फर्रुखाबाद: लखनऊ शॉपिंग करने जा रहे, तेज रफ्तार कार ट्राला में घुसने से तीन की मौके पर मौत दो की हालत नाजुक

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 09 नवंबर 2024 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर काकोरी के रेवरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात लगभग 12.30 बजे तेज रफ्तार कार ट्राला में पीछे से घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी। कि कार ट्राला में फंसकर लगभग सौ मीटर घसीटते हुए चली गई। यूपीडा के कंट्रोल रूम ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे पांचों घायल युवकों को लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसमें तीन युवकों की मौके…

पीलीभीत मे फंदे से लटका मिला महिला का शव

शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल निवासी फूल विक्रेता सचिन सैनी की वर्ष 2011 में बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली स्वाति के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। शनिवार को सुबह नाश्ता करने के बाद वह दुकान पर चले गए। घर पर पत्नी मौजूद थी। इस बीच पत्नी ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बार पति दुकान से घर पहुंचे तो कमरे में पहुंचने पर पत्नी का शव लटकता देखा। इससे हड़कंप मच गया।…

फर्रुखाबाद: डीएम ने जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज व डीएन कॉलेज में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 नवंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज में बूथ संख्या 140 से 144 व डी0एन0 कालेज के बूथ संख्या 129 से 135 तक का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कालेज में इन बूथों के जो बच्चे 01/01/2025 को 18 बर्ष के हो रहे है उनका फॉर्म 06 भरवाकर उनको मतदाता बनाया जाये। जिलाधिकारी द्वारा जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज में बच्चों से संवाद कर उनसे उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त…

पीलीभीत मे कार और टेंपो की भिड़ंत ?

शुक्रवार शाम कलीनगर क्षेत्र के रहने वाले 10 यात्री टेंपो से कलीनगर के लिए आ रहे थे। पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर नवदिया धनेश गांव के पास टेंपो की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। कलीनगर के वार्ड नंबर चार निवासी जसवंत सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद को काफी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर होकर बरेली ले जाते समय जसवंत सिंह…

फर्रुखाबाद:आम आदमी पार्टी ने 27000 सरकारी विद्यालयों के बंदी आदेश के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा

(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 नवंबर 2024 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 27000 सरकारी विद्यालयों के बंदी आदेश के विरोध में आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद में जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सोपा मीडिया को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को लेकर हाल ही में मीडिया में आई खबरों के अनुसार 27,000 सरकारी स्कूलों को बंद करने की योजना बनाई गई है। यह प्रदेश सरकार द्वारा 2020 तक बंद किए गए…

फर्रुखाबाद: चकबंदी कार्यों में प्रगति एवं कृषको के समस्याओं को शीघ्र निस्तारण हेतु ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन ?

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 नवंबर 2024 चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशो के क्रम में आज ग्राम गुडेरा परगना व तहसील अमृतपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम में चौपाल के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / उप संचालक चकबन्दी, उप जिलाधिकारी (न्या०) अमृतपुर/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी, क्षेत्रीय चकबन्दीकर्ता व लेखपाल उपस्थित रहे। ग्राम चौपाल में कुछ कृषकगणो द्वारा ग्राम के सेक्टर-04 व 05 से लगे जनपद शाहजहाँपुर के सीमावर्ती ग्राम बारी, नगला पिपरियों से सीमा विवाद बताया गया। इसी तरह सेक्टर 22 व 23 से लगे…

फर्रुखाबाद: भाजपा जिला मुख्यालय पर बूथ कमेटियों के गठन के लिए जिला स्तर पर कार्यशाला का हुआ आयोजन ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 नवंबर 2024 आज दिन शनिवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर संगठन पर्व अभियान के अंतर्गत बूथ कमेटियों के गठन के लिए जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन चुनाव संपन्न करने के लिए जिला स्तर पर महिला आयोग की पूर्व सदस्य वी सिरसागंज की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी को जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी ने जिला कार्यशाला को संबोधित किया जिसमें उन्होंने बूथ स्तर पर चुनाव संपन्न करने के…

पीलीभीत में दबंगों ने भाजपा विधायक के भाई को पीट-पीटकर मार डाला?

पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र में दबंगों ने भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की शनिवार देर शाम पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दबंगों ने घर पर हमला कर पथराव शुरू कर दिया और फूलचंद की पोती को घसीट कर ले गए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों और विधायक के चचेरे भाई से मारपीट की। फूलचंद समेत आठ लोगों को इलाज के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान फूलचंद की मौत हो गई। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक…

यूपी के इस गांव में 35 से ज्यादा कुंवारी लड़कियां हो गईं प्रेग्नेंट! लोगों के उड़े होश

आज के दौर में भी विभागीय लापरवाही के अनेक किस्से आपने सुने होंगे. वैसे हैरानी इस बात की सबसे ज्यादा होती है कि किसी भी विभाग में चयनित होने वाले वो कर्मचारी जो योग्य और प्रशिक्षित माने जाते हैं उनसे कोई भी चूक कैसे हो सकती है. कुछ ऐसा ही हुआ वाराणसी के रमना गांव की रहने वाली किशोरियों के साथ. दअरसल दीपावली के दौरान रमना गांव के तकरीबन 35 से अधिक किशोरियों के मोबाइल पर एक मैसेज पहुंच गया जिसमें उनका पंजीकरण एक गर्भवती महिला के तौर पर कर…

हरदोई : विधिक सेवा दिवस के अवसर पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

क्राइम ब्यूरो चीफ हरदोई प्रदीप कुमार उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में मा0 जनपद न्यायाधीश श्री राज कुमार सिंह की अनुमति से तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में *विधिक सेवा दिवस के अवसर पर* आम जनमानस को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन गुलाब फूलंदर महाविद्यालय सांडी में संपन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेन्द्र प्रताप ने विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जानकारी देते हुए कहा कि 9…

महोबा : आयुर्वेद चिकित्सक अनिल कुमार की कार्यप्रणाली से आम जन मानस में देखने को मिला उत्साह

महोबा (The Dastak 24 बासुदेव ), जिला महोबा के पालीटेक्निक परिसर में काफी समय से संचालित आयुर्वेद चिकित्सालय में काफी अच्छी दवाईओ से आम जन मानस का इलाज किया जाता है जिसमें मरीजों के द्वारा बताया गया कि आयुर्वेद डाक्टर श्री अनिल कुमार के द्वारा बहुत सी गंभीर – गम्भीर बीमारी का इलाज बहुत ही सुगमतापूर्वक किया जाता है जिसमें मरीजों के द्वारा यह भी बताया गया है कि चिकित्सक अनिल कुमार के द्वारा दबाओं का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है बिना किसी धनराशि या शुल्क के सभी सुविधाएं…

प्रयागराज-योगी सरकार ने ओबीसी छात्रों के लिए पूर्वदशम् और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं की समय सारिणी का दूसरा चरण शुरू किया है।

प्रयागराज-योगी सरकार ने ओबीसी छात्रों के लिए पूर्वदशम् और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं की समय सारिणी का दूसरा चरण शुरू किया है। इस योजना का उद्देश्य पिछड़े वर्ग के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देना और उनके आर्थिक बोझ को कम करना है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों और अन्य उच्च कक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं का द्वितीय चरण जारी किया गया है। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने और जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन…

प्रयागराज- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रबी फसल के लिए उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा की ?

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश में रबी फसल के लिए आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा सरकारी आवास, 8 कालिदास मार्ग पर की।उन्होंने सभी जिलों में डीएपी (एन-18, पी-46) जैसे फॉस्फेटिक उर्वरकों की आपूर्ति प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि रबी फसल की बुवाई में किसी प्रकार की बाधा न हो। मंत्री ने कहा कि मैनपुरी, हाथरस, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, मुजफ्फरनगर और आगरा जिलों के लिए उर्वरक रैक शीघ्र पहुँचने वाले हैं और इन जिलों में गत वर्ष की खपत के आधार…

फर्रुखाबाद: ट्रेन द्वारा गई महिला दस दिन बाद भी घर ना पहुँचने पर पुत्र हुआ चिंतित ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 नवंबर 2024 ग्राम परतापुर थाना भोगॉव जनपद मैनपुरी निवासी राजीव कुमार पुत्र स्व० केहर सिह की माता जी राजकुमारी उम्र लगभग 65 वर्ष जोकि 28 अक्टूबर 2024 को फर्रुखावाद (अपना मायका) से रेल द्वारा अपने गांव परतापुर भोगॉव आ रही थी। लेकिन भोगॉव रेलवे स्टेशन से अभी तक अपने गांव नहीं पहुंची। जानकारी होने पर राजीव कुमार ने आस पडोस व रिस्तेदारी आदि मे काफी खोजबीन की लेकिन राजीव कुमार की माता जी का कही कोई पता नही चला। माता जी राजकुमारी का हुलिया आँख…

फर्रुखाबाद:भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 नवंबर 2024 आज भारतीय कृषक एसोसिएशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन तहसील कायमगंज में उपजिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा  भारतीय कृषक एसोसिएशन का मांग पत्र निम्न प्रकार से है  1-तहसील कायमगंज के ग्राम भगौतीपुर में नॉन जेड ए जमीन सरकारी गाटा संख्या 114 व गाटा संख्या 96 पर श्री कृष्ण गौतम पुत्र बनवारी लाल,सुदामा देवी पत्नी इतवारी लाल और सतीश चंद्र पुत्र गेंदन लाल निवासी ग्राम भगौतीपुर आदि उक्त जमीन पर गुंडागर्दी व नेतागिरी और दबंगई के बल…

फर्रुखाबाद: इंडियन कौन्सिल ऑफ प्रेस के पदाधिकारियों ने पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या के विरोध में सौपा ज्ञापन ?

(द दस्तक 24 न्यूज़), 08 नवंबर 2024 बताते चलें इंडियन कौन्सिल ऑफ प्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा व पदाधिकारियों ने एसडीएम को पत्रकार की हत्या के बिरोध में ज्ञापन सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर के पत्रकार दिलीप सैनी की निर्मल हत्या के विरोध में इंडियन कौन्सिल ऑफ प्रेस ने एकजुटता दिखाते हुए एसडीएम फर्रुखाबाद को ज्ञापन सौंप कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की और सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में दिलीप सैनी की हत्या के पीछे जिम्मेदार अपराधियों को फांसी देने की मांग करते…

योगी के मंत्री का ये कैसा बयान,अखिलेश यादव को बता दिया बंदरों जैसी सोच वाला

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सोच और कार्यशैली बंदरों जैसी है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने यह भी दावा किया कि यादव बंदरों से बहुत डरते हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने इससे पहले 19 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो साझा किया था जिसमें ताजमहल के गुंबद पर एक पौधा उगता हुआ दिखाई दे रहा था। यादव ने ताजमहल परिसर में बंदरों के आतंक और जलभराव की…

महोबा ‌‌: मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना कर मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा फर्जी झोला छाप डॉक्टरों को दिया जा रहा संरक्षण

महोबा जिले में फर्जी झोला छाप डॉक्टरों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे बिना किसी बैद्य डिग्री के आयुर्वेद एवं एलोपैथ झोला छाप डॉक्टर्स के द्वारा अपने आप को एम बी बी एस डाक्टर बता कर इलाज करते हैं . जिससे आये दि मरीजों के साथ दुर्घटना घटती रहती है लेकिन मुख्य चिकित्साधिकारी, नोडल अधिकारी एवं डग इंस्पेक्टर ये सभी एक एक करके छापा डालते हैं फिर उनको मिलने के बहाने बुलाकर एक मोटी रकम लेकर बिना किसी डर के क्लीनिक को चलाने की हरी झंड़ी दी…

पीलीभीत हादसे के बाद भी नहीं अलर्ट हुआ मेडिकल कॉलेज प्रशासन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कमरा नंबर सात के पास लगी आग के बाद भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब-तक गंभीर नहीं हुआ है। हादसे के बाद 24 अक्तूबर को मरम्मत के नाम पर ओपीडी तो बंद करा दी गई, लेकिन मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। यहां तक कि घटना के समय बजने वाला अलार्म भी अब-तक चालू नहीं हो सका है। ऐसे में बदड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। 24 अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी परिसर में कमरा नंबर सात के बाहर लगे पैनल बोर्ड…

लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर अब लखनऊ-गोमतीनगर के बीच चलेगी

रेल प्रशासन ने गोमती नगर में ट्रेनों का अनुरक्षण कार्य शुरू हो जाने के कारण लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर का संचालन अब हमेशा के लिए लखनऊ के बजाए गोमतीनगर स्टेशन से शुरू कर दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05086 लखनऊ जंक्शन-पीलीभीत पैसेंजर का संचालन अब लखनऊ जंक्शन-पीलीभीत के बजाए गोमती नगर-पीलीभीत के बीच होगा। यह ट्रेन गोमती नगर स्टेशन से सुबह 05:40 बजे छूटकर बादशाहनगर से 05:50 बजे और डालीगंंज से 06:40 बजे छूटेगी। इसके बाद शेष स्टेशनों पर इसका…