने भावपूर्ण स्वर में वंदे मातरम प्रस्तुत किया। मुख्य…
