फर्रुखाबाद,16 दिसंबर 2022 को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में लगभग 125 एनसीसी कैडेट्स ने शहीद स्मारक पर उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान चलाते हुए कर्नल भूपेंद्र सिंह, स्टेशन कमांडर सिखलाई कर्नल सी एस अग्रवाल तथा जिलाधिकारी महोदय के साथ शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी तथा उनकी वीर गाथाओं को मंच के माध्यम से गाया।दिनांक 16 दिसंबर 2022 को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के लगभग 125 एनसीसी केडिट, फतेहगढ़ स्थित शहीद स्मारक पर अपने विद्यालय म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद की मछली मंडी में हो गया मुर्गा चोरी, व्यापारियों में हुआ झगड़ा
मुर्गा गायब करने के आरोप पर देर शाम लालसराय स्थित मछली मंडी में दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले, जिससे सड़क पर भीड़ लग गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। मछली मंडी में शाम को भीड़ हो जाती है। मंडी में मछली के अलावा मुर्गा मीट की भी दुकानें हैं। शाम को दो व्यापारी आपस में भिड़ गए और अचानक मारपीट होने लगी। मारपीट में कुछ लोगों को चोटें भी आईं। जिससे अफरातफरी मच गई। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए बैठाया…
मैनपुरी में महिला को गोली मारने बाले ने औरैया न्यायालय में किया सरेंडर
मैनपुरी मैनपुरी ब्रेकिंग- वोट न देने पर महिला को गोली मारने वाले रिंकू यादव ने औरैया न्यायालय में किया सरेंडर किशनी थाना क्षेत्र के भिटारा में रिंकू यादव पुत्र जनवेद यादव ने महिला रामदेवी को गोली मारकर किया था घायल किशनी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लगातार दी दबिश सोमवार रात किशनी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह बुलडोजर लेकर आरोपी का घर गए थे गिराने किशनी पुलिस के बुलडोजर के दबाब से रिंकू यादव ने औरैया में लूट के एक पुराने मामले में किया सरेंडर आरोपी रिंकू यादव…
कोलफील्ड लिमिटेड में 10वीं पास के लिए नौकरी, NPCIL में साइंटिफिक असिस्टेंट बनें
जानिए आपकी 5 सरकारी नौकरियों के बारें में, आज की लिस्ट में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए नौकरियां हैं। ITI सर्टिफिकेट के साथ 10वीं पास कैंडिडेट के लिए सेंट्रल रेलवे में 2422 अप्रेंटिस पदों पर भर्तियां निकली हैं। 35 साल तक के कैंडिडेट के लिए न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 4 तरह के पदों पर 243 भर्तियां निकली हैं। इसके साथ ही 30 साल तक के ग्रेजुएट कैंडिडेट के लिए कानपुर छावनी बोर्ड में टीचर और इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। ग्रेजुएट कैंडिडेट के पास सुप्रीम…
PWD ने पक्का पुल पर रूट डायवर्जन के लिए ट्रैफिक पुलिस को लिखा पत्र, जानिए किधर से जाएँ
लखनऊ के आइकोनिक पक्का पुल में ट्रैफिक के प्रवेश पर रोक लगा दी गई हैं। गोमती नदी स्थित पक्का पुल पर शुक्रवार से तीन दिनों के लिए यातायात बंद रहेगा। पीडब्ल्यूडी, पुलिस और ट्रैफिक प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुवार को पक्का पुल का निरीक्षण कर ट्रैफिक प्लान पर चर्चा भी की हैं। यह तय किया गया कि 16 दिसंबर की सुबह से 18 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद एक दिन के लिए पुल पर हल्के और भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के…
गौतमबुद्ध नगर: नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही
गौतमबुद्ध नगर: नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही- फेस-टू थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्करों को भंगेल से गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान रामपाल और सोहनपाल के रूप में हुई है। यह मूलनिवासी उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी सलारपुर गांव में किराए के मकान में रहकर गांजे की तस्करी करते थे। रामपाल के कब्जे से 3 किलो 200 ग्राम गांजा और सोहनपाल के कब्जे से 1 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किए गए…
गौतमबुद्ध नगर: एक साथ 58 पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था से लैस नोएडा पुलिस के लिए बना पहला बैरक
गौतमबुद्ध नगर: एक साथ 58 पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था से लैस नोएडा पुलिस के लिए बना पहला बैरक- गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को आज एक बड़ा तोहफा दिया है। नोएडा के सेक्टर-20 थाने में पुलिस कर्मियों के लिए बैरक का उद्घाटन किया गया। इस बैरक में एक साथ 58 पुलिसकर्मी आराम से ठहर सकते हैं। जिसमें पुलिसकर्मी आराम से सोने, रुकने व आराम करने के अलावा काफी सुविधाएं भी इस बैरक में उपलब्ध है। लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यह पहल जिले…
गौतमबुद्ध नगर : ई-ऑक्सन में लगभग 58 करोड़ से अधिक की बोली लगाकर बिल्डर ने खरीदी जमीन, करेगा करोड़ों रुपयों का निवेश-
गौतमबुद्ध नगर : ई-ऑक्सन में लगभग 58 करोड़ से अधिक की बोली लगाकर बिल्डर ने खरीदी जमीन, करेगा करोड़ों का निवेश- नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को सेक्टर-146 में औद्योगिक भूखंड का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया। इस भूखंड को बोली लगाने वाले ने रिजर्व प्राइज से 58 करोड़ 61 लाख रुपये की अधिक बोली लगाकर खरीदा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले ग्रुप हाउसिंग के दो भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जा चुका है। सेक्टर-146 स्थित जीएच-02 भूखंड के लिए मैसर्स ई होमस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड…
प्रयागराज- अभिषेक कुमार भारती सहायक उद्यान निरीक्षक UPSSSC व अमन कुमार त्यागी का NEET मे हुआ चयन
प्रयागराज- अभिषेक कुमार भारती सहायक उद्यान निरीक्षक UPSSSC व अमन कुमार त्यागी का NEET मे हुआ,जनपद प्रयागराज में वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनातर्गत सिविल सेवा पाठ्यक्रम में पंजीकृत छात्र अभिषेक कुमार भारती का चयन UPSSSC कि अवर अधीनस्थ सेवा 2019( रोल नंबर 00813109ं) सहायक उद्यान निरीक्षक पद पर हुआ है और वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत नीट पाठ्यक्रम में पंजीकृत छात्र श्री अमन कुमार त्यागी का चयन NEET में हुआ उपर्युक्त दोनों मेधावी छात्रों को जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया इस…
प्रयागराज:काकोरी बलिदान दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली, शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में अभिलेख प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
प्रयागराज काकोरी बलिदान दिवस सप्ताह काकोरी के शहीदों की स्मृति के अवसर पर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन प्रयागराज की ओर से अभिलेख प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में किया गया। कार्यक्रमों का उद्घाटन शहीद रोशन सिंह शहीद स्थल पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरी, तथा प्रधानाचार्य स्वरूपरानी अस्पताल श्री एस.पी. सिंह द्वारा पुस्पांजलि अर्पित करते हुए जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा शहीद स्थल से चन्द्रशेखर पार्क तक रैली निकालकर किया गया। अभिलेख प्रदर्शनी में काकोरी के शहीद क्रांतिकारियों का विवरण,…
जिलाधिकारी प्रयागराज ने स्वरूप रानी अस्पताल में समीक्षा बैठक की
प्रयागराज साफ-सफाई, पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को स्वरूपरानी अस्पताल में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने ओपीडी में प्रतिदिन कितने मरीजों को देखा जा रहा है तथा अस्पताल में कितने चिकित्सकों की उपलब्धता है की जानकारी लेते हुए कहा कि क्षमता के अनुसार और अधिक मरीजों को प्रतिदिन देखा जा सकता है। निजी हाॅस्पिटलों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि प्राइवेट हाॅस्पिटल में एक डाॅक्टर के द्वारा प्रतिदिन ज्यादा मरीजों को देखा…
प्रयागराज:उप सचिव भारत सरकार ने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की उचित दर दुकानों का किया निरीक्षण
प्रयागराज उपसचिव भारत सरकार द्वारा दुकानों पर रेट बोर्ड, स्टाॅक बोर्ड, टोल फ्री नं0 एवं अन्य वांछित सूचनाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का किया गया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उपसचिव ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, भारत सरकार के द्वारा दिए जा रहे लाभों के बारे में दी जानकारी श्री रामचन्द्र उपसचिव भारत सरकार द्वारा दिनांक 14 एवं 15 दिसम्बर को जनपद-प्रयागराज के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की उचित दर दुकानों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण का कार्य सम्पन्न किया…
फर्रुखाबाद:निक्षय दिवस पर पांच क्षय रोगी लिये गये गोद ,सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस
फर्रुखाबाद ,15 दिसंबर 2022 देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ज़िले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर गुरूवार को निक्षय दिवस मनाया गया l इस दिवस का उद्देश्य टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण इलाज और योजनाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपकेंद्रों में तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर (सीएचओ) ने ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या के 10 प्रतिशत लोगों की टीबी की जांच की l इसी क्रम में ज़िला क्षय रोग विभाग…
फर्रुखाबाद:नियमित टीकाकरण और मिजिल्स रूबैला को लेकर हुआ मंथन जिले में अब तक मिले 31 बच्चों में मिजिल्स रुबैला के लक्षण
फर्रुखाबाद ,15 दिसंबर 2022 नियमित टीकाकरण और मिजिल्स रूबैला को लेकर शहर के एक होटल में स्वास्थ्य विभाग ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें नियमित टीकाकरण को किस तरह से अच्छा किया जाए जिससे सभी बच्चों को समयानुसार टीके लग जाएं lइस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि हमें अपने बच्चे को 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण के महत्व को समझना होगा l आपके घर के आस पास लगने वाले टीकाकरण बूथ पर अपने बच्चों…
जौनपुर : मियांपुर हत्याकांड में नहीं मिला सुराग, फिर से दोहराया गया क्राइम सीन
शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के बकुची गांव में 12 दिन पूर्व हुई हरीलाल हत्याकांड में घटना के दौरान गोली लगने से घायल मृतक के साथी हाशिम को लेकर बुधवार को एक फिर पुलिस की टीम ने क्राइम सीन को दोहरा कर घटनाक्रम को समझा। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।क्षेत्र के मियांपुर बकुची गांव में बीते दो दिसंबर की शाम दीवानी न्यायालय से मुकदमे की पैरवी कर साथी हाशिम के साथ मोटर साइकिल से घर लौट रहे सबरहद…
मैनपुरी : खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान,खाद के लिए भटक रहे किसान
मैनपुरी कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांव में सरकारी गोदाम पर पहले तो डीएपी की मारामारी मची रही और अब यूरिया के आलू की बुवाई के समय किसानों को खाद के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और दोगने दामो तक डीएपी खाद प्राइवेट दुकानों से लेने को मजबूर हुए आपको बताते चलें पिछले महीने आलू की बुवाई जोरों पर थी किसानों के लिए उस समय सबसे ज्यादा डीएपी की जरूरत होती है लेकिन सरकारी गोदामों पर डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही थी इसलिए किसान मजबूरन प्राइवेट दुकानदारों से मनमाने…
जौनपुर:सरजू प्रसाद महाविद्यालय कजगांव जौनपुर में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ
सरजू प्रसाद महाविद्यालय कजगांव जौनपुर में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ। सरजू प्रसाद महाविद्यालय कजगांव जौनपुर में यूजीसी पाठ्यक्रमानुसार पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया। जिसमे कालेज में प्रबन्धक अवधेश यादव ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यापर्ण कर योग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज…
गौतमबुद्ध नगर: शहर के नोएडा एक्सप्रेसवे को विदेशी तर्ज पर खूबसूरत बनाने की योजना तैयार
गौतमबुद्ध नगर: शहर के नोएडा एक्सप्रेसवे को विदेशी तर्ज पर खूबसूरत बनाने की योजना तैयार- बता दें कि नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे करीब 24 किलोमीटर लंबा है। नोएडा प्राधिकरण की हाल में हुई बोर्ड बैठक में शहर को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बोर्ड बैठक में दिल्ली बॉर्डर से नोएडा के रास्ते ग्रेटर नोएडा तक जाने वाले एक्सप्रेसवे को आकर्षक और खूबसूरत बनाने का फैसला लिया गया है। नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों से…
बरेली – आंवला पालिका के सभागार में लगाया गया परामर्श केंद्र आए 5 प्रार्थना पत्र एक मे हुआ आपसी समझौता।
बरेली – आंवला की नगर पालिका परिषद के सभागार में परामर्श केंद्र लगाया गया। जिसमें थाना आंवला से तीन थाना सिरौली से दो प्रार्थना पत्र आये। पुलिस और काउंसलर के समझाने के प्रयास के बाद एक मे आपसी समझौता हो गया। परामर्श केंद्र में थाना आंवला से रेनू, थाना सिरौली से नीलम सक्सेना, और काउंसलर रजिया सुल्तान तथा काउंसलर लखपत सिंह मौजूद रहे। यहाँ बता दे प्रत्येक बुधवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में परामर्श केंद्र लगाया जाता है। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा
जौनपुर : चौकिया धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओ से भरी बोलेरो पलटी आठ लोग घायल
जौनपुर/नौपेडवा स्थानीय बाजार के समीप बुधवार की शाम चौकियां धाम से दर्शन कर लौट रहें श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो टायर फटने से हाइवे किनारे पलट गई। बोलेरो में सवार 10 लोगों में 6 महिलाओं सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलहटा गांव निवासी राहुल खरवार अपने घर की महिलाओं बच्चों के साथ चौकियां धाम दर्शन करने गए थे। शाम करीब चार बजे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो जैसे ही राष्ट्रीय राज्यमार्ग…
