पीलीभीत:ओबीसी महासभा के प्रदेश सचिव संतराम विश्वकर्मा के नेतृत्व में लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता को सौंपा ज्ञापन

पूरनपुरओबीसी महासभा के प्रदेश सचिव संतराम विश्वकर्मा के नेतृत्व में लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने एवं ओबीसी आरक्षण की क्रीमीलेयर में साजिशन बदलाव कर ओबीसी आरक्षण से बड़ी संख्या में लोगों को बाहर किया गया।उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार के विधानसभा सत्र बुलाकर ओबीसी की जाति जनगणना कराए जाने का प्रस्ताव पास करें।इसके अलावा राज्यवार विधानसभा में ओबीसी के लिएसीटें और लोकसभा में 353 सीटें आरक्षित कराए जाने की मांग उठाई…

रायबरेली : भाजपा नेता प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज

डलमऊ /रायबरेली : जमीनी विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में डलमऊ पुलिस ने भाजपा नेता व प्रधान पति सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है रविवार को जमीनी विवाद को लेकर घुरवारा गांव निवासी प्रदीप कुमार एवं उनके बेटे अभिनव मिश्रा पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ था जिसकी तहरीर प्रदीप कुमार के द्वारा डलमऊ कोतवाली में दी गई थी घुरवारा गांव के बाहर प्रदीप कुमार की ट्यूबवेल है आरोप है कि रविवार को प्रदीप अपने बेटे के साथ जब अपने ट्यूबल पर पहुंचे तब वहां…

अब 26 दिसंबर तक कर सकेंगे स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई,समाज कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश

यूपी में स्कॉलरशिप की राह देख रहे स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी गई हैं। 10वीं से ऊपर की कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे गरीब और जरूरतमंद स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति या फीस भरपाई के लिए आवेदन करने का एक और अवसर दिया गया है।इसको लेकर संस्थानों और स्टूडेंट्स की तरफ से लगातार डिमांड की जा रही थी। जिसके मद्देनजर समाज कल्याण विभाग ने रिवाइज शेड्यूल जारी करते हुए ऑनलाइन पोर्टल को खोल दिया गया है। अब सभी स्टूडेंट्स 26 दिसम्बर कर अप्लाई कर सकेंगे।फॉरवार्डिंग के बाद NIC द्वारा स्क्रूटनी कर डाटा…

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों ने भरी हुंकार , बसपा ने किया जीत का दावा

उत्तरप्रदेश निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट ने अटकलें लगा दी हैं , ओबीसी आरक्षण को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आता तब तक निकाय चुनाव की तारीखों पर रोक हैसभी प्रत्याशी अपने पुरजोर दांव पेंच आजमा कर जनसम्पर्क कर रहे हैं , द दस्तक 24 हर वार्ड पहुंचकर वहां की वर्तमान स्थिति जानने की कोशिश कर रहा है मो ० उस्मान उर्फ़ ‘लल्लन भाई’ इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड न० चार से बहुजन समाज पार्टी के पार्षद पद से उमीदवार हैं जो लगातार जनसम्पर्क कर रहें…

प्रयागराज : जिलाधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में सामान्य निर्वाचन नगरीय निकाय को सकुशल ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

प्रयागराज जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में सामान्य निर्वाचन नगरीय निकाय को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गये है, उनको समय से पूर्ण करते हुए निर्वाचन कार्य को सकुशल ढंग से सम्पादित किए जाने हेतु कहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अपर नगर मजिस्टेªटों को अपने-अपने…

फर्रुखाबाद :ठेली पर मोमोज खा रहे व्यक्ति को कुछ अराजक तत्वों ने लात घुसों व ईंटों से मारकर जख्मी किया

फर्रुखाबाद : नन्हे राठौर निवासी मोहल्ला अमीन खाॅं घूमना कोतवाली फर्रुखाबाद दोपहर एक बजे दीपक टॉकीज स्थान नवाब न्यामत खाॅं पश्चिम आनंद होटल के पीछे मोमोज के ठेले पर मोमोज खा रहे थे तभी कुछ अराजक तत्वों ने लात घुसों व ईंटों से मारकर जख्मी कर दिया

फर्रुखाबाद:टेली-मानस मानसिक समस्या को दूर करने के लिए तुरंत करें कॉल

फर्रुखाबाद, 12 दिसंबर 2022 आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य एक बेहद गंभीर समस्या बनती जा रही है। मानसिक बीमारी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें पीड़ित इंसान को सामान्यतः समस्याओं के बारे में जानकारी भी नहीं रहती है। इस गंभीर समस्या से निदान और मानसिक स्वास्थ्य के समुचित समाधान के लिए  घर पर बैठे टेली-मानस द्वारा आप हेल्पलाइन नंबर 14416 व टोल फ्री नंबर 1800-891-4416 पर कॉल कर प्रशिक्षित परामर्शदाता और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क कर अपनी मानसिक बीमारी व समस्याओं का निदान पा सकते हैं | यह जानकारी…

फर्रुखाबाद:भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा जूते की माला पहनाकर पंडोखर सरकार का फूंका गया पुतला

भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा फर्रू. के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गुरु शरण शर्मा पंडोखर सरकार दतिया मध्यप्रदेश के द्वारा हिंन्दू देवी – देवताओं व नारी शक्ति के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में रेलवे रोड वी.एस.मंडपम गेस्ट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं ने गुरु शरण शर्मा उर्फ पंडोखर सरकार के पुतले को जूते – चप्पल की माला पहनाकर जूतों से पिटाई करते हुए उनका पुतला फूंका गया एवं डीएम वह मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन देने की बात कही गई , व पंडोखर सरकार के विरुद्ध…

फर्रुखाबाद :14 वर्ष से किए है सड़क पर अतिक्रमण बनाए हैं शौचालय टैंक

फर्रुखाबाद : मोहल्ला खैराती खां निवासी साबिर सड़क पर किए है अतिक्रमण सड़क के बीचो बीच में शौचालय का टैंक बा सोचालय बनाए हुए हैं जिससे कि आम जनमानस को हो रही है भारी तकलीफ शौचालय का विरोध करने पर देता है गंदी गंदी गालियां शौचालय के टैंक के निकट अमीर बानो का मकान है जिससे कि टैंक का पानी अमीर बानो की दीवाल की न्यास में जाता है ब शौचालय की बदबू फैलती है घर में और आए दिन बच्चे बीमार होते हैं गंदगी से उन्होंने जब इसका विरोध…

प्रयागराज:नगर पंचायत सिरसा में जीएसटी अधिकारियों के छापे से व्यापारी परेशान

नगर पंचायत सिरसा में जीएसटी अधिकारियों द्वारा छापे से व्यापारी परेशान इस समय वाणिज्य कर विभाग द्वारा कई नगर पंचायतों व बाजारों में छापे की कार्रवाई की जा रही है जिससे व्यापारी गढ़ में डर का माहौल बना हुआ है और बाजारों में सन्नाटा देखने को मिल रहा है आज नगर पंचायत सिरसा में वह मेजा रोड बाजार में बहुत सारी दुकानें बंद देखने को मिली जिससे आम लोगों का भी बाजार में सामान लेने देने की दिक्कतें ग्राहकों को झेलनी पड़ी शिव कुमार तहसील संवाददाता मेजा प्रयागराज मोo 7355576610

पीलीभीत:तालाब की भूमि पर हुए निर्माण को कराया गया ध्वस्त

पूरनपुर। तालाब की भूमि पर अवैध कच्चा कर पक्का निर्माण करा लिया।शिकायत पर लेखपाल व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दीवार के निर्माण को ध्वस्त करा कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।नगर के मोहल्ला खानकहा में तालाब की भूमि पड़ी हुई है।उस भूमि पर मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया।यहां तक कि तालाब की भूमि पर पक्का निर्माण कर दीवार उठा दी।मामले का विरोध किया गया तो गाली गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए।सोमवार को सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल स्थानीय पुलिस…

पीलीभीत: थाना सेहरामऊ क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है

पूरनपुर।थाना सेहरामऊ क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है।मामले की जानकारी लगने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर वाहन को पकड़ लिया।वाहन को सीज कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में इन दिनों चौतरफा मिट्टी का अवैध खनन स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से किया जा रहा है।नाममात्र की परमिशन लेकर महीनों तक खनन किया जा रहा है।सोमवार को क्षेत्र के गांव कुरैया खुर्दकला में बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किया जा रहा था।मामले को लेकर कई लोगों ने…

पीलीभीत:पुलिस ने गैंगस्टर के लीडर को पकड़कर भेजा जेलपीलीभीत:

पीलीभीत हजारापुलिस ने गैंगस्टर के बांछित गैंग लीडर को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है । जिसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया है । कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है ।हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया है ।‌ पुलिस कप्तान के आदेश पर विशेष अभियान चलाया गया है। इस दौरान पुलिस ने नेपाल बॉर्डर की बैलह ग्राम पंचायत के बाजारघाट तिराहे पर गैंगस्टर एक्ट में बांछित चल रहे गैंग लीडर सुरजीत सिंह पुत्र बंजार सिंह निवासी कंबोजनगर को गिरफ्तार कर लिया है ।…

पीलीभीत:पुलिस अधीक्षक थाना बरखेड़ा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा आगामी निकाय चुनाव, शान्ति एवं कानून व्यवस्था एवं जनता में सुरक्षा की भावना का अहसास कराने के दृष्टिगत थाना बरखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गयी। जनता के व्यक्तियों, व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बीसलपुर, थानाध्यक्ष बरखेड़ा मय फोर्स मौजूद रहे।

पीलीभीत:पुलिस अधीक्षक थाना बरखेड़ा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।पीलीभीत:

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा थाना बरखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, मैस आदि का निरीक्षण किया तथा थाने के आगन्तुक रजिस्टर को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। थानाध्यक्ष बरखेड़ा को थाना परिसर व कार्यालय में साफ-सफाई रखने व आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था व उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बीसलपुर, थानाध्यक्ष बरखेड़ा व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पीलीभीत:गन्ना सेंटर शुरू न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शनपीलीभीत:

पीलीभीत हजारा थाना क्षेत्र के गौतमनगर में गन्ना क्रय केंद्र शुरू नहीं हुआ है । इससे किसानों का गुस्सा फूट गया है।‌ क्रय केंद्र पर एकत्र होकर चीनी मिल संपूर्णानगर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।हजारा थाना क्षेत्र में किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर के दर्जन भर गन्ना क्रय केंद्र हैं। दो सप्ताह बावजूद गौतमनगर गांव में गन्ना सेंटर चालू नहीं किया जा सका है । जबकि किसान कई बार गन्ना सेंटर चालू किए जाने की मांग कर चुके हैं। समस्याएं हल न होने पर सोमवार को गौतमनगर के दर्जनों…

पीलीभीत: निरीक्षण के दौरान गन्ना भरे वाहनों की कराई तौल, देखी चीनी की गुणवत्ता।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बीसलपुर चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल में चीनी की गुणवत्ता को देखा गया। इस दौरान उन्होंने प्रेस का फिलटर केके को भी देखा गया। निरीक्षण के दौरान गन्ना से भरे ट्रालो को देखा गया और चीनी मिल प्रबन्धक को निर्देश दिये गये कि बडे ट्रालों में ओवरलोडिंग गन्ना न भरा जाये निर्धारित मात्रा में ही ट्रालों में गन्ना भरकर चीनी मिल तक लाया जाये। जिलाधिकारी द्वारा धर्मकांटे पर पहुंच गन्ना से भरी ट्रालियों की तौल…

पीलीभीत :हत्या के प्रयास के आरोपी को जेल भेजा

पूरनपुर। जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया।कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुरकला निवासी एक ग्रामीण को 20 नवंबर को गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में घेर कर हत्या करने का प्रयास किया था।मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।बीती रात मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे आरोपी जीशान को पुलिस ने दबोच लिया।मेडिकल परीक्षण कराने आने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पीलीभीत :विधवा से दुष्कर्म करने के आरोपी को दबोचा

पूरनपुर। नगर के रहने बाली एक विधवा महिला के घर लखीमपुर खीरी के रिश्तेदार का आना जाना था।आरोप है कि उसने महिला से शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक शोषण किया।शादी का दबाव बनाने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट करते हुए शादी करने से इंकार कर जान से मारने की धमकी दी।महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक दिलीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।सोमवार को पुलिस ने आरोपी को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मुकदमे में नामजद आरोपी…

पीलीभीत :पुलिस ने की जांच पड़ताल तो निकले ऑफिसर

पूरनपुर।नगर में खुफिया जानकारी लेने के लिए पहुंचे आईबी के दो अफसरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की तो दोनों आईबी ऑफिसर निकले,उन्होंने जांच पड़ताल पर पुलिस को एक खुफिया जानकारी में नगर में पहुंचने की बात कही। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया आर्मी ऑफिसर के दो कर्मचारी नगर में पहुंचे थे।जिसको ग्रामीणों ने घेर लिया था।उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी।जांच के दौरान दोनों ऑफिसर निकले।