हरदोई : जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ अयोजन

जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, हरदोई के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नारायण बालिका डिग्री कॉलेज, बावन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देश दीपक दीक्षित, मंडल अध्यक्ष, बावन, भारतीय जनता पार्टी एवं जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुषर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि देश दीपक दीक्षित, मंडल अध्यक्ष, बावन, भारतीय जनता पार्टी जी द्वारा जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन एवं कार्यों पर…

हरदोई में ग्राम पंचायत सचिव के भाई की फर्म को भुगतान करने में बीडीओ निलंबित

हरदोई में माधौगंज में तैनात ग्राम पंचायत सचिव के भाई की फर्म को क्षेत्र और ग्राम पंचायतों का काम देकर भुगतान किए जाने के मामले में शासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। डीएम की संस्तुति पर ग्राम्य विकास आयुक्त ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में वह संयुक्त विकास आयुक्त लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। माधौगंज ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव ब्रजेंद्र पाल सिंह के भाई सतेंद्र कुमार की फर्म नव भारत कंस्ट्रक्शन को क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत…

हरदोई में 100 दिन का रोजगार देने में पिछड़े 11 ब्लॉक

हरदोई में गांवों के विकास कार्यों को कराने के साथ ही जॉब कार्डधारकों को 100 दिन का रोजगार देने में 19 में से 11 ब्लॉक पिछड़ गए हैं। इन ब्लॉकों के पिछड़ने से जिले की प्रगति भी प्रभावित हो रही है और श्रमिकों को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने रोजगार देने में पिछड़े 11 विकास खंडों के कार्यक्रम अधिकारियों (पीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। मनरेगा में जॉब कार्डधारकों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन के…

हरदोई में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

अतरौली कोतवाली के गांव अहमदपुरा स्थित शराब फैक्टरी के गेट पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि गांव दाऊदगढ़ी निवासी पप्पू सिंह 45 वर्ष पुत्र नौवत सिंह शराब फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शुक्रवार की सुबह वह ड्यूटी खत्म करके बाइक द्वारा फैक्टरी से अपने घर जा रहे थे। तभी फैक्टरी के गेट पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक…

हरदोई में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को ले गई सीबीआई

हरदोई के कछौना में बालामऊ जक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के कार्यालय एवं कार्यशाला पर शुक्रवार को सीबीआई टीम ने छापा मारा और पूछताछ के बाद सेक्शन इंजीनियर को अपने साथ ले गई। सीबीआई टीम के छापे से रेल कर्मियों ने खलबली मच गई। सीबीआई की टीम बालामऊ जंक्शन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार के कार्यालय पर पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने कई घंटे तक कार्यालय में जांच पड़ताल की। सीबीआई के कर्मचारियों ने कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश…

हरदोई: मा.सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उ, प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित हुई सभा

हरदोई।आज दिनाँक 16/02/2024 को मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उ, प्र, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे की अध्यक्षता में *कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013* विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय हरदोई के सभागार में किया गया। कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 आयोजित जागरूकता/प्रशिक्षण कार्यक्रम को असिस्टेन्ट लीगल…

हरदोई :फरहतनगर में रात्रिकालीन के दौरान रहता है घोर अंधेरा

हरदोई : माधौगंज कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर स्थित बजरंगबली देवस्थल के पास रात्रिकाल के दौरान प्रकाश व्यवस्था न होने की वजह से घोर अंधेरा बना रहता है जिससे अक्सर दुर्घटना होने की आशंकाएं बनी रहती हैं इसके अलावा वहां पर रात में बस अथवा ‌रेलगाडी से उतरकर संजलपुर, पिपरावां, काजीपुर खेमीपुर, फरहतनगर भिठाई आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। फरहतनगर हाल्ट पर काफी वर्षों से एक महात्मा जी बजरंगबली की नियमित पूजा पाठ करने के निमित्त वहीं झोंपड़ी बनाकर रहते हैं। वैसे तो अब वर्तमान…

हरदोई:पुलवामा के बलिदानी, सिपाहियों को बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

पचकोहरा के ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हरदोई – देश पर बलिदान होने वाले सिपाही का मान,ही देश का सबसे बडा सम्मान है।ये बात ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल पचकोहरा सुरसा के प्रबंधक कमलेंद्र सिंह ने बुधवार को पुलवामा घटना की पांचवीं पुण्यतिथि पर बच्चों से कसी।इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने पुलवामा में शहीद हुए सिपाहियों को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें बच्चों द्धारा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए, छात्रों ने मौन रखते हुए केंडिल मार्च भी निकाला।14फरवरी 2019के दिन जम्मू…

हरदोई में साफ करने के बहाने अंगूठी ले गए टप्पेबाज

हरदोई पिहानी मोहल्ला नागर में जेवरात की सफाई के बहाने बाइक से आए दो टप्पेबाज एक घर से सोने की दो अंगूठी ले उड़े। सीसीटीवी फुटेज के जरिए इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे जा रहे हैं। बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे मोहल्ला नागर उत्तरी निवासी जुबैर खां के घर पर बाइक पर दो युवक आए। जुबैर अपने मेडिकल स्टोर पर थे, घर में केवल महिलाएं थीं। जुबैर की मां हाशमी बेगम ने बताया कि दोनों युवकों ने उन्हें एक पाउडर दिखाकर कहा कि वह कंपनी की ओर…

हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की पूरी बस बेटिकट, कंडक्टर निलंबित, जांच शुरू

हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की बस के सभी 52 यात्री बेटिकट थे। कंडक्टर ने पैसेंजरों के टिकट ही नहीं बनाए थे। हरदोई क्षेत्र के यातायात निरीक्षकों ने छापेमारी कर मामले को पकड़ा। कंडक्टर ने टिकट मशीन हैंग होने की दलील दी। वहीं परिवहन निगम प्रशासन ने कंडक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच शुरू करवा दी है। दरअसल, रोडवेज बसों में यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने के मामले यदाकदा आते रहते हैं। पर, पूरी बस बगैर टिकट के ही लाई जा रही थी। कैसरबाग डिपो…

हरदोई में सर्विलांस टीम ने सौंपें 10.60 लाख के 50 मोबाइल फोन, लोगों ने जताई खुशी

एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी की गाइडलाइन पर चल रही सर्विलांस टीम ने गुम होने वाले 50 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हे उनके मालिकों को सौंपा। मोबाइल पाते ही गुम हो चुके चेहरों पर खुशी दौड़ पड़ी। बरामद होने वाले मोबाइल 10 लाख 60 हज़ार 94 रुपये कीमत के बताए गए हैं। गुरुवार को एसपी गोस्वामी की मौजूदगी में पुलिस लाइन के सभागार में मोबाइल सौंपें गए। इस मामले में एसपी ने बताया कि ज़िले के कई थाना-कोतवाली से गुम होने वाले मोबाइल फोन को सर्विलांस टीम ने कड़ी मेहनत करने…

हरदोई :गोवंश आश्रय स्थलों की स्वलिखित रिपोर्ट्स के सम्बन्ध में बैठक 16 फरवरी कोः-जिलाधिकारी

हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गोवंश आश्रय स्थलों की प्रेषित स्वलिखित रिपोर्ट्स के सम्बन्ध में सभी खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा क गयी कार्यवाही की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक 16 फरवरी 2024 को सायं 05 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी तथा बैठक् में सभी बीडीओ बर्चुअल मोड में उपस्थित रहेगें। उन्होने कहा कि बैठक में भौतिक रूप से मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारीएवं सभी उप पशु चिकित्सा अधिकारी कलेक्ट्रेट…

हरदोई :सम्प्रेक्षण गृह में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएः-मुख्य विकास अधिकारी

हरदोई आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में संप्रेक्षण गृह में किशोरों के सर्वांगीण विकास के सम्बंध में बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किशोरों में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। उनके लिए संगीत शिक्षा की व्यवस्था की जाए। नियमित योगा कराया जाए। उन्होंने कहा कि किशोरों को रोजगारपरक शिक्षा दी जाए ताकि वह निकलने के बाद आत्मनिर्भर बन सकें। सम्प्रेक्षण गृह में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद,…

हरदोई :19 फरवरी को आयोजित होने वाले भव्य जीबीसी कार्यक्रम की समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं :- जिलाधिकारी

हरदोई अगामी 19 फरवरी को जेके ग्रैंड रिसोर्ट में आयोजित होने वाले जीबीसी कार्यक्रम की तैयारी बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा स्तर पर भी किया जाएगा और सभी स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम की समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं एवं जनप्रतिनिधियों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया जाए तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक कार्ययोजना बना ली जाए। उन्होने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए…

हरदोई : 09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत समझौता योग्य वादों का निस्तारण कराए फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई

हरदोई जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राजकुमार सिंह के द्वारा 09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत समझौता योग्य वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु अपने विश्राम कक्ष में फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।जिसमें उन्होंने बताया कि09 मार्च 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन, आई, एक्ट, मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, विद्दुत एवं जल बिल(अशमनीय वादों को छोड़कर)सिविल वाद, राजस्व वाद, वैंक ऋण वसूली वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, टैक्स सम्बन्धी मामले, चेक बाउंस से सम्बंधित समस्त…

हरदोई : मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी द्वारा जनपद में संचालित पोषण एवं पुर्नवास केन्द्र (एन0आर0सी0) के सुव्यवस्थित संचालन एवं शासन की मंशानुरूप अति कुपोषित बच्चों को 14 दिन तक चिकित्सा अधिकारी एवं न्यट्रीशियन की देख-रेख में भर्ती रख कर उनका समुचित उपचार एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराते हुए उन्हें कुपोषण से मुक्त कराये जाने के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक की । उन्होंने कहा कि एन0आर0सी0 गाइड लाईन के अनुसार बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र पर संदर्भन हेतु आषा/आंगनवाड़ी को 50 रूपये प्रति बच्चे तथा डिस्चार्ज होने के उपरांत प्रत्येक 15-15…

हरदोई:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक

हरदोई कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द कराया जाए। नगर क्षेत्र में कचरे का प्रबंधन उचित तरीके से कराया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हरदोई:मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

हरदोई कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र से अवैध होर्डिंग हटाई जाएं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र चिन्हित किये जायें। सड़कों पर संकेतक लगवाये जाएं। रोड सेफ्टी क्लबों की संख्या बढ़ाई जाए। इस अवसर पर समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

हरदोई:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

हरदोई वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मेहदीघाट में विद्युत शवदाहगृह के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। गंगा नदी के किनारे जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाए। गंगा किनारे पौधरोपण को बढ़ावा दिया जाए। कचरा पृथक्करण का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल किया जाए। कचरा प्रबंधन को लेकर लोगां को जागरूक किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हरदोई: आगामी 17 व 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जायेः-जिलाधिकारी

हरदोई रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 17 व 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाये। परीक्ष केन्द्र पर प्रकाश व शौचालय आदि की उचित व्यवस्था करा ली जाए। पेयजल की उचित व्यवस्था की जाए। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक बैनर लगाया जाए व प्रत्येक कक्ष में एक दीवार घड़ी लगवाई जाए। प्रत्येक केन्द्र पर…