पीलीभीत में युवक की हत्या के मामले में दोषी महिला को अपर सत्र न्यायाधीश राकेश वशिष्ठ ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सुनगढ़ी थाने के गांव पिपरावाले नंबर दो निवासी बनवारीलाल पुत्र काशीराम ने 29 अगस्त 2019 को थाने में तहरीर देकर बताया कि 27 अगस्त को उसके गांव की गीता देवी पत्नी चंद्रिका प्रसाद उर्फ पप्पू उसके घर से बेटे अमन को बुलाकर ले गई। जब बेटा काफी देर तक वापस नहीं आया तो वह गीता के घर पहुंचे।…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में बारिश से पहले कटान रोकने के लिए ठोकरें बनाने का निर्देश
पीलीभीत में डीएम संजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण किया। घाट पर सुंदरीकरण कराने व बारिश के दिनों में देवहा नदी के कटान को रोकने के लिए ठोकरों को बनाए जाने का निर्देश दिया।डीएम ने ब्रहमचारी घाट पर वंदन योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को कराने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्रह्मचारी घाट पर पार्क, श्रद्धालुओं के लिए बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, घाट का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय निर्माण व सड़क निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा किया जाए।…
पीलीभीत में घर के बाहर खेल रही बालिका का अपहरण
पीलीभीत के पूरनपुर में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बालिका के अपहरण और जान से मारने की नीयत से गर्दन पर पैर रखने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।दर्ज कराए मुकदमे में गांव मकरंदपुर निवासी मेहरबान सिंह ने बताया कि 30 जुलाई 2023 को उनकी दो वर्षीय पुत्री अनमोल घर के बाहर खेल रही थी। गांव के ओमकार, छत्रपाल का पुत्र अमित, छत्रपाल की पत्नी नन्हीं देवी, ओमकार की पत्नी राजेश्वरी देवी उसे जान से मारने की नीयत से उठाकर गांव…
पीलीभीत में बुआ-भतीजे से मारपीट कर रुपये और जरुरी कागज छीने
पीलीभीत के पूरनपुर स्कूल भवन लीज पर लेने के विवाद में उत्तराखंड के विजय कुमार राम और उसकी बुआ को स्कूल में बंधक बनाकर पिटाई की गई। खाते से जबरिया रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। घुंघचाई पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तराखंड के थाना सितारगंज के वमनपुरी निवासी विजय कुमार राम ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों से घुंघचाई थाने के गांव गुलड़िया भूपसिंह में गोल्डन एजुकेशन एकेडमी का भवन एक लाख रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से 20 साल के लिए किराये…
पीलीभीत के जिला कारागार के बंदी ने शौचालय में फंदा लगाकर की आत्महत्या, दुष्कर्म के मामले में था निरुद्ध
पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी बंदी ने मंगलवार को जिला कारागार के शौचालय में मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर, सीओ, कोतवाल समेत तमाम अधिकारी जिला कारागार पहुंच गए। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम सिमराय निवासी 23 वर्षीय सुखविंदर पुत्र तिलक राम के खिलाफ वर्ष 2016 में कोतवाली पूरनपुर में दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्ष 2020 में वह जमानत पर बाहर आया था। सात फरवरी को न्यायालय में…
पीलीभीत में सितंबर में निर्माण, नवंबर में शुरू हुआ व्यापार, लोगों को मिलेगा रोजगार
पीलीभीत के जिले में ललौरीखेड़ा में बैटरी उत्पादन प्लांट शुरू हो गया है। करीब पांच करोड़ रुपये के निवेश वाले प्रोजेक्ट ने भूमि पूजन समारोह में अपना स्टॉल लगाया। बताया कि प्लांट सितंबर में शुरू हो गया था। नवंबर में मार्केटिंग शुरू की गई। मौजूदा समय में 25 से 30 लोग प्लांट में काम कर रहे हैं। जैसे- जैसे काम बढ़ेगा अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इंस्वेटर्स समिट के समय एडोर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से निवेश के बाद बैटरी प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। डायरेक्टर…
पीलीभीत में नहीं थम रहा बाघों का आतंक, पंडरी गांव में युवक को मारा डाला, ग्रामीणों में दहशत
पीलीभीत जिले में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को न्यूरिया क्षेत्र के पंडरी गांव में पहुंचे बाघ ने 19 वर्षीय युवक पंकज पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव गन्ने के खेत में मिला। घटना की जानकारी के बाद भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ कई दिनों से गांव के आसपास चहलकदमी करते देखा जा रहा था। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष है। युवक का शव घटना स्थल पर ही पड़ा है।…
पीलीभीत-सितारगंज हाईवे, अधिगृहीत जमीनों के मुआवजे की प्रक्रिया लटकी
सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह का सीतापुर में तबादला हो गया। उनके स्थान पर बिजनौर से विजय वर्धन तोमर को पीलीभीत आना था। वह अब तक जिले में आमद नहीं करा सके हैं। इससे मुआवजे की प्रक्रिया रुक गई है। पीलीभीत-सितारगंज हाईवे फोरलेन में किसानों की अधिगृहीत जमीनों के मुआवजे की प्रक्रिया लटक गई है। सिटी मजिस्ट्रेट के आमद दर्ज न कराने से यह प्रक्रिया लटकी है। पांच दिनों से सिटी मजिस्ट्रेट की सीट खाली होने से किसान कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। पीलीभीत-सितारगंज हाईवे के निर्माण में सदर…
पीलीभीत में पर्यटन को लगेंगे पंख, 39 करोड़ के प्रोजेक्ट आए धरातल पर
पीलीभीत के जिले का पर्यटन अब और रफ्तार पकड़ेगा। भूमि पूजन समारोह में पर्यटन से जुड़े 39 करोड़ के आठ प्रोजेक्ट धरातल पर आए हैं। इन प्रोजेक्ट के शुरू होने से जिले में सैलानियाें की संख्या बढ़ेगी। दावा है कि करीब 200 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बांसुरी और टाइगर रिजर्व से जिले की पहचान है। इसके अलावा गोमती उद्गम स्थल, चूका बीच, सप्त सरोवर व अन्य स्थान हैं। जहां पूरे वर्ष भर लोग घूमने आते हैं। जिले के पर्यटन को और विस्तार देने के लिए इंस्वेटर्स समिट में एमओयू…
पीलीभीत में यूपी बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू, तैयारियों में जुटा प्रशासन
पीलीभीत में यूपी बोर्ड परीक्षा में सिर्फ तीन दिन का समय शेष है। प्रशासन परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। कॉपी व अन्य सामग्री कॉलेज पहुंच चुकी है। प्रवेश पत्र भी मिल गए हैं। उधर, छात्र भी विषयवार तैयारी में जुटे हैं। 22 फरवरी से जिले के 76 केंद्रों पर परीक्षा शुरू होगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से जनपद के 76 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। हाईस्कूल की परीक्षा में 24,970 व इंटरमीडिएट में 19,740 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के…
पीलीभीत में छाए रहे बादल, आज हो सकती बारिश
पीलीभीत में सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे धूप मंद रही। शाम होते ही बादल और घने हो गए। इससे बारिश की संभावना बढ़ गई। रविवार से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। हवा भी चलने लगी। रात में मौसम सर्द रहा। सोमवार की सुबह भी ठंडी हवा चली और बादल रहे। पूरे दिन बादल बने रहने से धूप भी मंद रही। शाम को हवा तेज हो गई। बादल भी घने छा गए। ऐसा लगा कि बारिश होने लगेगी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने…
पीलीभीत में गन्ना खत्म होने पर किसानों का सट्टा बंद किया जाए : डीसीओ
पीलीभीत। केन इम्प्लीमेंटेशन कमेटी (सीआईसी) की बैठक में वसंतकालीन बोआई समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) खुशीराम भार्गव ने चीनी मिल के प्रतिनिधियों से टैगिंग आदेश का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का गन्ना समाप्त हो गया है उनका सट्टा गन्ना समाप्ति में बंद किया जाए। बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान, खड़े गन्ना का सर्वे, मुख्य कैलेंडर एवं अतिरिक्त कैलेंडर से पर्ची निर्गमन, जिला योजना, राष्ट्रीय क़ृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, वसंतकालीन गन्ना बोआई, पेड़ी प्रबंधन समेत कई…
पीलीभीत में मानसिक अभिरुचि के सवालों को हल करने में लगा समय
पीलीभीत की पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी पुलिस से जुड़े मानसिक अभिरुचि के सवालाें ने अभ्यर्थियों को परेशान किया। इन सवालों को पढ़ने और समझकर हल करने में अभ्यर्थियों को अधिक समय खर्च करना पड़ा। पहली पाली के पेपर में वुमेन पॉवर लाइन नंबर 1090 के बारे में पूछा गया तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के बदले नाम को भी सवालों में शामिल किया गया। भारत के चंद्रयान मिशन पर भी सवाल आया। पूछा गया कि चंद्रयान-तीन के लैंडर का क्या नाम है। अभ्यर्थी आबिद ने बताया कि…
पीलीभीत में 8.10 करोड़ रुपये से होगी माधोटांडा, पीलीभीत मार्ग की मरम्मत, शासन से बजट मंजूर
ओवर एस्टीमेट में फंसी पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए आठ करोड़ रुपये का संशोधित प्रस्ताव भेजा गया था। लोक निर्माण विभाग ने बजट जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर 29 फरवरी को खोला जाएगा। सपा शासनकाल में पीलीभीत से माधोटांडा तक 30 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाया गया था। मौजूदा समय में यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां से चार पहिया क्या, दो पहिया वाहन चालकों को भी गुजरने में खतरा रहता है। सड़क के नवीनीकरण को लेकर लोनिवि की…
पीलीभीत में गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन भानू की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत सदर तहसील परिसर में हुई। जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में हुई पंचायत में किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। पंचायत के दौरान नायब तहसीलदार प्रखर सिंह, बाटमाप अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान घटतौली को लेकर प्रदर्शन भी किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि किसान बहुत परेशानी से गुजर रहे हैं। बड़ी मुसीबत से गन्ना पैदा करते हैं, लेकिन हर क्रय केंद्र पर घटतौली की जाती है। तहसील अध्यक्ष…
पीलीभीत में संस्कृत बोर्ड परीक्षा , गैर हाजिर रहे चार परीक्षार्थी
पीलीभीत में संस्कृत बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन चित्रकला की परीक्षा हुई। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। दूसरे दिन दोनों पालियों में चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी भी रही। संस्कृत बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से प्रारंभ हो गई है, जो 29 फरवरी तक चलेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खमरियापुल के प्रभारी प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव ने बताया कि परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहीं हैं। सघन तलाशी के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा…
पीलीभीत में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में 19 को ज्ञापन देगा सफाई कर्मचारी संघ
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में रामलीला मैदान पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में 19 फरवरी को डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद पीलीभीत में 1295 ग्रामीण सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। जिसमें 40 प्रतिशत कर्मचारी अशिक्षित हैं। जिससे ऑनलाइन उपस्थिति लगाना संभव नहीं है। तमाम ग्रामीण सफाई कर्मचारी ईवीएम की साफ-सफाई, निर्वाचन कार्यालय से लेकर अधिकारियों के ऑफिस में तथा घरों में कार्यरत हैं। ग्रामीण सफाई…
पीलीभीत में पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, वृद्धा की मौत, चार घायल
बरखेड़ा में देयोना-पिपराइया मार्ग पर गोवंश को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दियोरिया के पिपरइया निवासी 90 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दियोरिया कोतवाली के गांव पिपरइया निवासी चम्पा देवी पत्नी बांकेलाल (90) परिवार के अन्य लोगों के साथ रिश्तेदारी में गईं थी। बृहस्पतिवार रात करीब 1:35 बजे वह और परिवार के सदस्य कार से घर वापस आ रहे थे। देयोना-पिपरइया मार्ग पर…
पीलीभीत जांच के दौरान भिड़े दो पक्ष, अफसर खिसके
बीसलपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी ने बृहस्पतिवार को गांव चुर्रासकतपुर में पंचायत विभाग के विकास कार्यों में कथित रूप से किए गए घोटाले की जांच की। जांच के दौरान दो पक्षों में नोकझोंक और कहासुनी हुई। दोनों पक्षों में झगड़ा होते-होते बचा। स्थिति देख अधिकारी बिना जांच किए ही चले गए। गांव के कुछ लोगों ने काफी समय पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार से शिकायत करते हुए कहा था कि उनके गांव में पंचायत विभाग से कराए गए कामों में जमकर गोलमाल किया गया है।…
पीलीभीत में मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ने के बाद किया शव का अंतिम संस्कार
पीलीभीत के बिलसंडा में मारपीट फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने मामले में खेल कर मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के छह दिन बाद में मारपीट में घायल हुए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत से परिजन आक्रोशित हो गए। मुकदमे में आरोपी का नाम और धारा न बढ़ाने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा और एक आरोपी का नाम बढ़ाया है। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।…
