प्रयागराज : थाना मांडा पुलिस द्वारा संजय सोनकर व पिनकस निवासी गाँव व थाना मांडा गिरफ्तार

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु अभियान मे पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक माण्डा अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व मे गठित टीम उ0नि0 संतोष कुमार सिंह अपने सहयोगी का0 हरेराम राय , हे0का0 दिनेश सिंह के सांथ भ्रमण करते हुए 02 वारंटी अभियुक्त जिसमे संजय सोनकर पुत्र राधेश्याम उम्र 28 वर्ष व पिनकस पुत्र कल्लू सोनकर उम्र करीब 75 वर्ष उपरोक्त निवासी मांडा खास थाना मांडा प्रयागराज को दि0 , 18/07/2021 को…

फर्रुखाबाद:तीन लुटेरे बाइक सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडे ने आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार के सहयोग से तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है कायमगंज कोतवाली के ग्राम लखनपुर निवासी अनुराग प्रजापति पुत्र राम शंकर थाना कमालगंज के ग्राम गदनपुर देवराज पुर निवासी शशांक पाल पुत्र अनिल एवं जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के ग्राम पत्थरपुरवा निवासी सत्यम मिश्रा पुत्र आत्माराम के पास से चोरी की दो बाइके व लूटे गए चार मोबाइल फोन 12 बोर व 315 बोर के दो तमंचे बरामद किए हैं।फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह

फर्रुखाबाद: 60 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाल वेदप्रकाश पाण्डेय व आईटीआई चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह ने 60 किलो गांजा सहित आरोपी पुष्पेन्द्र पुत्र विजय वीर यादव निवासी राजपुर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस व राजकुमार पुत्र जालिम सिंह चौहान निवासी नगला गुलाल थाना ओछा जनपद मैंनपुरी को 60 किलो गांजा, एक बुलेरो यूपी 82 एबी 1312 के सहित गिरफ्तार किया| पकड़े गये गांजे की कीमत लगभग एक करोड़ रूपये बतायी गयी है| फर्रुखाबाद संवाददाता: धर्मवीर सिंह

जौनपुर : बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा द्वारा “निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल” वितरण

जौनपुर: 19/07/2021 को बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी के निधि द्वारा “निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल” वितरण बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी के निधि द्वारा “निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल” वितरण कार्यक्रम दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा स्थान:- बदलापुर ब्लाक परिसर, बदलापुर, जौनपुर, समय:- 01:00 बजे दोपहर को किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इसमें सभी चयनित लाभार्थियों को उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त उपकरण का निम्नवत है। 37 निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल। 62 ट्राइसाइकिल (हाथ पैडल वाला)। कान की मशीन। व्हील चेयर। स्मार्ट छड़ी (सेन्सरयुक्त)। बैसाखी। इसके अलावा जिस दिव्यांगजनों…

पीलीभीत: बरसात लाई राहत ,लोग बोले बरसा अमृत

पीलीभीत: पूरनपुर आज बारिश होने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है. सभी फसलों को हुआ फायदा .गन्ना, धान सब्जी को जबरदस्त फायदा होगा ऐसा किसान भाइयों का मानना है .आज इंद्रदेव इतने मेहरबान हो गए की रिमझिम बारिश शुरू हो गई . किसानों का कहना है कि काफी दिन के बाद बारिश हुई है .जिससे सभी लोगों को बहुत राहत मिली है. यह पानी नहीं अमृत बरस रहा है. कई दिनों से भयंकर गर्मी से बेहाल हो चुके लोग बरसात के इंतजार में थे , गन्ना और धान…

UP :उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य ने प्रियंका वाड्रा के बयान पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्‍या कहा

उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश प्रियंका वाड्रा की ओर से की गई। उन्होंने लखनऊ में दिए अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान को नष्ट किया जा रहा है। लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। इसे भाजपा नेताओं ने गंभीरता से लिया है। खासकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर चुटकी ली है कि उत्तर प्रदेश राजनीति का पर्यटन स्थल नहीं, 24 करोड़ जनता जनार्दन की सेवा का केंद्र है। उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान…

फर्रुखाबाद: अश्लील व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ग्रुप एडमिन सहित 7 पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद: पुलिस ने बीती रात अश्लील वीडियो वायरल करने वाले ग्रुप एडमिन सहित 7 युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने अपराध संख्या 589/2021 धारा 153ए 120वी एवं आईटी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडे को सौंपी है।मुकदमे में मस्ती ग्रुप फर्रुखाबाद बनाने वाले जुल्फिकार अंसारी एवं एडमिन तौसीफ, अदब, जाबिर सन्नो, मोना जरी आर्ट, तस्नीफ अंसारी एवं डब्बू खान को आरोपी बनाया गया। पकड़े जाने के भय से काफी परेशान जुल्फिकार ने बताया कि मैं ढाई साल से पत्नी के साथ मोहल्ला…

रायबरेली: तहसील दिवस का हुवा आयोजन सोते मिले साहब

करीब 7 माह बाद लॉकडाउन खत्म होने के दौरान आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। एक तरफ उच्चाधिकारी संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे। तो वहीं दूसरी तरफ विभिन्न विभागों से आए अधिकारी गहरी नींद में सोने एवं गेम खेलते नजर आए। तहसील दिवस के दौरान अधिकारियों के सोने एवं गेम खेलने का वीडियो वायरल होने पर अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। तहसील दिवस के दौरान सिंचाई विभाग के जेई भानु प्रताप खर्राटे मार कर…

फर्रुखाबाद: हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंककर निकाली भड़ास

फर्रुखाबाद: हिंदू जागरण मंच के गुस्साए कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर भड़ास निकाली। हिजाम के विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना तहसील अध्यक्ष अजय चौबे जय सक्सेना संतोष पटवा सनी शर्मा शिवमंगल कौशल अभिनव श्याम दिलीप विवेक शर्मा आदि कार्यकर्ता कायमगंज जवाहर मंडी में एकत्र हुए।हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर जबरदस्त रोष था कि बीते दिनों प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के दौरान आगरा में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। जिससे पूरे देश के राष्ट्र प्रेमियों में…

रायबरेली: मार्ग दुर्घटना में एक महिला सहित 4 लोग घायल

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल अधेड़ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पहली घटना क्षेत्र के कानपुर उन्नाव राजमार्ग पर सवैया धनी रेलवे क्रासिंग की है जहां शनिवार की सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार राहुल 21 वर्ष पुत्र पप्पू निवासी मोखरा व शिवदयाल 55 वर्ष पुत्र विंदेश्वरी निवासी पूरे बरियार थाना गदागंज घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी…

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के किरवाहार मजरे सांवापुर नेवादा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे हालत बिगड़ने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।शुक्रवार की शाम गांव निवासी विजय कुमार 38 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, परिजनों द्वारा उसे आनन फानन इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाकर…

रायबरेली: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग किसान को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर ,हुई मौत

ऊंचाहार। क्षेत्र के सवैयाधनी गांव का एक किसान खेतों से साइकिल से घर लौट रहा था।तभी राजमार्ग पार करते समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए उसे सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।गांव निवासी गणेश प्रसाद 65 पुत्र कंधई शुक्रवार की देर शाम बेसहारा पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत गए थे।और घर वापस लौट रहे थे। तभी लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सवैया हसन नहर के…

रायबरेली: समाधान दिवस में अधिकारियों की संवेदनहीनता व धांधली की खुली कलई

लालगंज-रायबरेली। तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस, बिजली, फायर बिग्रेड व राजस्व सहित कई विभागोें की धांधली व अनसुनी की कलई खुल कर सामने आ गयी। सभी मामलों में जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। कई विभागों मेें अधिकारियों की असंवेदनशीलता से फरियादियों की समस्याओं को निस्तारित करने में घूसखोरी व कार्यालयों से गायब रहने की बढ़ती समस्याओं के कारण लोग परेशान दिखे। फरियादी रामचंद्र शर्मा ने पूरे मौहारी मजरे आलमपुर गांव में फायरब्रिगे्रड की सांठगांठ से फर्जी दस्तावेजों के सहारे पटाखा गोदाम बनाने की…

रायबरेली: साथियों के साथ स्नान करने गया युवक गंगा में डूबा

रायबरेली: सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर गंगा घाट पर अपने साथियों के साथ स्नान करने गया युवक डूब गया। सूचना पर फौरन पहंुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को ढूढने का कार्य शुरू कराया लेकिन देर शाम तक गोताखोरों को सफलता नहीं मिल सकी थी। बताया गया है कि सरेनी थाना क्षेत्र के समोधा गांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक राकेश पुत्र राजू अपने तीन अन्य साथियों के साथ रालपुर घाट पर गंगा स्नान के लिए गया था। स्नान करते समय उसका पैर अचानक फिसल गया और…

रायबरेली:ताइक्वांडों नेशनल चैम्पियनशिप में खिलाडियों ने 7 स्वर्ण सहित 19 पदक झटके

रायबरेली: ताइक्वांडो की ऑनलाइन नेशनल चैंपियनशिप में रायबरेली के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक सहित 19 पदको पर कब्जा जमाया।कोरियन कोमबाट मार्शल आर्ट अकेडमी ट्रस्ट मुम्बई द्वारा 10 से 13 जुलाई तक आयोजित ओपन आनलाइन पूम्से तथा स्पीड किकिंग ताइक्वांडो की नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम से माडर्न कोच फैक्ट्री तथा लालगंज ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण आठ रजत तथा चार कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता ग्रैंड मास्टर परवेज खान ब्लैक…

रायबरेली : सुट्टा हरदो में विशालकाय अजगर ने मोर को निगला सूचना पर पहुंचे ग्रामीण नहीं बची मोर की जान

रायबरेली : सुट्ठा हरदो गांव में उस समय हड़कंप मच गया. जब खेतों में एक विशालकाय अजगर ने एक मोर को निगल लिया. घटना शनिवार सुबह 10:00 बजे की है. खेतों की तरफ जब लोग पहुंचे तो देखा एक अजगर एक मोर को निकल रहा था. सूचना गांव की तरफ पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए. ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के साथ कई दर्जन ग्रामीण इकट्ठे हो गए और अजगर के चंगुल से मोर को बचाने का भरसक प्रयास किया. लेकिन अंततः मोर की जान नहीं बच…

समाजवादी पार्टी में हुआ परिवर्तन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी में अपनी आस्था व उनके कामों व नीतियों से प्रभावित होकर डॉ. राजेन्द्र कुमार मौर्य जी (बिसवां) ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ श्री अनूप कुमार मौर्य,सुरेंद्र धनगर,हनुमान मौर्य,राधेश्याम यादव,अशरफ खान,ललित यादव,शबीह अहमद जी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 रामकरन निर्मल ने…

प्रयागराज : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 13 वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई।

प्रयागराज : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 13 वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। स्मार्ट सिटी कार्यों को पूर्ण करने हेतु समय सीमा तय करने के निर्देश दिए। सैद्धांतिक या पूर्ण स्वीकृति के पश्चात 45 दिन के भीतर वेंडर ऑनबोर्डिंग का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश। मंडलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 13 वीं बोर्ड बैठक आज गांधी सभागार में संपन्न हुई जिसमें स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने हर कार्य को पूर्ण…

पीलीभीत: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कलीनगर में सुनी जनता की समस्याएं।

पीलीभीत: आज दिनांक 17 जुलाई 2021 को जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय की अध्यक्षता में तहसील कलीनगर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका निस्तारण किया गया। कुछ मामलों में टीमें गठित कर तत्काल निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत: सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जरूतमंद लोगों को किया जाये लाभान्वित-जिलाधिकारी।

पीलीभीत पंचायतीराज विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एक दिवसीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्टेट सलाहकार श्री सुनील पाण्डेय, डी0डी0 पंचायत श्री महेन्द्र बरेली मण्डल बरेली द्वारा पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में ग्राम प्रधानों को जानकारी प्रदान की गई। समस्त ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत भवन अन्तेष्टि स्थल, सामुदायिक शौचालय, वित्तीय पोषण के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। आयोजित कार्यशाला…