हरदोई : बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगारयुक्त बनाने हेतु दिया जायेगा चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण

उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनूसूचित जाति/जनजाति सबप्लान प्रशिक्षण योजनान्तर्गत 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगारयुक्त बनाने हेतु चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र द्वारा संचालित किया जायेगा। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को वरीयता क्रम से दो सत्रों में प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 90 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। पुरुषों हेतु इलेक्ट्रीशियन/सुरक्षा गार्ड तथा महिलाओं हेतु सिलाई कढ़ाई/मेडिकल नर्सिंग आया का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा, इसमें 1 माह का उद्यमिता…

हरदोई : निर्धारित तिथियों मे किया जायेगा आवेदन पत्रों का सत्यापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश कुमार ने बताया है कि वित्तीय वर्ष-2023-24 मे भारत सरकार छात्रवृत्ति प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, मेरिट-कम-मीन्स एवं बेगम हजरत महल योजना के अन्तर्गत जनपद के जिन शिक्षण संस्थानों के छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया था, उन संस्थानों के छात्रवृत्ति हेतु आवेदित छात्रों एवं संस्थान के आई0एन0ओ, एच0ओ0आई इंस्टीट्यूट नोडल अधिकारी एवं हेड ऑफ इंस्टीट्यूट का बायोमैट्रिक आथन्टिकेशन निर्धारित तिथियों मे किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 01 से 05 अगस्त 2023 तक डी0एन0ओ0/एस0एन0ओ0 का सत्यापन किया जायेगा। इसी तरह 10 अगस्त तक एच0ओ0आई0 (संस्थागत) तथा…

हरदोई : सदरियापुर विद्यालय में चार्ट वर्क प्रतियोगिता आयोजित की गई।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज में अगस्त माह के प्रथम शनिवार को पूर्व की भांति चार्ट वर्क प्रतियोगिता करवाई गई। चार्ट वर्क प्रतियोगिता में गणित की विभिन्न आकृतियां, पूर्ववर्ती व अनुवर्ती संख्याएं, प्रकाश संश्लेषण से संबंधित रही। भूगोल विषय के अन्तर्गत सौरमंडल के सभी ग्रह, सूर्य, चन्द्रमा, ‌पृथ्वी ,ध्रुव तारा,आदि प्रकरणों का चार्ट वर्क प्रतियोगिता विद्यालय की कर्मठ शिक्षिका प्रियंका श्रीवास्तव के सहयोग से बहुत ही सुंदर ढंग से बनाकर कलर किया गया। सभी समूहों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुतिकरण किया गया।सभी चार्ट कक्षा कक्ष में चस्पा किये…

हरदोई:आरबीएसके टीम द्वारा कराया गया सराहनीय कार्य।

हरदोई: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आरबीएसके कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क इलाज कराए बच्चों को बुलाया गया । आए हुए बच्चों के माता-पिता से मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संवाद कर बच्चों को खिलौने देकर शुभकामनाएं दी गई । इनमें ब्लाक टडियावा से 4 बच्चे सांडी से 2 बच्चे, माधौगंज से एक बच्चा,  बिलग्राम से पांच बच्चे शामिल थे। इन सभी बच्चों का विभिन्न मेडिकल कॉलेज में निशुल्क उपचार आरबीएस की टीम द्वारा कराया गया। बच्चों के माता-पिता ने आरबीएसके टीम के साथ ही नोडल समीर वैश्य साथ व जिला प्रबंधक…

हरदोई: तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिया दिशा निर्देश’’प्रत्येक ग्राम पंचायत में 09 से 15 अगस्त तक अमृत कलश यात्रा का किया जाएगा

हरदोई : शासन के निर्देश क्रम में विगत दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर जनपद में 09 से 30 अगस्त 2023 तक ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद के विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुये जिलाधिकारी ने बताया कि शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश में गांव से लेकर शहरों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए…

हरदोई:08 अगस्त को होगा रोजगार मेले का आयोजन

हरदोई: जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया है कि शासन की मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, द्वारा 08 अगस्त 2023 को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न क्षेत्र की कम्पनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं, जो हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, कौशल विकास प्रशिक्षित योग्यताधारी अभ्यर्थी आयु 18-40 वर्ष के पुरूष व महिला अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन की वेबसाइट www.sewayojan.up.nic.in पर आनलाइन पंजीकरण कर सेवायोजन पंजीयन कार्ड एवं शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी समस्त…

हरदोई :चयनित अभ्यर्थी 05 अगस्त तक प्रवेश लेः-प्रधानाचार्य

हरदोई : प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 आर0के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2023 के प्रथम चरण में चयनित अभ्यार्थियों की प्रवेश सूची राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र० लखनऊ द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को प्राप्त हो गयी है प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रवेश प्रक्रिया 27 जुलाई से 03 अगस्त 2023 की सांय 05.00 बजे तक सम्पादित की जानी थी, जिसे जनहित में पुनरीक्षित कर 05 अगस्त 2023 कर दिया गया है। अतः प्रथम चरण चयन परिणाम में चयनित अभ्यर्थी 05 अगस्त 2023 की…

हरदोई : जिलाधिकारी ने पर्वतारोही अभिनीत को किया सम्मानित

जिलाधिकारी अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान को लेकर उत्साहित दिखे पर्वतारोही अभिनीत जनपद के एकमात्र पर्वतारोही अभिनीत मौर्या को आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। पर्वतारोही अभी 10 अगस्त को रूस स्थित यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एलब्रुस पर चढ़ाई प्रारंभ करेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभिनीत चोटी पर तिरंगा फहरायेंगे। इसके पूर्व अभिनीत पर्वतारोहण के क्षेत्र में विभिन्न कीर्तिमान स्थापित कर जनपद, प्रदेश और देश को गौरवान्वित कर चुके हैं। वे पूर्व में द्रास की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट…

हरदोई : 19 अगस्त से जिला पर एवं 25-26 अगस्त मण्डल एवं 4 व 5 सितम्बर को प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स होगें

उप क्रीड़ाधिकारी मन्जू शर्मा ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय द्वारा वर्ष 2023- 24 में निर्धारित खेलों में होने वाली जिला, मण्डल एवं प्रदेश स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।उन्होने बताया कि जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स 19 अगस्त 2023 को स्थानीय स्पोर्ट स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से, मण्डल स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स 25 व 26 अगस्त 2023 को तथा प्रदेश स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स खेल कार्यक्रमों का आयोजन 04 व 05 सितम्बर 2023 को आयोजित किये जायेगें। उप क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि जिला, मण्डलीय…

हरदोई : विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई।

शासन के निर्देशानुसार माह के पहले बुधवार को प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक होना निश्चित है उसी क्रम में आज उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर में विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद ने की। सचिव ने अवगत कराया कि निपुण लक्ष्य भारत मिशन पर चर्चा, अन्यत्र अध्धयनरत चल रहे छात्रों के नाम खारिज करना,लगातार अनुपस्थित चल रहे बच्चों के अभिभावकों से ग्राम भ्रमण करके उनको लाने का प्रयास करना, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन नामांकन…

हरदोई:शकुंतला देवी इंटर कॉलेज सवायजपुर में छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की महिला आरक्षी द्वारा दी गई जानकारी।

हरदोई: शकुंतला देवी इंटर कालेज सबाजपुर में मिशन शक्ति के तहत सबाजपुर कोतवाली में तैनात महिला सिपाहियों द्वारा स्कूल की छात्राओं को आत्म रक्षा हेतु काफी टिप्स दिए गए बच्चियों को जानकारी दी गई”मिशन शक्ति” अभियानजनपद हरदोई के सवायजपुर के सकुंतला देवी इण्टर कालेज में महिला बीट तथा महिला हेल्प लाइन के माध्यम से संचालित किये जाने वाले अभियान के अन्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “मिशन शक्ति अभियान” जिसमें बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। छात्राओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा…

हरदोई :आज सामु०स्वा०केन्द्र अहिरोरी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा०रोहताश कुमार के निर्देशन में विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

हरदोई जिला ब्यूरो इस शिविर में कुल 104 मरीज देखे गये एंव मानसिक रोग सम्बन्धित औषधियां वितरित की गयी, तथा शिविर में उपलब्ध आशाओं एंव आये हुये समस्त जन मानस को मानसिक रोगो से बचाव एंव उपचार के सबंन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया, शिविर में आये हुय समस्त जनमानस को जलपान की व्यवस्था की गयी । उक्त शिविर का उद्घाटन डा० मनोज कुमार सिंह अधीक्षक सामु०स्वा०केन्द्र अहिरोरी के द्वारा किया गया । जिसमें चिकित्सा अधिकारी डा०जय प्रताप सिंह मानसिक रोग विशेषज्ञ श्रीमती अंशू सूरी, साईक्रेटिक शोशल वर्कर श्री…

हरदोई :कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु किया गया समिति का गठनः-जिलाधिकारी

हरदोई :जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार मेरी माटी, मेरा देश, कार्यक्रम हर घर तिरंगा कार्यक्रम को जनपद के समस्त ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में शिलाफलकम स्मारक का निर्माण पंच प्रण, वसुधा वन्दन वीरों का वन्दन, घ्वजारोहण आदि कार्यक्रमों को कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके लिए नगर मजिस्टेªट की अध्यक्षता मे समिति का गठन किया गया है। समिति मे उप निदेशक कृषि, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वी0के0सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक…

हरदोई :सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय अधिकारी योजनाओं से संबंधित फीडिंग समय करेंः-जिलाधिकारी

हरदोई : आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री जी के 37 बिन्दु प्रारूप के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फीडिंग समय से करें। अधिकारी स्वयं कार्य की निगरानी करें। अधिकारी स्वयं को अपडेट रखें। सभी अधिकारी आआईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व ससमय निस्तारण सुनिश्चित करें। अधिकारी ध्यान रखे कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में न जाने पाए। शिकायतों के निस्तारण की लगातार निगरानी की…

हरदोई :मिशन आत्म संतुष्टि के संचालक राजवर्धन सिंह राजू ने मृतकों के परिवार वालों को बंधाया ढाढश

हरदोई :सवायजपुर विधानसभा के नगर पंचायत पाली के मोहल्ला आबिद नगर निवासी स्वर्गीय मोहम्मद रजा के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद चांद जो की परिवार मे अकेला था 2 बहन है व ग्राम निजामपुर निवासी मोहम्मद मोहसिन खान जी का 18 वर्षीय अनस जो की पाली नदी में नहाने गए थे दोनो बच्चे अनस व चांद डूबने की वजह से मृत्यु हो गई थीं कल दिनांक 1 जुलाई को आज इन दोनों की लाशे आज मिली इसकी सूचना पाकर प्रख्यात समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू जी ने दोनो मृतकों के घर पहोचकर…

हरदोई :क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध मिट्टी खनन का गोरखधंधा….

हरदोई : बेनीगंज में योगी सरकार अवैध मिट्टी खनन माफियाओं पर शिकंजा तो कस रही है।लेकिन प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों पर इसका कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। खेत खलियानों सहित सरकारी जमीनों को ठेकेदारों द्वारा खुदवाकर धरा शाही किया जा रहा है। खनन माफिया राजस्व को डेली लाखों का चूना लगा रहे हैं। जो अधिकतर प्रशासन की सह पर हो रहा है। बताते चलें इस समय कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन का गोरखधंधा फल-फूल रहा है। ठेकेदार परमिशन का हवाला देते हुए…

हरदोई : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए करे आवेदनः-उपायुक्त

हरदोई : उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र दुर्गेश कुमार ने बताया है कि प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत आवेदक को उ०प्र० का मूल निवासी होना चाहिए एवं उसकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष होनी चाहिए। आवेदक किसी भी राष्ट्रीय बैंक/वित्तीय संस्था/सरकारी संस्था का चूककर्ता नही होना चाहिए। आवेदक द्वारा…

जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा बैरक में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की

हरदोई :अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 02/08/ 2023 को हो गई है जमानतदार दाखिल नहीं कर पा रहे हैं वह बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दे सकते है उनकी रिहाई हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा तथा जेलर द्वारा…

हरदोई : छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करें।

समाज कल्याण अधिकारी ऋृचा गुप्ता ने बताया है कि शौक्षिक सत्र-2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा-9-10 कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन करने से लेकर वितरण तक की समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित तिथियों मे पूर्ण की जायेगी। उन्होंने बताया कि 07 अगस्त से 08 सितम्बर तक विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। 08 अगस्त से 15 सितम्बर 2023 तक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। 10 अगस्त से 10 अक्टूबर 2023…

 हरदोई : संशोधित प्रेस विज्ञप्तिमुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए करे आवेदन

उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र दुर्गेश कुमार ने बताया है कि प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत आवेदक को उ०प्र० का मूल निवासी होना चाहिए एवं उसकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष होनी चाहिए। आवेदक किसी भी राष्ट्रीय बैंक/वित्तीय संस्था/सरकारी संस्था का चूककर्ता नही होना चाहिए। आवेदक द्वारा चयनित उद्यम…