पीलीभीत:नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु नियुक्त आर0ओ0/ए0आर0ओ0 का प्रशिक्षण कार्यक्रम गोमती सभागार में हुआ सम्पन्न।

पीलीभीत नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में आर0ओ0/ए0आर0ओ0 का प्रशिक्षण गोमती सभागार में सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए आप सभी आर.ओ./ए.आर.ओ. की हस्तपुस्तिका में दिये गये निर्देशों का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ पालन करें एवं दिये गये निर्देशो का बारीकी से अध्ययन कर लें। उन्होंने बताया कि आर.ओ. व ए.आर.ओ. की नामांकन दाखिला से लेकर मतगणना तक में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए…

पीलीभीत:थाना बिलसण्डा पुलिस द्वारा, दस हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधो की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान मे क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के कुशल निर्देशन मे व थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व मे थाना पुलिस के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बमरौली तिराहे से अभियुक्त पिन्टू उर्फ मिन्टू पुत्र स्व0 नरेश चन्द निवासी मो0 घस्सूगंज कस्बा व थाना बिलसण्डा को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के ऊपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार (10000/-) रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है । अभियुक्त उपरोक्त थाना हाजा पर पंजीकृत…

पीलीभीत:थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा 10 देशी बने तमंचे तथा भारी मात्रा में अर्धनिर्मित तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरणों सहित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर पीलीभीत के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना जहानाबाद के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम थाना जहानाबाद द्वारा 01 नफर अभियुक्त (1) कामिल पुत्र सगीर उर्फ मुन्ने ठेकेदार नि0 ग्राम खमरिया दलेलगंज थाना जहानाबाद को गौटिया ग्राम परेवा वैश्य थाना जहानाबाद को समय 06.30 बजे सुबह , रेलवे क्रासिंग से करीब 500 मीटर दूर स्थित जंगल झाडी वहद ग्राम सियावाडी पट्टी थाना जहानाबाद से भारी मात्रा में निर्मित…

पीलीभीत:अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानों पर नियुक्त IGRS टीम के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए

पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त IGRS टीम के साथ मीटिंग की। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ितों की सहायता के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने हेतु चलाए जा रहे आईजीआरएस पोर्टल जो माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कार्यालय से संचालित है। आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रयागराज- आशा घर घर दस्तक देकर हीटवेव व लू से बचाव की भी देंगी जानकारी

15 अप्रैल 2023: जनपद में सोमवार से दस्तक अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 30 अप्रैल तक चलेगा।जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि इस बार दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी स्कूल न जाने वाले बच्चो को भी चिन्हित करेगी व सूची भी तैयार की जाएगी साथ ही हीटवेव व लू के लिए सावधानी बताएगी आशा वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया फाइलेरिया की रोकथाम के लिए के लिए आशा घर घर जाकर लोगों को…

फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया गया एकीकृत निक्षय दिवस,डीपीसी ने दो क्षय रोगी लिए गोद

फर्रुखाबाद, 15 अप्रैल 2023 जनपद में स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया गया। आयोजन के दौरान टीबी, फाइलेरिया और कुष्ठ के मरीजों को चिन्हित कर तत्काल इलाज की प्रक्रिया शुरू की गई। ओपीडी में आने वालों में से 10 प्रतिशत मरीजों की स्क्रीनिंग की गई l सिविल अस्पताल लिंजीगंज में ओपीडी में आने वाले मरीजों को क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार और चिकिनगुनिया के बारे में जागरूक किया गयाl जिला क्षय रोग केंद्र फतेहगढ़ में जिला कार्यक्रम समन्वयक के पद पर तैनात सौरभ तिवारी ने एकीकृत निक्षय दिवस…

प्रयागराज- पुलिस आयुक्त एवं जिलाधकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्षो का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शनिवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम आपूर्ति, सीआरओ, नगर मजिस्टेªट कक्ष, एसीएम-2, चकबंदी कार्यालय, एसओसी, एसडीएम सदर, तहसीलदार कक्ष, एएसडीएम आदि कक्षों में बनाये गये नामांकन केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक प्रवेश द्वार पर एक मजिस्टेªट सहित पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने आचार संहिता के नियमों…

प्रयागराज- जिलाधकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में नोडल/ प्रभारी अधिकारियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु नोडल/प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल/प्रभारी अधिकारियों को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर शौचालय, प्रकाश, पानी सहित…

मैनपुरी : 88 वें दीक्षांत समारोह में मेजर अंगद सिंह महाविधालय रुस्तमपुर बरौली के 4 छात्र छात्रों को 4 स्वर्ण पदक तथा 2 रजत पदक से नवाजा गया।

13 अप्रैल 2023 को डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविधालय आगरा के व्दारा छात्र – छात्रों को बीए, बीएससी तृतीय खंड परीक्षा 2022 में बेहतर अंक हासिल करने पर सम्मानिति किया गया 88 वें दीक्षांत समारोह में मेजर अंगद सिंह महाविधालय रुस्तमपुर बरौली मैनपुरी के 4 छात्र छात्रों को 4 स्वर्ण पदक तथा 2 रजत पदक से उत्तर प्रदेश की राजयपाल श्रीमती आनंदीबेन बेन पटेल , और विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रजनी तिवारी , मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष भारतीय विश्वविधालय संघ एवं पूर्व कुलपति प्रोफेसर एमएस सालुंखे…

प्रयागराज-कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद संतोष राय के दिशा-निर्देशन में अंबेडकर जयंती के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय ग्राम देवघाट झलवा प्रयागराज में यूनाइटेड लॉ कॉलेज के सहयोग से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद सुभाष चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में किया गयाकार्यक्रम में यूनाइटेड लॉ कॉलेज के विधि छात्र छात्राओं द्वारा उपस्थित आम जनमानस को उनके अधिकारों के बारे में तथा नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया…

बाबा साहब की जयंती पर सिक्किम राज्यपाल बोले – संविधान का पालन कराने के लिए सही लोग होना जरूरी

देश का संविधान चाहे कितना भी बेहतर क्यों न हो यदि उसको बेहतर ढंग से न चलाया जाए और उसका पालन करने वाले लोग सही नहीं है तो वह गलत पथ पर अग्रसर हो जाता है। ऐसे में संविधान का पालन कराने वाले सही लोगों की जरूरत है। ये बातें शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के मौके पर अटल बिहारी वाजपेई सभागार में मुख्य अतिथि सिक्किम राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहीं।उन्होंने अंबेडकर के सामाजिक लोकतंत्र के सपने को…

IPL मैच के चलते इकाना क्रिकेट स्टेडियम से जुड़े रास्तों में क्या बदलाव हैं, पढ़िए

भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL का दूसरा मैच है। इसके चलते लखनऊ में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज ट्रैफिक बदला रहेगा। DCP ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि शनिवार को होने वाले IPL मैच के दौरान दोपहर दो बजे से मैच समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।कमता चौराहे से कानपुर रोड को जाने वाले वाहन अहिमामऊ रैम्प से नीचे नहीं उतरेंगे। यह वाहन सीधे शहीदपथ के रास्ते जाएंगे।अहिमामऊ चौराहे से यू-टर्न लेकर वाहन गोमतीनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन शहीदपथ…

फर्रुखाबाद:राहुल राठौर ने कहा कि बाबा अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर जो भी चलना है उसने इतिहास रचा है

फर्रुखाबाद, आज 14 अप्रैल 2000 23 को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर फतेहगढ़ मंडल मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने कहा कि बाबा अंबेडकर साहब के सिद्धांतों पर जो चला है उस ने इतिहास रचा हैबाबा साहब ने बहुत कठिनाई से सफलता हासिल की हैअगर कोई भी व्यक्ति आज की दौड़ में बाबा साहब अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर ध्यान देगा तो वह बहुत ऊंच बुलंदियों पर पहुंच जाएगाआज की दौड़ में अगर भेदभाव ऊंच-नीच किसी ने खत्म किया है तो वह बाबा अंबेडकर साहब जी हैंआज चाहे कोई…

पीलीभीत : जेकेएसएस ने बाबा साहब की मनाई 132 वीं जयंती, किए वस्त्र दान।

जनपद की तहसील कलीनगर क्षेत्र के गाँव जमुनियां खास पंचायत घर में जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वावधान में भारत रत्न परम् पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर के किया गया उसके बाद बाबा साहब की तस्वीर पर पदाधिकारियों ने माल्यर्पण कर बारी बारी से पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी और उनके बतायें रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह जिला संरक्षक रामस्नेही वर्मा जिला प्रभारी मूलचन्द पाण्डेय जिला…

फर्रुखाबाद:जिला कारागार में भारतरत्न बोधिसत्व संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

फर्रुखाबाद, आज 14 अप्रैल 2023 को जिला कारागार फतेहगढ़ में भारतरत्न बोधिसत्व संविधान शिल्पी बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर जी की जन्म जयंती मनाई गई । सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने बाबा साहेब की चित्र पर माल्यार्पण किया गया । सर्व प्रथम जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण , दीप प्रज्वलित किया गया । जेलर अखिलेश कुमार , चिकित्साधिकारी श्री विजय अनुरागी, उपजेलर अखिलेश मिश्रा, सरोज देवी, कृष्णा कुमारी, राकेश बाबू, प्रेम बाबू, राजेंद्र बाबू, उदय प्रताप, संजय कुमार,सोनू कुमार, नीरज कुमार, नगमा,रजनी,जोली, हेमलता , शियादुलारी,…

पीलीभीत:थाना बरखेड़ा पुलिस व आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत आबकारी आयुक्त उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत दिए गए निर्देश के क्रम मे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत दिनांक 14.04.2023 को राजेन्द्र कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2, शैलेन्द्र कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1, रामअवध सरोज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3, दीपक कुमार आ0नि0 क्षेत्र 5, एवं थानाध्यक्ष बरखेडा ब्रजवीर सिह द्वारा, आबकारी विभाग जनपद पीलीभीत एवं थाना बरखेडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना बरखेड़ा के नवाबगंज रोड रपटा वहद जंगल ग्राम…

पीलीभीत:डॉ0 भीमराव आंबेडकर की धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई 132वीं जयंती।

पीलीभीत भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई थीं। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने।आज गांधी सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी…

पीलीभीत:संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

पूरनपुर पीलीभीत- विवाहित महिला का शव घर के अंदर ही फांसी के फंदे पर लटकता मिलने हड़कप गया है।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा। घटना की जानकारी लगते ही सेहरामऊ उत्तरी पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं नायब तहसीलदार मौके पर पहुँच गए। फिलहाल घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को…

फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी (काशीराम) जिला कार्यालय पर डॉ बीआर अंबेडकर की मनाई जयंती

फर्रुखाबाद,आज 14 अप्रैल 2023 को डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती बनाई गई आजाद समाज पार्टी (काशीराम) जिला कार्यालय जसमई दरवाजे के पास में जिला कमेटी विधानसभा कमेटी और नगर कमेटी मौजूद रहे ,कानपुर मंडल उपाध्यक्ष नूर अहमद जिला, अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम,जिला प्रभारी आवेश पाल सिंह,जिला संगठन मंत्री पंकज कुमार याकूतगंज,विधानसभा महासचिव संदीप कुमार, नगर प्रभारी सदर कमल किशोर, रामकुमार मोहम्मदाबाद, सेक्टर अध्यक्ष बबलू कुमार, भानु प्रताप, विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर विपिन कुमार, गौरव सागर, काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद:अब माह में चार बार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की बेहतर स्वास्थ्य जांच और इलाज का बढ़ा दायरा

फर्रुखाबाद ,14 अप्रैल 2023 मां और गर्भस्थ शिशु की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए विभाग द्वारा जिले में विविध कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी दिशा में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए एक और पहल की गई है। अब हर माह की 1 और 16 तारीख को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए ) दिवस मनाया जाएगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया की इस अभियान के तहत विभाग उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं को चिन्हित कर जांच और इलाज में प्राथमिकता देने…