फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय अखंडता दिवस के अवसर पर आज फर्रुखाबाद में एकता और अखंडता का संदेश देने वाला जिलास्तरीय यूनिटी मार्च (पदयात्रा) भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा नारायण पी.जी. कॉलेज परिसर में हुई, जहाँ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद जिलाधिकारी के नेतृत्व में यूनिटी मार्च…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट, फतेहगढ़ द्वारा श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और इस बार का आयोजन ऐतिहासिक व भव्य स्वरूप में किया जाएगा। ट्रस्ट के आयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा 01 नवम्बर 2025, शनिवार को प्रातः 10 बजे कोतवाली फतेहगढ़ से प्रारंभ होगी। यात्रा का मार्ग…
फर्रुखाबाद: भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन आज, फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट पर देंगे ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को किसानों का एक विशाल धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह धरना सुबह 10:30 बजे फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट पर होगा। धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य दि किसान सहकारी चीनी मिल्स कायमगंज के अंतर्गत आने वाले रोशनाबाद और फैजबाग सेंटरों को रूपापुर प्राइवेट शुगर यूनिट को दिए जाने के विरोध में है। किसानों का कहना है कि यदि यह सेंटर प्राइवेट यूनिट को दिए गए…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति टीम ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में बालिकाओं को किया सशक्त और जागरूक ।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत आज थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक किया गया। टीम ने बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — जैसे 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) — के बारे में विस्तार से बताया और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कादरीगेट क्षेत्र में बालिकाओं को किया गया सशक्त व जागरूक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 थाना कादरीगेट क्षेत्र में आज मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें टीम ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला आपातकालीन सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1098 (बाल हेल्पलाइन) के…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति टीम ने थाना राजेपुर क्षेत्र में बालिकाओं को किया जागरूक, दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 को थाना राजेपुर क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण के अंतर्गत सशक्त और जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना तथा उनके अधिकारों की जानकारी देना था। मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों — जैसे 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) — के बारे…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति टीम ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में बालिकाओं को किया सशक्त व जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 को कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत सशक्त और जागरूक किया गया। टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित जानकारियाँ दीं। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की…
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय अखण्डता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भव्य पदयात्रा का आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2025 को जनपद फर्रूखाबाद में “राष्ट्रीय अखण्डता दिवस” बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में एकता, अखण्डता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश प्रसारित करना है। जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह पदयात्रा प्रातः 09:30 बजे से दुर्गा नारायन डिग्री कॉलेज, फतेहगढ़ परिसर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जी…
फर्रुखाबाद:किसानों के लिए बड़ी पहल: अब हर किसान को मिलेगी ‘फार्मर आईडी’,जिले में 108048 किसानों की आईडी अभी बाकी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 भारत सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ (Farmer Registry) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट किसान पहचान संख्या (Farmer ID) दी जाएगी, जिससे किसान की पहचान और उससे जुड़ी सभी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेगी। फार्मर आईडी बनने के बाद किसानों को बार-बार ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही किसान डिजिटल के.सी.सी. (Kisan Credit Card) के माध्यम से 2 लाख रुपये तक का…
फर्रुखाबाद:जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं, आगामी 3 दिनों में पहुँचेंगी 50,861 बोरी यूरिया — डीएपी, एमओपी और एनपीके भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 जनपद में रबी 2025-26 (माह अक्टूबर) के लिए किसानों को उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी आयुषी कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद में इस समय यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके और सुपर फास्फेट जैसे सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और किसानों को समय से वितरण किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी तीन दिनों में जनपद को 50,861 बोरी यूरिया, डीएपी की 70,220 बोरी तथा एनपीके की 19,340 बोरी…
फर्रुखाबाद:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आज बेवर रोड स्थित जय सिंह आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 2 नवंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के जनपद आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना था। जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी 2 नवंबर को जनपद फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान वे कानपुर कमिश्नरी मंडल के आठ जनपदों—फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा, कन्नौज, कानपुर…
फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने छात्राओं को दिलाई नए आपराधिक कानूनों की जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी एवं कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम द्वारा शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज, कायमगंज में तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं और शिक्षकों को इन नए कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये तीनों कानून 1 जुलाई 2025 से पूरे देश में…
फर्रुखाबाद में मुठभेड़: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा, पैर में लगी गोली
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 थाना कम्पिल क्षेत्र में गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, थाना कम्पिल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सिरसा निवासी रोहित उर्फ कीड़ा पुत्र जैनेंद्र उर्फ जैना की घेराबंदी की थी। पुलिस टीम को देखते ही…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने की थानों में फेरबदल, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी प्रेस नोट के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों को उनके कार्य प्रदर्शन और प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर नई तैनाती दी गई है। निरीक्षक राजेश कुमार सिंह जो अब तक निरीक्षक अपराध थाना कादरीगेट के पद पर तैनात थे, को स्थानांतरित कर थाना फतेहगढ़ भेजा गया है। वहीं निरीक्षक संजय कुमार राय को थाना कादरीगेट से हटाकर निरीक्षक अपराध थाना…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में नये आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के निर्देशन में आज पुलिस लाइन सभागार, फतेहगढ़ में नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को नये आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — की गहराई से जानकारी देना था, ताकि वे इन कानूनों को व्यवहारिक रूप से प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह ने तीनों नये कानूनों…
हरदोई:बिलग्राम पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग
हरदोई (बिलग्राम)__पुलिस महानिदेशक लखनऊ उत्तर प्रदेश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बिलग्राम हरदोई के दोषी पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है विमलेश शुक्ला के अनुसार उनके पुत्र अभय शुक्ला व कनक तिवारी की शादी 12 जुलाई 2024 को ग्रेटर नोएडा में हुई थी 28 जुलाई 2024 को सास ससुर ब देवर पति से लड़कर कनक प्लेट लेकर अलग रहने लगी कनक अपना रियल स्टेट का बिजनेस करती है 4 नवंबर 2024 को कनक व कनक के परिजनों ने पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर…
हरदोई: लखनऊ सेना मुख्यालय से आई सैन्य टुकड़ी ने जाना पूर्व सैनिकों का हाल
हरदोई ( शाहाबाद)__दिनांक 29 अक्टूबर को हरदोई के कस्बा शाहाबाद में पूर्व सैनिक वेलफेयर फउंडेशन के तत्वावधान में पाली रोड पर एक पूर्व सैनिकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया इस गोष्ठी में लखनऊ से चलकर आई सात कुमाऊं रेजीमेंट की सैन्य टुकड़ी ने सूबेदार मोहन सिंह के नेतृत्व में पहुंचकर वीर नारियों तथा पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा सरकार और सेना द्वारा पूर्व सैनिकों के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विधिवत चर्चा कर जानकारी दी संगठन…
लखीमपुर खीरी : श्री धर्मादा समिति गौशाला में सात दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव का हवन भंडारा के साथ हुआ समापन
गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज़ ) श्री धर्मादा समिति गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव का समापन बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर बालमुकुंद पांडे ने गौ माता की पूजा अर्चना की और कहा गोपाष्टमी हमें सिखाती है की करुणा,सेवा और विनम्रता ही सच्ची भक्ति का रूप है यह पर्व केवल पूजा का अवसर नहीं बल्कि प्रकृति और जीवन के प्रति आभार जताने का दिन है गाय केवल एक पशु नहीं बल्कि जीवन अन्न और अस्तित्व का प्रतीक है। इस बार जब…
प्रयागराज: 11 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 29.10.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 11 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील सोरांव के ग्राम सरांयनन्दन उर्फ समसपुर में बंजर एवं चकमार्ग, मलाक हरहर उपरहार में चकमार्ग, ग्राम कंजिया में नाली एवं रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। तहसील कोरांव के…
प्रयागराज: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान “मोंथा” के अवशेष के प्रभाव से पूर्वांचल में भारी वर्षा की संभावना,
प्रयागराज, भारी बर्षा कि संभावना चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़ , प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली , वाराणसी, संत रबिदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर , आजमगढ़,बलिया, मऊ, देवरिया, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, आस पास के इलाको में मेघ गर्जन, और बज्र पात होने की संभावना है,बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान “मोंथा” के अवशेष के प्रभाव से पूर्वांचल में भारी वर्षा की संभावना वर्तमान प्रेक्षणों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान “मोंथा” 28 अक्टूबर की रात आंध्रप्रदेश तट पार करने के उपरान्त उत्तर-उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरोत्तर…
