पीलीभीत : ग्राम प्रधानों के साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व जिला अध्यक्ष ने ब्लॉक स्तर की समस्याओं पर हुई चर्चा

पूरनपुर। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक कृषि विभाग के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें विकासखंड पूरनपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों से ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया है। बैठक में बारी-बारी से ग्राम प्रधानों ने अपनी-अपनी समस्याओं को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह के समक्ष रखा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा की आपसी समन्वय बनाकर एक दूसरे का सहयोग करके हर समस्या…

पीलीभीत: गोमती उद्गम स्थल, माधोटांडा, के विकास कार्यों हेतु सांसद जितिन प्रसाद ने जलशक्ति मंत्री से की मुलाकात

पीलीभीत /स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी० आर० पाटिल से भेंट की। यह मुलाकात मुख्यतः गोमती नदी के उद्गम स्थल माधोटांडा (जिला पीलीभीत) के समग्र विकास को लेकर केंद्रित रही।गोमती उद्गम स्थल पीलीभीत जिले के माधोटांडा कस्बे के समीप स्थित है। वर्षों से यह स्थल उपेक्षित रहा है, जिसके पनुर्सद्वार हेतु स्थानीय सांसद जितिन प्रसाद ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री को इस स्थल के सौन्दर्यीकरण एवं संरक्षण हेतु एक पत्र प्रेषित किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा अधिकारियों…

पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एवियन एन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) बीमारी से बचने हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

पीलीभीत / जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पक्षियों में एवियन एन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) बीमारी से बचने हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति के साथ बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि बर्ड फ्लू एक वायरस जनित बीमारी है जो कि एच 5 और एच 7 वायरस से होती है यह एक जूनोटिक बीमारी है पक्षियों से मनुष्यों व पशुओं में फैलती है। उन्होंने बताया कि पक्षियों में लक्षण जैसे दाना कम लेना, अण्डा कम होना, श्वास सम्बन्धी लक्षण इत्यादि…

पीलीभीत: ट्रक चालकों से अवैध वसूली का विरोध करने पर ढाबे पर जमकर विवाद हुआ।

पूरनपुर/पीलीभीत। ट्रक चालकों से अवैध वसूली का विरोध करने पर ढाबे पर जमकर विवाद हुआ। असलहा और धारदार हथियारों के बल पर जमकर मारपीट में कई लोग जख्मी हो गए। हाईवे पर हुई घटना से खलबली मच गई। इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग कर चले गए। घायलों ने कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि बुधवार रात्रि करीव नौ बजे पूर्व प्रधान अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर तमंचा,चाकू…

पीलीभीत: बाढ़ बचाव कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन ।

पूरनपुर/पीलीभीत। शारदा नदी पर बचाव कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। कई बार शिकायत के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताकर प्रदर्शन किया। मामले में अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को पत्र भेजा गया है। दो दिन पहले बचाव में लापरवाही का आरोप लगाकर दूसरे गांव में विरोध प्रदर्शन किया गया था।पूरनपुर व कलीनगर तहसील क्षेत्र में बंगाली बाहुल्य अधिकांश गांव शारदा नदी से सटे हुए हैं। यहां प्रत्येक वर्ष नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात…

पीलीभीत:राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

पीलीभीत/महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई घटिया व अपमानजनक टिप्पणी की गई जो कि देश की बहन बेटियों जो राष्ट्र के लिए समर्पित उनके लिए आपत्तिजनक है और साथ ही धर्म और आतंकवाद से जोड़ कर जो शर्मनाक बयान दिया हउसके विरोध में महिला सभा समाजवादी पार्टी पीलीभीत के द्वारा जिला कार्यालय से शर्म करो मार्च यात्रा करते हुए जिला मुख्यालय कलेक्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा महामहिम राष्ट्रपति व…

पीलीभीत: पैदल चल रहे युवक को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

पीलीभीत। शहर से सटे ग्राम रूपपुर कमालू थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में बुधवार की शाम समय लगभग 9 बजे मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर घर वापस लौट रहा था मोहित गंगवार (22 वर्ष) पुत्र कंधई लाल तभी असम चौराहे की तरफ से तेज गति से बाइक पर सवार दो युवकों ने मोहित और उसके साथ चल रहे एक किशोर को टक्कर मार दी। मोहित तुरंत ही सड़क पर गिर गया सिर से काफी खून बहने लगा। मौके पर उपस्थित लोगों ने देखकर पहचान कर मोहित के घर सूचना दी। सूचना मिलते…

पीलीभीत:वाहनों के विरुद्ध 15 मई से 17 मई तक तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान

पीलीभीत / परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में अनाधिकृत संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध 15 मई से 17 मई तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रहे वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान तीन बसें जोकि परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए संचालित होती पाई गई, जिस पर 02 बसों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार 02 ईको वाहन जोकि उत्तराखंड राज्य में पंजीकृत थी,अनाधिकृत…

पीलीभीत:पीला ईंट से पुलिया बनाई जा रही ग्रामीणों ने किया विरोध

पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के गांव डूडा में जिला पंचायत के द्वारा पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार मनमानी करते हुए जमकर भ्रष्टाचार कर रहा है। निर्माण कार्य में मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। बल्कि निर्माण कार्य में घटिया समाग्री व पीला ईट लगाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हरमीक ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही हैं। ग्रामीणों के द्वारा निर्माण कार्य को लेकर विरोध करते हुए नाराजगी जताई है और मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत…

पीलीभीत:इकोत्तरनाथ मंदिर जाने के लिए सडका निर्माण की मांग

पूरनपुर/पीलीभीत। इकोत्तरनाथ मंदिर तक पहुंचाने के लिए रास्ता न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपा था। लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका। तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा इकोत्तर नाथ मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बिंदु है।यह धार्मिक स्थल पर्यटन स्थल में शामिल हो चुका है। प्रत्येक अमावस्या पर मेला लगता है। साथ ही रोजाना धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। मंदिर गोमती नदी से जुड़ा हुआ है। मंदिर तक पहुंचाने के…

पीलीभीत: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा शांति को लेकर गस्त करते हुए पुलिस और एसएसवी के जवान

कलीनगर/पीलीभीतभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के लिहाज से इन दिनों सुरक्षा व चौकसी बरकरार है। एसएसबी के साथ पुलिस के जवान भी टीम के साथ चोकिंग में लगे हुए हैं। वहीं सीमा क्षेत्र के कच्चे और जंगली रास्तों पर विशेष निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। तहसील कलीनगर सीमा से लगे भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के अलावा पुलिस की टीम भी गस्त कर रही है।भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद से बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।अफसरों के निर्देश पर सीमा पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात कर…

पीलीभीत:बाढ बचाव कार्य के नाम पर खानापूर्ति ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

कलीनगर/पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द कला,गोरख डिब्बी सहित कई गांवों में शारदा नदी के कटान रोकने को लेकर बाढ बचाव कार्य किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि शारदा नदी में बाढ बचाव को लेकर बनाई जा रही ठोकर संख्या 20 से लेकर 26 का कार्य प्रगति पर है। लेकिन कार्यों में लापरवाही बरती जा रही हैं। जिससे शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बांध टूटने व वहने के अलावा ग्रामीणों की जान माल व संपत्ति नदी में कटने का खतरा बना रहेगा। अन्य कई…

पीलीभीत : मेले में सोने की चैन चोरी, मुकदमा दर्ज

पूरनपुर। बंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंघापुर पनई की रहने वाली प्रीति देवी पत्नी शिवकुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया। 12 मई को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के दूधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास में स्थित सतभईया बाबा मंदिर पर गई थी और प्रसाद चढाने के लिए लाइन में लगी तभी उसकी सोने की चैन चोरी हो गई। इस पर महिला ने लाइन लगी दुसरी महिला रीमा पत्नी राकेश निवासी रानीगंज थाना सेहरामऊ पर आरोप लगाकर शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में रीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

पीलीभीत : वसूली से बैंककर्मियों का वेतन तय करने की तैयारी फिर शुरू, सुधीर कुमार मौर्य

पूरनपुर। ग्राम विकास बैंक (LDB) की शाखाओं में तैनात कर्मचारियों का वेतन उनके व्यवसाय (कर्ज वसूली) के आधार पर किए जाने की प्रक्रिया एक वार फिर शुरू हो गई है। हालांकि, हाई कोर्ट ने दिसंबर 2024 में वेतन को व्यवसाय से जोड़ने बैंक के पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया था। साथ ही कहा था कि वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर कर्मचारियों का वेतन रोकना उ.प्र. सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियमावली 1975 की अवहेलना है। लेकिन, अब बैंक प्रबंधन मंगलवार को प्रस्तावित बैंक की वोर्ड बैठक में इसका…

पीलीभीत :बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर मासिक गोष्ठी एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ।

पूरनपुर। संस्कारों की श्रृंखला में 01 दीक्षा संस्कार, 02 विद्यारम्भ संस्कार, 01 पुंसवन संस्कार तथा 01 विवाह संस्कार संपन्न हुआ। गोष्ठी में गौशाला के व्यवस्थापक अनंतराम पालिया ने भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। रजनी, राजू खण्डेलवाल , ने नवनिर्मित भोजनालय में 19 सीलिंग फैन तथा 02 कूलर लगवाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही साथ माता भगवती देवी गौशाला के मंदिर प्रांगण में सजल श्रद्धा एवं प्रखर प्रज्ञा की स्थापना हेतु लालता प्रसाद शास्त्री ने प्रस्ताव रखा। गोष्ठी में उपस्थिति सभी परिजनों ने उपरोक्त प्रस्ताव पर सहमति…

पीलीभीत : गर्मी के इस तपते मौसम में भी आरिफ का सेवा भाव थमता नहीं लगातार सेवा जारी

जब समाज में भेदभाव, स्वार्थ और संकीर्णता अपने पैर पसार रही है, ऐसे समय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आरिफ अपनी निस्वार्थ सेवा और मानवता के कार्यों से एक नई प्रेरणा बनकर उभरे हैं। मोहम्मद आरिफ न केवल असहायों, लाचारों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने इंसानियत और आपसी भाईचारे की एक अनूठी मिसाल भी पेश की है।आरिफ का यह सेवाकार्य किसी प्रचार या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनके सच्चे समर्पण का प्रतीक है। वे हिंदू-मुस्लिम का कोई भेदभाव किए…

पीलीभीत : जेकेएसएस पदाधिकारियों ने बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध को याद किया!

कलीनगर । विकास खण्ड पूरनपुर के ग्राम जमुनियां खास के मठ मंदिर पर सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ जेकेएसएस के बैनर तले संघठन के पदाधिकारीयों ने सोमवार सुबह ग्यारह बजें बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर भगवान गौतम बुद्ध जी की मूर्ती पर फूल माल्यार्पण कर उनके चरणों मे पुष्प अर्पित कर बुद्ध जी उनको याद किया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने भगवान गौतम बुद्ध कोई याद करते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति,…

पीलीभीत : डॉ. नीता सुशील अग्रवाल के कविता संग्रह ‘भावों का अनंत सागर’ का नगरपालिका चेयरमैन ने किया विमोचन

पूरनपुर। मातृ दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पालिका परिषद पूरनपुर में डॉ. नीता सुशील अग्रवाल  की दूसरी पुस्तक ‘भावों का अनन्त सागर’ (कविता-संग्रह) का विमोचन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष  शैलेन्द्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पंडित राम अवतार शर्मा, अंशुमाली दीक्षित,  सतीश मिश्र ‘अचूक’, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, कौशलेंद्र भदौरिया एवं प्रभा गुप्ता जी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व प्रकाशित उनके प्रथम खण्ड-काव्य ‘चूड़ामणि’ को पाठकों का विशेष स्नेह प्राप्त हुआ है। सर्वप्रथम माँ शारदे के पूजन के पश्चात…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माधौ टांडा का औचक निरीक्षण किया।

कलीनगर/जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तहसील कलीनगर क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माधौटांडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ के संबंध में जानकारी ली व स्टाफ रजिस्टर को चेक किया गया। इसके साथ ही साधारण प्रसव की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली ।उन्होंने कहा कि डॉक्टर समय पर उपस्थित रहते हुए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे कि आम जनमानस को असुविधा न हो। अस्पताल में दवाइयां…

पीलीभीत में बुद्ध पूर्णिमा जयंती धूमधाम से मनाई गई

पीलीभीत विधान सभा 127 के ग्राम चंदोई मौर्य बैंकट हाल में सतेंद्र मौर्य प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के द्वारा सैकड़ों की संख्या के साथ बुद्ध पूर्णिमा जयंती मनाई साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मई बैशाख महा में बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाएं से जुड़ा है इसी दिन इनका जन्म हुआ था इसी दिन गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया और इसी दिन उनका कुशीनगर में परिनिर्माण हुआ का इसलिए बुद्ध पूर्णिमा भारत ही नहीं विश्व के कई देशों…