फर्रुखाबाद, 30 दिसंबर 2022 किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यकान्त को चिकित्सा एवं रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डा0 डी. एस. मुणगेकर एवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह एवार्ड सन् 1974 से हेल्थ साइंसेस के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए डिपार्टमेन्ट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, भारत सरकार एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दिया जाता है। डा0 सूर्यकान्त को इस एवार्ड से आई0एम0ए0 की 97वीं आल इंडिया मेडिकल कांफ्रेंस (26 से 28 दिसम्बर 2022) प्रयागराज, उ0प्र0 में…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर मना अंतराल दिवस,दूसरे बच्चे के जन्म में रखें 3 वर्ष का अंतर-एसीएमओ
फर्रुखाबाद, 30 दिसंबर 2022 परिवार को अपने हिसाब से सीमित रखना आज के समय की जरूरत हैl परिवार जितना सीमित होगा उतने ही अच्छे ढंग से परिवार का पालन पोषण हो पाएगा। यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आरसीएच के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का।डॉ दलवीर ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतराल दिवस मनाया गयाl उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के साधन अपनाने से एनीमिया से भी बचे रहते हैंl जो लोग परिवार नियोजन के साधन नहीं अपनाते हैं और…
फर्रुखाबाद: जिला कारागार में जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा निरुद्ध गरीब असहाय बंदियों को ठंड से बचाव हेतु हुआ कंबल वितरण
फर्रुखाबाद: जिला कारागार में जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा निरुद्ध गरीब असहाय बंदियों को ठंड से बचाव हेतु हुआ कंबल वितरण- आज 30 दिसंबर 22 को संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी एवम सुभाष चंद प्रजापति अपर जिलाधिकारी द्वारा कारागार में निरुद्ध गरीब असहाय बंदियों को शीत लहरी से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया । जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी महोदय के सहयोग से 150 बंदियों को कंबल वितरण किया गया । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि ये ऐसे बंदी है जो दूर दराज के इलाकों से कारागार में निरुद्ध…
बरेली : तीन महा से फरार 25 हजार का ईनामी गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ़्तार
थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर एक्ट में तीन महीने से फरार चल रहें वांछित 25 हजार का पुरस्कार (इनाम) घोषित अभियुक्त अफ़सर उर्फ़अफसार खां पुत्र वकील खान निवासी ग्राम अंबरपुर थाना भोजीपुरा को मुखबिर की सुचना पर सोरहा भट्टे के पास से रास्ते से किया गिरफ्तार किया, तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अदद तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया, पुलिस द्वारा की जा रही इस तरह की कार्रवाई से अपराध करने वाले अभियुक्तों में खलबली मची हुई है, गिरफ्तार करने…
राजभवन से जारी होगा आदेश, लखनऊ यूनिवर्सिटी के वीसी का कार्यकाल बढ़ा
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को सेवा विस्तार मिला हैं। कुलपति का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस बीच राजभवन में नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया लंबित है। इस दौरान कुलपति के लिए 5 नामों को शॉर्टलिस्ट भी कर लिया गया हैं, लेकिन अभी तक फाइनल नाम पर मुहर नहीं लगी हैं।इस बीच गुरुवार को कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का एक बार फिर से कार्यकाल बढ़ाने की खबर है। वहीं, राजभवन में हुई बैठक में अगली…
समिट बिल्डिंग के पास किन्नरों का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क उतारे कपड़े
लखनऊ में समिट बिल्डिंग के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां किसी बात पर दो किन्नरों में आपस में बहस हो गई। यह बहस, मारपीट और फिर अश्लीलता तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाए। गुस्से में एक ने कपड़े उतार लिए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।राजधानी के पॉश इलाके में ऐसा ड्रामा देखकर आसपास के लोग सहम गए। राह चलती लड़कियां-महिलाएं वहां से भागने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां पुलिसकर्मी भी खड़े थे, लेकिन उन्होंने भी रोकने की जहमत नहीं उठाई। करीब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन, UN अस्पताल में थीं भर्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया। वह 100 साल की थीं। उन्हें तबीयत खराब होने के बाद अहमदाबाद के एक सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपनी बीमार मां से मिलने भी अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि तबीयत ठीक होने के बाद वे देर शाम दिल्ली रवाना हो गए थे। हीराबेन, जिन्हें हीराबा भी कहा जाता है, को बुधवार सुबह ‘यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने आज एक बयान में कहा कि…
पीलीभीत: राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे पूरनपुर के प्राचार्य
पूरनपुर। रांची झारखंड में इंडियन इकोनॉमिक्स एसोसिएशन श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची एवं रांची विश्वविद्यालय रांची झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में भारतीय अर्थव्यवस्था के सतत विकास की समीक्षा विषय पर तीसरे दिन डॉक्टर सुधीर कुमार शर्मा प्राचार्य गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरनपुर पीलीभीत द्वारा भारतीय कृषि एवं सतत विकास विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।जिसमें उन्होंने भारतीय कृषि के विकास के साथ-साथ पर्यावरण एवं जैविक खेती एवं परंपरागत खेती रसायन भीन खेती पर अपने शोध पत्र पर चर्चा की।इस अवसर पर देश विदेश…
पीलीभीत:अचिलेन्द्र मिश्रा बने जिला मीडिया प्रभारी
पूरनपुर। गुरुबार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की नगर में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने ब्राह्मण महासभा में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अचिलेंद्र मिश्रा आंचल को ब्राह्मण महासभा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त कर मनोयन पत्र दिया।उन्होंने बताया कि जो जिम्मेदारी दी गई है।वह इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।उनके मनोनयन होने पर उनको बधाइयां देने का ताता लगा हुआ है।इस दौरान दुष्यंत शुक्ला,महेंद्र मिश्रा सहित कई लोग मौजूद
पीलीभीत: चौकी इंचार्ज ने चार्ज सँभालते ही बदली चौकी तस्वीर नए लुक में दिखने लगी सेहरामऊ थाना क्षेत्र की गढ़वाखेड़ा चौकी
पूरनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित चौकी के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।उद्घाटन के कार्यक्रम में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे। चौकी निर्माण में योगदान देने वाले सभ्रान्त व्यक्तियों को एसपी ने धन्यवाद दिया।सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के हाइवे किनारे गढ़वाखेड़ा चौकी स्थित है। इस चौकी पर कार्यालय और फरियादियों के बैठने के ठीक ठाक व्यवस्था नही थी।सिर्फ़ एक बंगले के सहारे चौकी कई वर्षों से चल रही थी।लेकिन चौकी इंचार्ज राजीव सिंह चौहान ने चार्ज सँभालते ही चौकी की तस्वीर बदल दी है।गढ़वा खेड़ा…
पीलीभीत: ओबीसी निकाय चुनाव मेंओबीसी आरक्षण समाप्त किए जाने के संबंध में उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर : स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण समाप्त किए जाने का ओबीसी महासभा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर समस्या का निस्तारण की मांग की है।प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता को सौंपा।जिसमे कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण समाप्त किए जाने से ओबीसी वर्ग में रोष देखा जा रहा है।ज्ञापन में कहा गया है कि ओबीसी आरक्षण के बिना निकाय चुनाव किसी भी परिस्थिति में ना कराए जाएं।स्थानीय…
प्रयागराज :जिला सम्मेलन गंगा को निर्मल बनाने हेतु दृढ़ संकल्पी
प्रयागराजनेहरु युवा केन्द्र प्रयागराज द्वारा नमामि गंगे अभियान में युवाओं की सहभागिता परियोजना के अंतर्गत दिनांक 29/12/2022 को जिला पंचायत सभागार में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया l यह कार्यक्रम गंगा संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन चेतना के उद्देश्य से किया गया l आयोजन में विभिन्न गंगा ग्रामों से आए गंगा दूत, स्पीयर हेड लीडर, गंगा प्रहरी ने प्रतिभाग किया l कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया l उन्होंने कहा कि देश के युवा भारत के कर्णधार हैं इसलिए सभी…
गौतमबुद्ध नगर: ठंड और कोहरे के चलते जिले के आठवीं तक के सारे स्कूल बंद दो जनवरी को खुलेंगे सारे स्कूल
गौतमबुद्ध नगर: ठंड और कोहरे के चलते जिले के आठवीं तक के सारे स्कूल बंद दो जनवरी को खुलेंगे सारे स्कूल- इस वक्त पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है। भीषण ठंड के चलते जिले के कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के दायरे में सभी बोर्ड के स्कूल शामिल हैं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल प्रबंधन को आदेश भेजा है कि…
गौतमबुद्ध नगर: मेट्रो विस्तार को ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड की मिली हरी झंडी, डिपो मेट्रो स्टेशन से बोड़ाकी तक दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, लगभग ढाई किलोमीटर लंबे ट्रैक को बनाने में खर्च होंगे लगभग चारसौ करोड़, सीधे कनेक्ट होगा मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब
गौतमबुद्ध नगर: मेट्रो विस्तार को ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड की मिली हरी झंडी, डिपो मेट्रो स्टेशन से बोड़ाकी तक दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, लगभग ढाई किलोमीटर लंबे ट्रैक को बनाने में खर्च होंगे लगभग चारसौ करोड़, सीधे कनेक्ट होगा मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब- दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का बनना है। यहां पर रेल, मेट्रो, अंतर्राज्यीय बस अड्डा और स्थानीय ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं विकसित होनी है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के एक्वा लाइन मेट्रो का अभी आखिरी स्टेशन डिपो है। यहां से बोड़ाकी तक मेट्रो का विस्तार होना है। इसको बनाने…
बरेली/यूपी :बरसेर बिजली उपकेंद्र से संचालित जर्जर लाइन की बजह बनी रहती है बाधित
आँवला :बरसेर बिजली उपकेंद्र से संचालित बिजली व्यवस्था बड़ी बेकार रहती है यहां आए घंटो मे या तो बिजली के तार टूट जाते हैं या स्थानीय उपकेंद्र पर ट्राली खराब हो जाती है जिसका खामियाजा किसानो को बड़ी परेशानी बिताना पड़ता है किसानो की फसलों की सूखने की नौबत अ जाती है. किसान इस उपकेंद्र की व्यवस्था सही कराने के लिए कई दफा शिकायत दे चुके है लेकिन यहां के कर्मचारी इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं देते यहां पर एक खास बात यह भी है की अगर यहाँ के…
पीलीभीत:जिलाधिकारी के निर्देशानुसार लेखपालों के माध्यम से शीत लहर के प्रकोप से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था
पीलीभीत: पूरनपुर शीत लहर के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील पूरनपुर के नगर पालिका क्षेत्र के साथ साथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्षेत्रीय लेखपालों के माध्यम से शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। क्षेत्रीय लेखपाल आशीष निषाद द्वारा ग्राम कुठिया गुदिया, शीराज नसीर द्वारा ग्राम जादौपुर गहलुईया, सुनील कुमार द्वारा ग्राम धर्मापुर व टांडा, चन्द्रमोहन सक्सेना द्वारा ग्राम पडरिया, गजेन्द्रपाल सिंह द्वारा ग्राम रूरिया सलेमपुर, देवपाल द्वारा गोमती गुरूद्वारा के पास अलाव जलवाये गये हैं, जिससे ग्रामवासियों को…
प्रयागराज:वज्रपात सुरक्षा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का लेफ्टिनेंट जनरल/उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों के क्रम में वज्रपात के प्रति सबसे संवेदनशील तीन जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर एवं प्रयागराज मे सरकारी अधिकारियों और समुदायों की क्षमता को विकसित करने की सक्रिय पहल के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) ने “वज्रपात सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम” को निष्पादित करने के लिए टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग लिमिटेड के तकनीकी सहयोग से पायलट प्रोजेक्ट के तहत अगले 2-3 महीनों मंे सोनभद्र, मिर्जापुर एवं प्रयागराज मंे जनपद, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर वृहद कार्यशालाएं आयोजित करके 45 प्रखंडों के लगभग…
पीलीभीत:युवक ने खाया जहर,हालत बिगडी
पूरनपुर। नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी एक युवक का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद के बाद युवक ने घर में जहर खा लिया।कुछ ही देरबाद उसकी हालत बिगड गई।इससे परिजनो में हडकंप मच गया।आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।जंहा से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पीलीभीत:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बच्चे सहित फरार
पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बच्चे सहित फरार हो गई।काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।पति ने एक युवक पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ हुई थी।वह एक गन्ना फैक्ट्री में कार्य करता है। अधिकांश समय वह फैक्ट्री में ही रहता है।पुलिस को दी तहरीर में व्यक्ति ने बताया कि बीती रात उसकी पत्नी व एक बच्चा लेकर अचानक…
पीलीभीत:अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी बाबूराम साइकिल से पडोसी गांव कैशोपुर की बाजार में खरीदारी करने गया था।वापस लौटने के दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर कैशोपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी।हादसे में साइकिल पर सवार बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गया।जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक टक्कर मारने के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गया।लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।सूचना मिलने पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे,घायल को उपचार के…
