लखनऊ, वाराणसी और कानपुर के बाद अब इस शहर में लगा नाइट कर्फ्यू

यूपी में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ, वाराणसी और कानपुर में गुरुवार रात से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है। इसको देखते हुए प्रयागराज जिला प्रशासन ने शहर में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को प्रशासन ने रात में भी बहाल रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान बेवजह किसी को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना संक्रमण पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है।…

कानपुर : नकली पान मसाला और तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कानपुर : डिफेंस कालोनी जाजमऊ में फिरदोश आलम के एक मकान में गुपचुप तरीके से पान मसाला तैयार किया जा रहा था । यहां अक्सर रात को काम होता है और रात में माल सप्लाई के लिए भेज दिया जाता है। बीते दिन CO सीसामऊ की टीम के द्वारा मकान पर छापा मारा गया तो एक कमरे में पान मसाला और तंबाकू के कई पैकेट मिले। वहीं, पान मसाला निर्माण में लगने वाली सामग्री भी बरामद की गई।

कानपुर : कानून व्यवस्था नष्ट…

कानपुर में पुलिस सिस्टम हुआ बर्बाद – 22 जून को अपहृत युवक की अपहरणकर्ताओं ने हत्या कर दी – पुलिस की घोर लापरवाही से कानपुर में फिर बहुत बड़ी घटना…। पुलिस के निकम्मेपन की पराकाष्ठा से फिर दहला कानपुर … पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पैसे दिलवाये, पीड़ित परिवार पर झूठ बोलने का दबाव तक बनाया,सारी कहानी के बावजूद युवक मारा गया… पुलिस की लापरवाही ने एक घर उजड़वा दिया…. कानपुर की इस दूसरी भयावह घटना से यह साबित होता है कि, सिस्टम तबाह हो गया है, सड़ गया है… यह…

कानपुर : युवक हुआ लापता ,खोज जारी आप भी खबर करें शेयर

बुधवार घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शहर से लापता हो गया। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। तकरीबन 32 वर्षीय निमेष गुप्ता पुत्र अनूप कुमार गुप्ता शक़्कर मिल खलवा रायपुरवा कानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र का निवासी है।जानकारी के मुताबिक युवक अपने दोस्तों से मिलने गया था तब से उसका कुछ पता नहीं चला है। न तो वह लौटा और न ही उसका कुछ सुराग लग रहा है। उसके दोनों मोबाइल ऑफ जा…

कानपुर मामले का फरार मुख्य आरोपी विकास दुबे को किया गया गिरफ़्तार

कानपुर गोलीकांड के सातवें दिन कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने फिल्मी अंदाज में मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण कर दिया है। मिली खबर के अनुसार विकास दुबे ने महाकाल मंदिर के गॉर्ड से चिल्ला- चिल्लाकर कहा जानते हो मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद महाकाल के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार करवा दिया।इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वहीं सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।

कानपुर: पुलिस टीम पर हमला, सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद

चौबेपुर के बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे को गुरुवार की आधी रात पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। घरों की छत से पुलिस पर गोलियां बरसाई गईं, जिसमें सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत तीन सब इंस्पेक्टर और चार सिपाही शहीद हो गए। हमले में छह से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें कानपुर नगर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। एडीजी जयनारायण सिंह, आईजी मोहित अग्रवाल, एसएससी दिनेश कुमार पी समेत पुलिस…