पीलीभीत में सर्दी शुरू होने से भले ही डेंगू से राहत मिली है, लेकिन अन्य बीमारियों ने लोगों को जकड़ लिया है। खांसी, कफ, हाई ब्लड प्रेशर के साथ ही सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी है। सर्दी के मौसम में जब से धुंध व कोहरा पड़ना शुरू हुआ है तब से अस्पतालों में 25 से 30 फीसदी सांस के मरीज बढ़े हैंं। बुधवार को 777 मरीजों की ओपीडी में 80 से 90 मरीज सांस और खांसी के पहुंचे। निजी क्लीनिक के फिजीशियन डॉ. इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि सर्दियों…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में दलित दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में युवक को उम्रकैद
दलित दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को विशेष सत्र न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) महेशानंद झा ने दोषी पाते हुए 1.10 लाख रुपये अर्थ दंड सहित आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अर्थ दंड की धनराशि जमा होने पर 75 प्रतिशत धनराशि पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक को एक जुलाई 2016 को प्रार्थना देकर कहा कि वह गरीब मजदूर व्यक्ति है, वह अन्य जगह पर मजदूरी करता है घर पर उसका बड़ा पुत्र व उसके बच्चे व उसकी नाबालिग…
पीलीभीत में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं
यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ ही संस्कृत बोर्ड परीक्षा की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। जनपद में दो केंद्रों पर संस्कृत की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा नकल विहीन हो इसको ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सीवीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि जनपद में इंटर समकक्ष के 225 व हाईस्कूल समकक्ष के 52 बच्चे हैं। संस्कृत के परीक्षार्थियों की परीक्षाओं के लिए जनपद में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक परीक्षा केंद्र खमरिया पुल में स्थित कॉलेज में…
पीलीभीत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर की छात्राओं को स्पोर्ट डांस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाने पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्पोर्ट डांस प्रतियोगिता में छात्रा नेहा, विनीता, वीनू, भावना, कोमल, नेहा, विनीता को सम्मानित किया गया। टीम कोच अनुदेशक प्रखर मिश्र, गौरव वर्मा, चमन, ममता रानी, पूजा, संघमित्रा आदि मौजूद रहीं।
पीलीभीत में धार्मिक स्थलों से उतरवाए 37 लाउडस्पीकर
पीलीभीत में डीजीपी के आदेश पर मंगलवार को पुलिस टीम ने धार्मिक स्थलों पर लगे 37 लाउडस्पीकर उतरवाया। साथ ही कुछ की आवाज को कम कराया। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने धार्मिक स्थलों पर नियम विपरीत लगे लाउडस्पीकरों को हटाने का निर्देश दिया था। मंगलवार सुबह पांच से सात बजे तक अभियान चलाया गया। एएसपी अनिल कुमार यादव समेत जिले के सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर धार्मिक स्थलों से अतिरिक्त लाउडस्पीकर उतरवाए।एएसपी ने कहा कि मंदिर में पूजा-अर्चना और मस्जिद में अजान…
पीलीभीत में सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी सचिव आमने-सामने
पीलीभीत की मंडी समिति की दुकानों के आवंटन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुकानों के आवंटन में घपलेबाजी की आशंका जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव से दुकानों का रिकॉर्ड मांगा था। तीन बार कहने के बाद भी रिकाॅर्ड नहीं दिया गया। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव को अपने कार्यालय में बुलाकर कहा कि अगर तीन दिन के अंदर दुकानों का रिकॉर्ड नहीं भेजा तो मंडी निदेशक को पत्र भेजकर प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। बीते दिनों डीएम के पास शिकायत पहुंची की मंडी समिति…
पीलीभीत में नेपाल सीमा के नोमेंस लैंड पर शुरू हुआ संयुक्त सर्वे
पूरनपुर। नेपाल सीमा के नोमेंस लैंड पर अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों पर सीमांकन, चिह्नीकरण के लिए सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे के लिए राजस्व विभाग के अलावा पुलिस, एसएसबी, वन विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है। नेपाल सीमा के नो मेंसलैंड पर पांच किलोमीटर के दायरे में अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां कुछ लोगों ने खेती करने के साथ अतिक्रमण भी किया हुआ है। इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद अब संयुक्त सर्वे कराया जा रहा है। तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी ने बताया कि…
पीलीभीत मे गन्ना विकास समिति के शिकायत पटल का कंप्यूटर खराब
बीसलपुर में सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में बनाए गए शिकायत पटल का कंप्यूटर एक सप्ताह से खराब है। समिति परिसर में नया गन्ना सत्र शुरू होते ही शिकायत पटल स्थापित किया गया था। इस पटल पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई थी। पटल पर आने वाली शिकायतों को कंप्यूटर पर फीड करने के बाद निस्तारण के लिए क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षकों को दी जातीं थी। एक सप्ताह पूर्व इस पटल का कंप्यूटर खराब हो गया। इस वजह से इस पटल पर किसान शिकायतें नहीं दे पा रहे हैं, जिससे…
पीलीभीत में शौक पूरे करने के लिए नाबालिग करते थे चोरी
पीलीभीत में टनकपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े एलएचबी कोच से चोरी के मामले में सोमवार को पकड़े गए पांचों किशोरों ने बताया कि घरेलू स्थिति ठीक न होने के कारण शौक पूरे करने के लिए उन्होंने घटना का अंजाम दिया। उन्हें अब पछतावा है। पांचों आरोपियों का चालान कर आरपीएफ ने उन्हें किशोर सदन भेज दिया है। टनकपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े एलएचबी कोच से चोरी हुए कीमती स्मोक सेंसर, 16 अर्थिंग केबल, सेंसर केबल, एडॉप्टर, कॉपर वायर को पुलिस ने पांच किशोरों से बरामद किया…
पीलीभीत में पप्पू हत्याकांड के आरोपियों की नामजदगी निकली संदिग्ध
बीसलपुर के कोतवाली पुलिस ने 25 अक्तूबर को हुए पप्पू हत्याकांड के आरोपियों की नामजदगी प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाई है। पुलिस ने विवेचना में पाया है कि पप्पू ने अपने देनदारी से बचने और विरोधियों को फंसाने के लिए स्वयं ही अपने को गोली मार ली थी, लेकिन बाद में खून ज्यादा बह जाने से उसकी मौत हो गई। 25 अक्तूबर को मोहल्ला ग्यासपुर निवासी श्रमिक ठेकेदार पप्पू बख्श (35) को देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव चौसरा के पास संदिग्ध हालात में गोली लग गई थी। गोली उसकी बाई…
पीलीभीत में तकनीकी नवाचार से बाघ संरक्षण को मिल रहा नया आयाम, टाइगर रिजर्व की अनूठी पहल
देश में बाघ संरक्षण की दिशा में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इस पहल के तहत मोबाइल एप के माध्यम से बाघों की सुरक्षा में लगे गार्ड और रेंजरों को आपस में जोड़ दिया गया है। इसके माध्यम से 72 से ज्यादा बाघों के कुनबे की हर एक हरकत का पता लगाने के साथ सुरक्षा भी की जा रही है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ के संरक्षण और मानव के साथ उसके बढ़ते टकराव को कम करने के…
पीलीभीत में निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय बिठौर कलां का औचक का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था आवास विकास के अभियंता ने बताया कि निर्माणाधीन कार्यालय की कुल लागत 10.96 करोड़ रुपये है। जिसके सापेक्ष 5.3 करोड़ की लाख धनराशि अवमुक्त की गई है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने दीवारों पर सीलन पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यालय के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को शिफ्ट कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यालय की बाउंड्रीवाल के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।…
पीलीभीत में फुटबाल टीम में सात खिलाड़ियों का चयन
पीलीभीत में गांधी स्टेडियम में सोमवार को फुटबाल का ट्राॅयल मैच खेला गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद सात खिलाड़ियों यश सोनकर, दीपक भट्ट, हरीश, जतिन, अनु कुमार, अभिषेक सोनकर, यशकुमार का चयन किया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार भी मौजूद रहे।
पीलीभीत के जिले को तीन और एंबुलेंस मिलीं
पीलीभीत के जिले को तीन और नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। 108, 102 एबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार रोशन ने बताया कि 102 की छह एंबुलेंस की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। उसकी जगह पर नई एबुलेंस आनी थी। चार दिन पहले एक एबुलेंस आई थी। सोमवार को तीन और नई एंबुलेंस आ गईं हैं। जिले में 102 की 26 व 108 की 23 एबुलेंस हो गईं हैं।
पीलीभीत के कलीनगर तहसील में गरजे किसान, बोले- ग्रामीणों के लिए काल बनता जा रहा पीलीभीत टाइगर रिजर्व
पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर बाघों की लगातार मौजूदगी से बढ़ रही परेशानी को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से सोमवार को तहसील परिसर में धरना दिया गया। पीटीआर के विरोध में नारेबाजी करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अक्षय यादव को सौंपा। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश सह सचिव अफरोज आलम व देवाशीष ने ज्ञापन देकर बताया कि पीलीभीत के जंगल को जल्दबाजी और किसानों की सुरक्षा के उपाय किए बगैर ही टाइगर रिजर्व का दर्जा दे दिया गया। ग्रामीणों…
पीलीभीत में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद सच्चाई आएगी बाहर
पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी महिला रूपवती का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव ढकिया नथा निवासी रूपवती की शादी एक साल पहले लालपुर के राधेश्याम के साथ हुई थी। महिला का शव फंदे से लटका देखकर आननफानन में उसे नीचे उतारा गया। स्वजन चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी महिला रूपवती का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। पुलिस…
पीलीभीत में महिला से छेड़खानी, विरोध पर की मारपीट
पीलीभीत में घर के बाहर कूड़ा डालने का विरोध करने पर पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी की। विरोध करने पर विवाहिता को जमकर मारापीटा। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि गांव में उसके घर के पड़ोस में ओमप्रकाश का परिवार रहता है। जोकि घर के सामने ई रिक्शा, डनलप व घूरा डालते हैं। इससे उसके परिवार का रास्ता अवरुद्ध होता है। निकलने में…
पीलीभीत में विवाद के बाद लाल रोड पर तैनात रहा पुलिस फोर्स
पीलीभीत की कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात रुपये के लेनदेन को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। मारपीट होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। तनाव की स्थिति को देखते हुए एसपी के निर्देश पर रातभर पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मौजूद रहा। शनिवार की शाम शहर के लाल रोड स्थित दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के युवक ने आरोप लगाया कि रुपये लेने के लिए वह दुकान पर गया था, जहां उससे गाली गलौज की गई। युवक ने विरोध…
पीलीभीत में विधायकों ने यात्री शेड में 1.30 करोड़ों रुपये फंसाए, लेकिन कोई काम न आए
पीलीभीत में यात्रियों की सुविधा के लिए विधायकों ने यात्री शेड का निर्माण कराया था। निर्माण में एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन यह किसी यात्री के काम के नहीं आ रहे। अनदेखी के चलते कई शेड की बेंच तक टूट चुकी हैं तो कई की टिनशेड तक गायब हो चुकी हैं। इस ओर न तो अफसर ध्यान दे रहे हैं और न ही खुद विधायक, जिन्होंने पानी की तरह पैसा बहाया। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से यात्री शेड का निर्माण…
पीलीभीत में जेएम पोर्टल के माध्यम से तैनाती का मिल कर्मचारियों ने जताया विरोध
पूरनपुर में चीनी मिल कर्मचारियों ने मिल में जेएम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि इससे मस्टरोल, डेलीवेज ओर संविदा कर्मचारियों का भविष्य खतरे में होगा। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का सातवां वेतनमान लागू कराने की मांग की गई। समस्या को लेकर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने जीएम को संबोधित पत्र अफसरों को सौंपा। पूरनपुर चीनी मिल में जेएम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। रविवार को इसके…
