फर्रुखाबाद:शमशाबाद ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अवनीश कुमार त्रिपाठी तथा ब्लॉक महामंत्री के रूप में मनोज कुमार वर्मा को मनोनयन किया गया

दिनांक 5 अप्रैल 2023 को जूनियर शिक्षक संघ (पूर्व माध्यमिक) फर्रुखाबाद जनपद की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन ब्लू हेवन रेस्टोरेंट फतेहगढ़ में आहूत की गई जिसमें आगामी प्रदेश स्तर पर होने वाली बैठक की रूपरेखा तैयार की गई शमशाबाद ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में श्री अवनीश कुमार त्रिपाठी सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला कलार तथा ब्लॉक महामंत्री के रूप में श्री मनोज कुमार वर्मा सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बल्लू बेहटा, शमसाबाद का मनोनयन किया गया बैठक की अध्यक्षता श्री अभिनेश कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री…

बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में देर रात धरना देते रहे स्टूडेंट्स:UPSC की तैयारी के लिए कोचिंग शुरू न होने पर छात्रों का प्रदर्शन

BBAU यानी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। रामनवमी में शोभायात्रा यात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद बुधवार को एक बार फिर से धरना और प्रदर्शन शुरू हो गया। केंद्र सरकार के निर्देश के बावजूद UPSC की तैयारी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस न शुरू किए जाने को लेकर दलित छात्र आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को दिन में कुलपति कार्यालय के घेराव के साथ शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। छात्रों का आरोप हैं कि विश्वविद्यालय प्रशासन…

संगीत कलाकारों ने संगीत नाट्य अकेडमी में किया ‘शहीद भगत सिंह’ का मंचन:महान स्वतन्त्रता सेनानी पर आधारित नाटक ने दर्शकों में भरा देश भक्ति का जोश

लखनऊ के संगीत नाट्य एकेडमी में बुधवार को नाटक ‘शहीद भगत सिंह’ का मंचन हुआ। इस नाटक की प्रस्तुति नई दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की नौटंकी कार्यशाला द्वारा हुई। देशभक्ति से भरपूर इस नाटक का लेखन शेषपाल सिंह ने किया और निर्देशन आतमजीत सिंह ने किया। नाटक में जलियांवाला बाग के बाद की कहानी दर्शकों को दिखाई गई। जलियांवाला बाग कांड और करतार सिंह ‘सराबा’ को मिली फांसी का गहरा असर भगत सिंह के दिल पर पड़ा। उनके पिता, दादा, चाचा भी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे थे।…

पीलीभीत:मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर कोर्ट में किया पेश

पूरनपुर, पीलीभीत।प्रेमी के साथ फरार हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती के ब्यान दर्ज होने के लिए कोर्ट में पेश किया है। मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को युवती को बरामद कर लिया है।सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पड़ोस के गांव में रहने वाले एक…

पीलीभीत:युवक की हालत गंभीर जिला अस्पताल किया रेफर

पूरनपुर। घर में कार्यक्रम के दौरान दो भाइयों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट हुई।जिस पर एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया।बीच-बचाव में आई बुआ के भी चाकू मार दिया।घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाली क्षेत्र के गांव ढका निवासी रोहिद के घर समारोह का आयोजन किया गया था।जिसमें कई मेहमान पहुंचे। देर शाम मामूली कहासुनी के बाद युवक का अपने भाई से विवाद हो गया।पहले दोनों में गाली-गलौच हुई। देखते-देखते…

पीलीभीत:संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग,हजारों का नुकसान

पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में छप्परपोश घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया। घर जलकर राख हो गया।जिसमें नकदी सहित हजारों का घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया।पीडितों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है।मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पतावोझी का है। गांव निवासी होरी लाल का छप्परपोश घर है। उसी में परिवार के साथ रहकर गुजर वसर कर रहा है। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।आग ने देखते देखते…

फर्रुखाबाद:टीबी रोगियों की देखभाल में मददगार बने डॉ ऋषि और विनय

फर्रुखाबाद ,5 अप्रैल 2023 प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामाजिक संस्थाएं, विभिन्न संगठन और व्यक्तिगत तौर पर लोग टीबी ग्रसित मरीजों की मदद को आगे आकर स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर काम करने को तैयार हैं। इसी के तहत पिछले साल सितंबर में निक्षय मित्र की मुहिम शुरू हुई थी, जिसका जनपद में सकारात्मक परिणाम दिख रहा है। जनपद में वर्तमान में 65 निक्षय मित्र क्षय रोगियों के उपचार और पोषण में सहयोग कर रहे हैं। इन निक्षय मित्रों ने जनवरी 2022 से अब तक…

फर्रुखाबाद:कश्यप निषाद समाज द्वारा महर्षि कश्यप ऋषि जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित किया

फर्रुखाबाद, आज 05 अप्रैल 2023 को कश्यप निषाद समाज द्वारा महर्षि कश्यप ऋषि जयन्ती समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कश्यप निषाद समाज के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप के नेतृत्व में समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महर्षि कश्यप ऋषि की पूजा अर्चना कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ।जिसमें अजीत बाथम, नगर अध्यक्ष कश्यप निषाद समाज, सुरेन्द्र कश्यप, पुजारी, सुरेश बाथम, अजय कुमार कश्यप, राज कपूर, विमल चन्द्र कश्यप, ज्ञानेन्द्र कश्यप उर्फ भल्लू, सन्दीप बाथम, राकेश बाथम, किशन, इन्द्रा कश्यप, टिन्कू कश्यप, रामचन्द्र वर्मा, जितेन्द्र, विशाल कश्यप,…

गाजीपुर:मतसा आपसी विवाद में महिला की हुई मौत

जमानिया गाजीपुर मतसा गांव में आपसी विवाद में महिला की लाठी डंडे से पिटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया हैं ।जानकारी के अनुसार जमानिया थाना क्षेत्र के मतसा गांव की निवासी प्राथिनी मिनता देवी उम्र 56 वर्ष की लाठी डंडे से हुए विवाद में जान चली गई ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पूर्व में हुऐ आपसी विवाद को लेकर इस प्रकार की घटना हुई है। दोनों पक्षों के बीच कुछ समय पूर्व से ही विवाद चल रहा था की।वही मिनता देवी के पुत्र ने बताया कि मंगलवार शाम…

गाजीपुर:शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में लगी आग लाखों का नुकसान

जमानिया गाजीपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम नरियाव निवासी अरुण कुमार मौर्य जी कपड़े और जूते चप्पल की दुकान आग लगने की वजह से लाखों का नुकसान हो गया जानकारी के अनुसार सूर्यांसु वस्त्रालय गांव की प्रसिद्ध कपड़े की दुकान हैं। दुकान में 5/4/2023 को रात्रि में लगभग 2:00 बजे रात्रि में शॉर्ट सर्किट होने के वजह से कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग लगने से गांव में खलबली मच गई वही तत्काल अरुण मौर्य ने 112 नंबर पर कॉल कर के फायर ब्रिगेड को सूचना दिए फायर ब्रिगेड…

पीलीभीत : विवाहिता की मौत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पूरनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव भायपुर निवासी ज्ञान देवी का विवाह चार साल पहले जमुनिया खास निवासी राम केशन के साथ हुआ था। 29 मार्च की शाम विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।सूचना मिलने के बाद मृतिका के पिता राम भजन सहित अन्य लोग पहुंच गए थे।जिन्होने शादी के बाद से उनकी बेटी के साथ पति के अलावा ससुराल के अन्य लोग आए दिन मारपीट पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।जिससे विवाहिता बीमार रहने लगी थी।बेटी का इलाज भी नहीं कराया गया।कई बार शिकायत के…

पीलीभीत : अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति घायल

पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी गायत्री के साथ घुंघचाई बस अड्डे पर दवाई लेने आया था।वापस जाने के दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर स्थित सिमरिया लिंक रोड पर उसको पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। हादसे को लेकर खलबली मच गई।कई लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पीलीभीत : कच्ची शराब में एक गिरफ्तार कर , जेल भेजा

पूरनपुर। घुंघचाई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर एक ईंट भट्टे के पास दूसरे गांव में अवैध कच्ची शराब सप्लाई करने के लिए जा रहे ग्रामीण को पुलिस ने दबोच लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अवधेश कुमार निवासी कैशोपुर बताया है।पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पीलीभीत : तमंचा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर , जेल भेजा

पूरनपुर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान नगर के शेरपुर कला रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा व एक जीवित कारतूस बरामद किया गया।पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अरमान निवासी अहमदनगर बताया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसको जेल भेज दिया है।

बांदा-जनपद में लगातार जारी है अवैध खनन

बांदा-जनपद में लगातार जारी है अवैध खनन मुख्यालय से सटी अछरौड खदान में लगातार नदी की जलधारा के बीच से किया जा रहा है खनन जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं दिखता अछरौड खदान का अवैध खनन आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू त्रिपाठी के नाम आवंटित है अछरौड खदान आखिरकार इन खनन माफियाओं को किसका मिल रहा है संरक्षण भाजपा के प्रांतीय नेता हैं आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू त्रिपाठी मामला जनपद के अवैध खनन से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट राजकुमार दस्तक

बांदा :शराबी कलयुगी पुत्र ने पिता को ईटों से कुचल कर उतारा मौत के घाट

बांदा में शराबी कलयुगी पुत्र ने पिता को ईटों से कुचल कर उतारा मौत के घाटसूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों द्वारा देखते ही पिता को किया मृत घोषित। पुलिस ने आरोपी कलयुगी पुत्र को गांव से ही किया गिरफ्तारपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक के पुत्र ने बबेरू कोतवाली में दिया तहरीर दर्ज किया गया मुकदमा, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव की घटना रिपोर्ट राजकुमार

बरेली – बी एस ए बरेली ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर जन्मस्थली का नाम देश में रोशन किया।

बरेली – 23 मार्च को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के बाद आज मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश ने बी एस ए बरेली डा विनय कुमार का भव्य समारोह में अभिनन्दन किया। समारोह को संचालित करते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने कहा कि डा विनय ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर बरेली के साथ ही साथ मात पिता किस्पटा व छोटे लाल, जन्मस्थली अयोध्या को वहां 1982 में जन्म लेकर, साकेत महाविद्यालय अयोध्या, राजस्थान विश्वविद्यालय व जौनपुर का नाम वहां क्रमशः एम ए,…

बांदा : अवैध ब्लास्टिंग का विरोध करने पर ग्रामीण को पीटा

देश दुनिया में अवैध खनन व अवैध ब्लास्टिंग के जाना जाने वाले बुंदेलखंड के बांदा जनपद की नरैनी तहसील क्षेत्र के गिरवा थाना अंतर्गत जरर गांव इस समय सफेद पोस नेताओं की करतुतुओं की वजह से चर्चा में हैं। जहां पर मानकों को ताक पर रखकर जनपद के माननीय काम कर रहे हैं।जिसने भी इसका विरोध किया तो उसके साथ में मारपीट किया गया है।वही जिम्मेदार भी आंख बन्द किए हैं।यही नहीं उन जिम्मेदारों में माननीयों का इतना खोफ है कि वे आम लोगों के तो छोड़िए मीडिया काभी फोन…

प्रयागराज-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन-2023 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक की

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में नगरीय निकाय निर्वाचन-2023 की तैयारियों के सम्बंध में आरओ, एआरओ तथा प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निकाय निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारियों को अपने कार्यों से सम्बंधित तैयारियों को समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मतदान केन्द्रों पर सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने मतदान…

पीलीभीत : इनरव्हील क्लब पूरनपुर पल्स ने ग्राम रघुनाथपुर में जाकर महिलाओं को हाइजीन किट का वितरण किया

सोमवार को इनरव्हील क्लब पूरनपुर पल्स ने क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में पहुंच कर महिलाओं को हाइजीन किट का वितरण किया।क्लब की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया ग्राम रघुनाथपुर में जाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषि सक्सेना और अन्य स्टाफ के सहयोग से गांव की महिलाओं को हाइजीन किट का वितरण किया।उनको साफ सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि अपने घरों की साफ-सफाई रखने से वातावरण शुद्ध रहता ही है।साथ ही बीमारियां भी दूर रहती है।इसलिए हर…