फर्रुखाबाद:- एक बार फिर डां. कन्हैया माहौर को डॉ. एम.एस. कीटविज्ञान अवार्ड ।

जिला फर्रुखाबाद के आर पी महाविद्यालय कमालगंज के शिक्षक डॉ कन्हैया महौर ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है । आपको बता दे आगरा  में आयोजित होने बाली  दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में  डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में आर. पी. पी. जी. महाविद्यालय कमाल गंज के जंतु विज्ञान के ऐसोसिएट‌ प्रोफेसर डॉ कन्हैया माहौर को डॉ. एम.एस. मनी कीटविज्ञान अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड कीटविज्ञान के क्षेत्र में डॉ कन्हैया माहौर द्वारा जैवविविधता पर किये गए विभिन्न…

बांदा: विश्व पर्यावरण दिवस पर साईकिल यात्रा का जल शक्ति मंत्री राम केश निषाद व जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

राइफल ग्राउंड से 5 किलो मीटर साइकिल यात्रा शहर से होते हुए नवाब टैंक आक्सीजन पार्क पहुंची, यहां नवाब टैंक और ऑक्सीजन पार्क की सफाई कर नुक्कड़ नाटक, बुंदेली गीतों के द्वारा जनता को जागरूक किया गया, इस मौके पर मौजूद रहे मंत्री,डीएम,सीडीओ,एसडीएम सिटी मजिस्ट्रेट,सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट राजकुमार दस्तक 24 न्यूज़ बांदा

लखनऊ में तीन नाबालिग बदमाश गिरफ्तार:सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर लूट की कोशिश

लखनऊ पुलिस ने तीन नाबालिग लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए सर्राफा व्यापारी के यहां लूट की साजिश रची थी। हालांकि वे लूट में सफल नहीं हो पाए थे। उनकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के अनुसार घटना 30 मई को मड़ियांव इलाके की है। यहां हर्ष ज्वेलर्स में तीन नाबालिग लड़के लूट की नीयत से पहुंचे थे। उनके हाथ में तमंचा था। हर्ष ज्वेलर्स के मालिक को…

लखनऊ के अलीगंज की कला स्रोत आर्ट गैलरी में रविवार को 12 दिवसीय पेंटिंग ऐग्जीबिशन का शुभारंभ

लखनऊ के अलीगंज की कला स्रोत आर्ट गैलरी में रविवार को 12 दिवसीय पेंटिंग ऐग्जीबिशन का शुभारंभ हुआ। ऐग्जीबिशन का आयोजन मशहूर आर्टिस्ट मदन लाल नागर के 100वें जन्मदिन के मौके पर किया जा रहा है। 4 जून से शुरू हुई ऐग्जीबिशन 15 जून तक चलेगी। ऐग्जीबिशन के उद्घाटन से पहले कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां पर मदन लाल नागर, उनकी आर्ट और आर्ट से जुड़े अन्य विषयों पर बात हुई। इस दौरान मदन लाल नागर के बेटे अक्षय नागर, बेटी अपर्णा नागर समेत यतींद्र मिश्र, अनिल रस्तोगी, मो. शकील,…

प्रयागराज-मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने आईएएस परीक्षा-2022 में जनपद प्रयागराज से चयनित हुए अभ्यर्थियों से मुलाकात करते हुए उनको शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

प्रयागराज-मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में आई0ए0एस परीक्षा-2022 में चयनित जनपद प्रयागराज के अभ्यर्थियों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया तथा सबसे परिचय प्राप्त करते हुए उनको बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में आए हुए चयनित अभ्यर्थियों प्रतिक्षा सिंह, श्रेया सिंह, संध्या सिंह पटेल, अनिरुद्ध पांडे एवं उत्कर्ष त्रिपाठी के साथ ही अभिषेक बिंद के माता-पिता से अनुभव साझा करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने…

बरेली – बेसिक शिक्षा समिति की वार्षिक नई सदस्यता व नवीनीकरण 25 जून तक खुली है।

बरेली – मान्यता प्राप्त शिक्षण संसथाओं के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष बरेली मुनीश मिश्र की विज्ञप्ति के अनुसार यदि शिक्षण संसथाओं के संचालक समिति के उनके हित में किए जा रहे कार्यों से सन्तुष्ट हैं तब निवेदन है कि वर्ष 23-24 का नवीनीकरण व नवीन सदस्यता कृपया 25 जून 23 तक करा लें अन्यथा नवीनीकरण न कराने पर उनकी सदस्यता समाप्त हो जायेगी। सदस्यता मान्य 01अप्रैल 23 से 31मार्च 24 तक होगी।नये सदस्य बनने या सदस्यता नवीनीकरण कराने हेतु कृपया वार्षिक शुल्क रुपए 500=00 समिति…

प्रयागराज- थाना कोरांव पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त नीरज सिंह पुत्र हरिमोहन सिंह देवघाट गिरफ्तार, कब्जे से 06 अवैध देशी बम बरामद

प्रयागराज- दि0, 04.06.2023थाना कोरांव पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त नीरज सिंह पुत्र हरिमोहन सिंह देवघाट गिरफ्तार, कब्जे से 06 अवैध देशी बम बरामदप्रयागराज-थाना कोरांव पुलिस उ0नि0 ब्रजेश कुमार तिवारी अपने सहयोगी साथी हे0 का0 ओमप्रकाश का0 ललित यादव थाना कोरांव प्रयागराज के साथ मिलकर मुख़बिर की सूचना पर अभियुक्त नीरज सिंह पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी देवघाट थाना कोरांव जनपद प्रयागराज को दि0, 04.06.2023 को विजय डेयरी फार्म के लगभग 100 मी0 आगे ग्राम बडोखर थाना क्षेत्र कोरांव से गिरफ्तार कर कब्जे से 06 अवैध देशी बम बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी…

बरेली – रोक के बावजूद डग्गामार वाहन भर रहे फर्राटा, अनियंत्रित मैजिक पेंड़ से टकराई चालक की मौत।

बरेली/मीरगंज – थाना मीरगंज क्षेत्र में रविवार सायं करीब 4:45 बजे मैजिक संख्या यूपी 25 बीटी 1041 का चालक रमेश चन्द्र उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र नत्थू लाल निवासी ग्राम मिलक असदुल्लापुर मैजिक लेकर बरेली से रामपुर की ओर जाते समय थाना मीरगंज क्षेत्र में सैनिक अस्पताल समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में पेड़ से जा टकराई जिसके फलस्वरूप चालक रमेश चन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना का धमाका सुन मौके पर पहुँचे प्रत्येक्षदर्शियों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने…

बरेली – नैशनल हाईवे पर कांवड़िया मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन।

बरेली/मीरगंज – नैशनल हाइवे टोल प्लाजा के पास कांवड़िया मंदिर पर शनिवार से शुरू हुआ अखण्ड रामायण पाठ का रविवार को समापन के बाद प्रसाद वितरण कराया कराया गया उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों लोगो ने पूड़ी, सब्जी, मिठाई आनंद लिया। आयोजक अध्यापक वेदप्रकाश, मुनीश गंगवार उर्फ मंयक सहयोगी ललित गंगवार, अरविंद गंगवाल, हरीश गंगवार, पंडित सचिन शर्मा, रिंकू गंगवार, हरविंदर आदि मौजूद रहे। रिपोर्टर परशुराम वर्मा

सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा; हाईवे पर बड़े वाहन वैन को कुचला, दो की मौत, 9 गंभीर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सभी लोग बदायूं जिले के रहने वाले हैं। मऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक बदायूं के दातागंज इलाके में रहने वाले रामलखन, पढुआ के रहवे वाले रवि परिवार के नौ अन्य लोगों के साथ मऊ जिले में एक शादी…

बरेली – बहेड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम सिली जागीर में वरिष्ठ सपा नेता आरिफ एडवोकेट ने किया दंगल का उद्घाटन।

बरेली/बहेड़ी – तहसील बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम सिली जागीर मैं हजरत हड्डा शाह मियां, हजरत बेरी वाले मियां हजरत गब्बर शाह मियां के उर्स मे एक दंगल का आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज से आए हुए पहलवानों ने अपनी पहलवानी के दांव पेंच दिखाएं।दंगल का उद्घाटन बेस्ट समाजसेवी और बेस्ट समाजवादी नेता आरिफ़ एडवोकेट ने किया। आरिफ़ एडवोकेट विधानसभा बहेड़ी के वरिष्ठ सपा नेता गिने जाते हैं और संस्थापक सदस्य माने जाते हैं। आपको बता दें आरिफ़ एडवोकेट विधानसभा बहेड़ी में एकमात्र ऐसे राजनेता हैं, जो सभी धर्मों जाति में…

बरेली – योगी विजय देवनाथ महाराज की 41 दिवसीय धुणा तपस्या के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

बरेली/आंवला – बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव बेहटा बुजुर्ग स्थित गुरु गोरक्षनाथ मणि पर महंत योगी कल्याण समिति सामाजिक संगठन के संस्थापक योगी विजय देवनाथ महाराज ने बताया आज उनके द्वारा24अप्रैल से 4जून तक 41 दिवसीय धोणे तपस्या का समापन हुआ इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया महाराज जी ने बताया कि यह तपस्या दोपहर 12:00 से 2:00 तक की जाती है इसमें चारों तरफ कंडो के धोणे लगाकर उनमें अंगनी दी जाती है इसके बीच में खड़े होना पड़ता है तपती धूप में यह तपस्या मैंने…

फर्रुखाबाद:जल शक्ति मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश और गिनाई सरकार की उपलब्धियां

फर्रुखाबाद, आज 4 जून 2023 को फैजबाग के साईं गेस्ट हाउस में सूबे के जल शक्ति मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया जिसमें आयोजक जय गंगवार द्वारा माला पहना कर मंत्री का स्वागत किया गया संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के कार्यक्रम का संचालन फतेह चंद वर्मा ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए सूबे की सरकार के जल शक्ति मंत्री का युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मयंक बुंदेला और अमन अवस्थी ने अपनी टीम के साथ मुख्य अतिथि को बजरंग बली की प्रतिमा भेंट की युवा मोर्चा…

बरेली – आंवला नगर के मोहल्ला मोहब्बत गंज गौंटिया में पूर्णिमा पर चैयरमेन सय्यद आबिद अली टीम ने राहगीरों को पिलाया शरबत।

बरेली/आंवला – पूर्णिमा पर मोहल्ला मोहब्बत गंज गौटिया में चैयरमेन आबिद अली टीम के हिंदू मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को शरबत वितरण किया और हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की । इसी मौके पर चेयरमैन सय्यद आबिद अली भी पहुंचे उन्होंने भी राह चलते लोगों को शरबत पिलाया आंवला के आस पास क्षेत्र के राह चलते लोगो ने चेयरमैन की काफी तारीफ करते हुए उन्हें आशीर्वाद दुआए दी साथ में मौजूद सभासद डोरी लाल दिवाकर , बाबूराम प्रजापति , भगवान दास मौर्य , प्रेमपाल प्रजापति , मोहम्मद शाह ,…

फर्रुखाबाद:बीते कई महीनों से वीरबल की खिचड़ी बनी रेलवे रोड़ सड़क व नाली निर्माण

फर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से वीरबल की खिचड़ी बनी रेलवे रोड़ सड़क व नाली निर्माण का जिन्न महीनों बाद फिर बोतल से बाहर आ रहा है| अधिकारियों नें मौके पर नि रीक्षण कर आगे की रूप रेखा तय की| जिससे आगामी सोमवार से बाधित नाली निर्माण कार्य फिर से शुरू करनें के निर्देश दिये गये| नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार, पालिकाध्यक्ष पति मनोज अग्रवाल के साथ नगर के रेलवे रोड़ पंहुची| उन्होंने नाली निर्माण के सम्बन्ध में दुकानदारों से भी वार्ता की| नगर मजिस्ट्रेट नें दस्तक न्यूज़…

मैनपुरी:दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया ग्राम शाखा का गठन

आज 4 जून 2023 को धम्म संस्था की एक बैठक जिला कार्यालय विपिन बौद्ध के आवास पर हुई। जिसमे ग्राम शाखा शाक्य नगर कुसमरा का गठन किया गया। ग्राम शाखा अध्यक्ष राम प्रकाश ,महासचिव चंद्रभान शाक्य , कोषाध्यक्ष आशुतोष शाक्य व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शाक्य को बनाया गया। जिला अध्यक्ष विपिन बौद्ध ने धम्म संस्था के कार्यों की जानकारी नवनियुक्त पदाधिकारियों की दी जिला महासचिव अमन एडवोकेट ने कार्यालयी लेखा जोखा के बारे में बताया। बैठक में उपस्थित कोषाध्यक्ष ने नवपदाधिकार्यों को जल्द से जल्द ग्रामशाखा कार्यकारिणी पूर्ण करने को कहा।…

महिलाओं के लिए अग्निवीर बनने का शानदार मौका:इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 10वीं-12वीं पास के लिए 782 पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 782 पदों पर भर्तियां निकली हैं। लास्ट डेट 30 जून है। स्टाइपेंड 7000 रुपए हर महीने मिलेगा। महिलाओं के लिए इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का शानदार मौका है। कुल 1365 वैकेंसी हैं। सिलेक्शन होने पर 30 हजार रुपए मंथली सैलरी मिलेगी। वहीं, एनएलसी इंडिया लिमिटेड में 85 पदों पर भर्ती निकली है। सैलरी 8,766 से 10,019…

बरेली – फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में एसओजी टीम ने स्मैक तस्करों के यहां की छापे मार कार्रवाई।

मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में स्मैक तस्करों के यहां एसओजी टीम ने छापे मार कार्रवाई की, उससे पहले स्मैक तस्कर घरों में ताला डाल के हुए फरार, मिली जानकारी के अनुसार एसओजी बरेली ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा है। पुलिस पूछताछ पर उन्होंने फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला सराय मंदिर के पास और मोहल्ला नई वस्ती के शातिर स्मैक तस्करों से स्मैक की खेप खरीदना बताया है।शनिवार आज सुबह करीब दस बजे एसओजी टीम ने थाना पुलिस की मदद से पकड़े गए स्मैक तस्करों की निशानदेही पर स्मैक…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर नवविवाहिता को मार देने का आरोप।

आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र मामला जनपद बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव रमपुरा भूड़ का है। जहां दहेज की खातिर एक नवविवाहिता जहर पिलाकर मारने की शिकायत थाना सिरौली की गई है। नवविवाहिता के भाई आशीष पाल सिंह ने थाना सिरौली पुलिस को लिखित शिकायत पत्र में बताया कि उसने अपनी बहन सरोज की शादी 6 वर्ष पूर्व सिरौली क्षेत्र के गांव पिपरिया उपराला में नकुल कुमार के साथ की थी। जिसमें उन्होंने पूर्ण दान दहेज देकर विवाह किया था। शादी के डेढ़ साल बाद से ही दहेज…

बरेली – जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन किया गया कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह।

जनपद बरेली के गैलेक्सी पैलेस ( स्वाले नगर पेट्रोल पंप के सामने )रामपुर रोड बरेली में जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकार, समाजसेवी ,कवि , प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम संचालक दीपक पाठक द्वारा मंत्रों के उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं भारत मां के फोटो समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की गई। उसके पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य भूमिका कमल कांत तिवारी की रही जो कवि जगत…