उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोरोना के मामलों में कमी दखते हुए सरकार ने अब यूपी में कोरोना नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया है। प्रदेश में कोविड-19 के हालात सुधरने के बाद सरकार ने आज यानी 19 फरवरी को ये आदेश जारी किया है। इसी के साथ रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लगी पाबंदियां हटा दी गईं हैं।
Category: लखनऊ
अखिलेश यादव बोले- यूपी में नहीं खिलेगा झूठ का फूल और अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले पर बड़ा बयान दिया है
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है. वहीं, 20 फरवरी को तीसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. इस बीच तीसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्नाव में दम भरा है. इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि तीसरे और चौथे चरण में समाजवादी पार्टी दोहरा शतक लगाने जा रही है.वहीं, सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं की जुबान बता रही है कि वह बुरी तरह…
यूपी विधानसभा चुनाव: क्या फंस गई है अखिलेश यादव की सीट? मुलायम सिंह यादव खुद उतरे चुनाव प्रचार में
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन 59 विधानसभा सीटों पर 20 फ़रवरी को मतदान होना है, उसमें सबसे हाईप्रोफाइल सीट है मैनपुरी जिले की करहल असेंबली सीट . यादवलैंड की इस सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ) का सामना बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल से हैं. एसपी सिंह बघेल कभी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद खास थे, लेकिन अब उन्होंने अखिलेश यादव को यादवों के गढ़ से चुनौती देकर आसान दिख रही…
CTET Result 2022: जल्द आ सकता है सीटेट का रिजल्ट, ctet.nic.in पर कर सकेंगे चेक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई जल्द ही दिसंबर सत्र के लिए सीटीईटी रिजल्ट 2021 घोषित करेगा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी का रिजल्ट (CTET Result 2021) ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट इसी वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। CTET Result 2021: इन स्टेप्स से देख पाएंगे रिजल्ट स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी सबमिट करें।स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। स्टेप…
अखिलेश यादव के खिलाफ बड़ा दांव खेल सकती हैंअपर्णा यादव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अब नजदीक आ रहे हैं. इसी बीच सभी दल जीत की पुरजोर कोशिश कर रही हैं. ऐसे में चुनाव भी दिलचस्प होता जा रहा है. सभी पार्टियां अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देने में लगी हैं. सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि इस चुनाव में बीजेपी सपा को बड़ा धक्का दे सकती है. दरअसल, हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को बीजेपी अखिलेश यादव के सामने खड़ा करने का प्लान कर रही है. बताया…
लखनऊ: एनटीडी के उन्मूलन के प्रति विश्व की प्रतिबद्धता को दर्शाता है एनटीडी दिवस 30 जनवरी को पूरे विश्व में मनाया जायेगा तीसरा विश्व एनटीडी दिवस
लखनऊ: प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को पूरे विश्व में एनटीडी दिवस मनाया जाता है । इस दिन को मनाने का अभिप्राय यह है कि विश्व के सारे लोग एनटीडी (नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीजेज़) के उन्मूलन के प्रति पूरी प्रतिबद्धता से जनांदोलन के रूप में कार्य करें । एनटीडी दिवस, वर्ष 2012 में लंदन की ऐतिहासिक घोषणा की वर्षगांठ को चिह्नित करता है, जो कि एनटीडी पर अधिक निवेश और कार्रवाई के लिए और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए क्षेत्रों, देशों और समुदायों की भागीदारों को एकीकृत करता है।…
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंपी 30 स्टार प्रचारकों की सूची
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावके लिए भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के बाद समाजवादी पार्टी ने भी शनिवार देर रात अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव,अध्यक्ष अखिलेश यादव,प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद डिंपल यादव शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में अपने बयानों को लेकर राज्यसभा में चर्चा में रहने वाली जया बच्चन का नाम भी शामिल है। उन्हें सूची में पांचवा स्थान दिया गया है। वहीं भाजपा छोड़ सपा की सवारी कर रहे…
बाबू सिंह कुशवाहा ने किया गठबंधन का ऐलान
ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल-मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को गठबंधन का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आता है तो दो मुख्यमंत्री होंगे. इसमें से एक ओबीसी समुदाय से होगा. जबकि दूसरा दलित समुदाय से. इसके अलावा, तीन उप मुख्यमंत्री भी होंगे. बाबू सिंह कुशवाहा अपनी जन अधिकारी पार्टी चला रहे हैं. बता दें, यूपी में थर्ड फ्रंट…
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुईं
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को तगड़ा झटका लगा है और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गई हैं. अपर्णा को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. अपर्णा यादव ने साल 2017 में लखनऊ की कैंट सीट से विधान सभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था. साल 2017 के…
स्वामी प्रसाद मौर्य के आने से सपा में गड़बड़ाया सियासी समीकरण
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार हो गए हैं. स्वामी प्रसाद के साथ तमाम विधायक और पूर्व विधायक ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. स्वामी के आने से भले ही सूबे की कई सीटों पर सपा को सियासी फायदे की उम्मीद दिख रही हो, पर कई सीटों पर सियासी समीकरण बिगड़ गए हैं. सपा के कई मौजूदा विधायकों की सीटों पर संकट गहरा गया है तो कई सीटों पर चुनाव लड़ने…
ओबीसी नेताओं के बीजेपी छोड़ने से बढ़ा केशव प्रसाद मौर्य पर दबाव
उत्तर प्रदेश सरकार में लगातार गिर रहे बड़े नेताओं के विकेट से एक बार फिर से केशव प्रसाद मौर्या पर जाने-अनजाने बड़ा दबाव पड़ने लगा है। दरअसल यह दबाव कुछ और नहीं बल्कि उन पर पिछड़ों को एक बार फिर से अपने साथ लाने का दबाव है। क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनावों में भी केशव प्रसाद मौर्य को चेहरा बनाकर भाजपा ने न सिर्फ पिछड़ों को जोड़ा था, बल्कि सरकार भी बनाई थी। भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आलाकमान की ओर से केशव प्रसाद मौर्या को एक…
यूपी में बीजेपी की ही सरकार बनेगी : संघमित्रा मौर्य
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार से बगावत कर इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ पूर्व मंत्रियों के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मौर्य ने बीजेपी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। आपको बता दें कि मौर्य की बेटी संघमित्रा भारतीय जनता पार्टी से ही सांसद हैं। इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में संघमित्रा मौर्य ने कहा कि एक बेटी के नाते वह चाहती हैं कि उनके पिता सत्ता में आएं, लेकिन यूपी…
स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल
स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा धर्म सिंह सैनी भी सपा में शामिल हो गए हैं. इन दोनों के अलावा बीजेपी से इस्तीफा देने वाले कई विधायक भी सपा में शामिल हुए हैं. अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्या और धर्म सिंह सैनी मंच पर रहे . बीजेपी छोड़ने वाले विधायकों में पहले से बृजेश प्रजापति, भगवती प्रसाद सागर, मुकेश वर्मा, रोशन लाल वर्मा, विनय शाक्य और चौधरी अमर सिंह मंच पर मौजूद रहे . यही सब आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. मंत्री पद छोड़ने वाले दारा सिंह चौहान…
स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली बड़ी राहत ,नहीं होंगे गिरफ्तार
देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावना को ठेस पंहुचाने के सात साल पुराने मामले में प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक दिन पूर्व गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। गुरुवार को आदेश का क्रियान्वयन सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। लखनऊ में बसपा की एक जनसभा में साल 2014 में पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने गौरी गणेश पर अभद्र टिप्पणी कर शादी व्याह में उनका पूजन नहीं करने का आह्वान किया था।अधिवक्ता अनिल तिवारी…
बीजेपी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया है। दरअसल यह एक पुराना मामला है, जिसमें सुल्तानपुर के एमपी-एमलए कोर्ट ने 24 जनवरी को उन्हें पेश होने का आदेश देते हुए वारंट जारी किया है। बता दें कि साल 2014 में स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा महासचिव और नेता प्रतिपक्ष थे, उस दौरान मौर्य ने देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान दिया था। इसको लेकर मौर्य के खिलाफ पर सात साल पहले धार्मिक…
सुभासपा को फिर अपने पाले में लाने की कोशिश में भाजपा,ओमप्रकाश से मिले दयाशंकर सिंह
भाजपा एक बार फिर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को अपने पाले में लाने की तैयारी में है। अगर भाजपा की रणनीति सफल रही तो दूसरे चरण के चुनाव से पहले सुभासपा से फिर गठबंधन हो सकता है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने राजभर से तीन दौर की बात की है। भाजपा और सुभासपा ने 2017 में गठबंधन से चुनाव लड़ा था। सुभासपा को 8 सीट मिली थीं जिसमें से उसने 4 सीटें जीती थी। भाजपा ने सरकार बनने पर ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री भी बनाया था।…
यूपी की सियासत में स्वामी प्रसाद मौर्य का असर : समझें आदर्श कुमार शाक्य की रिपोर्ट
देश के सबसे बढ़े सूबे उत्तर प्रदेश में चुनावी समर भूमि सज गई है। कहीं गढ़ बचाने की लड़ाई है, तो कहीं नया गढ़ बनाने की चुनौती। सियासी ताकत और जातीय अस्मिता के सवाल खूब उछाले जा रहे हैं। वादों की बौछार हो रही है, तो मुद्दों की धार पैनी की जा रही है। वोटों के ध्रुवीकरण के लिए जाति और धर्म का रंग गाढ़ा किया जा रहा है। चाय-पान की दुकानों से लेकर चौराहों की अड़ियों तक जीत-हार के दावे किए जा रहे हैं। कहीं नाम और काम हावी…
मोहम्मद शमी केपटाउन में करियर की बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे, आइये जानते है
भारतीय तेज गेंदबाजों ने पिछले कुछ समय से विदेशी पिचों पर कमाल का प्रदर्शन किया है। इनमें मोहम्मद शमी भी प्रमुख रहे हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट झटके। शमी ने जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी तीन विकेट चटकाए थे और अब वह इस सीरीज के पहले दो टेस्ट में 11 विकेट ले चुके हैं। भारतीय टीम अब केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर मंगलवार से होने…
CM योगी आदित्यनाथ ने की बैठक, यूपी में कोरोना बेकाबू, मेदांता हॉस्पिटल के 44 स्टाफ कोविड पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लखनऊ के प्राइवेट हॉस्पिटलों में भी कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। मेदांता हॉस्पिटल के कई स्टाफ कोरोना की चपेट में आने से हड़कंप मच गया है। मेदांता हॉस्पिटल में 44 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बता दें, जिलाधिकारी के आदेश के बाद स्टाफ और डॉक्टरों की कोरोना जांच हुई थी। बता दें, यूपी में पिछले 24 घंटे में 572 नए कोविड केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अब यूपी में कुल 2,261…
लखनऊ: शोषित समाज दल के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार ने किया
लखनऊ: प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले के ऐतिहासिक जन्म दिवस के पावन अवसर पर शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार द्वारा लखनऊ के लालबाग़ में राज्य कार्यालय का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अर्जक संघ और शोषित समाज दल के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया. राज्य कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद कटियार ने अपने सम्बोधन के दौरान शोषित समाज दल व अर्जक संघ दोनों संघठनो के निर्माण की ऎतिहासिक पृष्ट्भूमि के बारे में बताया. यहां उन्होंने तथागत बुद्ध, सावित्री…
