सीतापुर-जेई विद्युत की कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में रोष ,नहीं बदला ट्रांसफार्मर

मिश्रिख /सीतापुर-योगी सरकार ने जहां एक तरफ विद्युत विभाग के अधिकारियों को यह सख्त आदेश दे रखे है । कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की सप्लाई हर हालत में की जाए। पर जिम्मेदार अधिकारियों की कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है । मामला मिश्रिख क्षेत्र के मिश्रिख पावर हाउस का है। यहा पर तैनात विद्युत जेई अमरीश द्वारा बिजली आपूर्ति पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है । इसी मिश्रिख पावर हाउस क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरसावां के ग्राम वासियों का कहना है कि…

सीतापुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर

सीतापुर : कल्ली चौकी के अंतर्गत ग्राम काशीपुर के पास मिश्रिख सिधौली रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग निकला। बाइक सवार के कुछ साथी लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली का पीछा करते हुए घटनास्थल से 2 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम तरसावां में ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया, चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कल्ली चौकी की पुलिस ने ट्रैक्टर…

सीतापुर : नाबालिग के साथ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे परिवारजन

सीतापुर : थाना रामकोट के क्षेत्र में आने वाला ग्राम पंचायत ढलिया मैं एक छोटी मासूम बच्ची के साथ बलात्कार हुआ लड़की की उम्र नव वर्ष है परिजनों का कहना है कि हमारी लड़की शाम को 5:00 बजे से गायब थी जब वह शाम को शाम को 8:00 बजे घर नहीं आई तो लोग को से पूछताछ की गई उसके बाद कुछ पता नहीं चला वहीं पर एक व्यक्ति जिसका नाम पप्पू पिता का नाम राम भरोसे ने बताया कि मैंने आपकी लड़की को रोड की तरफ वही लगभग 6:00…

सीतापुर: चोरी/नकबजनी के अपराधो में लिप्त पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये के 02 इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री आर. पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में चोरी/नकबजनी के अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी सिधौली के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिधौली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 155/21 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सिधौली, सीतापुर में वांछित 15,000-15,000/- रूपये के 02 इनामिया अभियुक्तों 1. रामनाथ पुत्र रघुबीर नि0 असोधन थाना सिधौली 2.राकेश पुत्र शत्रोहन नि0 शिवपुरी थाना सिधौली सीतापुर को ग्राम अशोधन के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की…

सीतापुर: 2.7 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवम् अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद पुलिस को वृहद एवम् सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है।पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के क्रम में थाना खैराबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1.फुरकान पुत्र जाफर अली 2.नफीस पुत्र नजरी अहमद निवासीगण ग्राम मोहल्ला कस्बाती टोला थाना खैराबाद सीतापुर को बुनियाद डिग्री कॉलेज तिराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से मौके पर क्रमशः 1.4 कि0ग्रा तथा 1.3 कि0ग्रा0…

सीतापुर : अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा विधायक सुनील वर्मा के बहनोई पर किया हमला

सीतापुर : लहरपुर कोतवाली इलाके तालगांव के ग्राम न्यामूपुर के निकट बीती रात करीब 10:30 बजे दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा विधायक सुनील वर्मा के बहनोई को 3 राउंड फायर कर जान से मारने का दुत्सासाहसिक प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम न्यामूपुर निवासी संजय कुमार वर्मा पुत्र गजराज सिंह उम्र 52 वर्ष रात्रि 10:30 बजे बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के ग्राम कला बहादुरपुर स्थित मेंथा आयल की टंकी पर कार्य करने वाले अपने कर्मचारी को छोड़कर जब घर आने लगे तब रास्ते में पहले से…

सीतापुर : बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे जितिन प्रसाद

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद लाव लश्कर के साथ नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे कद्दावर नेता जितिन प्रसाद का कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से स्वागत किया। उनके साथ में जिले के क्षेत्रीय विधायक गण भी मौजूद रहे सबसे पहले चक्रतीर्थ में मार्जन करके पूजा अर्चना की जहां पर अमरनाथ शास्त्री ने उनको पूजन कराया और उसके बाद हनुमानगढ़ी और ललिता मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी की। माननीय जितिन प्रसाद ने कहा नैमिष के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।और वहीं पर नगर मंडल के द्वारा स्मृति चिन्ह व अंग…

सीतापुर : सभी न्यायालय खुलेंगे

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर  श्रीमती सुदेश कुमारी द्वारा बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद व मा0 जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर के आदेश के अनुपालन में दिनांक 23.06.2021 से जनपद न्यायालय सीतापुर के सभी न्यायालय खुलेगें। सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि अण्डर ट्रायल बन्दियों का रिमाण्ड सम्बन्धी कार्य वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्पादित किया जायेगा। वहीं, नये वाद व प्रार्थना पत्र केन्द्रीयकृत कम्प्यूटर कक्ष में प्राप्त किये जाएंगे, जिसमें विद्वान अधिवक्ताओं को अपना पूर्ण विवरण मय मोबाईल नम्बर के अंकित करना होगा।…

सीतापुर: अवैध शराब के अपराध में लिप्त पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये के दो इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री आर. पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अवैध शराब निष्कर्षण/परिवहन/बिक्री में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गयाइस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामकोट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 198/20 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना रामकोट सीतापुर में वांछित 25,000-25,000/- रूपये के दो इनामिया अभियुक्तों 1.प्रेम पुत्र सुधाकर नि0 गद्दीपुर थाना रामकोट 2.शिवनंदन पुत्र रूपन नि0 खपूरा थाना रामकोट सीतापुर को मधवापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तगण शातिर शराब…

सीतापुर: धोखाधड़ी करने वाला 15,000/- रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामकोट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 59/21 धारा 420/467/468/471 भादवि के अभियोग में वांछित 15,000/- रुपये का इनामिया अभियुक्त रामगोपाल पुत्र रामसहाय नि0 बिलरिया थाना रामकोट को ग्राम अंगदपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त रामगोपाल उपरोक्त द्वारा अपने सहयोगी श्याम किशोर पाण्डेय के साथ मिलकर रामकोट उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम डिपो के कुल 360 व्यक्तियों…

सीतापुर: चोरी की छः मोटर साइकिले बरामद

अधीक्षक श्री आर. पी. सिंह द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए टीम का गठन कर क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी गण को घटनाओं को रोकनें व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।उपरोक्त दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री एन.पी.सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद के कुशल नेतृत्व में गठित थाना महमूदाबाद पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान दिनांक 18.06.21 को सिरौली के पास से अंतर्जनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग के दो अभियुक्तो 1.विशाल पुत्र पुत्तीलाल 2.अमर…

सीतापुर: जामुन की महक से मछरेहटा खैराबाद रोड की सड़के गुलजार

सीतापुर/मछरेहटा – प्रकृति का मनमोहक दृश्य मन को शांत करने वाला वातावरण एक और तो वहीं दूसरी ओर जामुन के पेड़ों में लाल और काले रंग के फल देख कर मुंह में जरूर पानी आ जाएगा lइसे वन विभाग की कामयाबी कहीं तो कम है, वहां के लोगों की जितनी तारीफ की जाए कम है जिन के सहयोग से आज मछरेहटा से खैराबाद रोड के किनारे जामुन के हरे हरे पेड़ जो पूर्ण रूप से तैयार हो गए हैं आज उनमें फल आ रहे है । एक और जहां प्रकृति…

सीतापुर: डॉ अजयपाल हुए सपा में शामिल

मिश्रिख (सीतापुर) मिश्रिख क्षेत्र के जरीगवां निवासी डॉक्टर अजयपाल पुत्र विष्णु पाल को समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से सीतापुर जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव के द्वारा समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव नियुक्त किया गया।डॉक्टर अजय पाल को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर क्षेत्र के लोगो मे खुसी की लहर दौड़ गई।लोगो ने अब क्षेत्र में विकास और चिकित्सा सेवा की समस्या से निजात पाने की उम्मीद जागी है। ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर

सीतापुर: गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी पर लगा गंभीर आरोप : किसानों ने दिया प्रार्थना पत्र थाने पर

सीतापुर: जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुरनगर गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी अनिल कुमार सिंह पी सी यू ठाकुरनगर पर गंभीर आरोप लगे हैं किसानों ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र थाना नैमिषारण्य में दिया जिसमें किसानों ने अवगत कराया है कि हजारो कुंटल गेहूं का घपला केंद्र प्रभारी के द्वारा किया गया है जो पंजीकरण होने के बावजूद भी केंद्र प्रभारी ने रजिस्टर व दस्तावेज व अन्य कार्रवाई से वंचित रखा जिसके कारण से किसानों का गेहूं सरकार के खाते में नहीं दर्ज हो पाया है जिस कारण से…

सीतापुर: 10 लाख कीमत की 971 लीटर अवैध शराब बरामद

शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में थाना तालगांव व आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी लहरपुर व जिला आबकारी अधिकारी सीतापुर के संयुक्त नेतृत्व मे थाना तालगांव पुलिस टीम व आबकारी की संयुक्त टीम के द्वारा 02 अभियुक्तों 1.शुभम जायसवाल पुत्र रामकिशोर नि0 दौलतगंज थाना ठाकुरगंज जनपद…

सीतापुर : कोविड काल के बाद पुनः पाँच कोणों से शुरू हुई चक्रतीर्थ की आरती

नैमिषारण्य तीर्थ के विश्व विख्यात चक्रतीर्थ पर पुनः पाँच कोणों से दिव्य और भव्य आरती बुधवार से प्रारंभ हो गई । कोविड-19 के मद्देनजर सरकार के दिशा निर्देशों के चलते चक्रतीर्थ आरती के अष्टकोणीय स्वरूप को संक्षिप्त कर दिया गया था । सनातन ऋषि सत्संग महाआरती सेवा समिति द्वारा कोरोना काल मे आरती तीर्थ के एक कोने से ही कि जा रही थी । सरकार द्वारा बीते दिनों कोविड दिशानिर्देशों में ढील के चलते चक्रतीर्थ के 5 कोनों से आरती प्रारंभ की गई । बुधवार देर शाम बाबा भूतेश्वर नाथ…

सीतापुर: सम्यक पार्टी के जिलाध्यक्ष बने सरोज कुमार

बहुसंख्यक आम जनता की लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में तेजी से फैल रही सम्यक पार्टी ने सरोज कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया है। वह सकरन (सांडा) ब्लाॅक के रहने वाले हैं। वह सामाजिक रूप से बहुत ही सक्रिय और अनुशासित व्यक्ति हैं। सरोज कुमार जी एक व्यवसायी हैं जिसके कारण जनपद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी सम्पर्क है। सरोज कुमार ने बताया कि सम्यक पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा से प्रभावित होकर इस पार्टी से जुड़े हैं| सम्यक पार्टी लोकतांत्रिक संगठन और सोच की पार्टी है। सामाजिक न्याय…

सीतापुर: अंतर्जनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग के 02 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटर साइकिले बरामद

पुलिस अधीक्षक श्री आर. पी. सिंह द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए टीम का गठन कर क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी गण को घटनाओं को रोकनें व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।उपरोक्त दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ राजीव दीक्षित के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में गठित थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान दिनांक 13.06.21 को बहुगुणा चौराहे के पास हाइवे से अंतर्जनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग के दो…

कुतुबनगर /सीतापुर :जेई विद्युत की कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में रोष, नहीं बदला ट्रांसफार्मर।

कुतुबनगर /सीतापुर : योगी सरकार ने जहां एक तरफ विद्युत विभाग के अधिकारियों को यह सख्त आदेश दे रखे हैं। कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की सप्लाई हर हालत में की जाए। पर जिम्मेदार अधिकारियों की कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। मामला मिश्रिख क्षेत्र के देवगवां पावर हाउस का है। यहां पर तैनात विद्युत जेई उमाकांत त्यागी द्वारा बिजली आपूर्ति पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी पावर हाउस क्षेत्र के गांव इस्लामनगर के ग्राम वासियों का कहना है कि आज चार…

सीतापुर: सड़क पार करते हुए 25 वर्षीय महिला की मौत

सिधौली(सीतापुर): कस्बे के महमूदाबाद चौराहे पर एक महिला की सड़क पार करने के दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।अपने पिता पवन की बीमारी से हुई मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने मायके जा रही पूजा जिसकी उम्र 25 वर्ष थी,अपने पति जयसिंह पुत्र श्रीराम निवासी बरियारपुर थाना सन्दना के साथ मोटरसायकिल से सवार होकर आ रही थी।कस्बे में महमूदाबाद चौराहे पर वह मोटरसाइकिल से उतर कर सड़क पार करने लगी जबकि उसका पति जयसिंह मोटरसाइकिल पर खड़ा होकर वाहनों के…