पीलीभीत : 1 सितंबर को विद्यालय की सबसे छोटी बिटिया द्वारा “बिटिया की बगिया“ में पौधारोपण कर किया जाएगा शुभारंभ।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने जनपद में एक नवाचार “बिटिया की बगिया“ कार्यक्रम प्रारंभ करने के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में “बगिया की बिटिया“ नाम से पोषण वाटिका स्थापित करने हेतु “एक दिन 226 बगिया“ नामक अभियान 01 सितंबर को संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत जनपद के ऐसे 226 परिषदीय विद्यालय जिनमें आंगनबाड़ी व बाउंड्रीवॉल बनी हुई है उन विद्यालयों में ‘‘बिटिया की बगिया’’ नाम से पोषण वाटिका स्थापित की जाएगी। जिसमें अमरूद, अनार, नींबू, विभिन्न प्रकार…

पीलीभीत: कैच द रेन’’ अभियान के तहत अवशेष भवनों में भी तत्काल प्रारम्भ कराया जाये कार्य-जिलाधिकारी

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जल संरक्षण हेतु संचालित ‘‘कैंच द रैन’’ अभियान व पंचायत भवन निर्माण कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। ‘‘कैच द रेन’’ की समीक्षा करते हुये समस्त सरकारी इमारतों यथा पंचायत भवनों, आंगनबाडी केन्द्रों, स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, मान्यता प्राप्त स्कूलों में रूफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग की प्रगति देखी गई। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अबशेष 16 भवनों में कार्य तत्काल प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया। विभाग वार समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के…

पीलीभीत: ब्लॉक पूरनपुर क्षेत्र के सर्वागीण विकास के अंतर्गत तूफानी दौरा किया

पीलीभीत: दिनांक 26/8/2021 को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पूरनपुर आशुतोष दीक्षित उर्फ (राजू )भैया के द्वारा अपनी टीम एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य , के साथ क्षेत्र में किये गए प्रस्तावित कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिससे सरकारी निधि से क्षेत्र पंचायत में विकास को गति मिल सके और जमीनी स्तर पर सरकार की मंशा अनुरूप विकास की गंगा बहाई जा सके। आज के इस दौरे में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के तौर पर आशुतोष दीक्षित” राजू एवं पूर्व सैनिक/ पूर्व प्रधान, सांसद प्रतिनिधि पूरनपुर मिलाप…

पीलीभीत: न्यायालय सभागार में राजस्व विभाग बैंक व ग्राम प्रधानों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई

पीलीभीत : आगामी 11.09.2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफलता पूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मा0 अध्यक्ष/जिला जज महोदय के द्वारा दीवानी न्यायालय सभागार में राजस्व विभाग, बैंक व ग्राम प्रधानों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मा0 जिला जज महोदय ने उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि विगत माह में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 4900 वादो का निस्तारण कराया गया। इस बार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, जिससे जनपद…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय ने सर्किल बीसलपुर के थानों का कोतवाली बीसलपुर पर किया अर्दली रूम

पीलीभीत: दिनांक 26/27-08-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा सर्किल बिसलपुर के थानों का कोतवाली बीसलपुर पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के कारण बनी व्यवस्था को भी ध्यान में रखा एवं सभी विवेचकों को एक-एक कर बुलाकर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये विवेचनाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्किल बिसलपुर के थाना दियोरिया कला, थाना बिलसंडा, थाना बरखेडा व कोतवाली बीसलपुर के सभी विवेचकों से लंबित…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय ने सर्किल नगर के थानों का किया अर्दली रूम।

                      पीलीभीत : दिनांक 25/26-08-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा सर्किल नगर के थानों का कोतवाली पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के कारण बनी व्यवस्था को भी ध्यान में रखा एवं सभी विवेचकों को एक-एक कर बुलाकर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये विवेचनाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्किल नगर के थाना गजरौला, थाना सुनगढ़ी,…

पीलीभीत :जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।

पीलीभीत राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रसार प्रसार हेतु आज दीवानी न्यायालय प्रांगण परिसर पीलीभीत में मा0 श्री सुधीर कुमार अध्यक्ष जिला विधिक प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश पीलीभीत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। जनपद में 11.09.2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक करने हेतु उक्त वाहन के माध्यम से जानकारी प्रदान की जायेगी। प्रचार प्रसार वाहन में पी0एल0वी0 एवं पैनल अधिवक्ता को नियुक्त कर प्रचार प्रसार वाहन के साथ भेजा गया है जो राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में आम…

पीलीभीत :बॉसुरी उत्पादकों/कारीगरों को ऋण प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया विशेष कैम्प।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा अग्रवाल सभागार में आयोजित ऋण वितरण कैम्प का शुभारम्भ किया गया। उक्त शिविर का आयोजन आज दिनांक 25 व 26 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर में 12 बैंकों द्वारा अपने अपने स्टाल लगाकर ऋण प्रदान करने की कार्यवाही की जा रही है। आज प्रथम दिन आयोजित कैम्प में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया और बॉसुरी उत्पादन से सम्बन्धित कारीगरों/उत्पादकों द्वारा ऋण प्राप्त करने हेतु 64 आवेदन प्रस्तुत किये गये।‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ योजना में सम्मिलित जनपद के…

पीलीभीत :मा0 सदस्या द्वारा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित समस्याओं की कि गई जनसुनवाई।

पीलीभीत आज दिनांक 25.08.2021 को श्रीमती अंजू प्रजापति मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग के द्वारा पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस पीलीभीत में जनसुनवाई व मिशन शक्ति फेज-03 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। प्रातः 11ः00 बजे से मा0 सदस्या द्वारा जनसुनवाई शुरू की गई, जिसमें कई महिलाऐं-पवन कुमारी, वीरवती, आरती, पूनम, करिमा कुर्रेशी के द्वारा मा0 सदस्या के समक्ष अपनी समस्या रखी गई। मा0 सदस्या द्वारा महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई करते हुये 01 शिकायत का तत्काल निस्तारण कराया गया, शेष 04 शिकायतों को सम्बन्धित थानों को ससमय आवश्यक कार्यवाही करते…

पीलीभीत :मतदेय स्थलों के सम्भाजन से सम्बन्धित राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के मा0 अध्यक्षों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अतुल सिंह ने मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में सभी से सुझाव एवं शिकायतें प्राप्त करते हुये निस्तारण कर कार्यवाही की जानी है, इस सम्बन्ध में सभी को मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध करा दी…

पीलीभीत :रिमोट सेन्सिंग तकनीक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के उत्थान में तत्पर प्रदेश स्तर का अग्रणी, रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स वैज्ञानिक संस्थान।

पीलीभीत :रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेंटर, लखनऊ में एक स्वायत्तशासी संस्था के रूप में स्थापित है। प्रारम्भ से ही वायु वीय तथा उपग्रहीय संवेदन तकनीक एवं पारम्परिक तकनीकों के समन्वय से इस केन्द्र द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों सम्बन्धी अध्ययन किये जाते रहे हैं। प्रदेश के चहुँमुखी विकास में योगदान देने हेतु इस केन्द्र द्वारा भू-सम्पदा, जल संसाधन, वन एवं कृषि सम्पदा, मृदा भूमि उपयोगिता/भूमि आच्छादन तथा नगरीय संरचना सम्बन्धी कोष्ठां में अनेक बहुमूल्य आँकड़े सृजित किये गये हैं। केन्द्र की कार्यप्रणाली प्रमुखतः दो प्रारूपों में सम्पादित की गयी।…

पीलीभीत: विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं व परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की जांच की गई।

पीलीभीत : विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उ0प्र0 शासन, श्री अवधेश कुमार तिवारी एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज जनपद में आयोजित पी0ई0टी0 परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। आयुक्त कृषि उत्पादन एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रथम पाली में उपाधि महाविद्यालय, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, सिद्दीकी नेशनल इण्टर कॉलेज, अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज, सेंट एलायसिस, राम लुभाई साहनी महिला महाविद्यालय, वीरांगना अवन्तीबाई जिला पंचायत बालिका इण्टर कालेज, ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज, लिटिल एंजिल्स स्कूल तथा द्वितीय पाली में…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की।

पीलीभीत: दिनांक 23-08-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी० महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की। उक्त गोष्ठी में महोदय द्वारा आगामी त्यौहार जन्माष्टमी के संबंध में पुलिस व्यवस्था एवं विवादो की स्थिति में कार्यवाही की समीक्षा की गई, थाने पर आने वाली जन शिकायतों की समीक्षा की गई, गिरफ्तारी हेतु शेष वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा पैंडिंग विवेचनाओ की समीक्षा की गई तथा सभी थाना प्रभारियों को लॉकडाउन के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय ने थाना हज़ारा एवं चौकी कम्बोजनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत :आज दिनांक 23.08.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा थाना हजारा एवं चौकी कम्बोजनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, मैस व महिला हेल्प डेस्क को चैक किया गया। महोदय द्वारा थाने के अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया गया। थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया साथ ही थाना परिसर की बाउंड्री बनाने के लिए कहा गया। थाना क्षेत्र…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन की आवासीय कॉलोनी की महिलाओं एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं को सुना गया।

पीलीभीत आज दिनांक 22 अगस्त 2021 को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी महोदय द्वारा पुलिस लाइन की आवासीय कॉलोनी की महिलाओं एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों के साथ मीटिंग की गई। महोदय द्वारा मीटिंग में उनकी समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गणों को समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। मीटिंग के उपरांत महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक को परिसर में होने वाले जलभराव की समस्या को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। संवाददाता…

पीलीभीत: महर्षि बाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अटल बाल्मिक के द्वारा पत्रकार श्री कृष्ण किया गया।

पीलीभीत महर्षि वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अटल बाल्मीकि द्वारा पत्रकार श्री कृष्ण मौर्य को महर्षि बाल्मीकि सेना का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि सेना के समस्त पदाधिकारी गण मौजूद रहे और हमें महर्षि वाल्मीकि सेना की जिम्मेदारी सौंपी मैं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अटल बाल्मीकि को मैं पूरी निष्ठा भाव से वाह तन मन धन से संगठन को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे और आगे बढ़ाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बाल्मीकि जी ने बताया हमारा संगठन गैर राजनीतिक है और…

पीलीभीत: रक्षाबंधन धूम धाम से मनाया जाता हैं बहनों ने अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर कर उनकी खुशहाली जीवन की कामना करती हें।

पीलीभीत: पूरनपुरआज यानी 22 अगस्त हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास है। इस दिन भाई-बहनों का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। साथ ही श्रावणी पूर्णिमा के साथ सावन मास का समापन भी हो जाएगा। बता दें कि इस दिन गायत्री जयंती भी आज मनाई जाएगी।देश में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जाता है, ये त्योहार भाई बहनों के लिए खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस साल की राखी पर…

पीलीभीत : ठेका देशी शराब की दुकान खुलने पर रोक लगाए जाने की मांग

पीलीभीत /पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी मिहीलाल क्षेत्र पंचायत सदस्य है।जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप ठेका देशी शराब की दुकान खोली जा रही है।जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रहने वाले स्टाफ को शरारती लोगो से दिक्कतों का सामना करना पडेगा।अगर ठेका देशी शराब की दुकान खुल गई तो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आने जाने वालो को भी परेशानी होगी।जिलाधिकारी को पत्र देकर ठेका देशी शराब की दुकान खुलने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। संवाददाता गोकुल प्रसाद

पीलीभीत:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 03 का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील सदर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 17 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढं़ग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने…

पीलीभीत :24 अगस्त को जनपद के चयनित 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी पी0ई0टी0 परीक्षा

जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में 24 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 को सकुशल व निर्विघ्न ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मिंकों के बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। पी0ई0टी0 परीक्षा जनपद में 13 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम व द्वितीय पाली में 5184-5184 परीक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा किसी भी परीक्षार्थी को किसी…