विकास खण्ड ताखा के परिषदीय विद्यालयों में एक पेड़ मां के नाम एवं वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पंछी,कंपोजिट विद्यालय आढरपुर, कुदरैल,नगरिया यादवान, भीखमपुर, बनीकेशोपुर बंसियापुर, पीसापुरा, बैदपुरा नगला चंद,मामन समेत कई विद्यालयों में पौधारोपण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में 1450 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।प्रत्येक विद्यालयों को जगह के अनुसार लक्ष्य निर्धारित किया गया।सभी विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधा रोपण कार्यक्रम किया जा रहा।कंपोजिट विद्यालय बकौली…
Category: इटावा
इटावा:-सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर हरिशंकर कठेरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
इटावा:- ग्राम समथर ताखा में सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर हरिशंकर कठेरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार कठेरिया के आवास पर पहुंच कर बैठक की, और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत कर शुभकामनाएं देते हुए पार्टी में जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी।इस अवसर पर उन्होंने इटावा जिले में नई जिला कार्यकारणी का गठन करने के लिए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को एक माह में गठित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व 41 इटावा लोकसभा प्रत्याशी एवं जिलाध्यक्ष महिला सभा भुवनेश कुमारी दोहरे , पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामकुमार…
इटावा : प्राथमिक विद्यालय कायमपुरा के बच्चों ने निकाली रैली
विकास खण्ड ताखा के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन में वृद्धि एवं छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति हेतु स्कूल चलो रैली निकाली गई।हर घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा आदि नारों को लगाते हुए बच्चे बड़े उत्साह और उमंग के साथ रैली निकालते दिखे। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बंसियापुर में अश्वनी कुमार, कंपोजिट विद्यालय नगला पछाय में प्रदीप बाबू ,प्राथमिक विद्यालय कायमपुर में सोनी राजावत की देखरेख में रैली निकाली गई। कंपोजिट विद्यालय बंसियापुर में रैली का शुभारंभ एआरपी अश्विनी यादव के द्वारा किया गया। रैली की शुरुआत विद्यालय प्रांगण…
इटावा कथावाचक कांड को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 में आपातकाल लागू करके संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी। उस वक्त चल रहे आंदोलन को कुचला था और उसी कांग्रेस की गोद में सपा बैठ गई है। इससे साबित होता है कि अखिलेश यादव एंड पार्टी नकली समाजवादी हैं। उनको असली समाजवादियों की आत्मा कभी क्षमा नहीं करेगी। बुधवार को आपातकाल की बरसी पर भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र…
इटावा:ब्राह्मणों द्वारा भागवताचार्यों के अपमान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का कड़ा प्रहार।
इटावा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 इटावा जिले के दान्दरपुर गांव में हुए जातिगत उत्पीड़न के मामले में आज पूर्व मंत्री और प्रखर सामाजिक न्यायवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भागवताचार्य श्री मणिकुमार यादव और संत कुमार यादव के साथ कथित ब्राह्मण समुदाय द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार की घोर निंदा करते हुए इसे हिंदू धर्म के दोहरे चरित्र का प्रमाण बताया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा मणिकुमार और संत कुमार यादव को केवल इसलिए अपमानित किया गया क्योंकि वे चमार या यादव जाति…
इटावा में सरकारी विद्यालयों में समर कैंप का किया जा रहा है आयोजन
विकास खण्ड ताखा के परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा।जिसमें ब्लॉक के 57 उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के 2862 छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा।समर कैंप के दूसरे दिन सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के साथ योगाभ्यास से शुरुआत हुई।जिसने बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चे काफी खुश दिखे। बीईओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय खुलवाने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की है तथा कैंप संचालन के लिए शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई गई।कैंप 10 जून तक चलाया जाएगा।जो कि सुबह 7 बजे…
इटावा: भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव के जनपद आगमन पर पदाधिकारियों के साथ डीएम, एसएसपी से की भेंट।
इटावा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मई 2025 को भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह इटावा जनपद में आए और उनके साथ में राष्ट्रीय महासचिव मनुआ सिंह चौहान के अलावा जिला महामंत्री रामेंद्र यादव एवं नवनियुक्त प्रदेश सचिन सैनिक प्रकोष्ठ वीरेंद्र सिंह चौहान एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा एवं कन्नौज जनपद के अध्यक्ष एवं इटावा जनपद के अध्यक्ष भारी संख्या में महिलाएं एवं पदाधिकारी और सदस्यों ने आकर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत शुक्ला से एवं एसएसपी इटावा राजेश श्रीवास्तव से…
इटावा में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवान सूरज यादव के शव को नसीब नहीं हुआ फ्रीजर !
जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस में शव को रखने के नहीं दिखे इंतजाम। रात भर शहीद का शव सोल्जर बोर्ड के अंदर एंबुलेंस में रखा रहा। शहीद के शव के अपमान को लेकर परिजनों ने एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव पर लागए गंभीर आरोप।मीडिया के द्वारा सवाल करने पर एडीएम ने जबरन बंद करवाए कैमरे। मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की लापरवाही से करवाया अवगत। विपक्षी नेताओं ने जिले की नौकरशाही को लेकर सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाए।
इटावा में छेड़खानी से परेशान बीएससी की छात्रा ने सुसाइड किया
इटावा ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव कदमपुर की 19 वर्षीय युवती बीएससी में सेकंड ईयर में पढ़ती थी पिता और भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं घर पर मां बेटी ही रहती थी 25 अप्रैल को छात्रा के भाई और पिता गांव पहुंचे छात्रा के भाई ने बताया 25 अप्रैल को पड़ोसी रिजवान ने बहन को धमकी दी थी कि तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे बहन ने इसकी जानकारी पिता को दी तो उन्होंने रिजवान के परिजनों से शिकायत की तो रिजवान के परिवार वालों ने पिता…
इटावा : अब न करो अज्ञानता की भूल,हर बच्चे को भेजो स्कूल
विकास खण्ड ताखा के मामन गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत डोर टू डोर संपर्क कर एवं स्कूल चलो रैली निकालकर शत प्रतिशत नामांकन करने की अपील की।अब न करो अज्ञानता की भूल,हर बच्चे को भेजो स्कूल आदि नारों के साथ रैली निकाली गई।बीईओ सर्वेश कुमार सिंह ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मामन के बाल संसद की बुलावा टोली के साथ गांव में भ्रमण कर बच्चों के अधिक से अधिक नामांकन हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया।उन्होंने विद्यालय में मिलने वाली सभी सुविधाओं जैसे मध्याह्न भोजन,निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें,डीबीटी के…
इटावा :बबुआ ठाकुर ने किया नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता का स्वागत
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बबुआ ठाकुर ने किया नवनियुक्त भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता का भव्य स्वागत किया।वैभव वाटिका पर बबुआ ठाकुर ने अपनी टीम के साथ स्वागत समारोह का आयोजन किया।ढोल नगाड़ों की आवाज के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया।सभी मोहल्ला वासियों,राहगीरों व बस स्टैंड पर मिष्ठान वितरण किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी शिक्षक अपने पूर्ण मनोयोग से कार्य करते रहे उनकी हर समस्या का समाधान मेरे द्वारा किया जाएगा।शिक्षकों व सभी जनमानस के लिए मेरे घर के दरवाजे 24 घंटे…
इटावा :हेल्पिंग हैंड इटावा द्वारा जरूरतमंदों को उपहार स्वरूप सामग्री वितरण।
समाज में अत्यंत गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु कार्य कर रही संस्था हेल्पिंग हैंड इटावा द्वारा पवित्र माह रमजान में संस्था द्वारा इटावा के कई मोहल्लों में गरीब व जरूरतमंद परिवारों को रमजान व ईद के तोहफे के रूप में जरूरत की सामग्री को बांटा गया। गिफ्ट पैक में सिंवई,बेसन,चावल,रिफाइंड, शकर,मेवा व अन्य सामग्री दी गई।जरूरत का सामान पाकर अनेक परिवारों की महिलाओं की आँखें खुशी से नम हो गई।उनके द्वारा संस्था के सभी सदस्यों को दिल से दुआ दी गई व दिल से शुक्रिया अदा किया।इस मुबारक…
इटावा :हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का किया गया आयोजन
विकास खंड ताखा के ब्लॉक संसाधन केंद्र मामन पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री,प्रधानाध्यापक, संकुल शिक्षकों व बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रत्येक संकुल से पांच निपुण बच्चों को लर्निंग किट देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम श्वेता मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।उन्होंने कहा सरकार की ओर से हमारा आंगन हमारे बच्चे योजना संचालित करने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को बुनियादी शिक्षा दिए जाने की जिम्मेदारी दी है ताकि वहां से बच्चा…
इटावा :बीईओ ने शिक्षकों के साथ मनाया होली का त्योहार
विकास खण्ड ताखा के ब्लॉक संसाधन केंद्र मामन पर बीईओ सर्वेश कुमार सिंह ने शिक्षकों व बच्चों के साथ होली का त्योहार मनाया। बीईओ ने शिक्षकों रंग गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया एवं सभी शिक्षकों व बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी। बीआरसी पर लगभग दो दर्जन शिक्षक इकट्ठे हुए और एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले।दोस्ती एवं भाईचारे के प्रतीक इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीईओ ने सभी शिक्षकों मिष्ठान एवं नाश्ता कराया।इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर,विकास यादव ,अनुराग यादव,विपिन…
इटावा : ताखा बाइक पर पांच लोग शादी से घर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से चार की मौत एक घायल
इटावा ऊसराहार थाना क्षेत्र के ऊसराहार सरसईनावर मार्ग का है जहां गुरुवार देर रात करीब नौ बजे बडा हादसा हो गया, जिसमें ऊसराहार दौलतपुर निवासी आशीष, हिंमाशु, रोहित, राहुल की मौत हो गई वहीं प्रांशु गंभीर रूप से घायल है।एक बाइक पर पांच लोग सवार होकर घर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक की मौके पर मौत हो गई अन्य दो की सैफई पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई है ।व एक को इटावा जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई…
इटावा के सैफई पुलिस ने अपराधी रवि यादव के घर दबिश दी ?
सैफई थाना पुलिस दो मुकदमों के बांछित जिस अभियुक्त रवि यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। वहीं उस अपराधी को अपना भाई बताते हुए महेवा की एक यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने उक्त फोटो का स्क्रीनशॉट वीडियो बनाकर ट्विटर पर अपलोड कर इटावा पुलिस को शिकायत की जैसे ही ट्विटर पर शिकायत की गई थाना सैफई पुलिस सक्रिय हुई और थाना बकेवर पुलिस को उक्त युवती के घर भेज कर अपराधी की तलाश…
इटावा: ताखा ग्राम प्रधान ने किए ढाई लाख गवन डीएम ने वित्तीय अधिकार किये सीज
इटावा में ग्राम पंचायत मोहरी के प्रधान रामशंकर मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। मामला 2.41 लाख रुपये के गबन का है, जिसमें बिना निर्माण कार्य कराए ही भुगतान कर दिया गया। यह मामला तब सामने आया जब ब्लॉक ताखा के पूर्व प्रधान शैलेंद्र कुमार अवस्थी ने जिलाधिकारी से शिकायत की। जांच में पाया गया कि वर्तमान प्रधान ने कई निर्माण कार्यों का भुगतान तो कर दिया, लेकिन वास्तव में ये काम कभी हुए ही नहीं। एडीओ…
इटावा:संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ताखा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, प्रतियोगिता में छाए रहे ताखा के खिलाड़ी
संवाददाता: अभिषेक शाक्य ताखा/इटावा: विकास खंड ताखा के ताखा संकुल की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कंपोजिट विद्यालय कठौतिया के प्रांगण में आयोजित की गई।जूनियर स्तर की बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी में ताखा की टीम शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी। ताखा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।बनीप्रतियोगिता का शुभारंभ जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक एवं जिला व्यायाम शिक्षिका प्रमिला पाठक ने झंडी दिखाकर किया।प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में ताखा के फरान ने पहला, तमोरी के शौर्य ने दूसरा,बालिका वर्ग में परशुरामपुर की संध्या ने पहला, तमोरी…
इटावा : नकली खाद बेचने की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार व जिला कृषि अधिकारी ने की छापेमारी दुकानदार ताला लगाकर गायब ?
ताखा। किसान नेता की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार व जिला कृषि अधिकारी ने छापेमारी कर लिए खाद के सैंपल, दुकानदार ताला लगाकर हुआ फरार पिछले एक सप्ताह से नकली डीएपी बेचने का किसान नेता ने लगाया आरोप। ताखा क्षेत्र में नकली डीएपी की सूचना पर मंगलवार को एसडीएम श्वेता मिश्रा, तहसीलदार मोहम्मद असलम व जिला कृषि अधिकारी की टीम पालन अडडा पहुंची जहां दुकानदार दो आटो खाद दुकान से लेकर पहले ही ताला मार कर फरार हो गया, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दुकान का ताला तुडवाकर जांच की और…
इटावा में सर्राफा कारोबारी की पत्नी और तीन बच्चों की घर में मिली लाश ?
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सोमवार देर रात एक ही घर में चार लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सर्राफा कारोबारी की पत्नी और तीन बच्चों समेत चार की लाश मिली. हत्या का आरोप सर्राफा कारोबारी पर ही लगा, जबकि सर्राफा कारोबारी का कहना है कि उसकी पत्नी और तीन बच्चों ने जहर खाकर आत्महत्या की है. वह भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाला था, लेकिन तब तक पुलिस ने उसे पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या की जांच-पड़ताल…
