पीलीभीत डायल 112 के सिपाही ने रो कर पहले वीडियो की वायरल फिर की गोली मारकर आत्महत्या। पीलीभीत वीडियो वायरल कर रोया डायल 112 का सिपाही फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या पीलीभीत के बिलसंडा थाने में तैनात एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली जिला अस्पताल ले जाते समय सिपाही की मौत हो गई सुसाइड करने से पूर्व सिपाही ने अपना एक वीडियो फेसबुक पर वायरल किया था मामले की जानकारी होते ही पुलिस के हाथ पाव फूल गए सुसाइड करने से पूर्व सिपाही ने वीडियो वायरल…
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत: कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है
पीलीभीत/13.05.2021/ शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है जिला पंचायत राज अधिकारी पीलीभीत द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के सातों विकास खण्डों के अन्तर्गत पड़ने वाली 720 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन एवं एन्टी लार्वा दबाई का छिड़काव बड़े पैमाने पर कराया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन एवं एन्टी लार्वा दबाई के छिड़काव हेतु 1258 सफाई कर्मचारियों के द्वारा उक्त कार्य नियमित…
बरेली – सहायक अध्यापक शुभम सिंह ने नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर, योगा, प्राणायाम व दोस्तों के उत्साहवर्धन से जीती कोरोना से जंग।
आँवला – रामनगर ब्लाक के ग्राम गुलड़िया अरिल के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक शुभम सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी से आने के उपरान्त मुझे सर्दी जुकाम बुख़ार जैसे लक्षण महसूस हुए। डॉक्टर से दवा ले ली लेकिन उससे आराम नहीं हुआ।17 अप्रैल को मैं अपने विद्यालय गया और परिवार की सुरक्षा के लिए मैंने अपनी कोविड जांच रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराई।19 अप्रैल को मुझे कॉल आयी कि मैं पॉजिटिव हूं।एक दम से थोड़ा डर महसूस हुआ लेकिन फिर डॉक्टर से सलाह से…
बरेली – विक्की भरतौल ने एक फोन पर दिलाया ऑक्सीजन सिलेंडर:सुमित शंखधार।
आँवला – कोरोना महामारी के चलते भाजपा युवा मोर्चा के मढ़ीनाथ मण्डल से भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सुमित शंखधार लगातार कोरोना संक्रिमित मरीजो की हर संभव मदद कर रहे है मण्डल उपाध्यक्ष सुमित शंखधार ने बताया कि मेरे पास जाटवपुरा से बहन का फोन आया उस बहन ने कहा कि मेरी माताजी का स्वस्थ्य काफी खराब है और उनको ऑक्सीजन की आवश्कता है मै घर मे अकेली हूँ तभी मैने श्री विक्की भरतौल को फोन कर जानकारी दी विक्की भरतौल ने तत्काल संज्ञान में लेकर एक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की…
प्रयागराज :बाल विवाह एक दण्डनीय अपराध है। बाल विवाह कुरीति को समाप्त किये जाने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा-जिला प्रोबेशन अधिकारी
प्रयागराज : जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि 14 मई को अक्षय तृतीया का पर्व पड़ रहा है, इस पर्व पर बाल विवाह कराये जाने कुप्रथा की प्रबल रहती है। बाल विवाह प्रतिरोध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत बाल विवाह एक दण्डनीय अपराध है तथा बाल विवाह में हिस्सा लेने वाले व्यक्तियों पर भी कानूनी कार्यवाही का प्रविधान है। समाज में शिक्षित न होने के कारण लोग लड़के एवं लड़की के विवाह हेतु निर्धारित आयु क्रमशः 21 एवं 18 वर्ष के पूर्व ही कर दिया जाता है। प्रायः…
पीलीभीत :जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय ने शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया।
पीलीभीत : जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा पीलीभीत शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। महोदय ने शहर के सुनगढ़ी चौराहा, गैस चौराहा, छिपियान चौराहा, ड्रमंड चौराहा, चूड़ी वाली गली, सर्राफा मार्केट वाली गली,रामस्वरूप पार्क वाली गली तथा मेन मार्केट रोड पर भ्रमण कर शासन द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार अनावश्यक खुली दुकानों को बंद कराया गया और उनके चालान करवाये गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी लॉकडाउन में बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को चेक…
रायबरेली: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में चले लाठी डंडे एक दर्जन लोग हुए घायल
डलमऊ रायबरेली – डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बख्तावरपुर मजरे अंबा में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें से दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए सोमवार दोपहर बाद गांव निवासी इंद्रसेन व राधेश्याम के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए और जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें से दो महिलाओं सहित एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर…
रायबरेली: बेटे कर रहे सरकारी नौकरी फिर भी मिला PM आवास और अंत्योदय कार्ड ।
डलमऊ रायबरेली – डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पात्रों को लाभ दिए जाने की शिकायतें लगातार मिल रहे थे लेकिन सोमवार को एक चौकानेवाले शिकायत सामने आई जिसमें उच्च अधिकारियों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली जहां पर एक और पात्र गरीब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दर-दर भटक रहे हैं वहीं पर अपात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर मलाई काट रहे कार्यवाही करने के बजाय मामले की टालमटोल में लगे हुए हैं मामला विकासखंड डलमऊ की ग्राम पंचायत कंधरपुर के सराय लखनी का है जहां पर…
प्रयागराज – थाना मांडा पुलिस द्वारा शादी समारोह में मास्क का प्रयोग न करने व आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम कर 150 – 200 की भीड़ इकट्ठा करने पर महामारी अधिनियम वाद किया गया दर्ज,
प्रयागराज – थाना मांडा के बेलहा कला गाँव में 9/10/05/2021 को सर्वजीत मौर्य पुत्र निब्बूलाल थाना मांडा प्रयागराज अपनी लड़की के शादी में कोविड 19 महामारी के नियमो का उलंघन कर आर्केस्ट्रा पार्टी का प्रोग्राम कर 150-200 लोगों की भीड़ इकट्ठा कर सोशल डिस्टेंसिङ्ग का उलंघन करते हुए मास्क का भी प्रयोग नही किया गया था बर्तमान समय में कोविड 19 को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री के जारी निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी प्रयागराज व पुलिस उपमहानीरिक्षक/ बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश…
जौनपुर:सांस लेने में दिक्कत हो तो फौरन पहुंचे हास्पिटल- एसडीएम
शाहगंज(जौनपुर): उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि देखने में आ रहा है कि अधिकांश लोग सांस लेने की दिक्कत आने पर घर पर ही घरेलू नुस्खे आजमा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर घर में ही रहकर आक्सीजन आदि की व्यवस्था कर घर पर ही उपचार कर रहे हैं और तबियत ज्यादा बिगड़ने पर हास्पिटल की ओर दौड़ रहे हैं। जो खतरनाक साबित हो रहा है और लोग काल के गाल में समा रहे हैं।एसडीएम श्री वर्मा ने आम जनमानस से…
जौनपुर:राज्यमंत्री ने किया कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण
शाहगंज(जौनपुर): नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव सोमवार की शाम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने 40 बेड के कोविड अस्पताल एल-1 का निरीक्षण किया। जहां पर कोरोना संक्रमित मरीज की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके उपरांत कोविड अस्पताल बने आरके हॉस्पिटल पुरानी बाजार का भी निरीक्षण किया।श्री यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड का निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व चिकित्सालय के डॉक्टर अमित सिंह से कोविड अस्पताल एल-1 की व्यवस्था पर बातचीत की। साथ…
रायबरेली: पति पत्नी के झगड़े में सालों ने छोड़ी खोपड़ी, बहनोई तड़पता रहा साले हुए रफूचक्कर
सतांव- (रायबरेली) ! सतांव क्षेत्र के ग्राम पुरे मोती का पुरवा, हाजीपुर के पुत्ती लाल पुत्र राजकिशोर के पति पत्नी के झगड़े में पत्नी के भाई संदीप, गुड्डी, भैया सिंह एक व अज्ञात व्यक्ति ग्राम बड़ा पूरा थाना हरचंदपुर अपने बहन के घर आकर अपने बहनोई को बुरी तरह से मारा पीटा बहनोई पुती किसी तरह जान बचाकर भागा तो फिर मोती का पुरवा में दौड़ा-दौड़ा कर फिर महाराज और सर फोड़ दिया। जिससे पुत्ती लाल को गंभीर चोटें आई और बेहोश हो गया, गांव के लोगों ने पुलिस को…
रायबरेली: उपमुख्यमंत्री ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
ऊंचाहार/रायबरेली: प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।इस दौरान सीएचसी के औचक निरीक्षण से स्टाफ के बीच हड़कंप मचा रहा।सोमवार की शाम उपमुख्यमंत्री का काफिला अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा उनकी गाड़ी के रुकते ही सीएचसी स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सीधे अधीक्षक के कक्ष में पहचे। पहुंचते ही उपस्थिति रजिस्टर मांगा हर कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। इसके बाद औषधि भंडार का निरीक्षण…
बाराबंकी: ग्राहकों से करते है बदसलूकी,बैंक कर्मियों की कार्यशैली उपभोक्ता खिन्न
बैंक ऑफ इंडिया की शाखा भीखरपुर(देवीगंज) बैंक कर्मियों की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान है। बैंक कर्मचारी इतना मन बढ़ है कि महिला, बुजर्ग,दिव्यांग उपभोक्ताओं से बदसलूकी करने में माहिर है ताजा ही मामला चेक विड्राल फाड़ने व बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में आया है,जो कि निंदनीय है।बैंक परिसर में सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ाई जा रही थी, बैंक परिसर में किसी भी प्रकार का हैंडवास सेनेटाइजर या सोशल डिस्टेंसिग के लिए गोले निर्माण कराया गया,कभी कभी बैंक में पर्याप्त कैश नहीं रहने से ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ रहा…
रायबरेली: कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आरएसएस संघ सामने आया
लालगंज-रायबरेली। कोरोना से पीड़ितों व उनके परिवारों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ सामने आया है। गंगाराम बरातीलाल बाल विद्या मंदिर में कोरंटाइन सेंटर व अवध रसोई शुरू की है। बताया गया है कि कोरोना से आंशिक रूप से पीड़ितों को इस संेंटर में रख कर उन्हे दवाएं व काड़ा के साथ भोजन आदि की व्यवस्था करने की योजना के तहत कार्य शुरू हो गया है। अवध रसोई एलटू अस्पताल से लेकर लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व अन्य सार्वजनिक स्थानो पर खाना के पैकेट पहुंचाएं जाएंगे।
रायबरेली: सब्जी बाजार अब केवल सुबह 7 से 11 ही लगेंगी
लालगंज-रायबरेली। कोतवाली परिसर लालगंज में उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा की अध्यक्षता में लालगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सब्जी बाजारें केवल सुबह 7 से 11 बजे तक ही लगेंगी। ’खुलने वाली दुकानें किराना फल सब्जी बेकरी दूध इनके अलावा कोई दुकान नहीं खुलेगी’ जबकि मेडिकल स्टोर 24 घंटे खुलेंगे। यह नियम तहसील क्षेत्र की सभी सेमरी खीरो गुरबक्श गंज महारानी गंज सरेनी भोजपुर बेनी माधवगंज गेगासो गंगागंज जनता बाजार दो सड़का आदि बाजारों पर लागू होगा। बैठक में लालगंज…
रायबरेली: युवक ने गले में फांसी का फंदा डाल की आत्महत्या
ऊंचाहार। क्षेत्र के ब्रह्मजीत पुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।गांव निवासी संजय 20 वर्ष पुत्र रामकुमार ने सोमवार की सुबह छत में लगे पंखे के हुक से चारपाई के कपड़े के पट्टे को बांधकर गले में फांसी का फंदा डालकर उससे झूल गया। परिजनों के खोजबीन के बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जिसके बाद अनहोनी की…
रायबरेली: उमरामऊ कोटेदार द्वारा की जा रही घटतौली
डलमऊ रायबरेली – डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के ग्राम उमरा मऊ निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानदार के खिलाफ राशन घटतौली करने की शिकायत की है शिकायतकर्ता का आरोप है कि कोटेदार पात्र ग्राहकों को घटतौली कर राशन वितरण के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा हैडलमऊ विकासखंड क्षेत्र के उमरा मऊ गांव निवासी अमित सिंह पुत्र हौसला बख्त सिंह ने उपजिलाधिकारी डलमऊ से शिकायत करते हुए बताया कि गांव निवासी कोटेदार जमुना देवी दुकान संख्या 09052021 में राशन की दुकान में कोटेदार के पति उमाशंकर…
रायबरेली: प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत
ऊंचाहार रायबरेली। क्षेत्र के कंदरावां गांव निवासी महिला शनिवार को प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी, प्रसव के लिए स्वजन सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई।कंदरावां गांव निवासी श्रवण कुमार की पत्नी संगीता को शनिवार की सुबह से ही प्रसव पीड़ा हो रही थी। प्रसव के लिए स्वजन सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। प्रसव…
रायबरेली:कलेक्टर साहब इधर भी नज़र डालिये एनएच 232 के गड्ढे पर गिर कर लोग हो रहे घायल
खीरों रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार भले ही दावा कर रही हो कि ‘गड्ढा मुक्त सड़क अभियान’ के जरिए तमाम खस्ताहाल सड़कों को बेहतर बनाया जा रहा है, लेकिन आज भी रायबरेली जिले की स्थिति बद से बद्तर नजर आ रही है। रायबरेली जिले को वीवीआईपी का दर्जा दिया गया है। जिले का प्रभार उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को दिया गया है। लेकिन सड़को की हालत आज भी बद से बदतर है। मोटरसाइकिल से चलना तो दूर पैदल चलना दूभर हो रहा है। हर बरसात में ये मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त…
