बरेली:– बरेली के थाना क्योलडिया के उप निरीक्षक सुनील कुमार कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार के साथ क्योंलड़िया थाना क्षेत्र के गांव सिठौरा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान द्वारा जान से मारने की धमकी के प्रार्थना पत्र की जांच करने गए थे जिसमें सिठौरा के ग्राम प्रधान ने चुनाव हारे हरपाल को नामजद किया था जब उपनिरीक्षक गांव पहुंचे तब आरोपी हरपाल अपनी दुकान पर मौजूद मिला उप निरीक्षक ने आरोपी हरपाल से थाना चलने को कहा इस पर आरोपी हरपाल आग बबूला हो गया और उप निरीक्षक से अभद्रता करने लगा साथ…
Category: उत्तर प्रदेश
बरेली-फरीदापुर की महिला ने लगाए पुलिस पर आरोप
बरेली-बरेली पुलिस का चेहरा जितना साफ है उतना ही भद्दा भी देखने और सुनने में आता है,कहीं तो फरियाद करने बाले को मसीहा बन जाती है बरेली पुलिस तो कहीं शर्मिंदा कर जाती है बरेली पुलिस,एक महिला ने एस एस पी के दरबार में पहुंच कर फरीदपुर पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया पुलिस ने रात एक बजे महिला के घर में घूसकर की महिला से की मारपीट और बाइक व रूपये लेकर चले गए
बरेली-पहले मारी मां अब बने बाप की जान के दुश्मन,वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की पुलिस से गुहार
बरेली-पीड़ित ने कहा मेरी पत्नी को पहले ही मार चुके है अब ये लोग जायदाद की लिए मेरी जान लेना चाहते है। यदि मेरे साथ कोई घटना होती है उसके जिम्मेदार मेरे बेटा व बहु होंगे।दरअसल बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करके बरेली पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है ।वायरल वीडियो में बुजुर्ग का कहना है कि मैंने अपने बहु व बेटे को अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया है जिसके कारण बेटा और बहू मेरी…
बरेली-गाँव में बारात के साथ आई व्यक्ति की मौत,खपरैल गिरने से 12 से ज्यादा घायल
बरेली-कभी कभी क्या क्या् हो जााताा ,बिथरी चैनपुर के गांव मनपुरिया में शुक्रवार रात एक घर में बरात आई थी। शनिवार तड़के बरात वाले घर में ही पड़ी खपरैल भरभराकर गिर पड़ी। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दो लोगों की हालत गंभीर है।
रायबरेली: मिठाई विक्रेता ने बदमाशों ने 10 हजार लूटे
लालगंज-रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव-चिलौला मार्ग पर लोन नदी के पुल के समीप स्थित एक मिठाई की दूकान से अज्ञात लुटेरों ने 10 हजार रूपये नगदी लूट कर चम्पत हो गये। मिठाई विक्रेता के चिल्लाने पर बदमाशों ने फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की। जानकारी के अनुसार रघुनाथगंज का रहने वाला सुरेश गोड़िया कोनी गांव के समीप मिठाई की दूकान करता है। रात 10 बजे के करीब मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाश उसकी दूकान में घुस गये और एक ने मिठाई पूछी तो दूसरे ने तमंचा निकाल…
रायबरेली: दलित युवक के साथ कुछ दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरनमऊ गांव निवासी दलित युवक के साथ कुछ दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित ने कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव निवासी रामलखन पासी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह मुंशीगंज स्थित एम्स अस्पताल में सहायक सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं बीते शुक्रवार की शाम वो ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था तभी जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगमगदीपुर गांव के निकट लखनऊ प्रयागराज मार्ग से भीख की…
रायबरेली: मां जानकी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्री षंकरेष्वर मन्दिर स्थापना का कार्य पूर्ण
लालगंज /रायबरेली: लालगंज क्षेत्र के गोविन्दपुर वलौली सिव नगर मे स्थित भगवान शंकरेष्वर मन्दिर मे शनिवार को शुभ मुहुर्त मे माता जानकी जी की प्राण प्रतिष्ठा भाजपा नेता सुषील शुक्ला और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीना शुक्ला के द्वारा की गयी।गौरतलब है कि अक्षय तृतीय 14 मई को धार्मिक मंत्रोचार के बीच भगवान भोले शंकर,राम लक्ष्मण,माता पार्वती,मां दुर्गा,मां लक्ष्मी,भगवान कार्तिकेय,भगवान गणेस,नन्दी और बजरंग बली की स्थापना की गयी थी।मां जानकी की मूर्ति किन्ही कारणों से खंडित हो गयी थी,जिसके चलते राम दरबार अधूरा था।षनिवार को धार्मिक विधि विधान से मां जानकी…
रायबरेली:राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के महराजगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया
रायबरेली: आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह के निर्देशन पर रायबरेली जिला अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह के द्वारा रायबरेली के महाराजगंज नगर पंचायत सभागार में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाराजगंज ब्लॉक से धर्मेंद्र वर्मा ने ब्लॉक अध्यक्ष पद की एवं अमावा ब्लाक से देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक अध्यक्ष पद का एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। जिसमे मुख्य अतिथि थाना निरीक्षक महोदय कोतवाली महाराजगंज श्रीमती रेखा सिंह रही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप…
रायबरेली: प्रधान राजकुमार मौर्य ने हर संभव मदद करने का दिया भरोसा
ऊंचाहार-क्षेत्र के भान तालाब मजरे सरायं भान में छप्पर के ऊपर भारी भरकम दो पेड़ गिर जाने से छप्पर के नीचे बंधी भैंस की मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई।वहीं मृत हुए मवेशी की कीमत 60 हजार रुपए बतायी जा रही हैं। शुक्रवार की रात गांव निवासी रामनरेश की भैंस दरवाजे पर छप्पर के नीचे हर रोज की तरह बंधी हुई थी लेकिन रात में हुई बरसात ने छप्पर के पास मौजूद दो महुए के पेड़ों को जमीदोंज कर दिया, वहीं दोनों पेड़ उखड़कर छप्पर पर गिर गए,…
रायबरेली: अधिकारियों की लापरवाही से 3 माह पूर्व बने पुल मे पड़ी दरार
डलमऊ /रायबरेली : डलमऊ गंगा घाट पर दो घाटो को आपस मे जोड़ने के लिए लगभग तीन माह पूर्व बनाए गए पुल मे दरार पड़ गई है। विभागीय अधिकारियों की खाऊ कमांऊ नींत के चलते सरकारी धन की जमकर बंदरबांट की नतीजन तीन माह के अंतर्गत पुल में दरार पड़ गई हैं अब विभागीय अधिकारी अपना अपना दामन बचाने में लगे हुए हैं। डलमऊ कस्बे के सड़क घाट और वीआईपी घाट के मध्य स्थित नाले पर पुल बनवाने के लिए स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने क्षेत्रीय विधायक और शासन से पुल…
रायबरेली: कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया
महाराजगंज /रायबरेली : विकासखंड क्षेत्र के अनेक कांग्रेसियों ने महाराजगंज कस्बा स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया बताते चले कि आज दिनांक 19 जून को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया तथा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी तो वही वृक्षारोपण के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी…
रायबरेली: खैरहना का विवाद नहीं संभाल पाई पुलिस, जांच को पहुंची एसडीएम
महराजगंज/रायबरेली: थाना क्षेत्र के खैरहना ग्राम सभा में चुनावी रंजिश को लेकर शुरू हुई गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक महीने में ग्राम सभा के अंदर आगजनी, मारपीट समेत कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। उसके बाद भी महराजगंज पुलिस आरोपियों को सुधार पाने में नाकाम साबित हुई है। यही कारण है कि गुरुवार को एक बार पुनः ग्राम प्रधान के गुर्गों ने विरोधी वोटर को अकेला पाकर बुरी तरह मारा-पीटा। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित मोइनुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन बाजार सब्जी लेने गया था। आरोप…
रायबरेली: दलित किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को भेजा जेल
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर मजरे मिर्जापुर ऐहारी गांव में डेढ़ वर्ष पूर्व एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था।वहीं मामले में फरार चल रहे आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।उक्त गांव निवासी दिनेश कुमार मौर्य गांव की ही एक किशोरी को बहला-फुसलाकर किसी शहर भगा ले गया था। और कुछ दिन बाद किशोरी को साथ लेकर वापस घर लौट आया। किशोरी की मां न्याय के लिए कोतवाली से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काटती रही। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो…
रायबरेली: मेड़ौली में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर एक घर से सोने चाँदी के जेवरात व नकदी तथा कपड़े सहित लंगभग 6 लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए
खीरों (रायबरेली) – थाना क्षेत्र के गाँव हरीरामखेड़ा मजरे मेड़ौली में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर एक घर से सोने चाँदी के जेवरात व नकदी तथा कपड़े सहित लंगभग 6 लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए । शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की जाँच की । हरीरामखेड़ा निवासी रामगोपाल साहू ने बताया कि वह और उसकी पत्नी शुक्रवार की रात दरवाजे सो रहे थे । अज्ञात चोर उसके घर के पीछे से छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घर…
प्रयागराज- सिटी डेवलपमेंट प्लान बनवाने के दृष्टिगत कंसल्टेंट्स के चयन हेतु रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल प्रेजेंटेशन किया गया।
प्रयागराज-प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अयोध्या की तर्ज पर अन्य जनपदों के साथ प्रयागराज को भी पर्यटन की दृष्टि से और विकसित कराने हेतु एक विस्तृत विजन डॉक्यूमेंट तैयार कराने के दृष्टिगत मंडलायुक्त, श्री संजय गोयल, ने आज गांधी सभागार में संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक ली। विजन डॉक्यूमेंट के अंतर्गत अगले 10 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से शहरी एवं आसपास के क्षेत्रों का किस तरह से विकास किया जा सकता है इस पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही इस विजन डॉक्यूमेंट को…
रायबरेली: रात बारिश के दौरान एक दलित विधवा का घर व छप्पर ढहा
खीरों (रायबरेली) – थाना क्षेत्र के गाँव लोदीपुर में शुक्रवार की रात बारिश के दौरान एक दलित विधवा का घर व छप्पर आदि ढह गए । जिससे छप्पर के नीचे सो रही दलित विधवा व उसकी बहू व पोता के अलावा मवेशी भी दब गए । शोर शराबा सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने छप्पर के नीचे दबे मवेशियों सहित सभी को बाहर निकाला । छप्पर के नीचे दबने से घायल हुई बुजुर्ग विधवा व बहू को पास के एक निजी डॉक्टर के पास लेजाकर इलाज कराया गया । लोदीपुर निवासी दलित…
रायबरेली: 6 महीने से गायब लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा
ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिछले 6 महीने से गायब लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है परंतु पुलिस पर आरोप लगे हैं कि वह मामले की छानबीन नहीं कर रही है व आरोपियों को बचाने का काम कर रही है दरअसल मामला कोतवाली क्षेत्र के गोपापुर का है जहां के रहने वाले युवक ने 6 माह पूर्व कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया था कि उसकी बहन को गांव के ही पड़ोस में रहने…
रायबरेली: गंगा परिक्रमा पग यात्रा शनिवार को गोकना घाट पहुंची
ऊंचाहार/रायबरेली: अतुल्य गंगा ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई गंगा परिक्रमा पग यात्रा शनिवार को गोकना घाट पहुंची. जिसका मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति ने जोरदार किया गया। यात्रा का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना है। यात्रियों ने यहां मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित गंगा महाआरती एवं दीपदान में प्रतिभाग किया। बाद में घाट पर आयोजित गोष्ठी में लोगों को वृक्षारोपण व गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। टीम में शामिल कर्नल हेम लोहुमी व लेफ्टीनेंट कर्नल गोपाल…
पीलीभीत :प्रदेश सरकार, प्रदेश के बुजुर्गों को समस्त प्रकार की सहायता देने के लिए संचालित ‘‘अटलवयो अभ्युदय योजना’’ के तहत‘‘प्रोजेक्ट एल्ड़रलाइन’’ की हेल्पलाइन नं0 14567 पर प्राप्त समस्या का कर रही है समाधान।
पीलीभीत प्रदेश में कोरोना महामारी ने प्रदेश के कुछ परिवारों के कमाने वालो को अपनी चपेट में ले लिया और उनके निधन से उनके वृद्ध परिवारीजनों पर परेशानियाँ आने लगी। साथ ही कुछ बुजुर्ग गरीबी व असहाय होने के कारण अपनों से बिछड़ कर सड़कों के फुटपाथ पर जीवन बिताने को मजबूर हो गये। कुछ ऐसे बुजुर्ग है जिनके बच्चे बाहर है, या बेसहारा संतान न होने पर जीवन का दर्द व रूपये की तंगी के कारण बीमारी का इलाज दवाओं, खाद्य सामग्री, आवासीय सुविधा आदि से वंचित होने पर…
पीलीभीत : विधायक सदर एवं जिलाधिकारी के द्वारा अग्रवाल सभागार में कोविड टीकाकरण शिविर का किया गया शुभारम्भ।
पीलीभीत: विशेष कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज मा0 विधायक सदर श्री संजय सिंह गंगवार एवं जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जिला उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से आयोजित कोविड टीकाकरण शिविर का अग्रवाल सभागार में फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। सेंटर में 18 से ऊपर आयु के उद्योग व्यापारियों का टीकाकरण का कार्य चिकित्सा विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि आयोजित शिविर में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जाये। उन्होंने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से कहा…
